पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की थमी रफ्तार, EV ने संभाली Tata Motors की कमान

नई दिल्ली : Tata Motors ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कुल 2,10,415 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 8.5% कम है। घरेलू बाजार में थोड़ी सुस्ती दिखी, कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में Tata Motors ने भारत में कुल 79,572 यूनिट्स बेचीं, जो बीते साल से 9% कम रही। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह भारी ट्रकों (HCV) की कमजोर डिमांड रही, जिसकी बिक्री में 12% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, छोटे कमर्शियल व्हीकल्स (SCV) और पिकअप्स की बिक्री भी 17% नीचे चली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी ने 6,034 यूनिट्स का निर्यात किया, जो बीते साल से 68% ज्यादा है। जून 2025 का महीना भी उम्मीद भरा रहा, जहां मई के मुकाबले CV सेगमेंट में 8% की मंथली ग्रोथ दर्ज की गई। बाजार में रिकवरी के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियों और इंटरनेशनल बिज़नेस ने ग्रोथ को थामे रखा। Tata ने सबसे किफायती मिनी ट्रक – Ace Pro लॉन्च किया। कंपनी ने अपने सभी हल्के और भारी ट्रकों में AC केबिन की सुविधा भी शुरू की है।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में Tata Motors की कुल बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 1,24,809 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 10% कम है। हालांकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) ने कंपनी के लिए राहत दी। इस तिमाही में 16,231 यूनिट्स EVs की बिक्री हुई। Tata Tiago ने 16% की ग्रोथ दर्ज की। Altroz.ev और Harrier.ev को भी ग्राहकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। कुल मिलाकर, EV सेगमेंट ने पैसेंजर व्हीकल की गिरती रफ्तार को थामने का काम किया और Tata Motors को इस सेगमेंट में नई उम्मीद दी। Tata Motors ने मिस्र (Egypt) जैसे नए देशों में एंट्री की है और Middle East और North Africa में अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज की है।

जून में Ashok Leyland की बसों की बंपर बिक्री ने ट्रकों की सुस्ती पर लगाया ब्रेक

नई दिल्ली : Ashok Leyland की जून 2025 की घरेलू बिक्री जून में कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री की स्टीयरिंग व्हील बसों ने थाम ली। भारी ट्रकों की बिक्री 11% लुढ़क गई, लेकिन बसों की तेज़ रफ्तार ने बाजार को संतुलन कायम रखा। बसों की बिक्री में 56% की जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई। जून 2025 में डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट को मिलाकर 15,333 गाड़ियों की बिक्री हुई, जो जून 2024 की तुलना में 3% ज्यादा है। डोमेस्टिक मार्केट में 14,184 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 1 फीसदी कम है। इस मामूली गिरावट के बावजूद बस सेगमेंट में 42% की उछाल ने बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

Ashok Leyland की जून 2025 की घरेलू बिक्री रिपोर्ट जून में भारी ट्रकों की बिक्री 7,417 से घटकर 6,554 यूनिट्स रह गई। इसमें 11% की गिरावट आई । LCV सेगमेंट में छोटे ट्रकों और पिकअप की बिक्री में 2% की हल्की बढ़त जरूर दर्ज हुई, लेकिन असली जान तो बसों ने ही फूंकी।

जनवरी से जून 2025 की अवधि में 44,238 यूनिट्स की बिक्री हुई। वित्त वर्ष की पहली छमाही में भी बसें ही आगे रहीं। सिटी और इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल होने वाली बड़ी और भारी बसों की बसों की बिक्री में 2% से लेकर 12% तक की ग्रोथ देखने को मिली, जबकि भारी ट्रकों में 3% की गिरावट रही। शहरों के साथ-साथ इंटरसिटी रूट्स पर भी नई बसों की मांग ज़ोर पकड़ रही है। सरकारी खरीद हो या प्राइवेट ऑपरेटर, सबकी नज़रें अब बसों पर टिक गई हैं। ट्रकों की सुस्ती के बीच बसों ने जून में मार्केट की तस्वीर को ना सिर्फ संभाला, बल्कि अगले महीनों के लिए एक पॉजिटिव ट्रेंड भी सेट किया।

