14,999 रुपये में Infinix NOTE 50s 5G+ : केवल स्मार्टफोन नहीं, स्टाइलिश ऑलराउंडर

नई दिल्ली : Infinix ने अपनी फ्लैगशिप NOTE 50s 5G+ सीरीज का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले इस स्मार्ट फोन की कीमत सिर्फ 14,999 रुपये रखी गई है। यह नया मॉडल Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Infinix NOTE 50s 5G+ सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक प्रीमियम परफॉर्मेंस वाला ऑलराउंडर है, जो कीमत से कहीं ज्यादा फीचर्स ऑफर करता है।15,000 रुपये से कम कीमत में इस लेवल की स्क्रीन, कैमरा, बैटरी और रफ-टफ बॉडी मिलना वाकई में बड़ी बात है।


Infinix के NOTE 50s 5G+ सीरीज के स्मार्टफोन में 6.78-इंच FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन बड़ी है। किनारे से हल्की सी मुड़ी हुई है। गहरे और चमकदार रंग देने वाली AMOLED टेक्नोलॉजी है। मूवी देखने, गेम खेलने या सोशल मीडिया स्क्रॉल करने में एकदम शानदार अहसास होगा। स्क्रीन हर सेकंड में 144 बार रिफ्रेश होती है। MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर नया 5G चिपसेट है जो तेज़ परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट दोनों देता है। मल्टीटास्किंग, हैवी ऐप्स, गेम्स और AI फीचर्स बिना रुकावट के चलते हैं। साथ ही फोन जल्दी गर्म भी नहीं होता।

64MP Sony IMX682 कैमरा – 4K@30FPS वीडियो और AIGC मोड के साथ मिलने वाले इस स्मार्टफोन में प्रोफेशनल क्वॉलिटी वाला कैमरा है, जिसमें Sony का सेंसर है। इससे रात में भी शानदार तस्वीरें आती है। 4K क्वालिटी में विडियो रिकॉर्डिंग होती है। AIGC मोड से AI बेस्ड ऑटोमेटिक सुधार, बैकग्राउंड हटाना, कलर एडजस्ट करना जैसे सुधार किए जा सकते हैं।


5500mAh बैटरी की दमदार बैटरी पूरे दिन साथ निभाती है। यह चार्ज भी जल्दी होता है।
एक बार चार्ज करने पर दिनभर चलता है। 45W चार्जिंग से 30 मिनट में करीब 70% तक चार्ज होता है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री स्टैंडर्ड टेस्ट पास कर चुका है। IP64 डस्ट/स्प्लैश रेसिस्टेंस के फीचर से लैस होने के चलते गिरने, हिलने, गर्मी, ठंड, धूल और पानी की छींटों से यह फोन सुरक्षित रहता है। Infinix NOTE 50s 5G+ प्रीमियम फिनिश के साथ तीन स्टाइलिश रंगों, Marine Drift Blue, Titanium Grey और Burgundy Red में मिलेगा।

कैमरा-किंग स्मार्टफोन की एंट्री : भारत में vivo T4 Ultra की बिक्री शुरू

नई दिल्ली : Vivo ने एक बार फिर मिड-फ्लैगशिप मार्केट में तहलका मचा दिया है। vivo T4 Ultra 5G अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी एंट्री ने प्रीमियम कैमरे और परफॉर्मेंस की परिभाषा ही बदल दी है। ये न सिर्फ अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Sony IMX921 कैमरा सेंसर दिया गया है, इसमें 100x HyperZoom, 10x Telephoto Macro और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स आकर्षक डिज़ाइन और दमदार हार्डवेयर के साथ मिलते हैं।

कैमरे से हर यादगार पल को प्रोफेशनल अंदाज़ में कैद करें। vivo T4 Ultra में 50MP + 50MP + 8MP वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें Sony IMX921 सेंसर शामिल है। 3x पेरिस्कोप ज़ूम, 10x टेलीफोटो मैक्रो और 100x हाइपरज़ूम से दूर की चीज़ें भी अब साफ नजर आएंगी।

