vivo T4 Lite 5G : 9,999 रुपये में 5 जी की रफ्तार, 3 दिन चलेगी बैटरी

नई दिल्ली : स्मार्टफोन ब्रांड vivo ने भारत में अपना अब तक का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन vivo T4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन Flipkart, vivo India e-store और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन युवाओं के लिए तैयार किया है जो कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, शानदार बैटरी और 5G एक्सपीरियंस चाहते हैं।

vivo T4 Lite 5G में सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी – 6000mAh दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 5 साल तक खराब नहीं होगी।। फोन के साथ चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा, जो आजकल कम ही देखने को मिलता है। फोन में है 50 मेगापिक्सल का Sony AI कैमरा और 2MP बोकेह लेंस है, जो शानदार तस्वीरें लेता है। इसमें दिए गए स्मार्ट AI फीचर्स से फोटो लेना और एडिट करना और भी आसान हो गया है।

फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से पावर मिलती। चाहे गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग इससे आपको फास्ट और पावर-सेविंग परफॉर्मेंस मिलती है।फोन में 6.74-इंच की बड़ी डिस्प्ले है जिसमें 1000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। यह डिस्प्ले TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है, जो आंखों को थकान से बचाती है। vivo T4 Lite 5G को रोजमर्रा की धक्कामुक्की से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग, SGS फाइव-स्टार ड्रॉप टेस्ट, और US मिलिट्री ग्रेड टेस्ट पास किया गया है। यह फोन गिरने, धूल, पानी और तापमान के असर से भी बचेगा।

vivo T4 Lite 5G तीन वेरिएंट्स में आता है –9,999 रुपये  में 4GB + 128GB, 10,999 रुपये  में 6GB + 128GB और 12,999 रुपये में 8GB + 256GB स्टोरेज वाला ऑप्शन, यानी हर यूज़र के बजट और जरूरत के मुताबिक एक परफेक्ट चॉइस। अगर आप HDFC, SBI या Axis Bank कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 500 की इंस्टेंट छूट भी मिलेगी। फोन दो शानदार रंगों, क्लासी Titanium Gold और यूथफुल Prism Blue में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 2 जुलाई से दोपहर 12 बजे शुरू हो चुकी है।  यह Flipkart, vivo India e-store और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Hero का जून में सुपर रिकॉर्ड : हर 5 सेकंड में बिकी एक बाइक

नई दिल्ली : टू-व्हीलर बनाने वाली वर्ल्ड की सबसे बड़ी कंपनी Hero MotoCorp ने जून 2025 में कुल 5,53,963 मोटरसाइकिल और स्कूटर डिलीवर किए। ये आंकड़ा जून 2024 की तुलना में 10% ज्यादा है। इस जून में हर 5 सेकंड में एक हीरो बाइक बिकी। VAHAN पोर्टल के मुताबिक कंपनी ने जून में 3.94 लाख टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन भी दर्ज किए। देशभर में हीरो की गाड़ियों की अच्छी डिमांड बनी हुई है, चाहे शहर हों या गांव। मानसून की अच्छी शुरुआत और मजबूत इकोनॉमी से आने वाले त्योहारी सीजन में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

Hero की इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने जून में 7,178 यूनिट्स की डिलीवरी की और 7,665 गाड़ियां रजिस्टर हुईं। VIDA ने हाल ही में VX2 नाम से एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने “बदलते इंडिया का स्कूटर” कहा है। इसमें ‘Battery-as-a-Service’ (BaaS) फीचर दिया गया है, जिसमें ग्राहक “Pay per km” के हिसाब से बैटरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना एकमुश्त भारी खर्च के EV खरीदने की सुविधा।

Hero ने जून 2025 में 28,827 गाड़ियों का निर्यात किया, जो जून 2024 में हुई 12,032 यूनिट्स के मुकाबले 2 गुना से ज्यादा है।
Hero और Harley-Davidson ने मिलकर भारत में 2025 मॉडल्स की नई रेंज पेश की है। इसमें HD X440 की कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल Road Glide की कीमत 42.30 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इस महीने कुल 5.54 लाख गाड़ियां (मोटरसाइकिल + स्कूटर) डिलीवर कीं, जो जून 2024 के मुकाबले 10% ज्यादा हैं। इनमें 5,12,658 मोटरसाइकिलें और 41,305 स्कूटर शामिल हैं। 5.25 लाख गाड़ियां भारत में ही बिकीं। घरेलू मार्केट में अब तक 13.02 लाख यूनिट्स बिकीं और एक्सपोर्ट में 64,413 गाड़ियां बाहर गईं।

