OnePlus Bullets Wireless Z3 : 10 मिनट चार्ज कीजिए 27 घंटे मनपसंद गाने सुनिए

नई दिल्ली : संगीत के दीवानों के लिए OnePlus Bullets Wireless Z3 ने आज अपना नया नेकबैंड Bullets Wireless Z3 को सिर्फ 1,699 रुपये में लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग है। Bullets Wireless Z3 को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पूरे 27 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। फुल चार्ज करने पर 36 घंटे म्यूजिक या 21 घंटे तक कॉल कर सकते हैं।

OnePlus के नेकबैंड 12.4mm के बड़े स्पीकर और BassWave जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। Sound Master EQ से अब म्यूजिक को मूड के हिसाब से ट्यून किया जा सकता है। इसमें चार मोड हैं। नॉर्मल गाने सुनने या मिक्स ऑडियो को पसंद करने वाले लोगों के लिए Balanced मोड है। रोमांटिक और सॉफ्ट गाने सुनने के लिए Serenade मोड है।हिप-हॉप, EDM, या पंजाबी बीट्स वाले गानों में Bass का अपना अलग ही ठाठ है। Bold मोड हर संगीत को ज़ोरदार बना देता है।

OnePlus Bullets Wireless Z3 में पहली बार म्यूजिक अब सिर्फ कानों में नहीं, चारों तरफ घूमता महसूस होगा। जब आप फोन पर बात कर रहे होते हैं और पीछे शोर होने से सामने वाले को आपकी आवाज़ ठीक से सुनाई नहीं देती। लेकिन OnePlus Bullets Wireless Z3 में AI नॉइस कैंसिलेशन है, जिससे बैकग्राउंड का सारा शोर कट जाता है।

अब बिना फोन निकाले अगर आप बोलते हैं “Play Music” तो नेकबैंड में आपके मनपसंद गाने बजने लगेंगे! Bluetooth 5.4 में सुपर फास्ट कनेक्शन मिलता है। Google Fast Pair से नेकबैंड ऑन करते ही फोन से खुद जुड़ जाएगा। मैग्नेटिक ईयरबड्स को एक साथ जोड़ो तो ऑटो पावर ऑफ, अलग करो तो ऑटो कनेक्ट हो जाएगा। नेकबैंड को IP55 रेटिंग मिली है अगर आप इसे बारिश में पहनें, जिम में वर्कआउट करते समय पहनें या धूल सड़क पर चलें। तो भी कोई नुकसान नहीं होगा।

OnePlus ने दो शानदार रंगों Mambo Midnight और Samba Sunset में इसे लॉन्च किया है। OnePlus Bullets Wireless Z3 की सेल 24 जून 2025, दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। आप इसे OnePlus.in, Amazon, Flipkart और Myntra से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

Epson ML-18000 प्रिंटर : डिजिटल फैब्रिक प्रिंटिंग का पावरहाउस

बेंगलुरु : डिजिटल प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में सबसे आगे रहने वाली Epson ने अपनी मशहूर Monna Lisa सीरीज का नया मॉडल ML-18000 लॉन्च कर दिया है। Epson Monna Lisa ML-18000 प्रिंटर प्रिंटिंग की दुनिया में रफ्तार, क्वालिटी और सस्टेनेबिलिटी का परफेक्ट कॉम्बो है। ये टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए अगली जेनरेशन का प्रिंटिंग पावरहाउस है। फैशन डिजाइनर हों, होम डेकोर ब्रांड हो या स्पोर्ट्सवियर मेकर, ML-18000, हर उस बिज़नेस के लिए परफेक्ट है जो क्वालिटी से समझौता नहीं करता!

Monna Lisa ML-18000 में 18 Epson PrecisionCore Micro TFP प्रिंटहेड लगे हैं, जो 600×600 dpi के 2-पास मोड में 252 वर्ग मीटर प्रति घंटे की प्रिंटिंग स्पीड देते हैं। डबल ब्लैक इंक से प्रिंट्स में काले और डार्क शेड्स पहले से ज्यादा गहरे और प्रोफेशनल दिखेंगे। इसकी इको-फ्रेंडली GENESTA इंक से कलर भी शानदार मिलते हैं और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता। इसमें Epson Edge Print PRO X जैसे हाईटेक सॉफ्टवेयर और ऑटो मेटेनेंस सिस्टम हैं। ये सिर्फ प्रिंटर नहीं है, बल्कि फैब्रिक प्रिंटिंग बिजनेस का नया तेज़, स्मार्ट और ग्रीन पावरहाउस है।

