बिग बैटरी चैंपियन realme C73 5G ने जीता दिल

नई दिल्ली : अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार बैटरी, स्टाइलिश लुक और बढ़िया परफॉर्मेंस हो तो realme C73 5G आपके लिए परफेक्ट है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है। जो आराम से पूरे दिन नहीं बल्कि डेढ़-दो दिन तक चल सकती है। आप 46.6 घंटे तक कॉल कर सकते हैं। 17.9 घंटे तक Instagram चला सकते हैं और 13.3 घंटे गेम बिना रुके गेम खेल सकते हैं। यह 15W फास्ट चार्जिंग से जल्दी चार्ज होता है। 5W रिवर्स चार्जिंग से आप दूसरे डिवाइसेज़ भी चार्ज कर सकते हैं। यह MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। 120Hz के आई-कॉम्फर्ट डिस्प्ले से लंबे समय तक फोन देखने के बावजूद थकान नहीं होती।

128GB तक स्टोरेज, धूल-पानी से बचाने वाली IP64 रेटिंग, झटकों से बचाने वाला मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन और 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड के साथ ये फोन अंदर से टफ और बाहर से ट्रेंडी है।  यह फोन तीन शानदार रंगों—Jade Green, Crystal Purple और Onyx Blackमें आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। ये आपको realme.com, Flipkart और नजदीकी रिटेल स्टोर्सपर मिल जाएगा।

Realme ने सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्‍कि म्यूज़िक लवर्स के लिए भी realme Buds T200x ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जो दिखने में स्टाइलिश और परफॉर्मेंस में जबरदस्त है। इनमें 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स  हैं । 25dB नॉइज़ कैंसलेशन के साथ आप ट्रैफिक और भीड़भाड़ में बिना किसी शोर के अपने पसंदीदा हाने सुन सकते हैं। Bluetooth 5.4 और Google Fast Pair सपोर्ट से कनेक्टिविटी भी सुपरफास्ट है। IP55 रेटिंग से पसीना, धूल या हल्की बारिश में फोन सुरक्षित रहता है।

एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है, जो इसे ट्रेवल, ऑफिस और रोज़ाना यूज़ के लिए परफेक्ट बनाता है। Moonlight White, Frost Blue और Pure Black जैसे शानदार रंगों में आने वाले ईयरबड्स 1,399रुपये की कीमत पर आज से मुख्य रिटेल स्टोर्सपर मिल रहे हैं। 13 जून से Flipkart और realme.comपर भी उपलब्ध होंगे।

OPPO अब बनाएगी स्मार्ट कार,  Volkswagen के साथ 5G पेटेंट डील

नई दिल्ली : स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी OPPO अब कारों की दुनिया में भी तकनीक का जलवा दिखाने जा रही है। कंपनी ने जर्मनी की मशहूर ऑटो कंपनी Volkswagen Group के साथ एक ग्लोबल पेटेंट लाइसेंसिंग डील की है। इस समझौते के तहत OPPO अपनी 5G जैसी आधुनिक मोबाइल टेक्नोलॉजी और पेटेंट Volkswagen को इस्तेमाल के लिए देगा। OPPO का किसी ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ पहला बड़ा करार है। मोबाइल टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रही — वह स्मार्ट कारों के भविष्य को भी नया आकार देने में अहम भूमिका निभा रही है।

OPPO के पेटेंट लाइसेंसिंग हेड, विन्सेंट लिन ने इस ऐतिहासिक समझौते पर खुशी जताते हुए कहा, “Volkswagen के साथ यह करार हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी IP टीम की दूरदर्शिता और मेहनत काबिल-ए-तारीफ है। यह साझेदारी OPPO की सेलुलर टेक्नोलॉजी में लीडरशिप और एक लंबे समय तक चलने वाले इनोवेशन फ्रेंडली इकोसिस्टम की दिशा में हमारे संकल्प को और मजबूत करती है। वहीं, Volkswagen के चीफ IP लाइसेंसिंग ऑफिसर रॉबिन सेफाई ने भी इस सहयोग को एक बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा, “OPPO के साथ हमारा यह करार दिखाता है कि पेटेंट जैसे जटिल मामलों में भी आपसी सम्मान और समझदारी से साथ आगे बढ़ा जा सकता है।”

