Vivo Y400 Pro इंडिया में लॉन्च : अब मोबाइल से बनाओ सिनेमा जैसा 4k विडियो

नई दिल्ली : Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-सेगमेंट स्मार्टफोन Y400 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो बजट में शानदार फीचर्स चाहते हैं। Y400 Pro की सबसे बड़ी खूबी इसका 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है। 2MP डेप्थ सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है, जो सेल्फी लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। यह स्मार्टफोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। 3840 x 2160 पिक्सल की क्वॉलिटी में बेहद शार्प, क्लियर और प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियो मिलता है। इस फोन में इस्तेमाल 50MP का Sony IMX882 सेंसर बेहतरीन इमेज प्रोसेसिंग और कलर रिप्रोडक्शन देता है। यही तकनीक सिनेमा-क्वालिटी फुटेज के लिए ज़रूरी होती है।

फोन में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है। धूल, बारिश और पानी के छींटों का इस स्मार्टफोन पर असर नहीं पड़ता। MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर फोन को पावर देता है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज है। Vivo Y400 Pro को इसके AI फीचर्स, जैसे –AI Transcript Assist, AI Superlink, AI Note Assist, Circle to Search, AI Live Text, AI Erase 2.0 और AI Photo Enhance बेहद खास बनाते हैं।

Vivo Y400 Pro में 5,500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे सुपरफास्ट 90W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। बैटरी बैकअप दमदार है और फोन बड़ी तेजी से चार्ज होता है। Vivo Y400 Pro तीन रंगों – Freestyle White, Nebula Purple और Fest Gold – में उपलब्ध होगा। भारत में 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।  8GB+256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में मिलेगा। फोन की बिक्री 27 जून से शुरू होगी और इसे Vivo E-Store, Flipkart, Amazon और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। Vivo Y400 Pro उन सभी यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर आया है जो 25,000 रुपये तक की रेंज में एक प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं।

बैटरी में बवाल, स्टाइल में कमाल : POCO F7 बना सबसे स्लिम पावरहाउस

नई दिल्ली : इंडिया की टेक दुनिया में नई हलचल मचाते हुए POCO ने अपना अगला फ्लैगशिप किलर POCO F7 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन भारत में अब तक की सबसे बड़ी 7550mAh बैटरी के साथ आता है। फोन सिर्फ ताकतवर नहीं, बल्कि यूज़र-फ्रेंडली और स्लिम भी है। POCO F7 में पावर और पोर्टेबिलिटी का परफेक्ट बैलेंस है दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिज़ाइन, बेहतर सॉफ्टवेयर से लैस स्मार्टफोन 30,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। POCO F7 गेमिंग, कैमरा, बैटरी, डिज़ाइन या सॉफ्टवेयर सभी लिहाज से ऑलराउंडर फोन है।

POCO F7 में दी गई भारत की सबसे बड़ी 7550mAh बैटरी सिलिकॉन-कार्बन तकनीक पर आधारित है। ये बैटरी 90W टर्बो चार्जिंग से पलक झपकते चार्ज हो जाती है। 22.5W रिवर्स चार्जिंग से आपके दूसरे गैजेट्स को भी पावर दे सकती है। इतनी बड़ी बैटरी सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में समाई है। POCO F7 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है। इसके साथ LPDDR5X RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और कुल 24GB टर्बो RAM है। 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। Gorilla Glass 7i और प्रीमियम ग्लास-मेटल डिज़ाइन इसे शानदार लुक देते हैं। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे हर मौसम और हर मूवमेंट के लिए तैयार बनाती है। फोन में 50MP Sony IMX882 कैमरा OIS के साथ मिलता है,जिससे काफी साफ तस्वीरें आती है। 20MP फ्रंट कैमरा अल्ट्रा स्नैपशॉट मोड के साथ यह शानदार सेल्फी और विडियो कॉलिंग का अनुभव देता है।