Epson Monna Lisa ML-18000 सिर्फ तेज़ प्रिंट ही नहीं करती, बल्कि पानी की बचत में भी कमाल है! यह स्मार्ट वॉटर रीसाइक्लिंग सिस्टम से लैस है, जो प्रिंटिंग के दौरान बेल्ट को साफ करने में जो पानी खर्च होता है, उसे फिल्टर करके दोबारा यूज़ करता है। प्रिंट क्वालिटी में Epson ने कोई कसर नहीं छोड़ता। इसमें Microweave टेक्नोलॉजी है, जिससे प्रिंट में कोई लाइन या दाग नहीं दिखता। Multi-layer halftone dots से रंग एकदम साफ और कुदरती दिखते हैं।

Epson Monna Lisa ML-18000 नॉन-स्टॉप प्रोडक्शन के लिए ऑटो मेंटेनेंस सिस्टम से लैस है। यह प्रिंटर GENESTA Reactive Inks का इस्तेमाल करता है, जिन्हें ECO PASSPORT और GOTS जैसी ग्रीन सर्टिफिकेशन्स मिली हैं। इनसे कलर भी दमदार मिलता है और पर्यावरण पर असर भी कम पड़ता है। Epson Cloud Solution PORT की मदद से आप लैपटॉप या मोबाइल से ही जान सकते हैं कि प्रिंटर कैसा चल रहा है, स्पीड सही है या नहीं, और प्रोडक्शन कितनी तेजी से हो रहा है।

Mahindra FURIO 8 का वादा : माइलेज नहीं मिला तो ट्रक वापस

नई दिल्ली : Mahindra ने FURIO 8 के साथ भारत के LCV सेगमेंट में हलचल मचा दी है। यह देश का पहला लाइट कमर्शियल व्हीकल है जो ज़्यादा माइलेज और ज़्यादा कमाई का वादा करता है और भरोसा दिलाता है। Mahindra ने FURIO 8, के साथ यह गारंटी दी है कि सबसे ज़्यादा माइलेज नहीं मिला तो ट्रक वापस कर दीजिए! Mahindra का कहना है कि यह सिर्फ ट्रक नहीं, बल्कि मुनाफे की मशीन है। 22 फीट की लोड बॉडी, 7 फीट की वाइड प्लेटफॉर्म, और महिंद्रा के mDi Tech इंजन के साथ आने वाला FURIO 8 न सिर्फ लोड उठाने में आगे है, बल्कि टेक्नोलॉजी, मेंटेनेंस और सर्विस गारंटी में भी सबसे आगे है।

Mahindra FURIO 8 की बड़ी बॉडी है में काफी जगह है। इसमें एक बार में ज़्यादा माल लादा जा सकता हैं और ज़्यादा कमाई की जा सकती है। FURIO 8 दो वेरिएंट्स में आता है। 4-टायर वाला ट्रक 20 फीट लोड बॉडी के साथ और 6-टायर वाला ट्रक 22 फीट लोड बॉडी के साथ मिलता है। Mahindra FURIO 8 का इंजन mDi Tech इंजन + Dual Mode माइलेज से लैस है। यह समझदार इंजन खुद तय करता है कब किस मोड पर चलना है। जब ट्रैफिक में हो, तो कम फ्यूल वाला मोड चलता है। हाईवे पर पावरफुल माइलेज मोड अपनाता है। जब भारी माल हो, तो बैलेंस बनाकर चलता है।

Mahindra FURIO 8 की सर्विस गारंटी भी ठोस है। 36 घंटे में ट्रक वर्कशॉप से तैयार नहीं हुआ, तो 3000 रुपये हर दिन दिए जाएंगे। अगर सर्विस में 48 घंटे की हुई तो 1000 रुपये प्रति दिन मुआवजा मिलता है। FURIO 8 में एक सुपर स्मार्ट टेलीमैटिक्स सिस्टम है। यह iMAXX टेक्नोलॉजी से पूरा कंट्रोल होता है। आपको मोबाइल से ही पता चल जागा। कि ट्रक कहां है, कैसा चल रहा है, ड्राइवर क्या कर रहा है और गाड़ी की तबीयत कैसी है। महिंद्रा FURIO 8 सिर्फ वादा नहीं करता, निभाता भी है।


