OPPO Reno14 और Reno14 Pro की बिक्री शुरू

नई दिल्ली : OPPO India ने 2025 की सबसे हाईटेक स्मार्टफोन सीरीज़ Reno14 और Reno14 Pro की बिक्री 08 जुलाई से शुरू कर दी है। यह AI, कैमरा, डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी, हर मोर्चे पर आगे है। Reno14 Pro दुनिया के पहले 4nm MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट से लैस है वहीं 3.5x lossless telephoto ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम के साथ यह फोन फोटोग्राफी को एक नया मुकाम देता है।

aerospace-grade मेटल बॉडी, IP69 तक की वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन, और Sponge Bionic Cushioning जैसे डिजाइन के चलते यह फोन काफी मजबूत है । इसकी 6200mAh तक की बैटरी है। 50W वायरलेस चार्जिंग की क्षमता है। AI Editing, Recompose, Studio से लेकर Circle to Search तक – Reno14 सीरीज़ हर प्रो यूज़र की जरूरत को पूरा करती है। नया OPPO Pad SE टैबलेट लॉन्च किया गया है, जो पढ़ाई, फैमिली एंटरटेनमेंट और ऑन-द-गो क्रिएटिविटी के लिए शानदार चॉइस है।

Reno14 Series में lossless 3.5x Telephoto Zoom और 120x डिजिटल ज़ूम मिलता है। अब पोर्ट्रेट शॉट्स और ट्रैवल मोमेंट्स में कोई डिटेल मिस नहीं होगी। इसकके साथ AI Perfect Shot, AI Editor 2.0, AI Recompose, और AI Eraser 2.0 जैसे फीचर्स हैं, जिससे फोटो एकदम मास्टरपीस बनती है। इसमें शानदार रिकॉर्डिंग की सुविधा है। रिकार्डिंग के समय आप मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। Underwater मोड से अब बिना कवर के पानी के अंदर शूटिंग हो सकती है। 

Reno14 में 6000mAh और Pro में 6200mAh की 5-ईयरग्रेडबैटरी, साथ में 80W SuperVOOC चार्जिंग और Pro वर्जन में 50W Wireless AIRVOOC भी है। 10 मिनट चार्जकर आप घंटों मस्ती कर सकते हैं।  अब फोन खुद स्मार्ट हो गया है Google Gemini + ColorOS 15 की जोड़ी वॉइस से कैलेंडर चलाने, ट्रैवल नोट्स बनाने, डॉक्युमेंट्स से सारांश निकालने और स्क्रीन से डायरेक्ट सर्च करना मुमकिन बनाती है।

Reno14 08 जुलाई 2025 से इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। आप इस शानदार सीरीज़ को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, सभी बड़े रिटेल स्टोर्स और ओप्पो ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। और सबसे अच्छी बात? पहली सेल में आपको ₹34,200 की शुरुआती कीमत का ज़बरदस्त ऑफ़र मिल रहा है।

क्या है रेनो14 सीरीज़ की कीमत?

आइए एक नज़र डालते हैं ओप्पो रेनो14 सीरीज़ के विभिन्न मॉडल्स और उनकी कीमतों पर:
रेनो14 प्रो 5G:
12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹49,999
12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹54,999
रेनो14 5G:
8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹37,999
12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹39,999
12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹42,999

Kodak का धमाका : इंडिया का पहला JioTele OS QLED TV लॉन्च

नई दिल्ली : kodak ने इंडिया में अपना पहला JioTele OS वाला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। ये हर इंडियन फैमिली के लिए एकदम परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज है। 43-इंच के QLED 4K स्मार्ट टीवी में आपको लोकल लैंग्वेज में कंटेंट, 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स, 300+ JioGames, AI की सलाह से मिलने वाली मूवी और शो की सजेशन और स्पोर्ट्स के लिए अलग सेक्शन – यानी क्रिकेट से लेकर कबड्डी और फुटबॉल तक हर स्कोर अब आपके टीवी पर लाइव होगा। 