POCO F7 की बिक्री 1 जुलाई 2025सेफ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट ₹29,999 में लॉन्च किया गया है, जबकि 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत ₹31,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक HDFC, SBI और ICICI जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 की तत्काल छूट का फायदा उठा सकते हैं। पुराने डिवाइस के बदले 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। POCO F7 खरीदने पर कंपनी की ओर से 10,000 मूल्य का मुफ्त स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी दी जा रही है – जिससे यूज़र्स को कुल 2 साल का सुरक्षा कवच मिलता है।

1.5 यूनिट में 120 km चलने वाला ZELIO Logix बनेगा डिलिवरी का हीरो : जुलाई में होगा लॉन्च

नई दिल्ली : ZELIO E-Mobility कंपनी जुलाई 2025 में अपने भरोसेमंद कार्गो स्कूटर Logix का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करेगी। पहले से ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा ताकतवर और ज्यादा भरोसेमंद Logix अब एक बार की चार्जिंग में 120 किलोमीटर की रेंज देगा, वो भी सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली में। जहां बाकी स्कूटर पसीना छोड़ देते हैं, वहीं Logix आराम से 150 किलो का वजन ढोता है। कंपनी को उम्मीद है कि ये स्कूटर जल्द ही डिलीवरी के बिजनेस का हीरो बनकर मार्केट पर छा जाएगा।

लंबी रेंज, कम बिजली खपत और भारी सामान उठाने की क्षमता इसे डिलिवरी प्रोफेशनल्स के लिए एक भरोसेमंद और किफायती साथी बना देती है। चाहे शहर की गलियां हों या कस्बों की डिलीवरी रूट, Logix अब हर मोर्चे पर टिके रहने के लिए तैयार है। कम खर्च में ज़्यादा कमाई का भरोसा देने वाला असली हीरो है।

ZELIO Logix की 25 km/h की टॉप स्पीड इसे नियमों के अनुकूल बनाती है। इसमें न तो रजिस्ट्रेशन का कोई झंझट है और न ही लाइसेंस की ज़रूरत है। ZELIO ने Logix स्कूटर का आगे का हिस्सा फिर से डिज़ाइन किया है ताकि वो दिखने में ज्यादा सॉलिड और स्टाइलिशलगे। स्कूटर के आगे वाले हिस्से का डिज़ाइन अब पहले से बेहतर हो गया है। इसके दो भरोसेमंद रंग, ग्रे और ग्रीन इसे प्रोफेशनल और साफ-सुथरी पहचान देते हैं।

ZELIO E-Mobility के को-फाउंडर और एमडी कुणाल आर्य ने कहा कि ZELIO उन लोगों के लिए जो हर दिन डिलिवरी, लॉजिस्टिक्स या स्मॉल बिज़नेस में जी-जान लगाते हैं। उन मेहनतकश प्रोफेशनल्स के लिए नया Logix स्कूटर डिज़ाइन किया गया है, जो सस्ते, मजबूत और भरोसेमंद साथी की तलाश में रहते हैं। कंपनी ने 2025 के अंत तक 1,000 डीलर बनाने का लक्ष्य तय किया है। ZELIO का मकसद सिर्फ स्कूटर बेचना नहीं, बल्कि कारोबारियों को एक ऐसा साधन देना है जो उनकी कमाई बढ़ाए, खर्च घटाए और पर्यावरण भी स्वच्छ हो।

