Honda Gold Wing Tour का गोल्डन जुबली मॉडल India में लॉन्च, कीमत 39.90 लाख

गुरुग्राम : Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने अपनी प्रतिष्ठित और लक्ज़री टूरिंग की शानदार मिसाल बन चुकी बाइक Gold Wing Tour का गोल्डन जुबली मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दमदार और प्रीमियम मोटरसाइकिल अब बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत गुरुग्राम में 39.90 लाख रखी गई है।

Honda Gold Wing Tour का यह स्पेशल एडिशन 1975 में भारत में शुरू हुई कंपनी की ऐतिहासिक यात्रा को सलाम करता है। HMSI के MD, प्रेसिडेंट और CEO सुश्री त्सुत्सुमु ओतानी ने कहा, “गोल्ड विंग टूर ने बीते पांच दशकों में लग्ज़री टूरिंग का नया मानक स्थापित किया है।” एचएसएमआई के सेल्स एंड मार्केटिंग विभाग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा, “हम भारत में Gold Wing Tour का गोल्डन जुबली मॉडल लॉन्च कर बेहद उत्साहित हैं। इस बाइक की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी भारत में जून 2025 से शुरू की जाएगी।”

इस मोटरसाइकिल में होंडा ने एक नया गोल्ड विंग 50th Anniversary बैज लगाया है, जिस पर लिखा है – ‘Since 1975’बाइक ने 50 साल तक बाइक चलाने के शौकीन लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। इसमें 1833cc का फ्लैट, 6-सिलिंडर इंजन, 93 kW की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) के साथ आता है । राइडिंग के दौरान कनेक्टिविटी और भी आसान हो जाती है। 7.0-इंच का TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, ऑडियो और राइडिंग से जुड़ी तमाम जानकारी देता है। बाइक में बेस्ट ऑडियो सिस्टम, ब्लूटुथ कनेक्टिविटी, दो यूएसबी टाइप-सी पोटर्स और Tyre Pressure Monitoring System (TPMS)जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। बाइक में चार अलग-अलग राइडिंग मोड्स, टूर, स्पोटर्स, इकॉन और रेन मोड दिए गए हैं, जो बारिश या फिसलन वाली सड़कों पर ज़्यादा कंट्रोल देता है।

बाइक में एयरबैग, ड्यूल चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और Throttle-by-Wire सिस्टम जैसे फीचर्स सफर को और भी सुरक्षित बनाते हैं। गोल्डन जुबली मॉडल को रॉयल लुक देने के लिए इसे Bordeaux Red Metallic रंग में पेश किया गया है।

घर और ऑफिस के लिए ASUS के स्टाइलिश डेस्कटॉप्स लॉन्च

नई दिल्ली : ताइवान की टेक दिग्गज कंपनी ASUS ने भारत में अपनी डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन (AiO) पीसी की नई रेंज लॉन्च की है। यह उपभोक्ताओं, फ्रीलांसर्स, गेमर्स और छोटे कारोबारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। कंपनी ने ROG G700 और TUF Gaming T500 जैसे हाई-एंड गेमिंग डेस्कटॉप्स के साथ-साथ ASUS V440VA और V470VA जैसे स्टाइलिश और पावरफुल ऑल-इन-वन पीसी भी लॉन्च किया है।

ASUS ने भारत में अपनी नई डेस्कटॉप रेंज लॉन्च की है। ROG G700 गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए पावरफुल Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर और RTX 5080 ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें 32GB RAM और 2TB SSD है। TUF Gaming T500 Intel Core i5 प्रोसेसर, RTX 3050 ग्राफिक्स और 16GB RAM के साथ आता है। यह डिवाइस गेमिंग के लिए बढ़िया है।

