EV बाजार ने बदली चाल : ईस्कूटर-बाइक थमे, ई-ऑटो ने मचाई धूम, इलेक्ट्रिक बसों ने भरा फर्राटा

नई दिल्ली : जून 2025 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट का हाल कुछ ऐसा रहा जैसे किसी रेस में कोई बाइक फिसल गई हो, कोई ऑटो भरपूर तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा हो और कोई बस धड़धड़ाती हुई सीधे फिनिश लाइन पार कर गई हो। अब तक मैदान में सबसे तेज़ भागने वाले ई-स्कूटर और बाइक जून 2025 में पहली बार लड़खड़ाए। ई-ऑटो ने सभी जगह अपनी पकड़ और मजबूत कर ली, लेकिन जून 2025 में EV सेगमेंट में ई-बसों ने बाकी सबको पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की।

अब ज़्यादा शहरों में ई-बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। कंपनियों को ई-बसों के सरकारी टेंडर और ऑर्डर खूब मिल रहे हैं। नई ई-बसें रजिस्टर हो रही हैं। FADA (Federation of Automobile Dealers Associations) की जून 2025 की ऑटो सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अब सिर्फ स्कूटर-बाइक वाले EV नहीं चमक रहे, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल सेगमेंट (जैसे ई-ऑटो और ई-बस) तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

FADA की जून 2025 रिपोर्ट बताती है कि EV मार्केट ने भले ही 5.9% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की हो, इलेक्ट्रिक स्कूटर की जून 2025 में पहली बार बिक्री घटी है। जून 2024 में 86,311 ई-टुव्हीलर की बिकी हुई थीं, जबकि जून 2025 में 78,402 गाड़ियों की बिक्री हुई। इस साल सालाना आधार पर 7,900 गाड़ियां कम बिकीं और 9.2 फीसदी की गिरावट आई।

थ्री-व्हीलर EV के सेगमेंट ने उम्मीद से बढ़कर परफॉर्म किया है। 51,230 यूनिट्स की बिक्री और 14.5% की ग्रोथ बताती है कि अब EV ऑटो रोज़मर्रा की सवारी बन रहे हैं। YC Electric, Mahindra Electric और Saera जैसे ब्रांड लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। इलेक्ट्रिक बसों के उभरने के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया चेहरा सामने आया है। 56% से ज्यादा की ग्रोथ ये दिखाती है कि राज्य सरकारों, ट्रांसपोर्ट विभाग और जनता सभी ने ई-बसों पर सफल दांव खेला है । अब ई-ऑटो और ई-बस EV क्रांति के नए हीरो बनकर उभर रहे हैं।

Acer ने लॉन्च किया ‘पावर-पैक्ड’ आइकोनिया टैब iM11 : काम और मनोरंजन अब एक साथ

बेंगलुरु : क्या आप ऐसे टैबलेट का इंतज़ार कर रहे थे जो सिर्फ़ मनोरंजन ही नहीं, आपके सारे काम भी चुटकियों में निपटा दे तो आपकी तलाश ख़त्म हुई! दुनिया के अग्रणी टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक Acer India ने आज बिल्कुल नए आइकोनिया टैब iM11 के लॉन्च का ऐलान किया है। यह एक प्रीमियम एंड्रॉइड टैबलेट है जिसे आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली के लिए डिज़ाइन किया गया है।

चलते-फिरते काम करने वालों, स्टूडेंट्स और मनोरंजन के शौकीनों के लिए बना यह टैबलेट परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और स्टाइल का बेहतरीन संगम है। और हाँ, यह सिर्फ़ टैबलेट नहीं है, बल्कि एक एर्गोनॉमिक कीबोर्ड, एक्टिव स्टाइलस पेन और स्मार्ट फ़्लिप कवर के साथ आता है, जो इसे प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी के लिए एक कंप्लीट पैकेज बनाता है!

दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले

आइकोनिया टैब iM11 एंड्रॉइड 14 और दमदार मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है, जो आपको सहज मल्टीटास्किंग, तेज़ ऐप परफॉर्मेंस और हमेशा रिस्पॉन्सिव अनुभव देता है। इस टैबलेट का दिल है इसका विशाल 11.45-इंच का 2.2K IPS डिस्प्ले, जिसमें 450 निट्स की ब्राइटनेस है। इसका मतलब है कि आपको मिलेगी शानदार, जीवंत तस्वीरें और क्रिस्टल-क्लियर विज़ुअल्स। इसका इन-सेल टच पैनल स्टाइलस के साथ कमाल की सटीकता देता है, जो नोट्स लेने, स्केचिंग करने और आसानी से नेविगेट करने के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है।

स्टोरेज, कनेक्टिविटी और कैमरा: सब कुछ है शानदार

आइकोनिया टैब iM11 में आपको मिलती है 8GB रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं, तो स्टोरेज की चिंता भूल जाइए। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डेडिकेटेड 4G LTE सिम स्लॉट, डुअल-बैंड वाई-फ़ाई और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है। मनोरंजन के लिए, इसमें PureVoice तकनीक वाला क्वाड-स्पीकर सेटअप है जो इमर्सिव स्टीरियो साउंड देता है। फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीनों के लिए, इसमें ऑटोफ़ोकस और फ़्लैश के साथ 16MP का रियर कैमरा है, और वीडियो कॉल या सेल्फ़ी के लिए फ़ेस अनलॉक फ़ंक्शनैलिटी वाला 8MP का फ्रंट कैमरा है। आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए, पावर बटन में ही फ़िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

पूरे दिन की बैटरी लाइफ और फ़ास्ट चार्जिंग

इस टैबलेट में 7400mAh की दमदार बैटरी है जो 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। और जब बैटरी कम हो, तो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग इसे जल्दी से फिर से तैयार कर देती है, जिससे यह पूरे दिन आपके साथ रहने वाला एक भरोसेमंद साथी बन जाता है।

“आज की गतिशील जीवनशैली के लिए एक शक्तिशाली साथी” – सुधीर गोयल

Acer India के मुख्य व्यवसाय अधिकारी सुधीर गोयल ने इस लॉन्च पर कहा, “आइकोनिया टैब iM11 के साथ, हमने सिर्फ़ एक टैबलेट से कहीं बढ़कर कुछ बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने आज की गतिशील जीवनशैली के लिए एक शक्तिशाली साथी डिज़ाइन किया है। चाहे वह दूर से पढ़ाई करने वाला छात्र हो, प्रेरणा ग्रहण करने वाला कोई रचनाकार हो, या चलते-फिरते काम करने वाला कोई पेशेवर हो, यह डिवाइस हर ज़रूरत के हिसाब से आसानी से ढल जाता है।”

कीमत और उपलब्धता

Acer आइकोनिया टैबलेट iM11 ₹23,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। आप इसे एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स, एसर ऑनलाइन स्टोर, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं।

Amazon Prime Day पर iQOO स्मार्टफोन की बंपर सेल 12 से 14 जुलाई तक

नई दिल्ली : iQOO ने Amazon Prime Day पर बड़ा धमाका किया है। 12 जुलाई से शुरू हो रही इस सेल में प्राइम मेंबर्स को iQOO के सबसे दमदार और हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स पर एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेंगे। और इस बार डील्स सिर्फ डिस्काउंट तक नहीं रुकेंगी। यहां फोन भी ऐसे हैं, जिनमें स्टाइल, बैटरी, गेमिंग पावर और कैमरे का तड़का सब कुछ एक साथ है।

iQOO ने इस बार अपने हर स्मार्टफोन को किसी खास यूज़र टाइप के लिए ट्यून किया है — कोई पतले फोन में पावर चाहता है, किसी को बड़ी बैटरी चाहिए, कोई गेमिंग का दीवाना है तो किसी को कैमरा में DSLR वाला धमाका चाहिए। iQOO ने हर कैटेगरी में ऐसा डिवाइस उतारा है जो ना सिर्फ खूबियों से भरा है, बल्कि यूज़र की लाइफस्टाइल से जुड़ता है। iQOO Neo 10R स्टाइलिश भी है। इसमें जबर्दस्त स्टेमिना भी है। Z10 Lite और Z10x बजट फोन है। इसमें बैटरी और परफॉर्मेंस का भरोसा मिलता है। Z10 उनके लिए जो बैटरी, स्पीड और प्रीमियम लुक एकसाथ चाहते हैं। Neo 10 गेमर्स और हैवी यूज़र्स के लिए जैसे शानदार फोन है। iQOO 13 का नाम ही क्वॉलिटी का किंग है — चाहे डिस्प्ले हो या कैमरा, हर चीज़ में फ्लैगशिप से भी ऊपर।