Nothing Phone (3) : हर फोटो लगेगी फिल्मी, स्मार्टफोन की पूरी बॉडी बनी स्क्रीन

लंदन : Nothing Phone (3) भीड़ से अलग दिखने और अलग अंदाज में सोचने वाला स्मार्ट फोन है। इसकी बिक्री 15 जुलाई 2025 से शुरू होगी। यह Flipkart, Croma, Vijay Sales और सभी बड़े स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा। फोन के पीछे की Glyph लाइट्स नोटिफिकेशन, कॉल और टाइम मैनेजमेंट का नया तरीका है। कैमरा प्रो लेवल का है, जिसमें हर फोटो फिल्म जैसी लगेगी। Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से गेमिंग, AI और मल्टीटास्किंग में दे सुपरफास्ट परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी है। डिजाइन ऐसा है कि जेब से निकालते ही सबकी नज़रें आप पर ठहर जाए। यह फोन आपकी क्रिएटिविटी को आवाज़ देता है और पर्सनलिटी को नए अंदाज में पेश करता है।

फोन को पलटते ही स्मार्ट नोटिफिकेशन का नया अंदाज़ मिलेगा। कॉल, मैसेज, चार्जिंग स्टेटस, अलार्म, यहां तक कि रियल टाइम प्रोग्रेस इंडिकेटर भी मिलेगा। Flip to Record वाला फीचर तो और भी कमाल है – फोन को उल्टा रखते ही बातचीत ऑटोमैटिक रिकॉर्ड होकर टेक्स्ट में बदल जाती है। Essential Space नाम की एक AI-powered जगह भी है – जहां आपके आइडिया, नोट्स, सब कुछ स्मार्ट तरीके से ऑर्गनाइज़ होता है। Nothing में पीछे 1/1.3” का बड़ा मेन सेंसर लगा है, जो कम रोशनी में भी शानदार फोटो खींचता है। सभी लेंस 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। हर एंगल से शार्प और स्मूद वीडियो मिलता है। Lossless zoom से क्लियर ज़ूम इन कर सकते हैं। OIS स्टेबिलाइजेशन से चलते हुए भी वीडियो नहीं हिलेगा।

Nothing Phone (3) में पावरफुल प्रोसेसर है। Phone (3) में 5500mAh की बड़ी silicon-carbon बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर आराम से दिनभर चलती है। यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 54 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन दी 1.5K रेजोल्यूशन, 4500 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फोन मिलता है। Phone (3) में नया Nothing OS 3.5 है, जिसमें Monochrome थीम, क्लीन UI है। 12GB + 256GB वाला वेरिएंट 62,999 रुपये में मिलेगा। 16GB + 512GB वाला वेरिएंट मिलेगा 72,999 रुपये में मिलेगा। प्री-बुकिंग करने वालों को 14,999 रुपये वाला Nothing Ear फ्री मिलेगा। 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी और 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।

Mahindra की बंपर छलांग : जून में 47,306 SUV की रिकॉर्ड बिक्री

नई दिल्ली : SUV की दुनिया में Mahindra का नाम फिर गूंजने लगा है। जून 2025 में 47,306 एसयूवी की बिक्री कर डाली। कंपनी ने इस महीने कुल 78,969 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 14% ज्यादा है। इसमें भारत के साथ-साथ एक्सपोर्ट (निर्यात) भी शामिल हैं। SUV सेगमेंट में महिंद्रा ने एक बार फिर बाज़ी मारी है। जून महीने में कंपनी ने 47,306 SUV भारत में बेचीं। कंपनी की सेल्स में 18% की बढ़त हुई। एक्सपोर्ट मिलाकर यह संख्या 48,329 यूनिट्स तक पहुंच गई। Mahindra ने अप्रैल-जून 2025 की तिमाही को SUV के लिहाज़ से अब तक की सबसे बेहतरीन तिमाही बताया है।