परफॉर्मेंस के मामले में यह कोई समझौता नहीं करता। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ फ्लैगशिप प्रोसेसर, जो AnTuTu पर 20 लाख से ज़्यादा स्कोर करता है। इसमें 12-core GPU, नए Lightning-Speed Engine 2.0 के साथ गेमिंग के शौकीनों के लिए BGMI में 90fps तक का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, सब कुछ अल्ट्रा स्मूद। इसमें 6.67 इंच की 1.5K Quad Curved AMOLED स्क्रीन मिलती है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की ब्राइटनेस से चाहे तेज़ धूप हो या नाइट मोड, स्क्रीन हमेशा साफ दिखेगी। 90W FlashCharge के साथ IP64 रेटिंग और 150% बेहतर ड्रॉप रेजिस्टेंसहै। ये दो आकर्षक रंगों Phoenix Gold (Enamel ग्लास) और Meteor Grey (AG ग्लास) में मिलता है।

यह Android 15 पर आधारित FunTouch OS 15 है। 3 साल तक Android अपडेट + 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलते हैं। 8 जीबी+256 जीबी की कीमत 37,999 रुपये, 12जीबी+256 जीबी की कीमत 39,999 रुपये और 12जीबी+512 जीबी के फोन की कीमत 41,999 रुपये हैं। HDFC, SBI और Axis बैंक कार्ड से खरीदारी पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। पुराने फोन पर 5,000 तक का एक्सचेंज बोनस (2,000 रुपये लॉयल्टी बोनस सहित) और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा। Flipkart, vivo India e-store और सभी अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर इसकी बिक्री शुरू हो गई है। 40,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन में 100x Zoom और 90W चार्जिंग जैसी चीजें मिलना वाकई कमाल है।

Force Motors का मेक इन इंडिया मास्टरस्ट्रोक : 1 लाख BMW इंजन बनाए

नई दिल्ली : Force Motors और BMW ने मिलकर इंडिया में 1 लाख इंजन बना लिए हैं। ये इंजन चेन्नई के उस प्लांट में बने हैं, जिसे खास तौर पर BMW की गाड़ियों के इंजन बनाने के लिए तैयार किया गया था। भारत-जर्मनी की ये साझेदारी भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाली है। ‘मेक इन इंडिया’ सपना अब हकीकत बन रहा है। Force Motors ने दिखा दिया कि एक भारतीय कंपनी भी ग्लोबल ब्रांड के साथ मिलकर वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी बना सकती है। 100,000वां इंजन इस भरोसे, मेहनत और क्वालिटी का मजबूत सबूत है।

चेन्नई का ये इंजन प्लांट 2015 में खासतौर पर भारत में बनने वाली BMW कारों के इंजन तैयार करने के मकसद से बनाया गया था। BMW की गाड़ियों के दिल इंजन अब भारत में ही बनाए जाते हैं। यह पूरी तरह ऑटोमेटेड असेंबली लाइन है। यहां इंसानों की जगह मशीनें सटीक तरीके से काम करती हैं। इंटरनैशनल क्वालिटी चेक सिस्टम है। हर स्टेप पर कंप्यूटर से मॉनिटरिंग और कंट्रोल, यानी कोई गलती की गुंजाइश नहीं है। प्रशिक्षित प्रोफेशनल स्टाफ है। चेन्नई का यह प्लांट BMW के वर्ल्डवाइड मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम से पूरी तरह मेल खाता है।

BMW और Force Motors की पार्टनरशिप सिर्फ एक कारोबार नहीं है, बल्कि भारत और जर्मनी की टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप का शानदार उदाहरण है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में ही BMW गाड़ियों के लिए हाई-परफॉर्मेंस इंजन बना रही हैं। अब BMW की कई मशहूर कारों के इंजन जर्मनी से आयात नहीं होते बल्कि यहीं भारत में बनाए जाते हैं। इससे ये साबित होता है कि भारत अब ग्लोबल लेवल की टेक्नोलॉजी को देश के अंदर ही तैयार करने में पूरी तरह सक्षम है। BMW और Force Motors की यह पार्टनरशिप न सिर्फ तकनीक में कमाल कर रही है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ विज़न को सच कर रही है।


Tata Harrier EV की कीमतों का हुआ खुलासा, इंडिया की सबसे पावरफुल SUV, 02 जुलाई से बुकिंग शुरू

