Apache RTR 160 का रेसिंग अवतार : रफ्तार ने पहना लाल रंग

बेंगलुरु : TVS ने अपनी धमाकेदार बाइक Apache RTR 160 का नया 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें ड्युअल चैनल ABS के साथ ब्रेकिंग अब और भी सेफ और स्मार्ट हो गई है। अब आपकी हर राइड दमदार पावर, धमाकेदार ग्रिप और फुल सेफ्टी के साथ सुपरराइड बनेगी। Apache RTR 160 के रेसिंग अवतार से सड़क पर दौड़ती आपकी बाइक ऐसी लगेगी, जैसे रफ्तार ने लाल रंग का चोला पहन लिया हो।

Apache RTR OBD2B नॉर्म्स के साथ मिलने वाली बाइक है। ये न सिर्फ परफॉर्मेंस में बेहतर बल्कि ज्यादा इको फ्रेंडली हो गई है। कंपनी ने इसमें Dual Channel ABS दिया है, जिससे दोनों पहियों, खासकर हाईस्पीड या अचानक ब्रेक की जरूरत पड़ने पर पर ज़बरदस्त कंट्रोल मिलता है। इसमें नए रेसिंग इंस्पायर्ड रेड अलॉय व्हील्स स्टाइल को एक अगले ही लेवल पर ले जाते हैं। ये न सिर्फ स्पोर्टी अपील देते हैं, बल्कि सड़क पर इसकी मौजूदगी को और भी दमदार बनाते हैं ।

Apache हमेशा से No.1 रही है, और 2025 मॉडल भी इसी डीएनए को आगे बढ़ाता है। Apache RTR 160 का नया वर्जन 16.04 PS की पावर @ 8,750 rpm और 13.85 Nm का टॉर्क @ 7,000 rpm के साथ शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों की या खुले हाईवे पर Apache RTR 160 हर सफर को सुहाना बना देती है

टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी भी अब रेसिंग लेवल की हो गई है। 2025 Apache RTR 160 में तीन स्मार्ट राइडिंग मोड्स – Sport, Urban और Rain मिलते है । इसमें कंपनी का खास TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम दिया गया है, जो वॉयस असिस्ट के साथ आता है। इससे राइडर का ध्यान भटके बिना कॉल अलर्ट, नेविगेशन असिस्ट और बाकी जरूरी इंफॉर्मेशन सीधे डिस्प्ले पर मिल जाती है।

Apache RTR 160 दो नए रंगों Matte Black और Pearl White – में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट्स में स्टाइलिश रेड अलॉय व्हील्स, जो इसकी रेसिंग अपील को और भी बढ़ा देते हैं। नई TVS Apache RTR 160 (2025) की शुरुआती कीमत 1,34,320 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) यह बाइक अब TVS डीलरशिप्स पर पूरे भारत में उपलब्ध है।

रेस ट्रैक का तूफान अब सड़कों पर : Mercedes AMG GT 63 और GT 63 PRO लॉन्च

नई दिल्ली : Mercedes-Benz India ने रफ्तार, टेक्नोलॉजी और ट्रैक-लेवल परफॉर्मेंस विजन को और आगे बढ़ाते हुए अपनी मशहूर GT फैमिली की दो नई हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कारें Mercedes-AMG GT 63 4MATIC+ और GT 63 PRO 4MATIC+। लॉन्च की है। T 63 PRO को खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है, जिनका दिल रेसट्रैक पर धड़कता है। GT 63 उन परफॉर्मेंस प्रेमियों के लिए है जो हर दिन की ड्राइव में भी AMG की रेसिंग स्पिरिट को महसूस करना चाहते हैं।

Mercedes-AMG GT 63 4MATIC+ में दमदार 4.0-लीटर V8 बिटर्बो इंजन है, जो 585 hp की ताक़त और 800 Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये स्पोर्ट्सकार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 315 km/h है। GT 63 PRO 4MATIC+ में पावर बढ़ाकर 612 hp और टॉर्क 850 Nm कर दिया गया है। यह कार सिर्फ 3.1 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ती है,और टॉप स्पीड 317 km/h तक जाती है।

Mercedes-AMG का असली जलवा इन कारों की रेसिंग DNA में देखने को मिलता है। दोनों मॉडल्स में AMG Active Ride Control सस्पेंशन दिया गया है। MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम में “AMG Track Pace” और “AMG Performance” जैसे एक्सक्लूसिव डेटा मोड्स शामिल हैं। Head-Up Display, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और Apple CarPlay/Android Auto कनेक्टिविटी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसमें AMG DYNAMIC SELECT के 6 अलग-अलग ड्राइव मोड्स, Slippery, Comfort, Sport, Sport+, Individual, और Race दिए गए हैं।