ASUS V440VA AiO होम यूजर्स के लिए है, जिसमें 24 इंच की FHD स्क्रीन, Intel Core i5 प्रोसेसर और 16GB RAM है। V470VA AiO प्रोफेशनल और क्रिएटिव यूज़र्स के लिए है, जिसमें 27 इंच की FHD IPS डिस्प्ले, Intel Core i7 प्रोसेसर और 16GB RAM है। सभी मॉडलों में Wi-Fi 6/6E और Bluetooth 5.3/5.4 कनेक्टिविटी है। डेस्कटॉप्स में RGB लाइटिंग और मेटल बॉडी है। ये डिवाइसेज ऑफिस और घर दोनों के लिए परफेक्ट हैं। आप ये सभी मॉडल ASUS Eshop, Amazon, Flipkart, Croma और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

ASUS की नई डेस्कटॉप रेंज में सबसे खास है बेहतरीन कनेक्टिविटी। सभी मॉडल Wi-Fi 6 या 6E और Bluetooth 5.3 या 5.4 के साथ आते हैं। डेस्कटॉप्स का डिज़ाइन स्टाइलिश है, जिसमें RGB लाइटिंग और मेटल का शार्प कट फिनिश है। AiO मॉडल्स क्लीन और स्पेस-सेविंग डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो ऑफिस और घर दोनों के लिए परफेक्ट हैं। ASUS इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट Arnold Su ने कहा है, “यह नई रेंज हर भारतीय यूज़र की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। चाहे आप गेमर हों, फ्रीलांसर हों, बिज़नेस ओनर हों या परिवार के लिए खरीद रहे हों, ASUS हमेशा आपके लिए इनोवेटिव और भरोसेमंद ल्यूशन्स लाता रहेगा।“

OnePlus AI बनेगा आपका पर्सनल असिस्टेंट, हर काम होगा आसान

बेंगलुरु : ग्लोबल टेक ब्रांड OnePlus ने यूज़र्स के लिए एक पर्सनलाइज़्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विजन पेश किया। कंपनी ने OnePlus AI ब्रांड लॉन्च किया है। इसमें ‘Plus Key’ का एक नया हार्डवेयर बटन भी है। OnePlus का मानना है कि यूज़र्स की ज़िंदगी को आसान बनाने के लिए AI को पर्सनल जरूरतों के हिसाब से काम करना चाहिए।

OnePlus 13s में Plus Key बटन पुराने Alert Slider का अगला स्टेप है। इसे यूज़र कैमरा खोलने, ऑडियो प्रोफाइल बदलने या स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को AI Plus Mind में सेव करने के लिए कर सकते हैं। AI Plus Mind जो स्क्रीन पर दिख रही अहम जानकारी (जैसे मीटिंग टाइम, इवेंट डिटेल, रिमाइंडर आदि) को कैप्चर करके स्पेशल ‘Mind Space’ में सेव करता है।

OnePlus में AI VoiceScribe का फीचर आपको कॉल्स और मीटिंग्स को रिकॉर्ड करने, उनका सारांश निकालने और ज़रूरत पड़ने पर दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है। AI Call Assistant फीचर भारत में जल्द आने वाला है। यह कॉल के दौरान बातों का ट्रांसलेशन करता है । ऑफिस मीटिंग्स और इंटरनेशनल बातचीत के लिए बेहद फायदेमंद टूल है। AI Translation से आप टेक्स्ट, लाइव वॉयस, कैमरे से ली गई इमेज या स्क्रीन पर दिख रही किसी भी भाषा को एक ही ऐप में तुरंत ट्रांसलेट कर सकते हैं। AI Search फीचर आपको नेचुरल भाषा में सर्च करने की सुविधा देता है। AI Plus Mind के साथ मिलकर यह आपको तेज़ और सटीक नतीजे देता है। AI Reframe आपके फोटोज़ की कंपोज़िशन को ऑटोमैटिकली एनालाइज़ करता है। अलग-अलग क्रिएटिव फ्रेमिंग के विकल्प देता है। AI Best Face 2.0 फीचर ग्रुप फोटोज़ में जादू करता है। अगर किसी की आंखें बंद हों या एक्सप्रेशन सही न हो, तो उसे सुधारकर बेस्ट वर्ज़न दिखाता है।