9,499 रुपयेमें 5G स्मार्टफोन :असली ऑलराउंडर iQOO Z10 Lite लॉन्च

नई दिल्ली : iQOO Z10 Lite 5G सिर्फ नाम में Lite है, लेकिन परफॉर्मेंस, बैटरी और स्टाइल के मामले में फुल-ऑन हैवीवेट है। ₹9,499 की शुरुआती कीमत पर मिलने वाला यह स्मार्टफोन युवाओं, कॉलेज स्टूडेंट्स और पहली बार 5G अपनाने वालों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

iQOO Z10 Lite 5G न सिर्फ फीचर्स में दमदार है, बल्कि कीमत में भी कमाल का सौदा है। 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बैंक ऑफर के तहत हर वेरिएंट पर 500 रुपये की सीधी छूट मिलेगी।  Cyber Green और Titanium Blue रंग इसके लुक को और भी प्रीमियम बनाते हैं।

iQOO Z10 Lite 5G सिर्फ बजट में फिट नहीं बैठता, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी सेगमेंट को पीछे छोड़ देता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है। आप एक बार चार्ज करके दिनभर विडियो, गेमिंग, स्ट्रीमिंग या चैटिंग बिना टेंशन के कर सकते हैं। Dimensity 6300 जैसे 5G प्रोसेसर के साथ 6nm टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। जब आप 8GB वेरिएंट लेते हैं, तो उसके साथ 8GB वर्चुअल रैम मिलकर कुल 16GB RAM का मज़ा देती है।

iQOO Z10 Lite 5G सिर्फ परफॉर्मेंस और बैटरी में ही नहीं, कैमरा, डिस्प्ले और भरोसे के मामले में भी पूरी तरह दमदार पैकेज है। इसमें 50MP Sony AI कैमरा प्रीमियम फोटोग्राफी अनुभव देता है। 5MP सेल्फी कैमरा बेसिक जरूरतों के लिए पर्याप्त है। विडियो देखते या गेम खेलते हुए 90Hz HD+ डिस्प्ले और 1000 निट्स ब्राइटनेस से स्क्रीन हर रोशनी में क्लियर दिखती है।

IP64 रेटिंग से फोन पानी की फुहार और धूल से काफ़ी हद तक सुरक्षित रहेगा। Android 15 आधारित Funtouch OS 15 के साथ इसमें 2 साल के OS अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। स्मार्टफोन पर 50 महीने का स्मूद यूसेज सर्टिफिकेट,मिलता है, जो इस डिवाइस की लंबे समय तक दमदार परफॉर्मेंस का भरोसा दिलाता है। iQOO Z10 Lite ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है जो हर कसौटी पर खरी उतरता है।

Honda ने खोला इंडिया का पहला EV Concept Store : 678 रुपये में ACTIVA e: की बैटरी सर्विस

बेंगलुरु : Honda ने बेंगलुरु के मशहूर मंट्री स्क्वेयर मॉल में अपना पहला EV Concept Store खोला है। अब यहां लोग सिर्फ गाड़ियां नहीं देखेंगे, बल्कि Honda की इलेक्ट्रिक तकनीक और इनोवेशन को खुद महसूस कर सकेंगे। बैटरी कैसे बदली जाती है, कैसे चार्जिंग होती है, और EV कैसे काम करता है। यहां आपको सिर्फ शोरूम नहीं, बल्कि छोटे इलेक्ट्रिक म्यूज़ियम या टेक्नोलॉजी एग्ज़ीबिशन का अनुभव मिलेगा। यहां सब कुछ देख भी सकते हैं और समझ भी सकते हैं,  ताकि जब आप EV खरीदें, तो पूरी जानकारी और भरोसे के साथ लें।

Honda ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर ACTIVA e: के लिए नया और बेहद सस्ता प्लान लॉन्च किया है। BaaS Lite Plan में अब आपको स्कूटर खरीदने के साथ बैटरी लेने की ज़रूरत नहीं। बस हर महीने 678  रुपये चुकाइए और बैटरी स्वैप करते रहिए। न तो चार्जिंग की टेंशन रहेगी, न ही बैटरी खराब होने की। इस मौके पर कंपनी ने अपनी लोकप्रिय स्कूटर ACTIVA e: के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल – BaaS Lite Plan लॉन्च किया, जिसके तहत ग्राहक महज ₹678 प्रति माह देकर EV का उपयोग शुरू कर सकते हैं।