मुंबई : Tata Motors ने इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में धमाका करते हुए अपनी सबसे शक्तिशाली SUV Harrier.ev की शुरुआती कीमतों की घोषणा कर दी है। यह कार न केवल दमदार परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है, बल्कि कंपनी इसे पारंपरिक पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों के मुकाबले एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर रही है।

सुपरकार को टक्कर देगी इसकी रफ्तार

Harrier.ev को भारत की सबसे शक्तिशाली घरेलू SUV का तमगा यूं ही नहीं मिला है। इसके डुअल-मोटर (QWD) वेरिएंट के आंकड़े हैरान करने वाले हैं।डुअल-मोटर सेटअप 504 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करता है। यह SUV रॉकेट की तरह मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है।

बैटरी, रेंज और ज़िंदगी भर की वारंटी

EV खरीदारों की सबसे बड़ी चिंता रेंज और बैटरी लाइफ होती है, और टाटा ने यहाँ दोनों मोर्चों पर शानदार काम किया है। इसमें 75kWh का बड़ा बैटरी पैक है। ARAI के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 627 किमी तक चल सकती है। वास्तविक परिस्थितियों में यह रेंज 480 किमी से 505 किमी के बीच रहने का अनुमान है। यह इतनी तेजी से चार्ज होती है कि मात्र 15 मिनट के चार्ज में 250 किमी तक की रेंज मिल जाती है। Tata एक अविश्वसनीय ऑफर दे रही है – पहले निजी मालिक के लिए बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी।

अंदर से है किसी फ्यूचर कार से कम नहीं

Harrier.ev टेक्नोलॉजी और आराम के मामले में भी नए बेंचमार्क स्थापित कर रही है। इसमें सैमसंग नियो QLED टेक्नोलॉजी वाली दुनिया की पहली 36.9 सेमी (14.53 इंच) की सिनेमैटिक इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। JBL के 10-स्पीकर ब्लैक सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस के साथ यह कार के अंदर थिएटर जैसा अनुभव देती है। अल्ट्रा ग्लाइड सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी शानदार आराम और हैंडलिंग सुनिश्चित करता है। ई-वैलेट ऑटो पार्क असिस्ट, डिजिटल की (Digi Access) जैसे फीचर्स इसे बेहद सुविधाजनक बनाते हैं।

Tata का मास्टरस्ट्रोक: पेट्रोल-डीजल कारों से सीधी टक्कर

Tata Passenger Electric Mobility के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा, “Harrier.ev के साथ हम एक SUV की वास्तविक क्षमता को उजागर कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि हम यह सब ICE-संचालित वाहनों के बराबर कीमत पर प्रदान कर रहे हैं, जबकि परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा में हम उनसे कहीं आगे हैं। हमें विश्वास है कि Harrier.ev भारत में SUV के एक नए युग की शुरुआत करेगी।”

कब और कैसे खरीदें? जानें बुकिंग और कीमतों की डिटेल

Tata Motors ने रियर-व्हील ड्राइव (RWD) मॉडल्स के लिए शुरुआती कीमतों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, दमदार क्वाड-व्हील ड्राइव (QWD) यानी डुअल-मोटर वाले वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा 27 जून को किया जाएगा। ग्राहक 02 जुलाई, 2025 से इस शानदार इलेक्ट्रिक SUV को बुक कर सकेंगे।

Persona (RWD)Price# (in INR) (All prices are ex-showroom, pan-India)
Adventure 6521.49 Lakh
Adventure S 6521.99 Lakh
Fearless+ 6523.99 Lakh
Fearless+ 7524.99 Lakh
Empowered 7527.49 Lakh

Audi Q7 का ‘Signature Edition’ भारत में लॉन्च! अब कार में ही मिलेगी ताज़ा कॉफी

मुंबई : जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi ने आज भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय SUV, Q7 का एक बेहद खास और एक्सक्लूसिव ‘Signature Edition’ लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि स्टाइल और लग्जरी का एक चलता-फिरता स्टेटमेंट है। कंपनी ने इसे उन खास ग्राहकों के लिए पेश किया है जो अपनी कार में कुछ अलग और यूनिक चाहते हैं।