iQOO ने Amazon Prime Day को सिर्फ एक सेल नहीं, एक परफॉर्मेंस का त्योहार बना दिया है, जहां हर फोन अपनी ताकत, डिजाइन और फीचर्स से यूज़र को लुभा रहा है। Ace Green हो या Legend, हर वेरिएंट, हर मॉडल एक पावरफुल एक्सपीरियंस है। ब्रैंड का वादा है कि शानदार परफॉर्मेंस की तलाश कभी नहीं रुकती। और जो लोग कब से अच्छे ऑफर या सही वक्त का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये सेल किसी सुनहरा मौका या जैकपॉट से कम नहीं। 12 से 14 जुलाई तक ही मौका भी सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए। अब अगर फोन अपग्रेड करने का मूड है, तो iQOO के साथ तलाश शुरू करने का परफेक्ट टाइम यही है!

घर बनेगा सिनेमाहॉल, अब केवल 6,399 रुपये में Kodak का QLED TV

नई दिल्ली : अब वो दिन गए जब QLED टीवी सिर्फ महंगे ब्रांड्स की चीज़ मानी जाती थी। अब Kodak ने QLED को ऐसा बजट फ्रेंडली बना दिया है कि आप भी सोचेंगे कि इतनी कम कीमत में इतनी तगड़ी पिक्चर क्वालिटी कैसे। Flipkart की GOAT Sale में 11 जुलाई से VIP और Plus मेंबर्स के लिए और 12 जुलाई से सभी के लिए Flipkart पर Kodak का नया QLED Special Edition सीरीज लॉन्च हो रहा है।

जो टेक्नोलॉजी अब तक सिर्फ प्रीमियम ब्रांड्स की शान थी, अब वही शानदार तकनीक से लबरेज सिनेमाहॉल जैसा शानदार अहसास आपको केवल 6,399 रुपये में मिलेगा। Kodak ने 24 इंच QLED टीवी की लॉन्चिंग में न सिर्फ बजट को ध्यान में रखा है, बल्कि क्वॉलिटी और अफॉर्डेबिलिटी को तराजू के एक ही पलड़े में रखा गया है।

QLED अब सिर्फ सपना नहीं Kodak की वजह से हकीकत बन चुका है। Kodak ने इस बार टीवी की दुनिया में सीधा मास्टरस्ट्रोक खेला है। अब आपको ज्यादा खर्च किए बिना ज़बरदस्त पिक्चर क्वालिटी वाला QLED डिस्प्ले मिलेगा। टीवी का बेज़ल-लेस डिजाइन ऐसा है कि दीवार पर लगते ही यह ऐसा लगेगा मानो कोई स्टाइलिश पेंटिंग टांगी गई हो। साउंड की बात करें तो 36W के स्पीकर से ऐसी शानदार आवाज आएगी कि आपको कोई गेम देखते हुए घर में बैठे-बैठे ही स्टेडियम वाली फील आगी। फिल्म देखते समय ऐसा लगेगा जैसे आप किसी पिक्चरहॉल में बैठे हो। JioCinema, YouTube, Prime Video, Zee5, Sony Liv जैसी सभी ऐप्स टीवी पर पहले ही मौजूद हैं। रिमोट में YouTube का सीधा बटन है। एक क्लिक में आप मनपसंद विडियो या म्यूजिक शुरू कर सकते हैं।

32 इंच वाला QLED TV 8,499 रुपये में मिल रहा है। 40 इंच वाला Full HD QLED 13,499 रुपये में मिलेगा 43, 50 और 65 इंच तक के Matrix QLED मॉडल्स पर भी भारी छूट है। अब तो यही लग रहा है — अगर अभी नहीं लिया, तो कब? कंपनी का साफ कहना है कि उनका मकसद क्वॉलिटी से सोई समझौता किए बिना हर घर तक प्रीमियम एंटरटेनमेंट पहुंचाना है। इस टीवी पर डील्स को देखकर लग रहा है कि Kodak वाकई इस मिशन में पूरे नंबरों से पास हो गया है!