Honda का पहला EV Concept Store तकनीक और इनोवेशन का शानदार संगम है। यहां ग्राहक ACTIVA e: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को नज़दीक से देख सकते हैं, वहीं Honda Power Pack Exchanger e: के ज़रिए बैटरी स्वैपिंग की लाइव डेमो भी मिलेगी। Safe Tech Zone में PMS मोटर, चार्जर, बैटरी और Mobile Power Pack जैसी टेक्नोलॉजी की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बच्चों और परिवारों के लिए Kids Interaction Zone में खास एक्टिविटीज़ रखी गई है। स्टोर में Honda Jet, Moto Compacto और eGX Electric Go-Kart जैसे इनोवेटिव इंटरनैशनल प्रोडक्ट्स की झलक भी देखने को मिलेगी।

ACTIVA e: को दो 1.5kWh की स्वैपेबल बैटरियों के साथ लॉन्च किया गया है, जो एक बार चार्ज होने पर 102 किमी की रेंज देती है। कंपनी ने तीन सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं,  जहां Lite Plan (20kWh/माह) के लिए महज़ 678 रुपये हर महीने चुकाने होंगे, वहीं Basic Plan (35kWh) में 1,999 रुपये प्रति महीने और Advance Plan (87kWh) ₹3,599 प्रति महीने में उपलब्ध है।

पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम या मौज-मस्ती, ASUS Chrome book CX14 से सब आसान

नई दिल्ली : ताइवान की मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी ASUS ने भारत में एक नया लैपटॉप Chromebook CX14 लॉन्च किया हैस्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ ही शिक्षकों की रोज़मर्रा की जरूरतें जैसे ऑनलाइन क्लास, असाइनमेंट बनाना, गूगल मीट पर क्लास लेना या प्रेजेंटेशन बनाना आदि सब कुछ आसानी से पूरा करने के लिए यह डिवाइस डिजाइन किया गया है। 18,990 रुपये वाला ASUS Chromebook CX14 सिर्फ पढ़ाई तक सीमित है, ये लैपटॉप पढ़ाई, ऑफिस वर्क और एंटरटेनमेंट… तीनों का जबरदस्त कॉम्बो है।

मॉडर्न और स्टाइलिश ASUS Chromebook CX14 V का वजन सिर्फ 1.39 किलो है। यह डिवाइस रोज़मर्रा के इस्तेमाल में लगने वाले धक्कों और झटकों को ये लैपटॉप आसानी से झेल सकता है। इसमें 100GB का Google क्लाउड स्टोरेज दिया गया है । SUS Chromebook CX14 को आप पूरी तरह खोलकर टेबल पर ठीक 180 डिग्री तक रख सकते हैं। इससे जब आप मीटिंग में, क्लास में या किसी ग्रुप प्रोजेक्ट पर काम करते वक्त सबको स्क्रीन साफ दिखती है और लैपटॉप को घुमा-घुमाकर दिखाने की झंझट नहीं रहती। इसमें Google की Titan C सिक्योरिटी चिप लगाई गई। इसका फुल HD डिस्प्ले शार्प और क्लियर विज़ुअल्स देता है। तेज़ और लगातार Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है। इसकी बॉडी 30% रिसाइकल प्लास्टिक से बनी है। इसमें ChromeOS से तेज स्टार्टअप, इन-बिल्ट एंटीवायरस और ऑटोमैटिक बैकअप जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

ASUS Chromebook CX14 उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो पढ़ाई के लिए, वर्क फ्रॉम होम के लिए या ऑनलाइन सीखने के लिए एक हल्का, सुरक्षित, टिकाऊ और स्मार्ट लैपटॉप ढूंढ़ रहे हैं ASUS ने Chromebook CX14 को दो वेरिएंट्स में बाज़ार में उतारा है। फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध पहले वेरिएंट (मॉडल नंबर CX1405CKA-NK0154) की कीमत रखी 18,990 रुपये रखी गई है । दूसरे वेरिएंट (CX1405CKA-NK0155) की कीमत ₹20,990 रखी गई है। यह उन यूज़र्स के लिए बढ़िया विकल्प है जिन्हें मल्टीटास्किंग या क्लास अटेंड करने से लेकर कंटेंट स्ट्रीमिंग तक में बजट में थोड़ी बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए होती है। तीसरा वेरिएंट (CX1405CKA-S60394) जल्द ही Amazon पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है।