क्या बनाता है इसे ‘सिग्नेचर’ एडिशन

इस लिमिटेड एडिशन को जो चीज सबसे खास बनाती है, वे हैं इसके यूनिक फीचर्स जो पहली बार पेश किए गए हैं। ये फीचर्स ऑडी जेन्यूइन एक्सेसरीज़ का हिस्सा हैं:
एस्प्रेसो मोबाइल कॉफी सिस्टम: यह सबसे अनोखा फीचर है! अब आप लंबे सफर में या जब चाहें, कार के अंदर ही ताज़ी बनी कॉफी का आनंद ले सकते हैं।
डायनैमिक व्हील हब कैप्स: एक शानदार फीचर, जिससे कार के चलने पर भी पहियों के बीच में लगा ऑडी का लोगो हमेशा सीधा दिखाई देता है।
ऑडी रिंग्स एंट्री LED लैंप्स: जैसे ही आप कार का दरवाज़ा खोलेंगे, ज़मीन पर ऑडी का लोगो शानदार तरीके से प्रोजेक्ट होगा, जो एक शाही स्वागत का एहसास कराता है।
ऑडी डैशकैम: यह ड्राइविंग और पार्किंग के दौरान आगे और पीछे दोनों तरफ रिकॉर्डिंग करके आपकी कार को अतिरिक्त सुरक्षा देता है।
स्पेशल पेंट डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स: इसके R20 अलॉय व्हील्स पर खास पेंट डिज़ाइन है, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाता है।
प्रीमियम टच: मेटैलिक की कवर और स्टेनलेस स्टील के पैडल केबिन को और भी स्पोर्टी और लग्जरी फील देते हैं।

परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

स्टाइल के साथ-साथ यह SUV परफॉर्मेंस का पावरहाउस भी है। इसमें 3.0 लीटर का V6 TFSI इंजन लगा है, जो 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 340 हॉर्सपावर की ताकत और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह विशाल SUV मात्र 5.6 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। Audi का प्रसिद्ध क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और एडाप्टिव एयर सस्पेंशन हर तरह की सड़क पर बेहतरीन कंट्रोल और आरामदायक सफर सुनिश्चित करते हैं।

लग्जरी और टेक्नोलॉजी का बेजोड़ संगम

Signature Edition के अलावा, इसमें Q7 के टॉप-एंड टेक्नोलॉजी वेरिएंट वाले सभी फीचर्स मौजूद हैं, जैसे: 7 सीटों वाली आरामदायक केबिन, 19 स्पीकर्स वाला बैंग एंड ओलफ्सन का 3D साउंड सिस्टम, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस (फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), पार्क असिस्ट प्लस और 360-डिग्री कैमरा और 8 एयरबैग्स और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसी एडवांस सेफ्टी।

इस लॉन्च पर Audi India के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “Audi Q7 भारत में परफॉर्मेंस और लग्जरी का प्रतीक है। Signature Edition इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन ग्राहकों के लिए खास फीचर्स लाता है जो अपनी कार को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं।” यह खास एडिशन पांच रंगों – सखिर गोल्ड, वेटोमो ब्लू, मिथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और समुराई ग्रे में उपलब्ध है। अगर आप एक ऐसी लग्जरी SUV चाहते हैं जो सड़क पर सबसे अलग दिखे और जिसमें कुछ अनोखे फीचर्स हों, तो ऑडी Q7 सिग्नेचर एडिशन आपके लिए ही बना है। Signature Edition की शुरुआती कीमत ₹99,81,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह बेहद सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी।

मेड इन इंडिया realme P3 सीरीज़ के स्मार्ट फोन बने इंटरनेशनल, अब दुनिया का जीतेंगे दिल

नई दिल्ली : इंडिया में बना और देश के नौजवानों के लिए बनाया गया realme P Series फोन अब पूरी दुनिया को दीवाना बनाने निकला है। P1 की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के बाद अब कंपनी ने दुनिया भर में अपना P3 Series फोन लॉन्च किया है। इसमें दमदार बैटरी, पावरफुल चिपसेट, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिज़ाइन बेहद किफायती कीमतों पर मिल रहा है। realme P3 Series सिर्फ स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है कि भारत से निकली कोई टेक्नोलॉजी दुनिया को भी लीड कर सकती है। फोन में 6000mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स भी दिए गए हैं।