Mahindra की जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ SUV ही नहीं, बल्कि उसके पिकअप्स, छोटे ट्रक और थ्री व्हीलर्स की भी बाजार में लगातार मांग बनी हुई है। 2 टन से छोटे कमर्शियल वाहनों की बिक्री इस बार 2,576 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 20% कम है। 2 से 3.5 टन वाले लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCVs) की बिक्री 16,772 यूनिट्स रही, जो 4% बढ़ी है। जून में 1227 भारी वाहनों और मीडियम-हेवी कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स को मिल रही लोकप्रियता की बदौलत। जून में 8,454 थ्री व्हीलर्स बिके, जो पिछले साल के मुकाबले 37% ज्यादा है। कंपनी ने जून में 2,634 यूनिट्स विदेशों में भेजीं। अप्रैल-जून तिमाही में एक्सपोर्ट में 36% की बढ़त देखने को मिली है।

Mahindra Auto के CEO नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने बताया, “हमने जून में SUV की 47,306 यूनिट्स बेचीं, जो 18% की ग्रोथ है। कुल बिक्री 78,969 तक पहुंची। जून 2025 तक इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी ने SUV सेगमेंट में कुल 1,52,067 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी दौरान ये संख्या 1,24,248 थी । समें 22 फीसदी की ग्रोथ मिली।
महिंद्रा ने जून में यह साफ कर दिया कि SUV सेगमेंट में उसका दबदबा बरकरार है। जहां एक तरफ नए मॉडल्स और दमदार डिजाइन लोगों को पसंद आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉमर्शियल और थ्री व्हीलर सेगमेंट में भी कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है

Odysse HyFy की रफ्तार ने मचाई धूम, जून में 344 यूनिट्स की सेल

मुंबई : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से उभरते ब्रांड Odysse Electric Vehicles ने जून 2025 में 344 यूनिट्स बेचकर 54% महीने-दर-महीने ग्रोथ दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार अब शहरी और अर्ध-शहरी उपभोक्ता पेट्रोल की झंझट से निकलकर स्मार्ट और ईको-फ्रेंडली विकल्पों को तेजी से अपना रहे हैं। odysse Electric की जून सेल्स ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा नाम है – Odysse HyFy। ये एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा के सफर में एक सस्ता, टिकाऊ और भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं।

HyFy खास तौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले डेली कम्यूटर्स, और पहली बार EV खरीदने वालों के लिए आदर्श चॉइस बन गया है। इसका स्टाइलिश डिज़ाइन, कम मेंटेनेंस, और आसान चार्जिंग जैसे फीचर्स यूथ को बहुत आकर्षित कर रहे हैं। इसमें खर्चा कम रहेगा। सफर सुहाना रहेगा और और पेट्रोल के झंझट से छुटकारा मिलेगा। HyFy की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ये स्कूटर अब एक स्मार्ट, सस्टेनेबल और बजट-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन बनकर उभर रहा है।

Odysse Electric के CEO नेमिन वोरा ने कंपनी की ग्रोथ पर खुशी जताते हुए कहा –
“हम हर महीने लोगों का भरोसा जीत रहे हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना किसी झंझट और ज्यादा खर्च के EV की ओर शिफ्ट कर सकें।” Odysse Electric अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। कंपनी की पहुंच छोटे शहरों और कस्बों में में भी तेज़ी से बढ़ाई है। Odysse Electric की लगातार बढ़ती बिक्री यही दिखाती है कि अब भारत में EV सिर्फ अमीरों का या बड़े शहरों में रहने वाले लोगों का शौक नहीं रहा, यह आम लोगों की जरूरत और पसंद दोनों बनता जा रहा है।
और Odysse जैसे ब्रांड इस ज़रूरत को स्टाइल, सादगी और विश्वसनीयता के साथ पूरा कर रहे हैं।

Mahindra ने जून में 50,000 से ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री से बाजार में मचाई धूम

मुंबई : Mahindra & Mahindra के Farm Equipment Business (FEB) ने जून 2025 में भारत में कुल 51,769 ट्रैक्टर बेचकर शानदार प्रदर्शन किया है। ये बिक्री पिछले साल जून 2024 के मुकाबले 13% ज़्यादा रही, कंपनी ने जून में 45,888 यूनिट्स बेची थीं। अगर निर्यात (Exports) को भी शामिल करें, तो कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 53,392 यूनिट्स रही। 1,623 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गईं। निर्यात में भी पिछले साल की तुलना में 13% की ग्रोथ दर्ज की गई है।