GT 63 PRO Patagonia Red Bright, Opalith White Bright, और Alpine Grey Solid जैसे तीन शानदार रंगों में मिलेगी। जो ग्राहक और भी एक्सक्लूसिव लुक चाहते हैं, उनके लिए Spectral Blue Magno, Hyper Blue Magno, और Green Hell Magno जैसे कलर हैं।

Mercedes-AMG GT 63 4MATIC+ की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹3 करोड़ रखी गई है। इसकी डिलीवरी 2025 की चौथी तिमाही, साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। GT 63 PRO 4MATIC+ आपको ₹3.65 करोड़ की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलेगी। इसकी डिलिवरी 2026 की पहली तिमाही से शुरू होने की योजना है।

VIDA VX2 से Hero की नई क्रांति : सिर्फ स्कूटर खरीदिए, किराए पर लीजिए बैटरी

नई दिल्ली : Hero MotoCorp ने एक बार फिर EV सेगमेंट में बड़ा दांव खेला है। इस बार फोकस सिर्फ गाड़ी बेचने पर नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अपनाने के तरीके को ही बदलने पर है। कंपनी की इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA 01 जुलाई 2025 को VIDA VX2 लॉन्च करेगी। ये भारत की पहला ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जो ‘Battery-as-a-Service’ मॉडल पर काम करेगा। अब ग्राहक बिल्कुल pay-as-you-go की तर्ज़ पर स्कूटर खरीद सकता है और बैटरी को हर महीने किराए पर ले सकता है।

VIDA के Battery-as-a-Service मॉडल में अब आपको EV की बैटरी खरीदने की ज़रूरत नहीं है! आप केवल स्कूटर की बॉडी (बिना बैटरी वाला हिस्सा) खरीदें या फाइनेंस करें,और बैटरी को महीने-दर-महीने किराए पर लें। इससे शुरुआत में काफी कम रकम देनी पड़ती है। प्लान को अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से बदला जा सकता है। इस मॉडल के तहत आपको बैटरी का उतना ही पेमेंट करना पड़ेगा, जितनी कि आप यूज करते हैं।

VIDA VX2 के ‘Battery-as-a-Service’ मॉडल से अब आप अपनी जेब और जरूरत के हिसाब से बैटरी का प्लान चुन सकते हैं। अब EV खरीदते समय भारी रकम एक साथ देने की ज़रूरत नहीं है। VIDA ने देशभर में 3,600+ फास्ट चार्जिंग स्टेशन और 500+ सर्विस सेंटर बना दिए हैं। बैटरी की सर्विसिंग, हेल्थ, अपग्रेड या खराबी की टेंशन अब आपकी नहीं, VIDA की होगी।आप सिर्फ स्कूटर चलाइए, बाकी सब कंपनी देखेगी। 
IDA VX2 और उसका Battery-as-a-Service मॉडल ऐसा बदलाव ला रहा है कि अब हर आम ग्राहक, जो पहले भारी कीमत या बैटरी की चिंता की वजह से EV से दूर था, बड़ी आसानी से इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकता है। Hero MotoCorp चाहता है कि EV का फायदा हर वर्ग, हर शहर, हर ग्राहक तक पहुंचना चाहिए। EV सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि छोटे शहरों, मध्यमवर्गीय ग्राहकों और नई पीढ़ी तक पहुंचे।

Rizta की बंपर सेल के बाद Ather का प्लान : देशभर में 700 शोरूम खोलेंगे

बेंगलुरु : Ather Energy ने पूरे देश में 700 से ज्यादा शोरूम खोलने की योजना बनाई है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग Ather स्कूटर को नज़दीक से देख सकें, टेस्ट राइड कर सकें और आसानी से खरीद भी सकें। कंपनी के करीब 350 शोरूम हैं। Ather का यह फैसला नए स्कूटर Rizta की शानदार बिक्री के बाद लिया गया है। फैमिली के लिए बने इस स्कूटर की एक साल में ही 1 लाख से ज्यादा बिक्री हो चुकी है। इसकी डिमांड सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों से भी आ रही है।