OPPO Reno14 : चलते-फिरते कैनवास जैसे पल-पल नई रोशनी बदलता स्मार्टफोन

नई दिल्ली : अगर आपके हाथ में ऐसा फोन हो जो हर एंगल पर रंग बदलता हो – कभी नीला, कभी गुलाबी, तो कभी सुनहरी चमक! यही है OPPO Reno14 सीरीज़ का असली जादू। 12-लेयर इरिडेसेंट ग्लो टेक्नोलॉजी से बना ये फोन हर मूवमेंट पर नए रंग बिखेरता है, जैसे कोई पेंटिंग चल रही हो। यह सिर्फ एक फोन नहीं, आपके स्टाइल का एक्सप्रेशन है, जहां कुदरत की खूबसूरती से डिजाइन और अंतरिक्ष की टेक्नोलॉजी से मजबूती मिलते हैं। Reno14 हर लिहाज से चलते-फिरते आर्ट पीस जैसा है।

चाहे तेज बारिश हो, धूल भरी हवाएं हों या गलती से फोन पानी में गिर जाए। ये फोन तीन लेवल की ताकतवर सुरक्षा के साथ हर सिचुएशन में टिके रहने को तैयार है। OPPO की नई Reno14 Series के स्मार्टफोन कुदरती डिजाइन और स्पेस-ग्रेड मज़बूती का जबरदस्त कॉम्बो है। Reno14 सीरीज का डिजाइन ऐसा है, जैसे कुदरत ने खुद रंग भरे हों। फोन का रंग रोशनी के साथ बदलता है। OPPO की नई Reno14 Series ऐसे फोन लेकर आई है जो देखने में कमाल हैं, लेकिन गिर भी जाएं तो कुछ नहीं बिगड़ेगा!

velvet Glass और Forest Green डिजाइन न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश है, बल्कि हाथ में लेने पर भी रिच और सॉफ्ट फील देता है। Pearl White वेरिएंट की ग्लास फिनिश उंगलियों के निशान नहीं छोड़ती। Forest Green वेरिएंट में कैमरे के पास हल्की चमक वाला प्रीमियम लुक है । फोन में Sponge Armor Body है, जिससे अगर फोन गिर भी जाए, तो ये स्पंज की तरह झटके को सोख लेता है और अंदर की चीज़ों को टूटने नहीं देता। इस पर aerospace-grade aluminium frame लगा है, – जो हल्का और स्टील से भी मजबूत है।

OPPO Reno14 Series के फोन को तीन लेवल की खास सुरक्षा मिली है। IP66 से धूल, मिट्टी या हल्की बारिश के छींटों का कोई असर नहीं होता। IP68 से अगर फोन गलती से पानी में गिर जाए– तब भी चलता रहेगा। IP69 से गर्म पानी की तेज़ धार भी इसका नहीं बिगाड़ सकती।

OPPO A5 5G लॉन्चः दमदार बैटरी + रफ-टफ बॉडी, बजट में सुपरफोन

नई दिल्ली : Oppo ने 21 जून 2025 को भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन OPPO A5 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड मजबूती, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स है। OPPO A5 5G दिल्ली की गर्मी, पहाड़ों की ठंडक, खेतों की धूल, सड़क की कंपन, बारिश की बूंदें, हर हालात को सहन कर सकता है।

OPPO A5 5G को MILSTD810H मिलिट्री ग्रेड का सर्टिफिकेट मिला है। बेहद गर्म और ठंडे माहौल में फोन की स्टोरेज और ऑपरेशन का टेस्ट किया गया है। रैंडम वाइब्रेशन, गिराने, लुढ़कने और प्लास्टिक या धातु सतहों पर टकराने जैसी ड्रॉप टेस्ट से भी गुज़ारा गया। IP65 रेटिंग परफॉर्मेंस से फोन धूल, बारिश से सुरक्षित रखता है।

OPPO A5 5G में 6.67इंच HD+ LCD स्क्रीन के साथ 120 Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रॉलिंग करते वक्त कोई झटका महसूस नहीं होता। 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। सूरज चाहे निकले या छिप जाए, स्क्रीन पर सब कुछ साफ—साफ दिखेगा। OPPO के Ultra Volume Mode से 300% तक आवाज़ तेज़ हो जाती है। ट्रेन, रोड, मॉल या पार्टी में कहीं भी कोई भी बैकग्राउंड नॉइज़ फोन कॉल, अलर्ट या म्यूजिक को नहीं दबा पाएगी।