BMW की 2 Series Gran Coupe की प्री-बुकिंग शुरू

नई दिल्ली : BMW India ने अपनी स्पोर्टी और स्टाइलिश सेडान नई BMW 2 Series Gran Coupe (सेकेंड जनरेशन) के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी BMW की लग्ज़री दुनिया में कदम रखने का सपना देख रहे हैं, तो ये मौका हाथ से जाने मत दीजिए। प्री-बुकिंग 9 जुलाई 2025 दोपहर 12:30 बजे से शुरू हो चुकी है। आप देशभर के किसी भी BMW डीलरशिप पर जाकर या फिर BMW की ऑफिशियल वेबसाइट (www.bmw.in) पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

BMW की ये नई सेडान इंडिया में 17 जुलाई 2025 को लॉन्च होगी। इसे BMW Group के चेन्नई प्लांट में तैयार किया जा रहा है। BMW 2 Series Gran Coupe का लुक ऐसा है कि सड़क पर दूर से ही लोगों की नज़र ठहर जाए। इसका इंटीरियर पूरी तरह ड्राइवर को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। स्टीयरिंग से लेकर स्क्रीन तक – सब कुछ इस तरह सेट है कि ड्राइव करते वक्त हर चीज़ कंट्रोल में हो। अब डैशबोर्ड पर आपको शानदार, चौड़ा और हल्का मुड़ा हुआ डिस्प्ले मिलेगा। ये सिर्फ देखने में अच्छा नहीं है, यूज़ करना भी बेहद आसान और स्मार्ट है।

BMW चलाने में अब न किसी बटन की झंझट, न ही मेन्यू में उलझने की ज़रूरत। बस स्क्रीन पर टैप कीजिए या वॉयस कमांड दीजिए। नेविगेशन शुरू हो जाएगा, म्यूज़िक ऑन हो जाएगा, फोन कनेक्ट हो जाएगा। BMW Operating System 9 से कार आपको समझती है और आपके मूड के हिसाब से चलती है। नई 2 Series Gran Coupe बाहर से “स्पोर्ट्स कार जैसी स्टाइलिश” दिखती है। अंदर से यह “टेक्नोलॉजी से भरपूर स्मार्ट कार” है। नई 2 Series Gran Coupe को नए ड्राइवट्रेन, बेहतर सस्पेंशन और स्मार्ट ड्राइविंग और पार्किंग असिस्टेंस सिस्टम्स से लैस किया गया है। आप नई 2 Series Gran Coupe को www.bmw.in पर बुक कर सकते हैं।

18 हज़ार से कम के फोन में टॉप फीचर्स : moto g96 5G ने बदला गेम

नई दिल्ली :
 पिछले साल के सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोन moto g85 5G की सफलता को आगे बढ़ाते हुए Motorola ने नया धाकड़ स्मार्टफोन moto g96 5G लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने 20,000 रुपये से नीचे के सेगमेंट में वो सारे फीचर्स भर दिए हैं, जो अब तक सिर्फ मिड-टॉप फ्लैगशिप फोनों में देखने को मिलते थे। इसमें लुक, परफॉर्मेंस और फीचर्स सब कुछ टॉप क्लास है 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले, Sony LYTIA कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर के साथ ये फोन moto g96 5G,बजट सेगमेंट के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आया है।

moto g96 5G के 144Hz 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले से नज़र हटाना मुश्किल है। ये डिस्प्ले IP68 वॉटरप्रूफिंग और Gorilla Glass 5 के साथ एकदम टफ भी है। धूप हो या अंधेरा, विडियो देखो या गेम खेलो, पावरपैक्ड एंटरटेनमेंट हमेशा जेब में रहेगा। Motorola ने 50MP Sony LYTIA™ 700C सेंसर, OIS (Optical Image Stabilization) और moto AI की ताक़त के साथ इसमें शानदार कैमरा लगाया है। ये कैमरा हर सीन को परफेक्ट शॉट बना देगा !