EV की ग्लोबल रेस में Tata Motors ने बदला गियर, पकड़ी रफ्तार : ICCT

नई दिल्ली : दुनिया भर की गाड़ियां अब धीरे-धीरे पेट्रोल-डीजल छोड़कर इलेक्ट्रिक हो रही हैं। International Council on Clean Transportation (ICCT) की ओर से जारी ‘The Global Automaker Rating 2024/2025’ रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन सी कंपनी इस बदलाव को सबसे बेहतर तरीके से अपना रही है। रिपोर्ट में दुनिया की 21 सबसे बड़ी कार कंपनियों को रेटिंग दी गई है। 

‘The Global Automaker Rating 2024/2025’ की रिपोर्ट में Tata Motors को “Transitioner” (बदलाव की राह पर चलने वाली कंपनियों की लिस्ट) में रखा गया है। 2024 में Tata ने कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च किए, जिनमें छोटे कमर्शियल वाहन जैसे Ace Mini Truck भी शामिल हैं। Tata Motors बैटरी से चलने वाली गाड़ियों की ऊर्जा खपत में भी दुनिया की नंबर 1 कंपनी बन गई है। 

Tata और उसकी ब्रिटिश सहयोगी कंपनी Jaguar Land Rover ने बैटरियों को दोबारा इस्तेमाल करने और उन्हें रिसाइकिल करने पर भी जोर दिया है। Tata Motors ने 2024 में जितनी भी गाड़ियां बनाई या बेचीं, उनमें से हरेक गाड़ी के हिसाब से औसतन 828 रुपये EV की नई इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी, बैटरी सिस्टम, चार्जिंग नेटवर्क, रिसर्च वगैरह पर खर्च किए। 2023 में यह आंकड़ा 756 रुपये प्रति गाड़ी था। इस रिपोर्ट में Tesla और चीन की BYD जैसी कंपनियां टॉप पर हैं। चीन की बाकी कंपनियां जैसे Geely, SAIC और Chery भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। Honda और Nissan जैसे ब्रांड धीरे-धीरे पकड़ बना रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 2024 में दुनियाभर में बेची गई हर पांच में से एक गाड़ी EV है। टाटाअब इलेक्ट्रिक वाहनों कीदौड़ में केवल शामिल नहीं है, बल्कि मुकाबला करने की स्थिति में आ गई है। Tata ने जिस रफ्तार से पिछले एक साल में बदलाव किया है, वो वाकई काबिले-तारीफ है। अगर Tata इसी ट्रैक पर बनी रहीतो वो दिन दूर नहीं जब एक भारतीय कंपनी दुनिया की टॉप EV कंपनियों को टक्कर देती नजर आएगी।

अब realme Narzo 80 Lite स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम में, पहली सेल शुरू

नई दिल्ली : अगर आप कम बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो realme का नया Narzo 80 Lite 5G आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। दमदार बैटरी, मजबूत डिजाइन और क्लासिक लुक के साथ ये फोन बजट सेगमेंट में एक शानदार चॉइस बनकर सामने आया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी गई है।

Narzo 80 Lite 5G दो वेरिएंट्स में आता है। पहले वेरिएंट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी असली कीमत 10,499 रुपये है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर में 500 रुपये की छूट के बाद इसे सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,499 रुपये है, लेकिन 1,000 रुपये की छूट के बाद यह आपको 10,499 रुपये में में मिल जाएगा। 

realme ने अपना नया वायरलेस नेकबैंड realme Buds Wireless 5 Lite भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,199 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत 150 रुपये की छूट के बाद इसे सिर्फ 1,049 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 27 जून को दोपहर 12 बजे से Amazon, Flipkart और realme की वेबसाइट पर शुरू होगी।