OPPO A5 5G में 50 MP का मेन लेंस है। 8 MP के फ्रंट कैमरा से विडियो कॉल काफी क्लियर रहती है। फोन में 5G सपोर्ट से डाउनलोडिंग तेज होती है। Bluetooth 5.4 से तेजी से कनेक्शन जुड़ता है। साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से बिना पिन टाइप किए बस एक स्लाइड से फोन तुरंत खुलता है। 6000 mAh विशाल बैटरी है। 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। OPPO A5 5G में 30 फीसदी चार्जिंग 21 मिनट में और 50 फीसदी चार्जिंग 37 मिनट में होती है।

6GB+128GB वेरिएंट 15,499 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलता है। अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ओप्पो स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। 16 हजार रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी, मजबूत डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग से OPPO A5 5G Marathon Battery वाला रफ-टफ स्मार्टफोन बन गया है।

MediaTek का Dimensity 8450 चिपसेट लॉन्च : AI और गेमिंग में मचाएगा तहलका, Oppo के इस फोन में मिलेगा सबसे पहले

नई दिल्ली : स्मार्टफोन की दुनिया में परफॉरमेंस और AI को नई परिभाषा देने के लिए ग्लोबल चिप निर्माता कंपनी MediaTek ने आज अपने ‘इंडिया डायमेन्सिटी समिट 2025’ में नया प्रीमियम 5G चिपसेट, मीडियाटेक Dimensity 8450 लॉन्च कर दिया है। यह नया प्रोसेसर आपके स्मार्टफोन चलाने के अनुभव, खासकर गेमिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एक नए लेवल पर ले जाने का वादा करता है।

क्या है Dimensity 8450 में खास

यह सिर्फ एक और चिप नहीं है, बल्कि एक पावर-पैक्ड प्लेटफॉर्म है। मीडियाटेक ने इसमें ‘ऑल-बिग-कोर’ सीपीयू डिजाइन का इस्तेमाल किया है, जिसमें आठ आर्म कोर्टेक्स-A725 कोर लगे हैं। आसान भाषा में इसका मतलब है कि इसमें सभी कोर पावरफुल हैं, जो कम बिजली की खपत करते हुए भी जबरदस्त परफॉरमेंस देते हैं।

AI का असली पावरहाउस

आजकल हर तरफ जेनरेटिव AI की धूम है, और यह चिपसेट इसी के लिए तैयार किया गया है। इसका शक्तिशाली NPU 880 (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) और मीडियाटेक डायमेन्सिटी एजेंटिक एआई इंजन (DAE) आपके फोन में AI को सुपरफास्ट बना देगा। इससे आप बेहतरीन AI कैमरा फीचर्स, लाइव ट्रांसलेशन और कई अन्य जेनरेटिव AI ऐप्स का शानदार अनुभव ले पाएंगे।

गेमर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं

अगर आप मोबाइल गेमर हैं, तो यह चिप आपके लिए खुशखबरी है। इसका शक्तिशाली सीपीयू और जीपीयू (आर्म माली-G720) आपको हाई फ्रेम रेट (FPS) पर स्मूथ गेमिंग का अनुभव देगा। कंपनी का दावा है कि यह प्रीमियम सेगमेंट में गेमिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा।

कैमरा और कनेक्टिविटी में भी दमदार

वीडियो: इसमें मल्टी-फ्रेम EIS इंजन है, जिससे आप बिना हिले-डुले शानदार 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
कैमरा: मीडियाटेक का इमेजिक 1080 ISP और सेंसर जूम टेक्नोलॉजी बेहतरीन तस्वीरें लेने में मदद करती है।
5G: इसमें लेटेस्ट 5G-A मॉडेम है, जो 5.17 Gbps तक की तूफानी डाउनलोड स्पीड दे सकता है।