इस बार realme ने हर तरह के यूज़र के लिए P3 Ultra 5G में फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और दमदार फीचर्स से लैस किया है। P3 Pro 5G में पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मार्ट प्राइसिंग का परफेक्ट बैलेंस है। P3 5G शानदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन है। P3x 5G में कम बजट में भी जबरदस्त बैटरी मिलती है। realme की ये नई P3 सीरीज में किफायती दाम में वो सब कुछ है जो एक यूज़र अपने फोन में चाहता है। P3x में 6000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। पूरा दिन चार्जर की टेंशन नहीं। इसमें फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, सब फटाफट हो जाता है।


realme P3 Ultra 5G में ऑफर्स की बारिश होगी। इसका शुरुआती दाम 22,999 रुपये है। 3000 रुपये की सीधी छूट के साथ 1000 रुपये का एक्स्ट्रा कूपनमिलेगा। EMI पर भी उपलब्ध – कोई टेंशन नहीं। realme P3 Pro 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये हैं। 4000 तक की छूट और कूपन भी है। realme P3 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये हैं। 1000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट है। अगर दमदार स्पेसिफिकेशन वाले बजट फोन की तलाश हो तो आपकी तलाश यहां पर खत्म हो जानी चाहिए। realme P3x 5G सबसे सस्ता फोन है, लेकिन दमदार फीचर्स से भरपूर है। यह सिर्फ 11,699 रुपये में मिलता है। इसका 6GB+128GB वैरिएंट खरीदने पर 2300 रुपये तक का फायदा होगा।

SHARP के नए कलर प्रिंटर : 100 पेज एक साथ होंगे स्क्रैन, हर जगह फिट

SHARP Business Systems (India) ने जयपुर में अपनी नैशनल डीलर मीट और सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के मौके पर नई BP-22C20/BP-22C25 सीरीज़ लॉन्च कर दी है। ये कलर मल्टीफंक्शनल प्रिंटर ऑफिस के रोजमर्रा के कामों को सिंपल, स्मार्ट और सुपरफास्ट बना देंगे।

SHARP BP-22C सीरीज़ के प्रिंटर हर मिनट 20 या 25 पेज रंगीन और ब्लैक एंड वाइट दोनों में प्रिंट कर सकता है। एक ही मशीन से आप प्रिंट भी कर सकते हैं, डॉक्यूमेंट की कॉपी भी बना सकते हैं, स्कैन कर सकते हैं और फाइल्स को शेयर भी कर सकते हैं। 7-इंच की बड़ी टच स्क्रीन है। Sharpdesk Mobile App से आप बिना लैपटॉप या कंप्यूटर के अपने फोन से सीधे प्रिंट और स्कैन कर सकते हैं। iPhone या iPad यूज़ करने वालों के लिए भी डायरेक्ट प्रिंटिंग बहुत आसान है। इसमें USB Direct प्रिंट का ऑप्शन है। पेनड्राइव लगाइए और बिना कंप्यूटर के सीधे प्रिंट निकालिए। WiFi कनेक्टिविटी से वायरलेस नेटवर्क से भी काम हो सकता है। केबल की ज़रूरत नहीं।

SHARP BP-22C सीरीज़ के प्रिंटर में एक साथ 1850 पन्ने तक रखे जा सकते हैं। अगर लगातार प्रिंटिंग चलती है, तो बार-बार पेज डालने का झंझट नहीं रहेगा। 100-शीट वाला फास्ट स्कैन फीडर 100 पेज एक साथ स्कैन कर सकता है, और एक मिनट में लगभग 31 पेज स्कैन कर देता है। पेज के दोनों साइड खुद-ब-खुद प्रिंट हो जाते हैं। आउटपुट ऑटोमैटिक सेट होता है। 2GB RAM और 16GB eMMC स्टोरेज से बड़े-बड़े फाइल्स को भी बिना अटके प्रिंट किया जा सकता है। इसमें पासवर्ड बेस्ड सिक्योरिटी और डेटा डिलीट का फीचर से प्रिंटर से जुड़े डॉक्यूमेंट सिक्योर रहते हैं, और पुराना डेटा भी सेफ तरीके से डिलीट किया जा सकता है। जब प्रिंटर ऑन है लेकिन यूज़ नहीं हो रहा, तब भी बहुत कम बिजली खपत करता है। ENERGY STAR सर्टिफाइड प्रिंटर पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और बिजली की बचत करता है।