Tata Harrier.ev QWD की02 जुलाई से बुकिंग शुरू, 6.3 सेकेंड में100 km/h की स्पीड

नई दिल्ली : Tata Motors ने इंडिया की अब तक की सबसे एडवांस, सबसे पावरफुल और सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV Harrier.ev लॉन्च कर दी है। नई Quad Wheel Drive वर्जन की शुरुआती कीमत ₹28.99 लाख रखी गई है। भारत की 5-स्टार सबसे सुरक्षित SUV Harrier.ev की बुकिंग 02 जुलाई से शुरू होगी। इसकी कीमतें 21.49 लाख रुपये से शुरू होकर 28.99 लाख रुपये तक होगी।

ड्यूल मोटर टेक्नोलॉजी से लैस Harrier.ev सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है । इसमें आगे की मोटर 158 PS की पावर और पीछे की मोटर देती है। 238 PS की पावर देती है। दोनों मिलाकर 504 Nm का टॉर्क देते हैं। यह सिर्फ रफ्तार नहीं, रफ रास्तों के लिए भी तैयार है! चाहे आपको रेत भरे इलाकों में चलाना हो, पहाड़ी चढ़ाई करनी हो या फिर कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना हो इसमें 6 अलग-अलग Terrain Modes हैं। जब आपको फुल पावर चाहिए तो Boost Mode ऑन करिए। जब रास्ता बेहद खराब या उबड़-खाबड़ हो, तब Off-Road Assist Mode काम में आता है। SUV को मुश्किल हालात में भी बगैर फिसले या रुके चलने में मदद करते है।

Harrier.ev को भारत सरकार की Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार मिले हैं। एडल्ट सेफ्टी के लिए SUV ने फुल मार्क्स 32 में से 32 और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 45 पॉइंट हासिल किए हैं। ये, परिवार के लिए भी बेहद सेफ है।

Harrier.ev के बेस मॉडल “Adventure 65″ की कीमत 21.49 लाख रुपये है“Adventure S 65”, की कीमत 21.99 लाख रुपये रखी गई है। “Fearless+ 65” मॉडल 23.99 लाख में मिलेगा। “Fearless+ 75” आपको ₹24.99 लाख में मिलेगा। “Empowered 75” की कीमत 27.49 लाख रुपये रखी गई है। सबसे पावरफुल Quad Wheel Drive वर्जन “Empowered 75 QWD” की कीमत है 28.99 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं, और इनमें चार्जर या इंस्टॉलेशन शामिल नहीं है। अगर आप चाहें तो 7.2 kW का Tata AC फास्ट चार्जर ₹49,000 में अलग से लिया जा सकता है। Harrier.ev एक बार चार्ज होने पर 627 किलोमीटर तक चल सकती है। 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में यह SUV 250 किलोमीटर तक की रेंज दे देती है।

realme 15 Pro : जब कैमरा हो स्मार्ट, तो हर पार्टी होगी सुपरहिट

नई दिल्ली : अगर आपका स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए नहीं, बल्कि हर पार्टी में आपके स्टाइल और सोशल मीडिया गेम का साथी है तो realme 15 सीरीज़ खास आपके लिए ही बनाई गई है। realme 15 Pro सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक AI से लैस पार्टी कैमरा मशीन है, जो आपकी हर नाइट आउट, हर डांस मूव और हर मूड को इंस्टा-परफेक्ट बना देता है। यह वो स्मार्टफोन है जो सिर्फ पोज़ के पीछे नहीं भागता – बल्कि आपके हर मूवमेंट को खुद समझकर रियल टाइम में परफेक्ट शॉटदेता है।