इसमें दमदार QLED 4K डिस्प्ले, HDR सपोर्ट और 1.1 बिलियन कलर्स हैं, जिससे हर फ्रेम में असली जैसा अहसास देता है। 40W के Dolby Digital Plus स्टीरियो स्पीकर्स के साथ ऐसा लगता है कि जैसे आप किसी सिनेमाहॉल में बैठे हों।  JioTele OS के साथ इंटरफेस एकदम फास्ट, सिंपल और पर्सनलाइज्ड है।  बेज़ल-लेस, AirSlim फ्रेम डिजाइन लुक्स और परफॉर्मेंस में अव्वल है।  Netflix, JioCinema और YouTube जैसे ऐप्स के लिए रिमोट पर अलग से बटन दिए गए हैं, ताकि सबकुछ बस एक क्लिक पर हो। गेमिंग, म्यूजिक, मूवी या न्यूज – जो भी देखना हो, बस बोलो और चला लो।

इतने सारे फीचर्स के बावजूद इस टीवी की कीमत Amazon एक्सक्लूसिव लॉन्च पर सिर्फ 18,999 रुपये रखी गई है। अगर आप घर में एक ऐसा स्मार्ट टीवी चाहते हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, काम में स्मार्ट हो और जेब पर भी भारी न पड़े तो Kodak का ये 43-इंच वाला JioTele OS TV एक दमदार ऑप्शन है।

POCO F7 की पहली और दूसरी सेल में भी स्मार्टफोन आउट ऑफ़ स्टॉक

नई दिल्ली : स्मार्टफोन ब्रांड POCO के नए POCO F7 को उपभोक्ताओं ने हाथों हाथ लिया। 01 जुलाई को फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू होने के सिर्फ 60 मिनट के अंदर ब्रांड आउट ऑफ स्टॉक हो गया। POCO F7 को 24 जून को लॉन्च किया गया था। ये तेजी से इंडिया का सबसे लोकप्रिय मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन बन रहा है।

ये फोन अपनी क़ीमत के मुकाबले बहुत ज़्यादा दमदार चीज़ें, तेज़ परफॉर्मेंस, सबसे बड़ी बैटरी पतला लेकिन जबरदस्त लुक वाला डिज़ाइनवाला फोन है। यह  कम दाम में हाई-लेवल का तगड़ा स्मार्टफोन है। 01 जुलाई को हुई सेल में महज एक घंटे में आउट ऑफ स्टॉक होने के बाद POCO  ने 04 जुलाई को अपनी लोकप्रिय डिवाइस POCO F7 5G की दूसरी सेल का ऐलान किया । भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ रही कंज़्यूमर टेक ब्रांड की दूसरी सेल फ्लिकार्ट पर 4 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे लगाई गई। इसमें भी वही हाल रहा। HDFC, SBI, ICICI बैंक कार्ड्स पर खरीदारी पर 2,000 रुपये तक की छूट दी गई। 12 महीने तक No Cost EMI और  एक साल की एक्स्ट्रा वारंटी का भी खरीदारों को फायदा मिला ।

04 जुलाई की सेल में 12GB + 256GB  के वैरिएंट की कीमत सेल में 29,999 रुपये रखी गई थी, जबकि 31,999 में 12GB + 512GB वेरिएंट मिला। POCO F7 स्पीड, स्टाइल और बैटरी लाइफ में कोई समझौता नहीं चलता। Snapdragon 8s Gen 4 फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7550mAh की दमदार बैटरी स्लिम, स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन है। इस सेल में भी शानदार डील मिली। सेल में खरीदारी करने वालों को 1 साल की Extra Warranty और 1 साल तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा। 

Autofest 2025 : पुरानी कार को अलविदा कहिए, नई Volkswagen को कीजिए सलाम

नई दिल्ली : Volkswagen India का धमाकेदार Autofest 2025 लौट आया है, जहां आपके लिए सिर्फ कार नहीं बल्कि प्रीमियम जर्मन इंजीनियरिंग, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और स्पेशल सर्विस बेनिफिट्स, जैसे ऑफर्स की पूरी झड़ी लगी है। इस ऑटोफेस्ट में अपनी पुरानी कार को अलविदा कहिए और नई  Volkswagen को सलाम कर घर ले जाइए। Virtus हो या Taigun, Tiguan R-Line हो या प्री-ओन्ड कार, हर मॉडल पर लिमिटेड पीरियड के लिए आपके पास शानदार डील का लाभ लेने का मौका है।