इस नेकबैंड में डुअल-डिवाइस कनेक्शन की सुविधा के चलते आप बिना बार-बार पेयरिंग किए अपने फोन और लैपटॉप के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। 12.4mm डायनामिक बास ड्राइवर इसकी आवाज को और निखार देता है। Environmental Noise Cancellation टेक्नोलॉजी से कॉलिंग के दौरान आवाज बिलकुल साफ आती है। इसमें 32 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। एक बार चार्ज करने के बाद आप पूरे दिन इसका मजा ले सकते हैं, और अगर चार्ज खत्म भी हो जाए तो इसकी फास्ट चार्जिंग से कुछ ही मिनटों में फिर तैयार हो जाता है।

Citroën की C3 बनी रेस ट्रैक की रानी : 10 सेकेंड में पकड़ेगी 100 km/h की रफ्तार

चेन्नई : Citroën India ने अपनी मशहूर हैचबैक C3 को एक नया और दमदार अवतार दिया है। C3 Sport Edition स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का ये खास कॉम्बो है, जो उन नौजवानों और कार के दीवानों के लिए पेश किया गया है, जो हर ड्राइव में कुछ हटकर चाहते हैं। 

कार के बाहर ‘SPORT’ वाले स्टाइलिश स्टिकर लगे हैं । केबिन के अंदर की लाइटिंग वाकई शानदार लगती है। यह रात में डैशबोर्ड और दरवाज़ों को एक शानदार लुक देती है। गाड़ी के ब्रेक और एक्सेलेरेटर पैडल अब रेसिंग कार लगते हैं । सीट कवर, सीट बेल्ट कुशन और कारपेट मैट्स — सब कुछ एक जैसे स्पोर्टी डिज़ाइन में है। पहली बार C3 को एक नया, डार्क और शाइनी रेड कलर में पेश किया गया है जो इसे भीड़ में अलग बना देता है। टेक्नोलॉजी पसंद करने वालों के लिए एक एक्स्ट्रा पैक भी है, जिसमें उन्हें बिना केबल के फोन चार्ज करने के लिए Wireless Charger और हर सफर की रिकॉर्डिंग के लिए छोटा कैमरा डैशकैम है मिलता है।

इस कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो अपने सेगमेंट में सबसे ताकतवर है। यह इंजन 110 PS की ताकत और 205Nm का टॉर्क देता है। इसकी रफ्तार तेज और पिकअप दमदार है। यह गाड़ी 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 10 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। ये स्पोर्ट्स एडिशन सिर्फ 21,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर स्टैंडर्ड मॉडल से अपग्रेड किया जा सकता है। अगर आप टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं, तो आप 15,000 रुपये में Tech Kit भी ले सकते हैं — जिसमें डैशकैम और वायरलेस चार्जर मिलते हैं। यह कार अब देशभर की सभी Citroën डीलरशिप पर उपलब्ध है।

citroën India के ऑटो ब्रांड डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा, “C3 कार को लोग पहले ही शानदार लुक और आरामदायक राइड के लिए पसंद करते हैं। अब इस नए Sport Edition में हमने और ज्यादा जोश, टेक्नोलॉजी और खासियतें जोड़ दी हैं ताकि रोज़ की ड्राइव और भी खास और मजेदार लगे।”

Hisense U7Q Mini-LED TV से घर बनेगा मिनी थिएटर

नई दिल्ली : Hisense ने इंडिया में अपनी नई U7Q MiniLED TV सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें आपको शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। यह टीवी 55, 65, 75, 85 और 100 इंच साइज में मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है। Hisense U7Q के साथ 1 अरब रंग आपकी टीवी स्क्रीन पर बिखरेंगे का धमाका। Quantum Dot के रंगीन तड़के से अब हर सीन इंस्टा-परफेक्ट बनेगा।  यह सिर्फ टीवी नहीं, 100 इंच तक का चलता-फिरता सिनेमा है। इनबिल्ट सबवूफर और Dolby Atmos से घर में सिनेमाघर जैसा मजा मिलेगा।