इस बार मानसून समय पर आया है। गेहूं, चना, मसूर जैसी फसलों की अच्छी कीमत मिली और उनकी काफी बिक्री हुई। इससे किसानों के हाथ में कैश आया। धान, गेहूं और दालों के रिकॉर्ड उत्पादन से फॉर्म इकॉनमी को मजबूती मिली। सरकार की कृषि यंत्र सब्सिडी, PM-Kisan जैसी योजनाओं और राज्य सरकार की स्कीमों ने भी खरीदारों को प्रेरित किया।

Mahindra भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता है। जून 2025 में कंपनी ने 51,769 यूनिट्स घरेलू मार्केट में बेचे, जो पिछले साल से 13% अधिक है। YTD (अप्रैल-जून) 2025 की बिक्री 1.29 लाख यूनिट्स रही। इसमें 10% की बढ़ोतरी हुई। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ खेतों की जुताई, बुवाई की गतिविधियां तेज़ होंगी। लंबी अवधि की बेहतर बारिश का अनुमान और खाद्य उत्पादन के मजबूत आंकड़े ट्रैक्टर की मांग को और बढ़ा सकते हैं।

Mahindra की यह ग्रोथ सिर्फ मौसमी नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र की रिकवरी, किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और सरकार की लगातार मदद का नतीजा है। ट्रैक्टर सेगमेंट में Mahindra की पकड़ अब सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी भरोसेमंद लीडर के तौर पर उभर रही है। Mahindra के ट्रैक्टर बिज़नेस को गांवों से लगातार बढ़ती मांग, मजबूत फसल उत्पादन और बेहतर मौसम की स्थिति ने सपोर्ट किया है।

OnePlus की सर्विस आपके घर तक, 19,000 से ज्यादा जगहों पर मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली : OnePlus कस्टमर सर्विस नेटवर्क के मामले में भी भारत का नंबर 1 भरोसेमंद ब्रैंड बन गया है। 19,000 से ज्यादा पिनकोड्स में कंपनी फ्री डोरस्टेप पिकअप और ड्रॉप सर्विस की सुविधा दो रही है। अगर आपके OnePlus डिवाइस में कोई परेशानी आती है, तो सर्विस सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं है।OnePlus का प्रतिनिधि खुद आपके घर आएगा, फोन लेकर जाएगा और रिपेयर के बाद फिर से आपके पास पहुंचा देगा। OnePlus ने 30 जून 2025 तक देशभर में ‘OnePlus सर्विस कैंप’ खोले हैं।

OnePlus की भरोसेमंद सर्विस सिर्फ एक कॉल या मैसेज की दूरी पर है। OnePlus अब सिर्फ स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नहीं, बल्कि एक ऐसा टेक्नोलॉजी पार्टनर बन गया है जो हर स्टेप पर प्रॉडक्ट की खरीदारी से लेकर पोस्ट-सर्विस तक उनके साथ खड़ा है।
OnePlus कस्टमर से सीधे बातचीत करने के तरीके भी और बेहतर बना रहा है। अगर आपको कोई भी परेशानी हो, चाहे फोन स्लो हो, स्क्रीन में दिक्कत हो या कोई अन्य सवाल पूछना हो – तो आपको सर्विस सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं। अब आप घर बैठे चार आसान तरीकों से मदद पा सकते हैं।आप सीधे OnePlus के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके किसी भी दिक्कत का समाधान पा सकते हैं।

OnePlus की वेबसाइट या ऐप पर आप चैट बॉक्स के ज़रिए लाइव बात कर सकते हैं। यहां तुरंत जवाब मिलता है। अगर समस्या हल नहीं हो तो रिपेयर का लिंक भी मिल सकता है। आप OnePlus को ऑफिशियल वेरिफाइड नंबर WhatsApp पर भी मैसेज कर सकते हैंष अगर आपको डिटेल में समस्या बतानी है, तो आप ईमेल कर सकते हैं। आप ई-मेल में स्क्रीशॉट्स, रिपोर्ट्स आदि अटैच कर सकते हैं। ये पूरा सर्विस फ्रेमवर्क Project Starlight का हिस्सा है, जिसे OnePlus ने 2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने ₹6,000 करोड़ का निवेश तय किया है, जिससे आने वाले तीन सालों में भारत में एक मजबूत और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क तैयार किया जाएगा आने वाले 3 से 5 सालों में OnePlus देश के 28 राज्यों और 400+ शहरों में अपने सर्विस नेटवर्क को और मज़बूत बनाना चाहती है।

Mahindra Bolero MaXX 1.9 CNG लॉन्च – अब हर सफर में कमाई का दम!