OPPO की 5G पेटेंट टेक्नोलॉजी आज 40 से ज्यादा देशों में अपनाई जा चुकी है। पेटेंट विश्लेषक Lexis Nexis IPlytics की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 तक OPPO ग्लोबल लेवल पर 5G पेटेंट स्ट्रेंथ में 8वें स्थान पर था। मार्च 2025 तक OPPO ने 1.13 लाख से ज्यादा पेटेंट आवेदन दर्ज किए हैं। इनमें से 62,000 से अधिक पेटेंट उसे मिल चुके हैं। अब कंपनी सिर्फ मोबाइल डिवाइसेज़ तक सीमित नहीं, बल्कि वह 5G/6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फास्ट चार्जिंग, इमेजिंग और वीडियो जैसी भविष्य की तकनीकों में भी लगातार निवेश कर रही है। यह समझौता उस बदलाव की आहट है जहां मोबाइल टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल को और स्मार्ट, कनेक्टेड बनाने के साथ भविष्य के लिए तैयार कर रही है।

Suzuki की स्टाइलिश एडवेंचर बाइक V-Strom 800 DE लॉन्च

गुरुग्राम : Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. (SMIPL) ने अपनी मशहूर एडवेंचर बाइक V-Strom 800 DE के 2025 वर्जन के OBD-2B उत्सर्जन मानकों को अपडेट कर नए रंगों में लॉन्च कर दिया है। अब यह इकोफ्रेंडली बाइक Pearl Tech White, Champion Yellow No.2 और Glass Sparkle Black जैसे नए रंगों में उपलब्ध है 10,30,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर यह बाइक देश भर में Suzuki की डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

SMIPL के वाइस प्रेसिडेंट दीपक मुतरेजा का कहना है, “नई V-Strom 800DE को नए प्रदूषण मानकों (OBD-2B) के अनुसार तैयार कर नए रंगों में पेश किया गया है। इससे बाइक एडवेंटर राइडिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए और बेहतर हो गई है।“ 

बाइक में 776cc का दमदार इंजन है। इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसका खास क्रैंकशाफ्ट डिज़ाइन राइड के दौरान V-ट्विन इंजन जैसा गहरा और दमदार साउंड देता है,  जो राइडिंग को और भी मजेदार बनाता है। बाइक का स्टील फ्रेम हाइवे पर तेज रफ्तार में भी स्थिरता देता है और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर कंट्रोल बनाए रखता है। इसमें SHOWA कंपनी का शानदार सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें आगे इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक सस्पेंशन है। दोनों का स्ट्रोक 220mm है । इससे बाइक ऊंचे-नीचे रास्तों को बेहतर तरीके से झेल पाती है। बाइक में 21 इंच का एल्यूमिनियम फ्रंट व्हील है> इसमें Dunlop के स्पेशल TRAILMAX MIXTOUR टायर्स लगे हैं।

20 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त है। बाइक में Suzuki Intelligent Ride System (S.I.R.S.), तीन राइडिंग मोड्स वाले Drive Mode Selector (SDMS), Traction Control System राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल की सुविधा दी गई है। बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम, दो मोड वाला ABS, लो RPM असिस्ट और Suzuki Easy Start System जैसी एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। 

गेमिंग की दुनिया के सुपर हीरो MOBIUZ मॉनिटर की नई सीरीज लॉन्च

नई दिल्ली : BenQ ने इंडिया में एक नई गेमिंग मॉनिटर सीरीज MOBIUZ लॉन्च की है, जिसमें गेम खेलते समय AI तकनीक से सीन को बेहतर बनाने और रंगों को खास तरीके से सेट करने की सुविधा मिलती है। इस रेंज में EX251, EX271, EX271Q और सबसे बेहतरीन EX271U मॉडल शामिल हैं। ये मॉनिटर लंबे समय तक खेलने में आंखों को आराम देने वाली Eye-Care टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। BenQ की यह MOBIUZ रेंज के नए गेमिंग के दीवानों के लिए बनाई गई है। BenQ गेमिंग हार्डवेयर स्मार्ट AI तकनीक से लैस है। 

BenQ इंडिया में साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह ने कहा, “MOBIUZ मॉनिटर्स में AI की मदद से गेम के रंग और सीन तुरंत सही किए जा सकते हैं। हर पिक्सल में बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है।” BenQ के खास लैब में बनी स्पेक्ट्रल कलर रिफाइनमेंटऔर हाई पिक्सल कॉन्ट्रास्टकी तकनीक हर सीन में रंगों को ज्यादा साफ बनाती हैं। नया AI फीचर Smart Color Color Shuttle नाम के सॉफ्टवेयर से चलता है। इसमें 120 से ज्यादा गेम्स के कलर प्रोफाइल्स हैं। 