Volkswagen के Autofest में ग्राहक न सिर्फ नई कार खरीद सकते हैं, बल्कि पुरानी कार को बढ़िया दाम पर एक्सचेंज करने का शानदार मौका भी मिलेगा। उनकी पुरानी कार का फ्री व्हीकल इवैल्यूएशनकिया जाएगा। कोई चार्ज नहीं लगेगा। आपको अपनी पुरानी कार की सही कीमत पता चलेगी। इसके बाद जब आप नई Virtus, Taigun या Tiguan R-Line खरीदेंगे, तो कंपनी आपको एक्सचेंज बोनसदेगी। पुरानी गाड़ी का रेट अच्छा मिलेगा और नई कार खरीदने पर सीधी बचत होगी। अगर आप पहले से Volkswagen के ग्राहक हैं, तो लॉयल्टी रिवॉर्ड भी मिलेंगे। फ्री टेस्ट ड्राइव भी मिलेगी।

EMI की टेंशन नहीं रहेगी। यहां आसान फाइनेंस स्कीम्स और नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन।जो ग्राहक Autofest के दौरान खरीदारी करेंगे, उन्हें स्पेशल सर्विस और मेंटेनेंस बेनिफिट्स मिलेंगे, जिससे गाड़ी की देखरेख भी सस्ती और आसान हो जाएगी। Autofest सिर्फ नई गाड़ी खरीदने का नहीं, बल्कि ज़्यादा फायदे और कम खर्च में प्रीमियम एक्सपीरियंस पाने का मौका है — वो भी Volkswagen जैसी भरोसेमंद ब्रांड के साथ।

Volkswagen India के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा कि यह सिर्फ सेल इवेंट नहीं बल्कि हमारे ग्राहकों को प्रीमियम जर्मन इंजीनियरिंग से जोड़ने का एक शानदार मौका है। Autofest हर उस ग्राहक के लिए है जो परफॉर्मेंस, सेफ्टी और स्टाइल से भरपूर एक भरोसेमंद कार चाहता है। Autofest ऑफर सिर्फ नई कारों तक ही सीमित नहीं है, कंपनी की प्री-ओन्ड (Used) कारों पर भी खास ऑफर्स मिल रहे हैं। यानि अगर आप कम बजट में Volkswagen एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो ये मौका भी आपके लिए है। तो अगर आप भी अपनी पुरानी कार को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो देर मत कीजिए — नजदीकी Volkswagen शोरूम जाएं और इस Autofest 2025 में अपने लिए एक नई जर्मन कार चुनें।

अब सड़कों पर दौड़ेगा बदलते इंडिया का स्कूटर : Hero की VIDA ने लॉन्च किया VX2 EVOOTER

नई दिल्ली : क्या आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में थे जो सिर्फ़ पर्यावरण-फ़्रेंडली ही न हो बल्कि स्मार्ट, दमदार और आपकी हर ज़रूरत को पूरा करने वाला हो तो आपका इंतज़ार अब ख़त्म हुआ! टू व्हीलर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Hero Morocorp द्वारा संचालित VIDA ने इंडियन सड़कों पर VX2 EVOOTER को लॉन्च कर दिया है। इसे “बदलते इंडिया का स्कूटर” नाम दिया गया है, और यह सिर्फ़ एक EV नहीं बल्कि एक नया नज़रिया है।

सोचिए, एक ऐसा व्हीकल जो एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की मज़बूती, टेक्नोलॉजी और शानदार परफ़ॉर्मेंस को एक आम स्कूटर के आराम, स्टाइल और रोज़मर्रा के काम आने वाली व्यावहारिकता के साथ जोड़ दे। VIDA का नया EVOOTER यही तो है! यह आधुनिक भारत को नए सिरे से परिभाषित करने आया है – अब आप स्मार्टली, ज़िम्मेदारी से और एक मक़सद के साथ सफ़र कर सकते हैं। हीरो की दशकों पुरानी विश्वसनीयता और भरोसे के साथ, यह स्कूटर अत्याधुनिक EV टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का बेजोड़ संगम है।

आपकी मर्ज़ी, आपकी पसंद: दो दमदार वेरिएंट, पूरी आज़ादी

नया VIDA VX2 आपके लिए दो शानदार वेरिएंट में हाज़िर है: VX2 Plus और VX2 Go। और सबसे अच्छी बात? ये बाज़ार में बेहद आकर्षक और जेब के लिए मुफ़ीद क़ीमतों पर उपलब्ध हैं!