ब्रांड ने इसे खुलकर “AI पार्टी फोन” कहा है। इस फोन में ऐसा कैमरा सिस्टम है जो खुद पहचान लेता है कि आप कंसर्ट में हैं, क्लब में या किसी हाउस पार्टी में। और फिर ये लाइटिंग, शटर स्पीड, कंट्रास्ट और कलर को खुद-ब-खुद रियल टाइम में ट्यून करता है, ताकि आपकी हर फोटो मस्त पार्टी वाइब, बिना किसी ब्लर या ओवरएक्सपोज़र के आए।

realme अपने Plus वेरिएंट के सभी पावरफुल फीचर्स, जैसे फ्लैगशिप कैमरा, हाई-स्पीड चिपसेट और स्मूद परफॉर्मेंस, सीधे Pro वर्जन में दे रहा है। अब Pro नाम सिर्फ एक लेबल नहीं, बल्कि एक नया स्टैंडर्ड बन चुका है। realme ने Pro वेरिएंट को पहले से कहीं ज़्यादा पावरफुल बना दिया है। जो हाई-एंड फीचर्स पहले केवल “Plus” मॉडल में मिलते थे – जैसे फ्लैगशिप-लेवल कैमरा क्वालिटी, तेज़ प्रोसेसर और सुपर स्मूद परफॉर्मेंस, वो अब सीधे realme 15 Pro में मिलेंगे।

realme 15 सीरीज़ का कैमरा सिर्फ तस्वीरें नहीं खींचता, ये सोचता और समझता हैकि आप किस माहौल में हैं। चाहे आप किसी कंसर्ट की भीड़ में हों, डांस फ्लोर पर थिरक रहे हों या हाउस पार्टी में दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हों, यह कैमरा अपने आप पहचान लेगा कि लाइटिंग कैसी है, मूवमेंट कितना तेज़ है और किस तरह की फोटो चाहिए। उसी हिसाब से शटर स्पीड को एडजस्ट करता है, ताकि फोटो में कोई मोशन ब्लर न आए। realme ने अपने कैमरा सॉफ्टवेयर को इस तरह से सेट और ट्रेंड किया है, कि वो समझ सके कि पार्टी की लाइटिंग कैसी होती है, यूथ किस तरह की फोटो खींचते हैं, सोशल मीडिया के लिए कौन सी फोटो स्टाइल पसंद की जाती है।

realme ने पुष्टि की है कि realme 15 Pro 5G और realme 15 5G को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord CE5 का दावा : 2.5 दिन चलेगी बैटरी, 10 मिनट में चार्ज, 6 घंटे यूट्यूब देखिए

नई दिल्ली : OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन Nord CE5 पेश कर दिया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा के मामले में बड़े-बड़े दावेदारों को टक्कर देता है। इस फोन में पहली बार MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इससे फोन तेज चलता है और और बैटरी भी कम खर्च होती है। Nord CE5 में 7100mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर बैटरी 2.5 दिन तक चल सकती है। इससे फोन 1 घंटे से कम समय में0 से 100% तक चार्ज हो जाता है। OnePlus Nord 5 और Buds 4 की बिक्री 9 जुलाई से शुरू होगीNord CE5 की बिक्री 12 जुलाई से शुरू होगी। ये फोन OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon.in और नज़दीकी OnePlus स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

OnePlus Nord CE5 के कैमरा फीचर्स गजब के हैं। 50MP का Sony LYT-600 कैमरा सेंसर OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। फोटो खींचते वक्त अगर हाथ भी थोड़ा हिले, तब भी फोटो ब्लर नहीं होगी। चाहे फोटो खींचनी हो या प्रो लेवल वीडियो शूट करना हो – Nord CE5 दोनों में दमदार है।