BenQ की MOBIUZ रेंज में चार खास मॉनिटर मॉडल अलग-अलग गेमर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं EX251 24.5 इंच का फुल HD मॉनिटर है । AMD FreeSync तकनीक और HDR400 के यह उन गेमर्स के लिए बनाया गया है, जो हाई-स्पीड AAA गेम खेलना पसंद करते हैं। EX271 27 इंच का फुल HD मॉनिटर है। EX271Q में 27 इंच की QHD स्क्रीन है । 180Hz रिफ्रेश रेट और 1ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ USB-C पोर्ट भी है। EX271U मॉडल 27 इंच की 4K UHD स्क्रीन के साथ मिलता है। 

BenQ की MOBIUZ रेंज के सभी मॉनिटर्स से आंखों को लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान थकान नहीं होगी। Color Shuttle गेमर्स को प्रोफेशनल गेम कलर प्रोफाइल्स को अपलोड या डाउनलोड करने की सुविधा देता है। नई MOBIUZ गेमिंग मॉनिटर रेंज मई 2025 के Amazon, Flipkart और BenQ के eStore पर उपलब्ध होगी। EX251 15,750 रुपये, EX271 16,998 रुपये, EX271Q 27,500 रुपये में और EX271U 49,998 रुपये में मिलेगा। 

ASUS Fragrance Mouse MD101 माउस सिर्फ क्लिक नहीं करेगा, खुशबू भी बिखेरेगा

नई दिल्ली : ASUS ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में नई क्रांति की है, जिसे आप आंखों से नहीं, नाक से महसूस करेंगे। इंडिया की मशहूर Eze Perfume के साथ मिलकर पहली बार किसी कंप्यूटर माउस में खुशबू बसाई गई है। ASUS Fragrance Mouse MD101 न सिर्फ वर्कस्टेशन को स्मार्ट बनाएगा, बल्कि उसमें खुशबू घोल देगा। कंपनी ने अपने मशहूर Marshmallow Keyboard KW100 अब दो नए रंगों, रोज़ क्ले औरहल्के चमकदार सफेद रंग में पेश किया है। 

ASUS ने भारत की जानी-मानी परफ्यूम ब्रांड Eze Perfume के साथ मिलकर इस माउस के लिए एक खास खुशबू तैयार की है। इसमें पीच, फ्रीशिया, सैंडलवुड, रोजऔरएम्बरजैसीखुशबूकीकईपरतेंहैं। शुरुआत मेंआपको हल्की और ताज़ा खुशबू महसूस होगी। थोड़ी देर बाद माउस से गुलाब  और चंदन जैसी महक आएगी। आखिर मेंएक गर्म, गहरी और सुकून देने वाली महक रह जाएगी। इस माउस को नीचे से स्लाइड करके आसानी से खोला जा सकता है। माउस के साथ कंपनी दो परफ्यूम वायल्स दे रही है, जिन्हें यूज़र रीफिल कर सकते हैं। 

माउस की डीपीआई सेटिंग से आप कर्सर की स्पीड को अपनी जरूरत के हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं। ASUS ने इसकी कीमत 1999 रुपये रखी है। यह Amazon, Flipkart, ASUS E-shop और कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध है। Marshmallow Keyboard KW100 कीबोर्ड में टाइपिंग करते समय आवाज़ बहुत ही कम होती है। इसे एक साथ तीन अलग-अलग डिवाइसेज़ लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है। यह काफी हल्का है। कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। यह ASUS के ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart और एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध है।

ASUS इंडिया के पीसी और गेमिंग बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्डसु ने कहा, “टेक्नोलॉजी का मकसद सिर्फ काम को आसान बनाना नहीं, बल्कि आपके पूरे काम के माहौल को बेहतर बनाना भी होना चाहिए।“ Fragrance Mouse MD101और नए Marshmallow Keyboard KW100 को सीधे ASUS के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं – लिंक है: asus-fragrance-mouse-md101। ये दोनों डिवाइस Amazon, Flipkart और ASUS के एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर्सपर भी उपलब्ध हैं। 

छोटा पैकेट बड़ा धमाका  : OnePlus 13s इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली : OnePlus ने अपने पहले कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s को भारत में लॉन्च कर दिया है। फ्लैगशिप पावर, AI इंटेलिजेंस और प्रीमियम लुक के साथ यह फोन खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। OnePlus 13s का साइज छोटा है, लेकिन इसकी पावरफुल चिप Snapdragon 8 Elite इसे बहुत दमदार बनाती है। 