इस टीवी सीरीज़ में 100 इंच वाले टॉप मॉडल में HiView AI Engine Pro मिलेगा, जो घर पर होम थिएटर जैसा माहौल देता है। गेमर्स के लिए ये टीवी किसी ट्रीट से कम नहीं। इसमें 144Hz का Game Mode PRO और 100 इंच वर्जन में 165Hz Game Mode Ultra दिया गया है । U7Q टीवी में साउंड के लिए खास इनबिल्ट सबवूफर लगा है, जो गानों और फिल्मों को दमदार बेस देता है। जब आप कोई एक्शन सीन या म्यूज़िक सुनेंगे, तो वो आवाज़ दिल तक पहुंचेगी। Dolby Atmos टेक्नोलॉजी की मदद से साउंड चारों तरफ से आएगा जैसे थियेटर में होता है।  Hisense U7Q Mini-LED TV  में VIDAA Smart OS है, जो तेज़ चलता है, इस्तेमाल में आसान है । ये 28 भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप इसे Google Assistant, Alexa या VIDAA Voice से बस बोलकर कंट्रोल भी कर सकते हैं।

इस टीवी में शानदार तस्वीरों के लिए Quantum Dot Color टेक्नोलॉजी है। यह एक अरब से ज्यादा रंग दिखा सकती है। इसका AI 4K Upscaler उसे 4K जैसी क्वालिटी में बदल देता है। Full Array Local Dimming, HDR10+ AdaptiveऔरDolby Vision IQ जैसे फीचर्स से टीवी पर दिखाया सीन हर सीन हकीकत के करीब और रंगीन लगता है। Hisense U7Q TV आज से Amazon, Flipkart और नजदीकी दुकानों पर मिलना शुरू हो गया हैइसकी कीमत की शुरुआत सिर्फ ₹59,999 से होती है।

OnePlus का डबल धमाका 08 जुलाई को : Nord 5 सीरीज़ और Buds 4 की होगी एंट्री

बेंगलुरु : OnePlus 08 जुलाई को दो दमदार स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 और Nord CE5 के साथ-साथ नए ईयरबड्स OnePlus Buds 4 लॉन्च करने जा रही है। इस बार कंपनी मिड-रेंज कीमत में फ्लैगशिप जैसी ताकत और गेमिंग के लिए जबरदस्त फीचर्स देने का दावा कर रही है।

OnePlus Nord 5 में अब तक का सबसे ताकतवर प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इसके साथ है फोन को सुपरफास्ट बनाने वाला LPDDR5X रैम और 4nm आर्किटेक्चर है। अगर आप मोबाइल पर गेम खेलना पसंद करते हैं, तो OnePlus Nord 5 आपको बहुत पसंद आएगा। इसमें Snapdragon Elite Gaming टेक्नोलॉजी गेम के ग्राफिक्स को शानदार बना देती है। BGMI (बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया) : नॉर्मल सेटिंग पर 90fps पर चलता है, लेकिन फ्रेम टेक्नोलॉजी की मदद से ये 144fps तक स्मूद हो सकता है।

OnePlus Nord 5 में वही कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो महंगे OnePlus 13 में मिलती है — Cryo-Velocity VC कूलिंगसिस्टम से गेम खेलते वक्त फोन गर्म नहीं होगा। OnePlus Buds 4 –OnePlus Buds 4 भी उसी दिन लॉन्च हो रहे हैं। इसमें दो ड्राइवर हैं, जिससे आवाज़ ज़्यादा साफ और दमदार होगी। Dual DACs से  म्यूज़िक की क्वालिटी और बढ़ेगी। Hi-Res LHDC 5.0 से हाई-क्वालिटी साउंड सपोर्ट महसूस होगा। 3D ऑडियो में चारों तरफ से घेरती हुई आवाज़ का अनुभव होता है।

गेम में कोई ऐक्शन होने (जैसे गोली चलाना, कार चलाना या कोई धमाका), तो उस ऐक्शन की आवाज़ आपको लगभग उसी पल सुनाई देगी। आवाज़ सिर्फ 0.047 सेकंड लेट होती है, जो इंसानी कान को महसूस भी नहीं होती। इसका फायदा यह है कि गेमिंग के दौरान आवाज़ और स्क्रीन पर दिखने वाला ऐक्शन एकदम परफेक्ट तालमेल में रहते हैं, जिससे गेम खेलने का अनुभव और भी मजेदार और प्रोफेशनल बन जाता है। ये Zen Green और Storm Gray रंगों में मिलता है। म्यूजिक लवर्स और गेमर्स – दोनों के लिए ये परफेक्ट है। OnePlus की वेबसाइट या Amazon.in पर जाकर अभी से लॉन्च अलर्ट चालू करें, ताकि 08 जुलाई को आपको सबसे पहले जानकारी मिले।