OnePlus ने Google Gemini के साथ डीप इंटीग्रेशन की भी घोषणा की है। जल्द ही Gemini, OxygenOS के ऐप्स जैसे Notes, Clock, आदि के साथ काम करेगा। Gemini Live एक “देखने और समझने वाला AI” है, जो आपकी स्क्रीन सिर्फ पहचानता ही नहीं, बल्कि आपकी ज़रूरत के मुताबिक तुरंत रिस्पॉन्ड भी करता है। OnePlus ने ‘Private Computing Cloud’ (PCC) के ज़रिए डेटा की प्राइवेसी को प्राथमिकता दी है। क्लाउड में भेजी जाने वाली जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित होगी।

Ather Energy और Infineon Technologies ने मिलाया हाथ, इंडिया के EV सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली : इंडिया की मशहूर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने जर्मनी की ग्लोबल सेमीकंडक्टर लीडर Infineon Technologies के साथ मिलकर भारत के EV इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने दक्षिण कोरिया के सियोल में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Ather और Infineon की साझेदारी का मकसद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और चार्जिंग सिस्टम में Infineon की आधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीक का इस्तेमाल करना है। चार्जिंग सिस्टम से बिजली की बचत होगी। बेहतरीन और भरोसेमंद  परफॉर्मेंस मिलेगी। Ather के हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों को और बेहतर बनाने के लिए Infineon की सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, माइक्रोकंट्रोलर और खास ऑटोमोटिव सेंसर लगाए जाएंगे। भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें कम करने के लिए नई तकनीक पर काम किया जाएगा। ये पूरी कोशिश भारत के 2030 तक EV की बिक्री को 30% तक पहुंचाने के लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगी।

Ather Energy के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CTO स्वप्निल जैन ने कहा, “एक अच्छा इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए सबसे जरूरी अच्छा प्रदर्शन और ऊर्जा की बचत है। Infineon के साथ मिलकर स्कूटरों के चार्जिंग और सुरक्षा सिस्टम को और बेहतर, सस्ता और भरोसेमंद बनाया जाएगा।“

Infineon के ऑटोमोटिव डिविजन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट पीटर शेफ़र ने कहा, भारत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मामले में EV ट्रांसफॉर्मेशन का बड़ा हब बन चुका है । Ather के साथ मिलकर इन्फिनिऑन  SiC और GaN टेक्नोलॉजी नेक्सट लेवल के ऊर्जा बचाने वाली और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बनाने में मदद करेगी। यह पार्टनरशिप भारत की EV क्रांति को और तेजी से आगे बढ़ाएगी।”

इस साझेदारी से ईवी यूजर्स को सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी । बैटरी ज्यादा देर चलेगी और बार-बार चार्ज करने की झंझट नहीं होगा। वे बिना किसी रुकावट के अपना सफर पूरा कर सकेंगे। नई सेफ्टी और सेंसिंग टेक्नोलॉजी से सुरक्षा भी मजबूत होगी। Ather और Infineon की यह साझेदारी भारत के EV फ्यूचर की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अब नहीं मिलेगी दोबारा : Jeep की शानदार SUV लॉन्चिंग के चंद हफ्तों बाद ही आउट ऑफ स्टॉक

पुणे : Jeep India ने फिर साबित कर दिया है कि एडवेंचर की असली पहचान Jeep ही है। कंपनी ने ऐलान किया कि उसका हाल ही लॉन्च किया गया जीप रैंगलर विलीज़ लिमिटेड एडिशन मॉडल भारत में पूरी तरह बिक चुका है। लॉन्चिंग के कुछ ही हफ्तों में सारी यूनिट्स बिक जाना जीप की ऐतिहासिक पहचान और उसकी ब्रैंड वैल्यू को और भी मजबूत बनाती है।