  • BaaS (बैटरीएज़सर्विस) केसाथ:
    • VX2 Plus: ₹64,990*
    • VX2 Go: ₹59,490*
  • बिना BaaS के:
    • VX2 Plus: ₹109,990*
    • VX2 Go: ₹99,490*

और हां, सबसे कमाल की बात – EVOOTER रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है मतलब, अब रेंज की चिंता छोड़िए!

  • VX2 Plus: एक बार चार्ज करने पर 3.4 kWh बैटरी के साथ 142 किलोमीटर* तक की धांसू रेंज!
  • VX2 Go: 2.2 kWh बैटरी के साथ भी 92 किलोमीटर* तक की सॉलिड रेंज!

बैटरी की चिंता ख़त्म : VIDA का अनोखा pay per km प्लान

VIDA ने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सबसे बड़ी रुकावट – शुरुआती ज़्यादा लागत – को ही ख़त्म कर दिया है। उनका अग्रणी ‘pay per km सब्सक्रिप्शन मॉडल अब EV का मालिक बनना इतना आसान बना देगा जितना पहले कभी नहीं था। अपनी लाइफ़स्टाइल के हिसाब से प्लान चुनें और बेफ़िक्र होकर इलेक्ट्रिक स्कूटर का मज़ा लें। BaaS पैकेज आपको कई और फ़ायदे भी देता है, जैसे:

  • अगर बैटरी की परफ़ॉर्मेंस 70% से कम हुई, तो मुफ़्त में नई बैटरी (वाह, ये तो सोने पे सुहागा!)
  • सब्सक्रिप्शन के दौरान VIDA के देश भर में फैलेफ़ास्टचार्जिंग नेटवर्क तक एक्सेस!

स्टाइल और पावर का परफ़ेक्ट कॉम्बो : डिज़ाइन और परफ़ॉर्मेंस

VX2 EVOOTER को सिर्फ़ स्मार्ट नहीं, बल्कि बेहद स्टाइलिश भी बनाया गया है। इसमें रिमूवेबल बैटरी के साथ एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है, जिसे परफ़ॉर्मेंस और लंबी रेंज दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका डिज़ाइन आधुनिक और हटके है, जिसमें VIDA की जानी-पहचानी पहचान और सात नए, ट्रेंडी रंग मिलते हैं। और दो लोगों के लिए इसमें लंबी, आलीशान सीट है जो बेहद आरामदायक सफ़र का वादा करती है।

टेक्नोलॉजी जो आपको जोड़े रखे : स्मार्ट और कनेक्टेड

यह स्कूटर सिर्फ़ सड़कों पर नहीं दौड़ता, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी सबसे आगे है। यह अपनी कैटेगरी का एकमात्र स्कूटर है जो रिमोट इमोबिलाइज़ेशन और क्लाउड कनेक्टिविटी देता है – मतलब, अतिरिक्त सुरक्षा की पूरी गारंटी। आप रीयलटाइम राइड स्टैट्स, टेलीमेट्री और FOTA (फ़र्मवेयर ओवरएयर) अपडेट्स के लिए अपने स्मार्टफ़ोन को आसानी से जोड़ सकते हैं।

  • VX2 Plus: 4.3-इंच की शानदार TFT स्क्रीन!
  • VX2 Go: 4.3-इंच की साफ़ LCD डिस्प्ले!

और हां, दोनों में टर्नबायटर्ननेविगेशन है, तो रास्ता भटकने की चिंता भूल जाइए। और सबसे अच्छी बात? इसकी बैटरी सिर्फ़ 60 मिनटमें 80% तकचार्ज हो जाती है! (कॉफ़ी ब्रेक जितना समय!)

सफ़र को बनाएं आसान : बेमिसाल राइडिंग एक्सपीरियंस

VIDA VX2 को हर राइड को आसान बनाने के लिए बनाया गया है:

  • रिमूवेबल बैटरी के साथ तीनतरफ़ा चार्जिंग विकल्प – अब हर प्लग पॉइंट आपका चार्जर है! कहीं भी चार्ज करें!
  • सेगमेंट के सबसे चौड़े 12” के पहिये हर तरह की सड़क पर ज़बरदस्त ग्रिप, स्थिरता और बेहतरीन कंट्रोल देते हैं।
  • और सबसे कमाल की बात कि इसमें 33.2-लीटर का विशाल बूट* है (रिमूवेबल बैटरी के साथ), जिसमें आपका पूरा हेलमेट आराम से आ जाएगा!