पहली बार इस सेगमेंट में हर लेंस से 4K विडियो रिकॉर्डिंग मिल रही है। पीछे 8MP का 3-in-1 लेंस और सामने 32MP का फ्रंट कैमरा है। परफॉर्मेंस में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर ने कमाल कर दिया है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज RAM Boost 3.0 से आप इसे 24GB तक एक्सपैंड भी कर सकते हैं 5500mAh की बैटरी 42 घंटे तक चलती है। 33W TurboPower के दम पर सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में पूरा दिन का काम निपटा देती है।

फोन में Dual Stereo Speakers, Dolby Atmos, Hi-Res Audio और Moto Spatial Sound है। चार शानदार रंगों Ashleigh Blue, Greener Pastures, Cattleya Orchid और Dresden Blue में लॉन्च किया गया है moto g96 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में मिलेगा: 8GB + 128GB की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। 8GB + 256GB का फोन 19,999 रुपये में मिलेगा। सेल 16 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola.in और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

VinFast की एंट्री से पहले ही इंडिया का EV चार्जर ऑन, खोले 120 सर्विस सेंटर

नई दिल्ली : जैसे टीम इंडिया के कप्तान शुभमान गिल मैदान में कदम रखने से पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी बनाने की प्लानिंग कर ले वैसे ही वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी VinFast ने इंडिया में अपनी एंट्री से पहले ही पूरे गेम का प्लान बना लिया है। पहली गाड़ी डिलीवरी से पहले कंपनी ने देश भर में 120 सर्विस वर्कशॉप तैयार कर ली है। इसके लिए कंपी ने EV चार्जिंग और आफ्टरसेल्स सपोर्ट के महारथी RoadGrid को अपना पार्टनर बनाया है।

VinFast की भारत में एंट्री EV क्रांति की शुरुआत होगी। VinFast ने रोड पर उतरने से पहले ही सर्विस और चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी कर ली है। VinFast ग्राहकों के पूरे EV सफर को आसान और भरोसेमंद बनाना चाहता है। वो दिन दूर नहीं जब पेट्रोल पंप की जगह हर शहर-कस्बे में VinFast चार्जिंग स्टेशन और सर्विस वर्कशॉप होंगे – ताकि कोई भी यूज़र बैटरी खत्म या सर्विस की टेंशन लिए बिना बेफिक्र सफर कर सके। गाड़ी की परफॉर्मेंस से लेकर हेल्थ तक, सब कुछ डिजिटल सिस्टम से ट्रैक होगा। गाड़ी खराब होने से पहले सिस्टम आपको बता देगा कि ध्यान देना जरूरी है।

VinFast सिर्फ EV बेचने नहीं आया, वो पूरे गेम को बदलने आया है। बाकी कंपनियां जहां अभी तक लॉन्च की तारीख तय कर रही हैं, VinFast ने पहले ही चार्जिंग और सर्विस नेटवर्क की नींव रख दी है। कस्टमर को न चार्जर ढूंढ़ना पड़ेगा, न सर्विस के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा – सब कुछ पहले से तैयार होगा। जब VinFast की पहली गाड़ी रोड पर उतरेगी, तब तक बैकएंड में पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर रेसिंग मोड में होगा। कंपनी का साफ कहना है – “हम गाड़ी नहीं दे रहे, भरोसे का पूरा पैकेज दे रहे हैं जो टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और प्रीमियम सर्विस को जोड़कर EV यूज़र्स को शानदार अनुभव प्रदान करेगा।

अब EV की रेस अब सिर्फ रेंज या स्पीड की नहीं रही, अब रेस इस बात की है कि किसका इकोसिस्टम सबसे मजबूत है। VinFast ने फिर दिखा दिया कि असली प्लेयर वही होता है जो मैदान पर उतरने से पहले ही मैच जीतने की तैयारी कर लेता है।