यह SUV सिर्फ अपनी दमदार 4×4 ताकत के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास डिजाइन के लिए भी पसंद की गई। इसमें अलग दिखने वाले ग्राफिक्स, हर तरह की सड़कों पर चलने वाले टायर्स, Willys का खास बैज और पुरानी जीप के मॉडल्स से प्रेरित स्टाइल दी गई थी। यह मॉडल उन लोगों के लिए बनाया गया था जो एक मजबूत SUV चाहते थे – जो दिखने और परफॉर्मेंस में भी दमदार हो। इस SUV को सबसे ज्यादा उन शौकीनों ने पसंद किया, जिन्हें कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने का जुनून है और जो हर रास्ते को चुनौती मानते हैं।

Jeep India के बिजनेस हेड कुमार प्रियांश का कहना है, ग्राहकों का प्यार, भरोसा, जुनून और लगाव जीप के लिए एक बड़ी ताक़त है। कंपनी आगे भी दमदार गाड़ियां लाती रहेंगे, जो Jeep की विरासत को आगे बढ़ाएं और रोमांच के शौकीनों की पसंद बनें।”

Jeep की क्लासिक विरासत और एडवेंचर की भूख को ध्यान में रखकर बनाया गया ये लिमिटेड मॉडल उन लोगों के दिलों में सीधे उतर गया, जो ऐसी गाड़ी चाहते थे, जो हर चुनौती को पार करने के लिए पूरी तरह तैयार हो। ये गाड़ियां सिर्फ दिखने में तगड़ी नहीं होतीं, बल्कि रफ और टफ सिचुएशंस में भी परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करतीं। इस लिमिटेड एडिशन की असली ताकत – क्लासिक लुक, ऑफ-रोड दमखम और प्रीमियम एक्सक्लूसिविटी का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो सिर्फ SUV नहीं, एक स्टेटमेंट बन गया।

Motorola razr 60 लॉन्च, हाथ के इशारे से कैमरा कंट्रोल करने वाला पहला स्मार्टफोन

नई दिल्ली : Motorola ने आज इंडियन मार्केट में नया 5G फ्लिप स्मार्टफोन मोटोरोला razr 60 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला विडियो जेस्चर फीचर वाला फ्लिप स्मार्टफोन है। इस फीचर से विडियो कॉल को हाथ के इशारे से म्यूट/अनम्यूट कर सकते हैं या रिकॉर्डिंग शुरू और बंद कर सकते हैं।

फोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। फोन में 50MP OIS मुख्य कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।  यह भारत का पहला फ्लिप फोन है जो पर्ल मार्बल, फैब्रिक फिनिश और वेज़न लेदर टेक्सचर जैसे पेंटोन क्यूरेटेड फिनिश में आता है। फोन को 500,000 से ज्यादा फोल्ड्स के लिए टेस्ट किया गया है। बिना फोन खोले ही यूज़र Google Gemini और मोटो एआई के जरिए स्मार्ट रिप्लाई, फोटो एडिटिंग, लाइव ट्रांसक्रिप्शन और प्लानिंग जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूज़र्स अपने मूड के हिसाब से ऑटोमैटिक म्यूज़िक प्लेलिस्ट बना सकते हैं कोई फोटो, मैसेज या नोट कहीं भी सेव हो – आप वॉस कमांड से उसे तुरंत ढूंढ सकते हैं।

मोटोरोला में 4500mAh की बैटरी दिन भर साथ देती है । फोन में Hello UI आधारित Android 15 मिलेगा। Motorola ने तीनसाल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। Motorola रेजर 60 की बिक्री 4 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन Flipkart, Reliance Digital, Motorola.in और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा। Motorola अपने यूज़र्स को 15,000 रुपये तक के Jio बेनिफिट्स दे रही है ।यूजर्स को हर महीने 99 रुपये की बचत मिलेगी। 10GB डेटा वाउचर 36 महीने तक मिलेगा। 8000 तक के पार्टनर कूपन(Ajio, EaseMyTrip, Growfitter आदि के लिए) भी मिलेंगे।

कंपनी के एमडी टी.एम. नरसिम्हन का कहना है कि Motorola Razr 60 AI स्मार्ट टेक्नोलॉजी का अगला चेहरा है।” Motorola Razr 60 में स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और AI-स्मार्टनेस इसे सेगमेंट में सबसे खास बनाते हैं।