11 इंच के ब्राइट डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ OPPO Pad SE टैबलेट लॉन्च

नई दिल्ली : OPPO India ने इंडिया में अपनी Reno14 सीरीज़ के साथ नया टैबलेट OPPO Pad SE लॉन्च कर दिया है।दमदार बैटरी,  बिग डिस्प्ले और तेज़ परफॉर्मेंस के साथ इस टैबलेट ने बजट सेगमेंट की परिभाषा नए सिरे से गढ़ी है। इसमें 11 इंच की बड़ी स्क्रीन, 9340mAh की पावरफुल बैटरी, TÜV Rheinland सर्टिफाइड Eye-Care डिस्प्ले,  शानदार परफॉर्मेंस की गारंटी और 33W SUPERVOOC™ फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। यह स्टाइलिश लुक, स्लिम बॉडी और दो खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है। 

OPPO Pad SE में 9340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगातार 11 घंटे तक विडियो प्लेबैक का अनुभव देती है। इसमें 33W SUPERVOOC™ फास्ट चार्जिंग दी गई है, अगर आप टैबलेट को 7 दिनों तक इस्तेमाल नहीं करते तो ये फीचर डिवाइस को अपने आप बंदकर देता है।  इससे डिवाइस की लाइफ लंबी होती है। अगर आपने टैबलेट को बहुत लंबे समय (कई महीनों) तक ऑन नहीं किया तो भी इसकी स्टैंडबाय बैटरी 800 दिनों तक टिक सकती है। 36-महीनों का Fluency Protection का फीचर एक तरह की परफॉर्मेंस गारंटी है कि टैबलेट धीरे-धीरे स्लो नहीं होगा।

OPPO Pad SE में 11 इंच का LCD Eye-Care डिस्प्ले दिया गया है, जो 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। ब्राइटनेस जितनी ज्यादा होगी, स्क्रीन उतनी साफ दिखेगी । इस टैबलेट को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। टैबलेट की स्क्रीन ब्लू लाइट को कम करती है, जिससे आपकी आंखें कम थकती हैं। 

OPPO Pad SE की मोटाई सिर्फ 7.39mm है। यह टैबलेट बहुत पतला और हल्का है, जिसे हाथ में पकड़ना आसान है। दिखने में भी स्टाइलिश लगता है। यह टैबलेट दो शानदार रंगों Starlight Silver और  Twilight Blue में मिलेगा। OPPO Pad SE एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट है, जिसकी बड़ी बैटरी, अच्छी स्क्रीन, और लंबी परफॉर्मेंस इसे इसे पढ़ाई, मनोरंजन और यात्रा के लिए  शानदार विकल्प बनाते हैं।

इंडिया का पहला 5-Star फोन Redmi Note 14 Pro+ 5G अब Champagne Gold में

बेंगलुरु : Xiaomi India ने अपनी लोकप्रिय Redmi Note 14 Pro+ 5G और Note 14 Pro 5G स्मार्टफोन सीरीज़ को अब एक नए और प्रीमियम Champagne Gold रंग में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 14 Pro+ 5G का ग्लैमरस गोल्ड टच जुड़ जो इसे और भी खास बना देता है।

Redmi Note 14 सीरीज़ के Champagne Gold वेरिएंटमें स्टाइल और क्लास का नया रंग है। यह नया गोल्ड रंग पहले से मौजूद रंगों Spectre Blue, Titan Black और Phantom Purple में जुड़ गया है। Redmi Note 14 Pro भी अब Ivy Green औरड्यूलटोन Phantom Purple जैसे यूनिक रंग उपलब्ध हैं।

Redmi Note 14 Pro+ 5G को TÜV Rheinland नाम की एक जानी-मानी इंटरनेशनल टेस्टिंग संस्था ने भारत का पहला 5-Star रेटिंग वाला स्मार्टफोन घोषित किया है। Redmi Note 14 Pro+ 5G में 6200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरीहै, जोXiaomi की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। यह 90W HyperChargeके फीचर से लैस है। इसमें बैटरी  कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाती है। Redmi Note 14 Pro 5G में 5500mAh बैटरी और 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग का फीचर है।