Qualcomm Snapdragon® 8 Elite प्रोसेसर इसे भारत का सबसे किफायती फोन बनाता है। BGMI जैसे हेवी गेम को इस फोन में 7 घंटे तक चलाया जा सकता है। बैटरी, थर्मल और स्पीड तीनों में इसकी जबर्दस्त पकड़ है। फोन में 4400mm² की Cryo-Velocity वेपोर चेंबर और बैक कवर पर इंडस्ट्री-फर्स्ट कूलिंग लेयर दी गई है, जो गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के दौरान भी डिवाइस को ठंडा रखती है।

13s में पहली बार OnePlus का नया Plus Key बटन मिलेगा यह एक AI बटन है, जो कैमरा लॉन्च करने से लेकर ट्रांसलेशन या DND मोड तक किसी भी एक्शन को तुरंत ऐक्टिवेट कर सकता है। Plus Mind नाम का AI असिस्टेंट स्क्रीन पर दिख रहे ज़रूरी डिटेल्स (जैसे डेट्स, लोकेशन, इवेंट्स) को स्मार्ट ढंग से ऑर्गनाइज करता है।

OnePlus 13s सिर्फ 8.15mm पतला और 185g हल्का है। सिंपल और सॉफ्ट-टच Velvet Glass फिनिश में आएगा। यह Black Velvet, Pink Satin और भारत के लिए विशेष रूप से बने ग्रीन सिल्क कलरमेंमिलेगा।फोन में 11-एंटीना सिस्टम, G1 Wi-Fi चिप, 5.5G सपोर्ट और OnePlus का खुद का Signal-Balanced Mode है, जो मेट्रो या लिफ्ट जैसी जगहों में भी नेटवर्क को स्थिर बनाए रखता है।OnePlus 13s में 32MP का फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है – जो सेल्फी, वीडियो कॉल और रील्स के लिए प्रो-ग्रेड आउटपुट देता है।

जून में एक्सपोर्ट में चमकी Maruti, घरेलू बाजार में नरमी

नई दिल्ली : कार बनाने वाली इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki India Ltd. ने जून 2025 में बिक्री के नए रेकॉर्ड बनाए। जून 2025 में कंपनी ने कुल 1,67,993 गाड़ियां बेचीं। इनमें से 1,21,339 गाड़ियां इंडिया में बिकीं। 8,812 गाड़ियां दूसरे ब्रांड को सप्लाई की गईं, और 37,842 गाड़ियां विदेशों में एक्सपोर्ट की गईं। कंपनी ने एक महीने में इतनी ज़्यादा गाड़ियां पहली बार एक्सपोर्ट की हैं  ये अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। जून में 61,619 पैसेंजर कारों की बिक्री हुई, जिसमें Mini और Compact सेगमेंट में Alto, S-Presso, Swift, Baleno, WagonR का योगदान रहा। यह आंकड़ा पिछले साल जून 2024 के मुकाबले थोड़ा कम है, जब इन दोनों सेगमेंट की कुल बिक्री 73,444 कारों की हुई थी।

Alto, S-Presso जैसी छोटी कारों की बिक्री इस बार सिर्फ 6,414 यूनिट रही, जबकि पिछले साल जून में ये 9,395 थी। Baleno, Swift, WagonR जैसी कॉम्पैक्ट गाड़ियां भी इस बार 54,177 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल से कम है। छोटी और मिड-साइज कारों की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है।

Brezza, Ertiga, Fronx और Grand Vitara जैसी एसयूवी और एमवीपी गाड़ियों की बिक्री 47,947 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम है, लेकिन अभी भी मजबूत कैटेगरी बनी हुई है। वहीं Eeco वैन की बिक्री 9,340 यूनिट रही। Maruti की छोटी कमर्शियल गाड़ी Super Carry की बिक्री 2,433 यूनिट रही। इसके अलावा कंपनी ने 8,812 गाड़ियां दूसरे ब्रांड्स को सप्लाई कीं, जो पिछले साल से थोड़ी ज़्यादा हैं। Maruti ने जून 2025 में 37,842 गाड़ियां विदेश भेजीं। अब Maruti की गाड़ियां दुनियाभर में और ज़्यादा पसंद की जा रही हैं। अप्रैल से जून 2025 के बीच Maruti ने कुल 5,27,861 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल की इसी अवधि (5,21,868 यूनिट्स) से थोड़ी ज़्यादा है। कंपनी की परफॉर्मेंस अब भी मज़बूत बनी हुई है।