TVS Apache RTR 200 4V बाइक : स्पीड का राजा, लुक्स में सुपरस्टार, सड़क पर रॉयल स्वैग

नई दिल्ली : TVS Apache अब सिर्फ एक बाइक नहीं, 6 मिलियन राइडर्स की फुल ऑन रेसिंग आर्मी है। TVS ने 2025 Apache RTR 200 4V लॉन्च की है, जो पुराने मॉडल को स्टाइल, पॉवर और टेक में कई लेवल ऊपर ले जाता है। ये बाइक भारत सरकार के तय किए उत्सर्जन मानकों का पालन करती है। इको फ्रेंडली बाइक अब एडवांस और फ्यूचर-रेडी है। 37mm Upside Down फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार मिलकर राइड को स्टेबल बनाता है।। इसका इंजन 20.8 PS की ताक़त @ 9000 rpm और 17.25 Nm का टॉर्क @ 7250 rpmदेता है। इसे स्पीड का शंहशाह और लुक्स में सुपरस्टार का दर्जा दिया जा सकता है, जिसका सड़क पर दौड़ते हुए शाही स्वैग अलग ही अंदाज में नजर आता है।

Urban, Sport और Rain – तीन मोड्स के साथ Apache RTR 200 4V हर मौसम और हर मूड के लिए तैयार है। ड्यूल-चैनल ABS, रेस-ट्यून स्लिपर क्लच, और एडजस्टेबल क्लच व ब्रेक लीवर जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट का टॉप परफॉर्मर बनाते हैं। नए ग्राफिक्स, शानदार रेड अलॉय व्हील्स, के साथ तीन रंगों, Glossy Black, Matte Black और Granite Grey में मिलती है Bluetooth, Voice Assist, और फुल डिजिटल क्लस्टर से हर राइड स्मार्ट और कनेक्टेड होती है।2005 से Apache ने 6 मिलियन से ज्यादा राइडर्स को अपना दीवाना बनाया है।अब ये नए अवतार में नेक्स्ट जेनरेशन राइडर्स के लिए तैयार है। यह स्टाइल, स्पीड और स्मार्ट टेक का परफेक्ट कॉकटेल है।

TVS के प्रीमियम बिजनेस हेड, विमलसुम्बली ने कहा कि “Apache सिर्फ बाइक नहीं, ग्लोबल मूवमेंट है। नए अपाचे RTR 200 4V के साथ हम फिर साबित कर रहे हैं कि रेसिंग DNA कभी पुराना नहीं होता, और एडवांस हो जाता है!”

VlogMate One : छोटा माइक, बड़ा मैजिक हवा!  ट्रैफिक, भीड़ सब खामोश, होगी रॉकेट जैसी क्लियर रिकॉर्डिंग

नई दिल्ली : Portronics ने स्मार्ट और स्टाइलिश डुअल वायरलेस माइक सिस्टम VlogMate One लॉन्च किया है। चाहे आप रील बना रहे हों, ब्लॉग शूट कर रहे हों, ऑनलाइन क्लास ले रहे हों या पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर रहे हों। यह माइक आपका भरपूर साथ देगा। इस सेट में आपको दो वायरलेस लैवेलियर माइक और एक कॉम्पैक्ट टाइप-C रिसीवर है जो सीधा आपके स्मार्टफोन, टैबलेट या किसी भी USB-C डिवाइस में लग जाता है। 