कंपनी ने बताया कि अब उत्तर भारत में तीन गुना ज़्यादा शोरूम खोले जाएंगे। ईस्ट और वेस्ट इंडिया में भी तेजी से विस्तार किया जाएगा। कंपनी देशभर में चार्जिंग पॉइंट्स और सर्विस सेंटर्स का नेटवर्क भी बढ़ा रही है। अभी देशभर में Ather के 3,500 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स हैं Ather अब पूरे देश में फैमिली ईवी स्कूटर को सस्ती, भरोसेमंद और आसानी से मिलने वाली चीज़ बनाना चाहती है। Rizta ने जो रास्ता दिखाया है, Ather अब उस पर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। Rizta, Ather की कुल बिक्री में 60% से अधिक का योगदान दे रहा है और इससे कंपनी की पकड़ गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे नए राज्यों में मजबूत हुई है।

अब तक Ather के पूरे भारत में 351 शोरूम हैं। नेपाल–श्रीलंका जैसे देशों में 24 सेंटर है। इनमें से करीब आधे से ज़्यादा साउथ इंडिया में हैं । अब दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में भी Ather स्कूटर लेना और आसान हो जाएगा। आज की तारीख में कंपनी ने देशभर में 3,578 से ज्यादा फास्ट-चार्जिंग पॉइंट्स एक्टिव कर दिए हैं, जिन्हें Ather Grid कहा जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क है। कंपनी “गोल्ड सर्विस सेंटर्स” खोल रही है और साथ में “Express Care” नाम की सर्विस से आपका स्कूटर सिर्फ 60 मिनट में सर्विस होकर तैयार हो जाता है।

Spartan चिप्स : हर जगह फिट, बजट में हिट

नई दिल्ली : मशहूर चिप निर्माता कंपनी AMD ने Spartan UltraScale+ नाम की FPGA (Field Programmable Gate Array) चिप्स की नई सीरीज का अब बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है। ये चिप्स IoT डिवाइस, इंडस्ट्रियल मशीनें, मेडिकल उपकरण, स्मार्ट कैमरा सिस्टम, सेंसर कंट्रोल बोर्ड और होम ऑटोमेशन गैजेट्स में प्रयोग की जाती है। हर जगह पर यह चिप आसानी से फिट हो जाती है, क्योंकि इसका साइज छोटा है। इसमें ज़रूरी I/O फीचर और सिक्योरिटी मौजूद है। ये Spartan FPGA चिप्स कम कीमत में मिलती हैं। छोटा प्रोजेक्ट हो या मिड-लेवल डिवाइस – ये पॉकेट पर भारी नहीं पड़ती।

AMD ने Spartan UltraScale+ नाम की नई FPGA चिप सीरीज़ के लिए तीन सबसे छोटे और सस्ते मॉडल SU10P, SU25P, SU35P बनाए हैं। अगर कोई इंजीनियर या कंपनी कोई ऐसा डिवाइस बना रही है जो सस्ता हो, छोटी जगह में फिट हो, बिजली की कम खपत करे, और फिर भी शानदार परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी दे, तो उन्हें बिल्कुल इसी तरह की छोटी FPGA चिप्स की ज़रूरत होती है।

FPGA चिप्स बहुत कम बिजली इस्तेमाल करती हैं। इससे बैटरी से चलने वाले डिवाइसेज़ (जैसे हेल्थ ट्रैकर्स, वियरेबल्स) में इनका इस्तेमाल आसान हो जाता है। इन चिप्स में कई I/O पिन्स होते हैं, जिससे आप एक ही चिप से बहुत सारे डिवाइसेज़ से डेटा ले सकते हैं या भेज सकते हैं। ये चिप्स उन प्रोजेक्ट्स के लिए बढ़िया हैं जहां आपको कई सेंसर, कैमरा, मोटर, स्क्रीन आदि से जुड़ना होता है।
ये चिप्स डिवाइस को हैकिंग से बचाती हैं, डेटा को बेहद सुरक्षित रखती हैं और यूजर एक्सेस को कंट्रोल करती है।

अगर कंपनियां सस्ते और बैटरी से चलने वाले ऐसे प्रोडक्ट्स बनाती हैं, जिनमें उन्हें अपना कस्टम सर्किट या कंट्रोल सिस्टम लगाना हो तो AMD की SU10P, SU25P और SU35P जैसी FPGA चिप्स उनके लिए सही विकल्प है। AMD ने डेवलपर्स के लिए एक फुल-ऑन टूलबॉक्स फ्री में पेश किया है। अब हर डेवलपर तुरंत डिज़ाइनिंग शुरू कर सकता है। इसमें लाइसेंस का न कोई झंझट है और न ही एक्सट्रा खर्च है। कम कीमत, कम पावर, ज़्यादा काबिलियत और भविष्य के लिए तैयार सुरक्षा AMD Spartan UltraScale+ FPGAs की सबसे बड़ी ताक़त है।