 Redmi Note 14 Pro+ 5G में 50MP का Light Hunter 800 मेनसेंसर (Super OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 2.5x टेलीफोटो लेंस है। वहीं Redmi Note 14 Pro 5G में 50 MP Sony LYT-600 सेंसर से खींची हर तस्वीर में रंगों की गहराई होती है। Redmi Note 14 सीरीज़ की स्क्रीन में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, और 3000 निट्स तक की बेहद ब्राइट पीक ब्राइटनेस है। Dolby Vision और Dolby Atmos के सपोर्ट से फोन में ही थियेटर जैसा अहसास होता है! Redmi Note 14 Pro+ 5G और Note 14 Pro 5G का नया Champagne Gold वेरिएंट आप mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi के अधिकृतरिटेलस्टोर्स से खरीद सकते हैं।

1.37 लाख में फुल चार्ज पर 159 km की रेंज : Ather  का नया बजट चैंपियन ई-स्कूटर Rizta S लॉन्च

नई दिल्ली : इंडिया की मशहूर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने अपने सबसे लोकप्रिय फैमिली स्कूटर Rizta का नया वेरिएंट Rizta S लॉन्च कर दिया है। इसमें 3.7kWh की बैटरी है। एक बार फुल चार्ज करने पर आप इस पर 159 किमी तक का सफर कर सकते हैं। यह 1.37 लाख रुपये में (एक्स-शोरूम दिल्ली) में मिल रहा है। नया वेरिएंट उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जो ज्यादा रेंज, शानदार फीचर्स और Ather की भरोसेमंद इंजीनियरिंग बिना ज्यादा खर्च किए चाहते हैं। Ather ने इसे बजट-फ्रेंडली प्राइस पॉइंट पर पेश किया है, जिससे यह स्कूटर आम परिवारों के लिए और भी ज्यादा सुलभ हो गया है।

Rizta को Ather ने 2024 में बतौर फैमिली स्कूटर लॉन्च किया था, जो अब कंपनी की कुल बिक्री का 60% से ज्यादा हिस्सा बन चुका है। कंपनी ने अब तक 1 लाख से ज्यादा Rizta ई-स्कूटर बेचने का मील का पत्थर भी पार कर लिया है। Rizta अब कुल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

नई बैटरी के बावजूद इसमें 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है । स्कूटर में बड़ा सीट साइज, चौड़ा फ्लोरबोर्ड और परिवार के सफर के लिए जरूरी आराम मिलता है। इस वेरिएंट में Ather का 7-इंच DeepView™ डिस्प्ले टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन दिखाता है। इसके अलावा आपको AutoHold™, FallSafe, Emergency Stop Signal का फीचर मिलता है Theft & Tow Alert, Find My Scooter, Alexa Skills का सपोर्ट भी है Ather के 3900+ फास्ट-चार्जिंग प्वाइंट्स देशभर में मौजूद हैं, जिससे कहीं भी चार्ज करना आसान है। Rizta S 3.7kWh वेरिएंट Ather की ‘Eight70’ बैटरी वारंटी के साथ आता है, जिसमें 8 साल या 80,000 किमी तक की गारंटी दी जाती है। 

इस नए वेरिएंट की बुकिंग अब पूरे देश में शुरू हो चुकी है। डिलिवरी इसी महीने शुरू होगी। Ather के नए Rizta S 3.7kWhवेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,37,047 रुपये है, जबकि मुंबई में यह 1,37,258 रुपये में उपलब्ध है। बेंगलुरु में इसकी कीमत ₹1,37,999 रखी गई है, और चेन्नई में यह वेरिएंट ₹1,39,312 में खरीदा जा सकता है। 

Kia India की चाल तेज़, रफ्तार जबर्दस्त : मेड-इन-इंडिया EV की लॉन्चिंग इसी महीने

जनवरी से जून 2025 तक 12.7% ग्रोथ, 1.42 लाख से ज़्यादा गाड़ियों की बिक्री से मचाया धमाल