इंडिया में 10 हज़ार करोड़ TV बेचकर Samsung ने रचा इतिहास, बना नंबर 1 ब्रैंड

नई दिल्ली : Samsung ने भारत में टीवी बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने 2024 में ₹10,000 करोड़ की बिक्री करते हुए इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली Samsung पहला ब्रैंड बन गया है। कंपनी का कहना है कि वह 2025 में डबल डिजिट ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रही है।कंपनी का कहना है कि वो 2025 में इससे भी ज्यादा, डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करना चाहती है।

Samsung ने 2025 के लिए अपने Vision AI टीवी लॉन्च किए हैं। इनमें Neo QLED 8K, OLED और QLED जैसे 40 से ज्यादा मॉडल शामिल हैं। ये स्मार्ट टीवी अब न सिर्फ देखने का अनुभव बेहतर बनाते हैं, बल्कि यूजर के इशारों और आदतों को भी समझते हैं। SmartThings ऐप से आपके घर के दूसरे डिवाइस से भी कनेक्ट हो जाते हैं। इन टीवी की कीमतें 49,490 रुपये  से शुरू होकर 11 लाख रुपये तक जाती हैं। हर रेंज के ग्राहक को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। Samsung अब मिड-रेंज (जैसे 43 इंच वाले टीवी) ग्राहकों के साथ-साथ प्रीमियम सेगमेंट में भी पूरी ताकत से उतर चुकी है।

इसके पास मजबूत रिटेल नेटवर्क और नए इनोवेशन का रोडमैप है, जिससे ये भारत के टीवी मार्केट में लंबे समय तक नंबर-1 बना रह सकता है। Samsung अब सिर्फ एक टीवी ब्रांड नहीं रह गया है, बल्कि ये अपने स्मार्ट और AI तकनीक से घरों को स्मार्ट होम में बदलने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

iQOO Neo 10 इंडिया में लॉन्च : 7000 mAh की बैटरी, दमदार चिपसेट और स्टाइलिश लुक के साथ

नई दिल्ली : स्मार्टफोन ब्रैंड iQOO ने इंडिया में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है। यह इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट  Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट CPU में 31% और GPU में 49% तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है।  iQOO Neo 10 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस Amazon.in और iQOO e-store पर उपलब्ध है।

iQOO का इन-हाउस Supercomputing Chip Q1 इसे गेमिंग, विडियो क्वालिटी और फ्रेम स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है। 2.42 मिलियन से अधिक AnTuTu स्कोर 144 FPS गेमिंग, MEMC तकनीक से यह दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.78 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 50MP Sony OIS रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 4K@60FPS रिकॉर्डिंग मिलती है। 7000mAh की बैटरी और 120W फ्लैशचार्ज से यह 19 मिनट में 50% चार्ज और 36 मिनट में 100 पर्सेंट चार्ज हो जाता है। इंडिया में यह विशेष इफर्नो रेड कलर और Titanium Chrome रंगों में मिलती है। यह रेसिंग ट्रैक से प्रेरित डुअल टोन पिक्सल डिजाइन में आता है।

iQOO Neo 10 की 7000mAh सिलिकॉन ब्लू वॉट बैटरी 8.09mm की स्लिम बॉडी में दी गई है। यह iQOO Neo सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। iQOO Neo 10 Funtouch OS 15 (Android 15) पर चलता है और कंपनी इसके लिए 3 साल के Android अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है।iQOO Neo 10 का निर्माण ग्रेटर नोएडा स्थित वीवो प्लांट में किया गया है। कंपनी के देशभर में 670 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स मौजूद हैं ।

वैरिएंट MRP इफेक्टिव कीमत
8GB + 128GB ₹31,999 ₹29,999
8GB + 256GB ₹33,999 ₹31,999
12GB + 256GB ₹35,999 ₹33,999
16GB + 512GB ₹40,999 ₹38,999