अगर आप बाहर भारी ट्रैफिक वाली सड़क पर, किसी पब्लिक प्लेस में या जहां हवा चल रही हो वहां शूटिंग करते है, तब भी आपके आस-पास की आवाज़ें (जैसे गाड़ियों का शोर, हवा की सनसनाहट, या लोगों की बातें) रिकॉर्डिंग में नहीं आएंगी। VlogMate One का AI नॉइज़ कैंसलेशन टेक्नोलॉजी फालतू आवाज़ों को पहचान कर उन्हें हटा देता है। इस माइक में 360-डिग्री साउंड पिकअप है। एक बार चार्ज करने पर माइक लगातार 8 घंटे तक चलेगा। इससे पूरा दिन आप आराम से रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

VlogMate One से आप फ्रेम से दूर जाकर भी ऑडियो को बिना डिस्टर्ब रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह 90 ग्राम से भी हल्का है। मैग्नेटिक क्लिप्स माइक को कॉलर या शर्ट पर लगाना बेहद आसान होता है।  VlogMate One को 3,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें 1 साल की वॉरंटी मिलती है। यह Portronics.com, Amazon, Flipkart और आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा।

स्टाइलिश रेसिंग लुक और सुपर कंट्रोल से लैस Suzuki GSX-8R ने जीता हर बाइक लवर का दिल

गुरुग्राम : Suzuki Motorcycle India ने अपने पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक में एक और दमदार नाम जोड़ते हुए नई Suzuki GSX-8R को लॉन्च कर दिया है। ये बाइक भारत सरकार के लेटेस्ट OBD-2B (On-Board Diagnostics) नॉर्म्स के मुताबिक तैयार की गई है। स्पीड, स्टाइल, क्लीन मिशन और सुपर कंट्रोल से लैस इस हाई-परफॉर्मेंस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 9,25,000 रुपये रखी गई है। यह बाइक Suzuki की बड़ी डीलरशिप पर उपलब्ध है, जहां आप इसे जाकर देख सकते हैं, टेस्ट कर सकते हैं और खरीद भी सकते हैं।

Suzuki GSX-8R में 776cc का पैरेलल ट्विन DOHC इंजन दिया गया है, जो 270-डिग्री क्रैंक शाफ्ट के साथ आता है। Suzuki की क्रॉस बैलेंसर टेक्नोलॉजी बाइक की वाइब्रेशन को कम करती है। GSX-8R में कंपनी का एडवांस Suzuki Intelligent Ride System (S.I.R.S.) दिया गया है। Drive Mode Selector से आप अपनी राइडिंग स्टाइल के हिसाब से मोड चुन सकते हैं। Traction Control System फिसलन वाले रास्तों पर बाइक को कंट्रोल में रखता है। Ride-by-wire Electronic Throttle से बाइक का रिस्पॉन्स और भी फुर्तीला हो जाता है। इसमें Bi-directional Quick Shift System भी है, जिससे बिना क्लच दबाए ऊपर-नीचे गियर बदले जा सकते हैं। Easy Start System से बाइक स्टार्ट करना आसान हो जाता है, और Low RPM Assist स्लो स्पीड पर बाइक को स्मूद बनाए रखता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसे Suzuki Clutch Assist System (SCAS) सपोर्ट करता है।

Suzuki GSX-8R बाइक रोड पर दमदार नज़र आती है। फोर्ज्ड एल्यूमिनियम हैंडलबार्स राइडर को बेहतर ग्रिप और कंट्रोल भी देते हैं। बाइक में लगा एयरो डायनामिक विंड स्क्रीन हवा को चीरता हुआ निकलता है, जिससे हाई-स्पीड पर भी बाइक संतुलित बनी रहती है। तेज़ रफ्तार में ब्रेक लगाने पर बाइक बिना फिसले जल्दी और सुरक्षित तरीके से रुक जाती है। नई Suzuki GSX-8R भारत में तीन रंगों में आती है । क्लासिक Suzuki रेसिंग लुक के साथ मेटैलिक ट्राइटन ब्लू  कलर में मिलती है। मेटैलिक मैटस्वॉर्ड सिल्वर – एकदम प्रीमियम और शार्प स्टाइल की बाइक है। मेटैलिक मैट ब्लैक No.2 उन लोगों के लिए जो दमदार, डार्क और मिडनाइट लुक चाहते हैं।