नई दिल्ली : Mahindra ने भारत में अपनी नई CNG पिकअप Bolero MaXX Pik-Up HD 1.9 CNG को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.19 लाख रखी गई है। इस पिकअप को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लंबी दूरी तक भारी सामान ढोते हैं और कम खर्च में ज़्यादा कमाई करना चाहते हैं। रोज़मर्रा की डिलीवरी हो या दूर-दराज़ में माल पहुंचाना हो। Mahindra Bolero MaXX HD 1.9 CNG हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। इस पिक अप में 2.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड CNG इंजन है, जो 61kW की पावर और 220Nm का टॉर्क देता है। भारी माल हो या चढ़ाई, Bolero MaXX HD 1.9 CNG हर हालत में बिना रुके चलती है।

Mahindra Bolero MaXX HD 1.9 CNG की सबसे बड़ी ताकत 180 लीटर की CNG टैंक कैपेसिटी, जो एक बार फुल कराने पर करीब 400 किलोमीटर तक की रेंज देती है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पावर स्टियरिंग से भारी लोड में भी गाड़ी चलाना आसान हो जाता है। Mahindra की ये पहली CNG पिकअप है जिसमें iMAXX टेलीमैटिक्स सिस्टम दिया गया है। इसकी मदद से गाड़ी कहां है, कैसे चल रही है और कितना खर्च कर रही है – सब कुछ आपकी निगरानी में रहता है। फ्लीट मैनेजमेंट अब सिर्फ आसान नहीं, बल्कि तेज़, सटीक और पूरी तरह स्मार्ट हो गया है।

Mahindra ने Bolero MaXX Pik-Up HD 1.9 CNG में ड्राइवर की सहूलियत और आराम को भी बराबर अहमियत दी है। गाड़ी में ऐसा केबिन तैयार किया गया है जो हर मौसम और हर सफर को आरामदायक बना देगा। ड्राइवर अपनी सीट को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकता है। ड्राइवर के साथ दो और लोग आसानी से बैठ सकते हैं।

Mahindra Bolero MaXX Pik-Up HD 1.9 CNG के 3050 mm लंबे कार्गो बेड में बड़ा माल भी आसानी से लोड होता है। 16-इंच के मजबूत टायर और डुअल लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन हर तरह की सड़क, पर शानदार कंट्रोल देते हैं। यह सिर्फ एक पिकअप नहीं, बल्कि एक ऐसा बिज़नेस पार्टनर है जो आपके काम को तेज़ और भरोसेमंद बनाता है।

Portronics NOVA पोर्टेबल स्पीकर : मस्ती भरी धुनों पर थिरकेंगे रंग, हर पार्टी बनेगी सुपरहिट

नई दिल्ली : भारत के सबसे भरोसेमंद गैजेट ब्रैंड Portronics ने म्यूज़िक लवर्स के लिए शानदार पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर NOVA लॉन्च किया है। जबरदस्त 40W साउंड, RGB लाइट्स और 5 घंटे का धमाल प्लेबैक से हर छोटी-बड़ी पार्टी में मौजमस्ती और बढ़ेगी।
चाहे रोज़ म्यूज़िक सुनना हो या बाहर घूमते वक्त मस्ती करनी हो, NOVA उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शानदार आवाज और बढ़िया लुक दोनों चाहते हैं।

Portronics NOVA का डिज़ाइन स्टाइलिश है। ये न सिर्फ सफर में ले जाने के लिए आसान है, बल्कि इसकी मजबूत बनावट हाथ में अच्छी ग्रिप भी देती है। इस पोर्टेबल स्पीकर को बेझिझक आप कहीं भी साथ ले जा सकते हैं – चाहे आउटडोर पिकनिक हो या दोस्तों के साथ एक म्यूज़िक से भरी शाम। NOVA के डुअल पैसिव रेडिएटर और HD स्पीकर्स हर बीट को ज़ोरदार और मज़ेदार बना देते हैं। चाहे आप अपना पसंदीदा गाना सुन रहे हों, कोई पॉडकास्ट चला रहे हों या कॉल पर बात कर रहे हों – आवाज़ की क्वालिटी काफी शानदार होती है।