Skoda Auto India टॉप 7 ब्रांड में शामिल, 2025 की पहली छमाही में रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली : इंडिया में 25 साल पूरे कर चुकी Skoda Auto India ने 2025 की पहली छमाही में इतिहास रच दिया है। जनवरी से जून 2025 के बीच कंपनी ने 36,194 गाड़ियों की बिक्री की है। यह कंपनी का अब तक का छमाही का सबसे बेहतरीन सेल्स रिकॉर्ड है, बल्कि साल 2024 के मुकाबले 134% की बेमिसाल ग्रोथ भी दर्शाता है। इस परफॉर्मेंस के दम पर Skoda अब भारत की टॉप 7 कार कंपनियों में शुमार हो गई है। 2022 में Skoda ने पहली बार 28,899 यूनिट बेचकर छमाही में सबसे ज्यादा बिक्री का रेकॉर्ड बनाया था।

2025 की शुरुआत में Skoda Auto India अपनी पहली 4 मीटर से कम लंबी एसयूवी  ‘Kylaq’ लॉन्च की। Kylaq की सफलता के बाद, कंपनी ने नई जनरेशन की Kodiaq फुल साइज लग्जरी एसयूवी लॉन्च की। Skoda की Slavia पहले से ही मिड-साइज सेडान सेगमेंट में एक सफल मॉडल है। लेकिन अब कंपनी ग्लोबल आइकॉनिक सेडान को भारतीय बाज़ार में लाने की तैयारी में है।

Skoda Auto India अब सिर्फ गाड़ियां नहीं बेच रही, बल्कि हर शहर-हर कस्बे में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। 2021 में कंपनी के सिर्फ 120 टचपॉइंट्स थे, वहीं अब यह संख्या 295 केपार पहुंच गई है। 2025 के आखिर तक 350 टच पॉइंट्स तक पहुंचने का टारगेट है। भारत में बड़े-छोटे शहरों और कस्बों में अब Škoda पास की डीलरशिप में मिल रही है।

Skoda Auto India हर नई कार के साथ 1 साल का फ्री Supercare मेंटेनेंस पैकेज मुफ्त दे रही है। ग्राहक को पहले साल में कोई सर्विस चार्ज नहीं देना पड़ता। गाड़ी को खरीदने के 1 साल बाद या 30,000 किमी चलाने के बाद ही सर्विस चार्ज देना पड़ेगा। Škoda अपनी हर कार पर इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक एक्सटेंडेड वारंटी या मेंटेनेंस पैकेज भी चुन सकते हैं।

चल चल री चल… लेकिन अब “रामप्यारी” सिर्फ चलेगी नहीं, सोचेगी भी

पहला ‘Snapdragon Auto Day’ 30 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में

नई दिल्ली : Qualcomm ला रहा है एक ऐसा दौर, जहां आपकी कार न सिर्फ रास्ता दिखाएगी बल्कि रास्ते को समझेगी भी। Qualcomm ने अपने पहले ‘Snapdragon Auto Day’ को 30 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में पहले ‘Snapdragon Auto Day’ को आयोजित करने की घोषणा की है। AWS के सहयोग से हो रहा यह मेगा इवेंट, इंडिया की मोबिलिटी इंडस्ट्री में AI, V2X और ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से नई क्रांति की शुरुआत करने जा रहा है। अब बात सिर्फ कारों के चलने की नहीं है। अब कार ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और पूरी तरह कनेक्टेड, जो सफर को और ज्यादा सुहाना बनाएगी।

Snapdragon Auto Day में Qualcomm Immersive Cockpit टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेगाजैसे ही आप कार में बैठेंगे,  AI आपकी पसंद पहचान लेगाम्यूजिक कौन सा चलाना है, सीट कैसी सेट करनी है, एसी कितना होना चाहिए… सब कुछ अपने आप सेट हो जाएगा।डिस्प्ले पर सब कुछ शानदार तरीके से दिखेगा।म्यूज़िक, नेविगेशन, कॉल्स, व्हीकल सेटिंग्सस्मार्ट डिस्प्ले और वॉइस कमांड से कंट्रोल होंगे। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) टेक्नोलॉजी का भी प्रदर्शन किया जाएगा।यह तकनीक है जो ड्राइवर को कार चलाते वक्त मदद करती है। Snapdragon Auto Day  मेंVehicle-to-Everything (V2X) टेक्नोलॉजी को भी पेश किया जाएगा। 