नई दिल्ली : इंडिया की ऑटो इंडस्ट्री में Kia India काफी तेज़ और जबर्दस्त रफ्तार से प्रीमियम ब्रैंड में शामिल होने की दहलीज पर है। 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में कंपनी ने 1,42,139 यूनिट्स की दमदार बिक्री के साथ 12.7% की ग्रोथ दर्ज की है, जो पिछले साल की 1,26,137 यूनिट्स की तुलना में एक शानदार छलांग है। Kia की नई MPV Carens Clavis के लॉन्चिंग ने कंपनी की इस ग्रोथ को और रफ्तार दी है।  Carens Clavis फैमिली एमपीवी है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी आरामदायक सीटें, बड़े स्पेस, शानदार फीचर्स और सेफ्टीके कारण यह सुपरहिट हो गई है। Kia ने 11,813 गाड़ियां विदेशों में एक्सपोर्ट की हैइससे पता चलता है कि भारत में बनी Kia गाड़ियों की दुनिया में भी डिमांड है।

kia India इस महीने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया EV लॉन्च करेगी। यह EV सेगमेंट में कंपनी की सीधी टक्कर Tata, MG और Hyundai से होगी।  Kia ने 2017 में आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अनंतपुर में प्लांट लगाने का MOU साइन किया था। अगस्त 2019 में कंपनी ने प्रोडक्शन शुरू किया। अब तक Kia India ने 1.5 मिलियन से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी की है, जिनमें से 1.2 मिलियन घरेलू बिक्री और 3.67 लाख यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। ब्रैंड ने अब तक भारत में 8 मॉडल Seltos, Sonet, Carens, Carnival, EV6, EV9, Syros और Carens Clavis लॉन्च किए हैं।Kia के पास देशभर में 4.5 लाख से ज्यादा कनेक्टेड गाड़ियां हैं, जो इसे भारत में लीडिंग कनेक्टेड कार ब्रांड्स में शामिल करती हैं।Kia की डीलरशिप नेटवर्क 744 टचपॉइंट्स और 329 शहरों में फैला है

मेड इन इंडिया  Blaze DC फास्ट चार्जर से 15 मिनट की चार्जिंग में  120 km तक चलेगी EV

बैंगलुरु : इंडिया में EV Charging में क्रांति लाने के लिए Bolt.Earth ने Blaze DC चार्जर लॉन्च किया है। यह देश का पहला यूनिवर्सल डीसी फास्ट चार्जर है जो दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। अब सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 120 km तक की रेंज पाना बेहद आसान होगा।

इंडिया में बनाया यह चार्जर छोटा और बिजली ग्रिड के अनुकूल है। यह कई तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग में इस्तेमाल होगा। यह Type 6 और LECCS Type 7 नाम के कनेक्टर को सपोर्ट करता है, जिससे यह भारत के प्रमुख EV ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकता है। Blaze DC को आसानी से कहीं भी लगाकर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। ईवी राइडर्स, डिलीवरी पार्टनर, ऑटो रिक्शा चालक और छोटे कारोबारियों को इससे फायदा होगा। Bolt.Earth की योजना अगले एक साल में देशभर में 25,000 फास्ट चार्जर लगाने की है।

Bolt.Earth के CEO राघव भारद्वाज ने लॉन्चिंग इवेंट में कहा: “सही मायनों में भारत में EV अपनाने की शुरुआत तब होगी, जब तेज, सुलभ और भरोसेमंद चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी। Blaze DC इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर भारत में बनाया गया है।” इवेंट में Blaze DC की लाइव डेमो भी दी गई और इसे Bolt.Earth की मोबाइल चार्जिंग ऐप से जोड़कर दिखाया गया। यह ऐप पहले से ही1,700 से अधिक शहरों में 37,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स और 2.24 लाख से अधिक एक्टिव यूज़र्स को सेवाएं दे रही है।

कर्नाटक सरकार की ओर से नोडल एजेंसी BESCOM (Bangalore Electricity Supply Company Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शिव शंकर एन ने कहा, “कर्नाटक में पहले ही 5,200 से अधिक चार्जिंग स्टेशन है। अब हम उन्हें फास्ट चार्जिंग में अपग्रेड करना चाहते हैं। कर्नाटक सरकार Bolt.Earth जैसे प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर काम करना चाहती है।” 2027 तक भारत का इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हर साल 50 लाख यूनिट्स से ज्यादा का आंकड़ा पार कर सकती है।