9,999 में 5G का तूफान : स्मार्ट और स्टाइलिश vivo T4 Lite लॉन्च

नई दिल्ली : अगर आप ऐसे 5G स्मार्टफोन की तलाश में है, जो दिखने में प्रीमियम हो, दमदार हो और कीमत में फिट बैठे तो Vivo का नया T4 Lite 5G आपके लिए ही बना है। 10,000 से कम में 6000mAh की सबसे बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा, Dimensity 6300 चिपसेट और स्टाइलिश लुक्स के साथ ये फोन भारतीय युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 9,999 रुपये में 4GB + 128GB, 10,999 रुपये में 6GB + 128GB और 12,999 रुपये में 8GB + 256GB का स्मार्टफोन 02 जुलाई 2025 से Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा। AI Erase जैसे फीचर अब तक सिर्फ महंगे फोन में मिलते थे! अब 10,000 रुपये से कम में आप अपनी फोटो से किसी भी चीज़ को एक टैप में हटा सकते हैं।

Vivo T4 Lite 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो अपने सेगमेंट (10,000 रुपये के आसपास वाले 5G फोन) में सबसे बड़ी है। ये फोन एक बार चार्ज करने पर आप लगातार 70 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं। लगभग 23 घंटे विडियो देख सकते हैं। 9 घंटे से ज़्यादा नॉन-स्टॉप गेमिंग कर सकते हैं। फोन का बहुत ज़्यादा और लगातार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एकदम परफेक्ट है। फोन के साथ चार्जर बॉक्स में ही दिया जा रहा है। फोन में दमदार MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर के साथ 1000 निट्स की स्क्रीन मिलती है, जिससे धूप में भी फोन आसानी से देखा जा सकता है। TÜV सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट डिस्प्ले से फोन के लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी आंखों में जलन या थकान महसूस नहीं होती।

फोन का 50MP Sony AI कैमरा, 2MP बोकेह लेंस और स्मार्ट AI फीचर्स जैसे AI Erase, Photo Enhance और Document Mode इसे और भी खास बनाते हैं। vivo T4 Lite 5G दो आकर्षक रंगों में आता है – Titanium Gold और Prism Blue । फोन न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश है, बल्कि IP64 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड टेस्टिंग और SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस जैसे सर्टिफिकेशन इसे धूल, पानी, गिरने और झटकों से भी काफी हद तक सुरक्षित बनाते हैं।

गेमिंग के आसमान पर ASUS की क्रांति, RTX 5050 वाला लैपटॉप ₹1.24 लाख में?

नई दिल्ली : ASUS ने एक बार फिर गेमिंग लैपटॉप की दुनिया में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने भारत में RTX 5050 GPU से लैस अपने नए ROG Strix G16 और TUF Gaming F16 लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ये AI-सपोर्टेड परफॉर्मेंस, दमदार ग्राफिक्स, लंबी बैटरी लाइफ शानदार डिजाइन और शानदार डिस्प्ले के साथ मिलते हैं। ASUS के ये लैपटॉप स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रो-लेवल गेमर्स के लिए एक कंपलीट पैकेज है। शुरुआती कीमत 1,24,990 रुपये से है। ये मॉडल Flipkart, Amazon और ASUS e-shop समेत सभी बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

न नए लैपटॉप्स में प्रोसेसर के दो ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Intel के Core i7, i5 HX सीरीज़ और AMD का पावरफुल Ryzen 9 HX प्रोसेसर शामिल है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं। सभी मॉडल्स में NVIDIA का RTX 5050 GPU दिया गया है, जिसमें 8GB ग्राफिक्स मेमोरी है। गेमिंग हो, एडिटिंग हो या 3D डिजाइनिंग, हर काम बिना किसी रुकावट के होगा। डिस्प्ले में 2.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ 240Hz रिफ्रेश रेट गेमर्स के लिए बेहतरीन है। FHD+ स्क्रीन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट से शानदार तस्वीरें आती है। जो रंग आप स्क्रीन पर देखते हैं, वही असली रंग के बेहद करीब होते हैं।