Snapdragon Auto Day सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल इनोवेशन में भारत के ग्लोबल पावर हाउस बनने का संकेत है। Qualcomm इस मंच के ज़रिए ये दिखाना चाहता है कि भारत की टेक्नोलॉजी, टैलेंट और विज़न किस तरह भविष्य की मोबिलिटी को एक नई दिशा दे रहे हैं। इस इवेंट में Qualcomm की नई तकनीक के लाइव डेमो होंगे। AI-पावर्ड कॉकपिट और ADAS सिस्टम्स को करीब से देखने का मौका मिलेगा। भारत के मशहूर ऑटो और टेक लीडर्स से सीधे बातचीत करने का मौका भी मिलेगा।।

Qualcomm Snapdragon Auto Day का मकसद यह बताना है कि आज कंपनियां तकनीक, सुरक्षा और नई सोच के साथ ऐसी कारें बना रही हैं जो न सिर्फ सफर को बेहतर बनाएं, बल्कि हर मोड़ पर आपके साथ सोचें, समझें और फैसले लें। 

BMW की रफ्तार तेज़ : EV में 234% उछाल, बिक्री में रिकॉर्ड

नई दिल्ली BMW Group India ने 2025 की पहली छमाही में अपने इतिहास की सबसे ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दर्ज की है। जनवरी से जून के बीच कंपनी ने 7,774 BMW और MINI कारों की डिलीवरी की। 2025 की दूसरी तिमाही (Q2) में कंपनी की गाड़ियों की बिक्री की रफ्तार इतनी तेज रही कि हर महीने बिक्री के नए रिकॉर्ड बनते चले गए। अप्रैल, मई और जून 2025, तीनों महीनों में कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे ज़्यादा मंथली सेल्स दर्ज कीं। लग्ज़री और परफॉर्मेंस का ये कॉकटेल ग्राहकों को इतना पसंद आया कि BMW ने न सिर्फ EV सेगमेंट में धमाल मचाया, बल्कि लॉन्ग व्हीलबेस और SAV कैटेगरी में भी डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज कर ली। 

BMW अब सिर्फ लग्ज़री कार ब्रांड नहीं रही, बल्कि भारत की सबसे भरोसेमंद लग्ज़री इलेक्ट्रिक ब्रांड बन चुकी है। H1 2025 में कंपनी ने 1,322 इलेक्ट्रिक BMW और MINI गाड़ियां बेचीं, जिससे EV सेल्स में 234% कीग्रोथ दर्ज हुई। EVs का कुल बिक्री में हिस्सा भी बढ़कर 18% हो गया है। भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली EV BMW iX1 Long Wheelbase रहीं। इसके बाद दूसरे नंबर पर  BMW i7 रही। BMW के EV पोर्टफोलियो में अब छह कारें और 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं।

BMW की SAV (Sports Activity Vehicle) रेंज को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। H1 2025 में SAVs की बिक्री में 17% की ग्रोथ हुई। Q2 में तो इनका शेयर 59% तक पहुंच गया। BMW X1 सबसे ज़्यादा बिकने वाली BMW रही। अकेले 30% से ज्यादा बिक्री इसी मॉडल की रही। BMW की Long Wheelbase कारों की डिमांड में भी बड़ा उछाल आया। इस कैटेगरी में BMW 7 Series, 5 Series, 3 Series और iX1 जैसे मॉडल शामिल हैं। इनकी बिक्री में 159% की ग्रोथ रही BMW 5 Series सबसे ज़्यादा बिकने वाली सेडान रही।

BMW 7 Series, i7, X7 और XM जैसी BMW की लग्जरी कारों का क्रेज़ भी 2025 की पहली छमाही में टॉप पर रहा। BMW X7 की 5000 से ज्यादा कारों की डिलिवरी की गई। BMW Motorrad ने भी H1 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। कुल 2,569 मोटरसाइकिलें डिलीवर की गईं। G 310 RR सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्ट-CC बाइक रही। एडवेंचर बाइक्स में BMW 900 GS और 1300 GS, जबकि सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में S 1000 RR का जलवा रहा। BMW Group India अब अपने शोरूम्स को फ्यूचर-रेडी बना रहा है। 365.6 करोड़ रुपये के निवेश से Retail.NEXT प्रोजेक्ट 33 शहरों में 56 जगहों पर शुरू किए जाएंगे।