Rebel 500 : Honda की स्टाइलिश क्रूजर इंडिया में लॉन्च, कीमत 5.12 लाख रुपये

गुरुग्राम : Honda Motorcycle & Scooter India ने इंडिया में अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम क्रूज़र बाइक Rebel 500 लॉन्च कर दी है। 5.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम) की कीमत पर पेश की गई यह बाइक अब गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु के चुनिंदा BigWing Topline डीलरशिप्स पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

Rebel 500 को खासतौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है जो स्टाइल, प्रदर्शन और आजादी को एक साथ महसूस करना चाहते हैं। इसका डिजाइन ‘स्ट्रेट कस्टम बॉबर’ स्टाइल से प्रेरित है, जिसमें लो सीट हाइट (690mm), मोटे टायर्स और काले शेड में दिया गया लुक बाइक को अलग पहचान देता है। इंडिया में यह बाइक केवल Matt Gunpowder Black Metallic रंग में उपलब्ध होगी। इस बाइक में 471cc का 8-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 34kW की ताकत और 43.3Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है । इंजन की ट्यूनिंग खासतौर पर लो एंड टॉर्क के लिए की गई है, जिससे यह हाईवे और सिटी दोनों में दमदार परफॉर्म करती है।

Rebel 500 में सामने 296mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक्स के साथ ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। टेलिस्कॉपिक फ्रंट फोर्क्स और Showa ड्यूल रियर शॉक अब्ज़ॉर्बर राइड को आरामदायक बनाते हैं। बाइक में LED लाइटिंग और इनवर्टेड LCD डिस्प्ले जैसी मॉडर्न सुविधाएं भी शामिल हैं। Honda का कहना है कि Rebel 500 सिर्फ बाइक नहीं, एक सोच है – अपनी पहचान, स्टाइल और फ्रीडम को खुलकर जीने की।

EV रेस में Revolt का जलवा : 50,000वीं बाइक तैयार, 3 लाख का टारगेट सेट

नई दिल्ली/मुंबई : देश की नंबर 1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रैंड Revolt Motors ने अपनी 50,000वीं इलेक्ट्रिक बाइक बनाकर खास मुकाम हासिल कर लिया है। ये बाइक कंपनी के अत्याधुनिक मानेसर (हरियाणा) स्थित प्लांट से रोल आउट हुई है। ये आंकड़ा सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के उस भरोसे और बदलाव का प्रतीक है जो भारत को स्वच्छ, स्मार्ट और टिकाऊ ट्रांसपोर्ट की ओर ले जा रहा है। Revolt Motors 2026 के आखिर तक हर साल 3 लाख इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की क्षमता हासिल करना चाहती है। दो सालों में कंपनी अपना प्रोडक्शन लगभग दोगुना करेगी। Revolt अपने डीलरशिप नेटवर्क को 400 शहरों तक ले जाने की तैयारी में है।

50,000वीं बाइक कंपनी की नई हाई-परफॉर्मेंस रेंज में शामिल RV1+ मॉडल है, जो Titan Red Silver कलर में तैयार की गई है। यह बाइक Revolt की उस सोच का नतीजा है जिसमें टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन और पर्यावरण – तीनों का संतुलन है। हर बाइक न सिर्फ भारत में बनाई जा रही है, बल्कि भारत के लिए खासतौर पर डिज़ाइन भी की गई है। Revolt Motors ने बीते कुछ सालों में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल नेटवर्क दोनों को काफी तेजी से बढ़ाया है। मानेसर स्थित यह प्लांट हर साल 1.8 लाख यूनिट बनाने की क्षमता रखता है। फिलहाल Revolt की भारत भर में 200 से ज्यादा डीलर हैं।

Revolt Motors आज भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी बन गई है। इसके प्रमुख मॉडल जैसे RV400, RV1+ और RV BlazeX स्मार्ट राइडिंग मोड्स, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, शानदार बैटरी बैकअप और मजबूत सस्पेंशन जैसी खूबियों से लैस हैं। Revolt अबदक्षिण एशिया के देशों जैसे नेपाल, श्रीलंका और मिडिल ईस्ट जैसे दुबई, ओमान में  अपना विस्तार कर रही है।