Portronics NOVA में जहां सुर बहते हैं, वहां रंग भी झिलमिलाते हैं। संगीत की हर बीट पर थिरकती इसकी RGB LED लाइट्स माहौल में जादू घोल देती हैं। ये स्पीकर सिर्फ शानदार आवाज़ नहीं देता, माहौल में हर धुन के साथ चमकता और थिरकता हुआ रंग भी घोल देता है। NOVA को बारिश से भी कोई डर नहीं। इसका Splash-Proof डिज़ाइन बारिश में भी सुरो की गर्माहट बनाए रहता है।”
NOVA पर दिए गए बटन से आप म्यूज़िक को प्ले या पॉज़ कर सकते हैं। एक टच में आप गाना बदल सकते है या आवाज कंट्रोल कर सकते हैं। Bluetooth 5.3 की मदद से ये स्पीकर तुरंत कनेक्ट होता है।

इसकी Type-C फास्ट चार्जिंग और 5 घंटे का प्लेबैक टाइम इसे आपके पूरे दिन का म्यूज़िकल साथी बनाता है। इतनी सारी खूबियों के साथ भी Portronics NOVA की कीमत सिर्फ ₹2,799 रखी गई है। ये स्पीकर Portronics की वेबसाइट, सभी बड़े ऑनलाइन स्टोर्स और नजदीकी रिटेल दुकानों पर मिल रहा है। ये स्टाइलिश ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है। इस पर 1 साल की वॉरंटी मिलती है

Mahindra & Mahindra की Scorpio-N : सिर्फ SUV नहीं, ये है सेफ्टी का पावरहाउस

मुंबई : मशहूर SUV निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV Scorpio-N को अब और भी स्मार्ट और सेफ बना दिया है। कंपनी ने आज Scorpio-N के Z8L वेरिएंट में Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स की शुरुआत की, और साथ ही एक नया प्रीमियम वेरिएंट Z8T भी लॉन्च किया है। इस मौके पर Mahindra ने Scorpio-N के 3 साल पूरे होने और 2.5 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने की उपलब्धि का जश्न भी मनाया।

Mahindra ने अपने Z8L वेरिएंट में लेवल-2 ADAS फीचर्स शामिल कर दिए हैं, जो अब तक कंपनी की ICE SUVs में पहली बार दिए गए हैं। Mahindra की Scorpio-N में Level-2 ADAS फीचर्स हैं जो महंगी गाड़ियों में मिलते हैं और गाड़ी को खुद समझदार और सेफ बना देते हैं। अब गाड़ी चलाते वक्त सामने कोई गाड़ी अचानक रुके तो खुद ब्रेक लग जाते हैं। कार लेन में बनी रहती हैं। रफ्तार के हिसाब से कार खुद को एडजस्ट करते हैं। ट्रैफिक साइन पढ़कर आपको अलर्ट करते हैं। अगर आगे वाली गाड़ी चल पड़ी और आपने ध्यान नहीं दिया, तो हल्की वाइब्रेशन और बीप सुनाई देगी। स्पीड लिमिट अलर्ट और फ्रंट व्हीकल स्टार्ट फीचर्स इसे ट्रैफिक में चलने के लिए और भी बेहतर बनाते हैं।

Mahindra ने Scorpio-N में Z8T वैरिएंट लॉन्च किया है। इसमें बड़े R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स हैं, जो कार को और भी स्टाइलिश बनाते हैं। Sony का 12-स्पीकर धमाकेदार साउंड सिस्टम से हर बीट पर थिरकने का दिल करेगा। वेंटिलेटेड सीट्स से गर्मी में ठंडक मिलेगी। फ्रंट कैमरा और पार्किंग सेंसर्स से तंग जगह में भी अब SUV पार्क करना आसान। इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो-डिमिंग IRVM से रात में पीछे से आने वाली तेज़ लाइट अब आंखों में नहीं चुभेगी।

Z8T की कीमत 20.29 लाख रुपये से (एक्स-शोरूम) शुरू होती है। ADAS वाले Z8L वेरिएंट की कीमत करीब 21.35 लाख रुपये से शुरू होती है। पेट्रोल, डीज़ल, मैनुअल, ऑटोमैटिक और 6 या 7 सीटर – सब ऑप्शन मिलते हैं।