इंडियन नट-बोल्ट्स का धमाका, भारत बना ग्लोबल ऑटो स्पेयर पार्ट्स का पावरहाउस : ACMA

नई दिल्ली : अब सिर्फ कारें और एससूवी ही सड़कों पर नहीं दौड़ रहीं है, उनके कंपोनेंट्स और पार्ट्स भी कमाई के ट्रैक पर फर्राटा भर रहे हैं। इंडिया की ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री ने 2024-25 में 6.73 लाख करोड़ रुपये का जबरदस्त टर्नओवर दर्ज किया है। क्लच, ब्रेक, स्टीयरिंग और सस्पेंशन अब सिर्फ कार चलाने के काम नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ACMA (Automotive Component Manufacturers Association of India) की रिपोर्ट के अनुसार FY20 से FY25 के बीच इंडस्ट्री ने 14% की CAGR ग्रोथ दर्ज की। पिछले 5 वर्षों में इंडस्ट्री लगभग दोगुनी हो गई है।

पिछले पांच सालों में इस सेक्टर ने 14% की सालाना ग्रोथ के साथ दोगुना विकास किया है। एक्सपोर्ट के मोर्चे पर भी इंडिया ने दुनिया को दिखाया है कि हम सिर्फ गाड़ियां नहीं, क्वॉलिटी कलपुर्जे भी बनाते हैं। अमेरिका और एशिया में डिमांड तेजी से बढ़ी है। अमेरिका में 8% और एशिया में 15% की ग्रोथ दर्ज की गई है। कुल मिलाकर इंडिया ने 22.9 बिलियन डॉलर की एक्सपोर्ट कमाई की, और इम्पोर्ट के मुकाबले 453 मिलियन डॉलर का ट्रेड सरप्लस हासिल किया।

इंडिया की कार निर्माता कंपनियों को भी 5.7 लाख करोड़ रुपये के पार्ट्स सप्लाई किए गए है। भारत अब पुर्जों की सप्लाई के मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है। रिपेयर और रिप्लेसमेंट का बाजार भी 1 लाख करोड़ के करीब पहुंच चुका ह। गांवों, कस्बों और ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले वाले यूज़र्स की वजह से यह उछाल आया है।

अब इंडिया सिर्फ गाड़ियों की असेंबली करने वाला देश नहीं रहा। अब हमारा देश दुनिया की गाड़ियों के कंपोनेंट और पाटर्स पूरे स्टाइल और क्वॉलिटी के साथ बना रहा है। जो सेक्टर कभी गाड़ियों के पीछे छुपा रहता था, आज वही ग्लोबल स्टेज पर स्पॉटलाइट में है। भारत की ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री अब दुनिया के ऑटोमोटिव नक्शे पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। अब इंडिया सिर्फ “मेक इन इंडिया” नहीं कर रहा, मेकिंग फॉर द वर्ल्ड कर रहा है। बड़ी कंपनियां भारत को सिर्फ एक सप्लायर नहीं, एक भरोसेमंद पार्टनर मानने लगी हैं।

XUV 3XO REVX लॉन्च : रफ्तार, स्टाइल और रुतबे का दमदार पंच

मुंबई : Mahindra & Mahindra ने अपनी तेजी से लोकप्रिय हो रही XUV 3XO का नया REVX Series वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 10 लाख के बजट में ऐसी SUV पेश की है, जो दिखने में स्टाइलिश, चलाने में दमदार और फीचर से लैस है।

REVX सीरीज़ खास उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो भीड़ में भी अलग पहचान चाहते हैं। बॉडी के कलर की ग्रिल इसे प्रीमियम लुक देती हैं। इसमें फुल-वाइड LED DRLs लगे हैं। ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्ट्स अंदाज देते हैं। रोड पर इसकी जबर्दस्त मौजूदगी नजर आती है। अब REVX सीरीज़ की SUV सिर्फ पावर के लिए नहीं, दमदार पर्सनैलिटी दिखाती है।