90WHrs की बड़ी बैटरी से लंबे सेशन में भी बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती। इनमें Copilot Key दी गई है, जिससे आप AI बेस्ड फीचर्स का सीधा इस्तेमाल कर सकते हैं। कीबोर्ड में 4-Zone RGB या Per-Key RGB बैकलाइट मिलती है। आप कीबोर्ड की लाइटिंग को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

ASUS के गेमिंग लैपटॉप में ROG Strix G16 (G615) सबसे पावरफुल मॉडल है। इसकी कीमत ₹1,59,990 रखी गई है। ROG Strix G16 (G614) इसकी शुरुआती कीमत 1,44,990 रुपये है। TUF F16 (FX608) लैपटॉप उन लोगों के लिए है जो मिड-रेंज में गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों चाहते हैं। इसकी कीमत ₹1,24,990 से शुरू होती है।

realme GT7 Pro और Narzo 80x पर बंपर ऑफर 27 जून तक, कहीं देर न हो जाए

नई दिल्ली : realme GT7 और Narzo 80 सीरीज़ स्मार्टफोन की खरीद पर 27 जून तक 8,000 रुपये तक की छूट के साथ नो-कॉस्ट EMI और फोन एक्सचेंज जैसे कई तरह के एक्सक्लूसिव बैंक ऑफर्स दे रहा है। कंपनी ने GT7 Pro ,GT7 Dream Edition और Narzo 80x 5G स्मार्टफोन 11,699 रुपये से 49,999 रुपये तक की कीमत में बाजार में उतारे हैं।

realme की GT7 सीरीज़ की बैटरी, परफॉर्मेंस, कैमरा और लुक दमदार है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, जो 120W फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 14 मिनट में 50% और 40 मिनट में 100% चार्ज हो जाती है।इसकी कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है। realme GT 7T में 7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग की सुविधा है। Dimensity 8400-MAX प्रोसेसर और Gemini AI फीचर्स जैसे AI Eraser और Translator दिए गए हैं। ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹31,999 से शुरू होती है।

GT 7 Dream Edition को realme ने Aston Martin F1 टीम के साथ मिलकर डिज़ाइन किया है। स्पेशल बॉक्स, सिल्वर विंग्स एम्ब्लेम और लग्ज़री डिजाइन इसे फोन नहीं, एक कलेक्शन पीस बना देता है। इसकी कीमत ₹49,999 है। एक्सचेंज ऑफर के साथ इसकी खरीद में 5,000 रुपये का फायदा। GT7 Pro सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6500nits की सुपर ब्राइट क्वाड-कर्व डिस्प्ले, और IP69 रेटिंग है। 8,000 रुपये की कूपन छूट के साथ इसकी कीमत ₹46,999 से शुरू होती है।

realme की Narzo 80 सीरीज़ के फोन गेमिंग के लिए भी जबरदस्त और बजट के लिहाज से किफायती है। Narzo 80 Pro 5G 120Hz की स्मूद डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, और 80W की सुपर फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। यह फोन 2,000 रुपये के कूपन ऑफर के साथ सिर्फ 17,999 रुपये में मिल रहा है। अगर आप खरीदते हैं, तो 2,300 रुपये की छूट के साथ यह 11,699 रुपये में मिलेगा। अगर 25 से 27 जून के बीच लेते हैं, तो 1,000 रुपये की छूट के साथ 12,999 रुपये में मिल जाएगा। ये फोन आप realme.com, Amazon, या ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। ये ऑफर्स सिर्फ 27 जून तक ही उपलब्ध हैं, तो जल्दी करें वरना मौका निकल जाएगा!

स्टाइल नहीं, स्टील है ये फोन : OPPO Reno14 सीरीज में प्लेन जैसी मजबूती

नई दिल्ली : OPPO की नई Reno14 सीरीज़ सिर्फ टेक्नोलॉजी में नहीं, बल्कि डिज़ाइन में भी गेम चेंजर साबित हो रही है। कंपनी ने इसे इस तरह तैयार किया कि फोन हाथ में आए तो लगे जैसे कोई हाई-फैशन एक्सेसरी हो। Reno14 और Reno14 Pro सिर्फ दिखने में खूबसूरत और स्टाइलिश नहीं हैं, बल्कि अंदर से भी प्लेन जैसी मजबूत है। इनमें हवाई जहाज में इस्तेमाल एयरोस्पेस ग्रेड मेटल प्रयोग किया गया है, जो हल्का है, लेकिन बेहद ताकतवर है।