Nord CE5 में 7,100 mAh की बैटरी, जो आमतौर पर टैबलेट्स में मिलती है। इतनी बड़ी बैटरी से एक बार चार्ज करने पर आप 2.5 दिन तक फोन इस्तेमाल कर सकते हैं । फोन को 1% से 100% तक सिर्फ 59 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। Battery Health Magic टेक्नोलॉजी बैटरी की उम्र बढ़ाती है। Bypass Charging से गेमिंग के दौरान फोन सीधे चार्जर से पावर लेता है, जिससे बैटरी गर्म नहीं होती और लंबी चलती है।

सिर्फ फोन नहीं, इसके साथ में लॉन्च हुए OnePlus Buds 4 ईयरबड्स भी शानदार हैं। इन ईयरबड्स में 11 घंटे का प्लेबैक और 45 घंटे की बैटरी लाइफ चार्जिंग केस के साथ मिलती है। AI Translation की सुविधा मिलती है। Steady Connect Bluetooth से कनेक्शन टूटता नहीं है। Dual Device Connection – एक साथ दो डिवाइस से जुड़ सकते हैं और स्लाइड गेस्चर कंट्रोल से सीधे ईयरबड पर हाथ फेर कर वॉल्यूम कम-ज्यादा कर सकते हैं। Nord CE5 और Buds 4  परफॉर्मेंस, कैमरा और ऑडियो – तीनों में पावरफुल और बेहतरीन अनुभव देते हैं।

इंतजार खत्म, HONOR X9c 5G भारत में 07 जुलाई को होगा लॉन्च

नई दिल्ली : HONOR अपना नया स्मार्टफोन X9c 5G भारत में 07 जुलाई को लॉन्च करेगा। यह Amazon.in पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा। यह फोन दिखने में शानदार है। किसी भी तरह के झटके को सह लेता है और हर पल को बेहतरीन और यादगार तरीके से कैमरे में कैद कर लेता है। 108MP के AI कैमरे में तीन लेवल की सुरक्षा मिलती है । इससे पानी, धूल और गिरने के बाद भी फोन सही-सलामत रहता है।

HONOR X9c 5G में 108MP का AI कैमरा, OIS और EIS स्टेबिलाइजेशन से लैस है। इसमें AI Motion Sensing है जो चलते-फिरते एक्शन शॉट्स को भी क्लियर कैप्चर करता है, और AI Eraser से आप फोटो में से फालतू चीजें आसानी से हटा सकते हैं। यह फोन खासतौर पर भारतीय यूज़र्स के लिए अल्ट्रा-स्ट्रॉन्ग डिज़ाइन में बनाया गया है। धूल, हवा और पानी से सुरक्षित रहता है। यह फोन गिरने के बाद भी सही-सलागत रहता है। फोन सिर्फ 7.98mm पतला और स्टाइलिश बना है। ये फोन ‘Titanium Black’ और ‘Jade Cyan’ दो रंगों में लॉन्च होगा।

HONOR X9c 5G में में बड़े स्क्रीन पर शानदार तस्वीरें आती हैं, जिससे आंखों को आराम मिलता है । 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 3840Hz PWM Dimming के साथ ये स्क्रीन आंखों को भी VIP ट्रीटमेंट देती है। 6600mAh की पावरफुल बैटरी तीन दिन तक साथ निभाती है। फोन में है MagicOS 9.0 जो एंड्रॉयड 15 पर आधारित है। AI Magic Portal ऐप्स को झटपट जोड़ता है, जेस्चर से कंट्रोल भी स्मार्टली होता है और सिस्टम खुद यूज़र की आदतों के हिसाब से ढल जाता है।

परफॉर्मेंस के साथ-साथ HONOR ने सर्विस पर पूरा ध्यान रखा है। इसके ज़्यादा सर्विस सेंटर्स और तेज़ रिस्पॉन्स टीम है। इससे यूज़र फीडबैक पर जल्दी एक्शन होता है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में 7 जुलाई को लॉन्च और 12 जुलाई से बिक्री होगी।