Mahindra की नई REVX सीरीज़ ने SUV की परिभाषा ही बदल दी है। अब SUV का मतलब सिर्फ बड़ा इंजन या ऊंचा कद नहीं, बल्कि लुक, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और पर्सनैलिटी का पैकेज है। यही नए भारत की डिमांड है। REVX M नाम भले बेस मॉडल का हो, पर फीचर्स में किसी भी मिड-वेरिएंट को टक्कर देता है। इसमें दमदार इंजन और फुल लोडेड सेफ्टी है, लुक्स में कोई समझौता नहीं।

REVX M(O) उसी M का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें सनरूफ गाड़ी की फील ही बदल जाता है। REVX A SUV कम और मोबाइल टेक लैब ज्यादा लगती है। इसमें HD स्क्रीन, Alexa, कनेक्टेड फीचर्स और इतने स्मार्ट टेक एलिमेंट्स कि गाड़ी से बाहर निकलने का मन ही न करे। अगर आप 10–12 लाख रुपये में SUV खरीदने का सोच रहे हैं और आपको स्टाइल, सेफ्टी, टेक और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन चाहिए – तो REVX Series को देखे बिना फैसला मत कीजिए। यह सिर्फ SUV नहीं, स्टेटमेंट है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.94 लाख रुपये रखी गई है।

Samsung QLED TV : अब आएगा टीवी में थिएटर का मजा

गुरुग्राम : क्या आपने कभी ऐसा टीवी सोचा है जो आपकी आंखों के सामने इंद्रधनुषी रंगों का शानदार रंगबिरंगा नजारा पेश करे, जो सिर्फ तस्वीरों को ही नहीं, आपकी जिंदगी को भी रोशन कर दे। अब Samsung ने 100% रियल कलर वॉल्यूम दिखाने वाला QLED TV लॉन्च किया है। यह टीवी अंदर से कैडमियम-फ्री और बाहर से Knox सिक्योरिटी शील्ड से लैस है। यह इतना स्मार्ट है कि खुद ही पिक्चर और साउंड को एडजस्ट कर देता है। अब मूवी गेम या क्रिकेट का हाई-वोल्टेज मैच देखना और मजेदार हो जाएगा। इसमें Real Quantum Dot Technology है। Samsung ने इसमें खास 3000+ ppm क्वांटम डॉट्स की शीट इस्तेमाल की है। इससे सुपर ब्राइट, अल्ट्रा क्लियर और हर एंगल से देखने लायक तस्वीरें आती हैं।

Samsung QLED TV AI से लैस है। अब खुद समझ सकता है कि स्क्रीन पर क्या चल रहा है। अगर अंधेरे का सीन है, तो टीवी खुद-ब-खुद ब्राइटनेस बढ़ा देगा। अगर किसी सीन में रंग थोड़े फीके लग रहे हैं, तो टीवी अपने आप कलर बूस्ट कर देगा। इससे हर मूवी, गेम या लाइव मैच देखने का अनुभव ऐसा होगा जैसे आप स्टेडियम या थिएटर में बैठे हों । Samsung QLED TV में AI पावर्ड ऑडियो भी मिलती है। आवाज़ खुद एडजस्ट होती है। यह टीवी खुद तय करता है कि आप कहां बैठे हैं, कमरे का माहौल कैसा है,और उसके हिसाब से साउंड क्वालिटी को ट्यून करता है।

Samsung QLED TV में ऐसा डिस्प्ले पैनल है जो यह सुनिश्चित करता है कि चाहे आप सीधा सामने बैठें या साइड से देखें – रंग, ब्राइटनेस और डिटेल्स में कोई कमी नहीं आती। इसमें बिजली की खपत कम, जिससे आपका बिजली बिल भी हल्का है। AI पावर्ड ऑडियो भी मिलती है। आवाज़ खुद एडजस्ट होती है। यह टीवी खुद तय करता है कि आप कहां बैठे हैं, कमरे का माहौल कैसा है,और उसके हिसाब से साउंड क्वालिटी को ट्यून करता है। Samsung QLED TVs में स्मार्ट हब है, जिससे आप OTT प्लेटफॉर्म्स, ऐप्स, गेम्स और IoT डिवाइसेज़ से कनेक्ट कर सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट को बड़ी आसानी से Samsung QLED TV से जोड़ सकते हैं।