फोन में एक खास Sponge Armor शॉक-एब्ज़ॉर्बिंग स्ट्रक्चर है। अगर फोन गिर भी जाए तो अंदर के पार्ट्स को नुकसान से बचाता है। इन फोन में तीन जबरदस्त IP रेटिंग्स है। IP66 धूल और हल्की पानी की बौछार से सुरक्षा देती है। IP68 रेटिंग फोन के 1.5 मीटर गहराई तक पानी में डूबने पर भी चलता रहेगा IP69 – तेज़ प्रेशर वाले गर्म पानी के छिड़काव को भी झेल सकता है। ये फोन स्टाइल और स्ट्रेंथ – दोनों में फुल स्कोर करता है। चाहे बारिश हो या रफ एंड टफ यूज़,यह हर चुनौती के लिए तैयार है।

OPPO Reno14 सीरीज़ सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि जेब में रखा फ्लैगशिप फैशन है। कंपनी ने पहली बार इसमें 12 लेयर वाली अल्ट्रा-हाई प्रिसीजन कोटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है – जबकि पहले की Reno डिज़ाइनों में सिर्फ 6 लेयर हुआ करती थीं। इस प्रोसेस में 5 बार माइक्रोन-लेवल ऑप्टिमाइज़ेशन किया गया है, जिससे सिर्फ 20 माइक्रॉन के लाइट और शैडो पैटर्न दिए गए हैं। जब आप फोन को मूव करते हैं, तो इसमें रेड, ऑरेंज, यलो, ग्रीन, सायन, ब्लू, पर्पल, पिंक, गोल्ड और सिल्वर जैसी कई शेड्स की झलक देखने को मिलती है।

Pearl White वैरिएंट में OPPO ने पहली बार Velvet Glass इस्तेमाल किया। यह एंटी-फिंगरप्रिंट है। Titanium Grey वैरिएंट में मैट फिनिश पर हाई-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है, जिससे रोशनी पड़ने पर इसमें शानदार चमक उभरती है। Forest Green वैरिएंट में OPPO ने Luminous Loop Deco इनोवेशन किया है जो कैमरे के चारों ओर सॉफ्ट लाइटिंग जैसा इफेक्ट देता है।

डबल 50MP कैमरे वाला पावरहाउस OnePlus Nord 5, हर फ्रेम में डालेगा जान

नई दिल्ली : OnePlus Nord 5 कैमरा टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस दोनों में गेम चेंजर है। कंपनी का कहना है कि Nord 5 में आगे और पीछे दोनों तरफ 50MP कैमरे मिलेंगे। OnePlus Nord 5 में फोटो और वीडियो का गेम का लेवल अप हो गया है। अब आप फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से 4K विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें Ultra HDR के साथ LivePhoto भी है।

सेल्फी के लिए नया 50MP JN5 फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो क्लिक करता है। 116° अल्ट्रा-वाइड लेंस, पोर्ट्रेट AI और HDR प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए एक परफेक्ट फोन है। OnePlus Buds 4 जैसे ईयरबड्स 55dB तक की Adaptive ANC टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट के हाई-एंड ब्रांड्स को भी टक्कर दे रहे हैं।

OnePlus Nord 5 अब दोनों और से प्रो-लेवल विडियो और फोटोग्राफी मशीन बन चुका है। चाहे आप सेल्फी ले रहे हों या बैक कैमरे से शूट कर रहे हों, दोनों में 50MP का पावरफुल सेंसर मिलेगा। पीछे Sony LYT-700 जैसे फ्लैगशिप ग्रेड सेंसर से लो-लाइट में भी बेहतरीन डिटेल्स और कलर मिलते हैं। सामने 50MP JN5 सेंसर + ऑटोफोकस ग्रुप सेल्फीज और व्लॉगिंग को प्रो-लेवल बना देता है।

LivePhoto अब केवल तस्वीर नहीं, एक पूरी कहानी कैद करता है क्योंकि यह 1.5 सेकंड पहले और बाद का मूवमेंट भी पकड़ता है। 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से हो सकती है, जिससे आपके वीडियोज़ एकदम फिल्म की तरह लगेंगे!
OnePlus ने इस बार सिर्फ फोन और ईयरबड्स नहीं दिए, बल्कि एक पूरा लाइफस्टाइल पैकेज पेश किया है — वो भी ऐसे प्राइस में, जो पहले कभी मुमकिन नहीं लगता था।