SHARP के प्रिंटर की शुरुआती कीमत 2,97,500 रुपये है। प्रिंटर का साइज छोटा है। छोटे ऑफिस, क्लिनिक, स्कूल या स्टार्टअप के लिए बेस्ट है। इसलिए जहां स्पेस कम हो, वहां ये आसानी से फिट हो जाते हैं।

Vespa स्टाइल में लग्ज़री का इटैलियन तड़का : Paraggi से Sardinia तक समंदर बना राइडिंग पार्टनर

रोम/नई दिल्ली : इटली की हसीन वादियों में Vespa ने अपने खास समर एक्सपीरियंस ‘Vespa by the Sea’ की वापसी का ऐलान कर दिया है। इटली के Paraggi बीच के साथ-साथ Sardinia के IS MOLAS समुद्री तट पर भी इसकी एंट्री हो चुकी है। अगर आप भी इस गर्मी में कुछ अलग, कूल और Vespa-स्टाइलिश एक्सपीरियंस की तलाश में हैं तो Vespa by the Sea आपके लिए तैयार है।

Paraggi के हरे-भरे पहाड़ों और नीले समंदर के बीच Vespa की रफ्तार से लोगों का दिल जीचने के बाद अब IS MOLAS बीच क्लब पर भी Vespa ने अपने सिग्नेचर “by the Sea” अनुभव की शुरुआत कर दी है। सफेद रेत, फ़िरोज़ी पानी और जंगल की खुशबू के लिए मशहूर IS MOLAS भी Vespa के रंग में रंग चुका है।

Vespa by the Sea कोई आम बीच नहीं है। ये मशहूर स्कूटर ब्रैंड Vespa का एक थीम बेस्ड बीच एक्सपीरियंस है। आप जब इस बीच पर जाएंगे, तो आपको ऐसा लगेगा जैसे Vespa के स्टाइल और सोच को न सिर्फ आप महसूस कर रहे हों, बल्कि देख रहे हों। आप अपनी कल्पना में उस माहौल को महसूस कर सकते हैं, जहां चारों तरफ समंदर की ठंडी हवा बहती हो। सामने नीला साफ पानी दिखता हो। रेत पर बना एक स्टाइलिश लाउंज पूरी तरह Vespa ब्रांड की झलक लिए हुए है। वेस्पा के लोगो वाले रंग बिरंगे छाते हों, जिनके नीचे आप आराम से बैठ सकते हों।

Vespa-थीम वाले कुशन और टॉवल और फ्री Paddle Boards से आप पानी में मस्ती कर सकते हैं। ये सिर्फ बीच नहीं है, एक अहसास है, जहां Vespa का स्टाइल, आराम और फ्रीडम, सब कुछ एक ही जगह पर हो। 2025 में Vespa पहली बार Sardinia के IS MOLAS बीच पर भी पहुंची है। ये जगह इटली के दक्षिण में Pula नाम के इलाके के पास है। IS MOLAS बीच क्लब पर रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन मज़ा दोगुना मिलता है। यहां आप घड़ी की ओर देखे कुछ नया महसूस करते बिना पूरे दिन आराम से बिता सकते हैं जैसे Vespa पर बिना मंज़िल के, खुली सड़कों पर निकल गए हों।

EPOS IMPACT 100 : ऑफिस कॉल्स का नया बॉस

नई दिल्ली
 : अगर आप ऑफिस में दिनभर हैंडसेट लगाए हुए कॉल अटेंड करते हैं, मीटिंग में रहते हैं, और बार-बार हेडसेट ठीक करते-करते थक जाते हैं तो EPOS की ये नई पेशकश खास आपके लिए है। EPOS ने अपना नया IMPACT 100 हेडसेट लॉन्च किया है, जिसे ऑफिस में दिन भर पहनने के बाद भी आपके कान और सिर में दर्द नहीं होगा। यह हल्का और टिकाऊ होने के साथ किफायती भी है।

इस हेडसेट का वजन सिर्फ 76 ग्राम है। यह इतना हल्का है कि जब आप इसे पहनेंगे, तो आपको महसूस भी नहीं होगा कि आपने कुछ पहना है। इसके सॉफ्ट सिलिकॉन हेडबैंड और लेदरेट ईयर पैड्स से कान या सिर में दर्द नहीं होता, चाहे आप इसे कई घंटे तक लगातार पहनें। आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में चाहे पुराना पोर्ट (USB-A) हो या नया पोर्ट (USB-C) ये हेडसेट दोनों में आराम से चल जाता है। इसलिए किसी एडॉप्टर या एक्स्ट्रा वायर की ज़रूरत नहीं। शानदार साउंड क्वालिटी से मीटिंग में आवाज़ साफ़-साफ़ सुनाई देगी। हेडसेट की आवाज़ एकदम क्लियर और प्रोफेशनल क्वालिटी की है।

हेडसेट के साथ एक छोटा सा कंट्रोल बॉक्स (रिमोट) होता है जिससे आप कॉल उठा सकते हैं, म्यूट कर सकते हैं या वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं। बटन पर लाइट भी दी गई है, ताकि अंधेरे या कम रोशनी में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकें। ये हेडसेट Microsoft Teams और बाकी ऑफिस सॉफ्टवेयर जैसे Zoom, Google Meet, Cisco Webex के साथ बिना किसी परेशानी के काम करता है। EPOS ऑडियो का डॉक्टर ब्रांड है, स्टाइलिश और साइंटिफिक दोनों है। IMPACT 100 उन लोगों के लिए है जो रोज़ाना हेडसेट पहनते हैं और चाहते हैं कि आवाज़ भी साफ़ हो, पहनने में भी मज़ा आए और दाम भी जेब में फिट हो।

रेल की पटरी पर दौड़ेंगी Maruti की 4.5 लाख कारें, मानेसर बना रफ्तार का मेगा स्टेशन

नई दिल्ली/मानेसर : Maruti Suzuki ने हरियाणा के मानेसर प्लांट में देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग की शुरुआत कर दी है। इस सुविधा का उद्घाटन केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।

ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग रेल लाइन होती है जो सीधे किसी कार फैक्ट्री के अंदर तक जाती है। ये एक छोटा सा रेलवे स्टेशन होता है, जो फैक्ट्री के अंदर बना कारों को रेल से भेजने के लिए बना होता है। Maruti के मानेसर में रेल टर्मिनल से पूरे देश में 380 शहरों तक गाड़ियां भेजी जाएंगी।

यह Maruti का दूसरा इन-प्लांट टर्मिनल है। पहला गुजरात में है। नया टर्मिनल प्रधानमंत्री गतिशक्ति मास्टर प्लान के तहत विकसित हुआ है और इसे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) का हिस्सा माना जा रहा है। इसे “इन-प्लांट” इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पूरी तरह फैक्ट्री परिसर (campus) के अंदर ही बनी होती है। अब कारों को ट्रकों से बाहर कहीं ले जाकर रेल में चढ़ाने की ज़रूरत नहीं। फैक्ट्री के अंदर ही रेल ट्रैक है, और वहीं पर मालगाड़ी आती है। गाड़ियां सीधे उसी में लोड कर दी जाती हैं। ट्रेन में एक बार में 300–400 गाड़ियां तक भेजी जा सकती हैं। ट्रेन से गाड़ियां भेजने में कम समय लगता है,कम खर्च होता है। कम डीज़ल खर्च होता है।

रेलवे साइडिंग से हर साल 4.5 लाख कारें सीधे ट्रेन से देशभर में भेजी जा सकती हैं।
रेल से गाड़ियों को भेजने पर सालाना 1.75 लाख टन धुएं जैसे गैस (CO₂) को रोका जा सकेगा। इतनी कारें ट्रकों से भेजने में हर साल 60 लाख लीटर से ज़्यादा डीज़ल-पेट्रोल खर्च होता। फैक्ट्री में बनाई गई पूरी रेल लाइन इलेक्ट्रिफाइड है । इसमें 4 रेल ट्रैक हैं जिन पर पूरी मालगाड़ी लोड/अनलोड हो सकती है। इस रेल लाइन से Maruti की गाड़ियां कार की फैक्ट्री से देश के 17 लॉजिस्टिक्स हब्स, 380 शहरों दो बड़े एक्सपोर्ट पोर्ट्स (मुंद्रा और पीपावाव) तक सीधी भेजी जा सकेंगी।