कौन सा फोन होगा सबसे पहले पावरफुल

सबसे बड़ी घोषणा यह है कि ओप्पो इस चिपसेट को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में लाने वाली है। Oppo Reno14 Pro मीडियाटेक Dimensity 8450 से लैस होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा, ओप्पो अपनी ‘K’ सीरीज में भी जल्द ही इस चिप के साथ एक और फोन लॉन्च करेगी। इस लॉन्च पर मीडियाटेक के वायरलेस कम्युनिकेशंस बिजनेस यूनिट के महाप्रबंधक, डॉक्टर येंची ली ने कहा, “Dimensity 8450 यूजर्स को मोबाइल गेमिंग को और ऊंचे स्तर पर ले जाने, AI और इमेजिंग क्षमताओं के साथ उनकी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए सशक्त करता है। अब उपभोक्ताओं को असाधारण परफॉरमेंस और बेहतरीन बैटरी लाइफ में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं होगी।”

अब रुकेगा नहीं इंडिया का कार्गो : Montra Electric ने Super Cargo से मचाया धमाल, 15 मिनट चार्जिंग और 170 KM की रेंज

नई दिल्ली : माल ढुलाई के काम में अब रुकने और घंटों चार्जिंग का इंतज़ार करने के दिन लद गए! इंडिया के दिग्गज Murugappa Group के इलेक्ट्रिक ब्रांड Montra Electric ने आज दिल्ली में अपना गेम-चेंजर तिपहिया वाहन Super Cargo लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक ई-रिक्शा नहीं बल्कि लास्ट-माइल डिलीवरी की दुनिया में कमाई और रफ्तार का नया बादशाह है।

वो फीचर जो सब कुछ बदल देगा: 15 मिनट चार्जिंग

इस Super Cargo का सबसे बड़ा तुरुप का इक्का है इसकी चार्जिंग स्पीड। सोचिए, जब तक आप एक कप चाय पिएंगे, आपका वाहन अगली ट्रिप के लिए तैयार होगा। एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ साझेदारी के कारण इसका एक खास वेरिएंट मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। यह फीचर फ्लीट मालिकों और ड्राइवरों के लिए वरदान है क्योंकि अब वाहन रुकेगा कम और चलेगा ज़्यादा, जिससे सीधी कमाई बढ़ेगी।

एक बार चार्ज करो, दिन भर कमाई करो

अगर आप सामान्य चार्जिंग वाला मॉडल लेते हैं, तो भी टेंशन की कोई बात नहीं। इसमें लगी 13.8 kwh की दमदार बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 170 किलोमीटर तक बिना रुके दौड़ सकती है। इसका मतलब है कि एक बार सुबह चार्ज करो और दिन भर डिलीवरी की चिंता से मुक्त हो जाओ। 11 किलोवाट की पावर और 70 Nm का टॉर्क इसे मुश्किल चढ़ाई पर भी हांफने नहीं देता।

लोहे जैसी मज़बूती, सुरक्षा में भी नंबर वन

कमाई के साथ-साथ Montra ने मजबूती और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। इसे मजबूत बोरॉन स्टील चेसिस पर बनाया गया है, यानी यह हर तरह के रास्ते और लोड के लिए लोहे की तरह मज़बूत है। सुरक्षा के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, चढ़ाई पर गाड़ी को पीछे लुढ़कने से बचाने वाला हिल-होल्ड फंक्शन, रिवर्स असिस्ट और सीट बेल्ट भी दिए गए हैं।

कितने में मिलेगा यह ‘सुपरस्टार’

इतने शानदार फीचर्स के बावजूद कंपनी ने इसकी कीमत बेहद प्रतिस्पर्धी रखी है।

कीमत: सुपर कार्गो की शुरुआती कीमत 4.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली, सब्सिडी के बाद) है।
वारंटी: कंपनी इस पर 5 साल या 1.75 लाख किलोमीटर की बैटरी वारंटी दे रही है, जो आपके मन को शांति और जेब को राहत देगी।
यह वाहन अब देश के 90 से ज़्यादा शहरों में बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

Vivo Y400 Pro 5G : बस, चंद घंटों का इंतजार, 20 जून को होगा लॉन्च

Vivo Y400 Pro 5G स्मार्टफोन 20 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम आप Vivo के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। कंपनी के प्रमोशनल पोस्टर्स में साफ-साफ Vivo Y400 सीरीज़ लिखा गया है। उम्मीद है कि Pro मॉडल के साथ एक या दो और फोन भी इस लॉन्च इवेंट में पेश किए जा सकते हैं।

Vivo Y400 Pro 5G की भारत में कीमत का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन ₹25,000 के प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है। फोन की बिक्री Flipkart और Vivo India की वेबसाइट (E-store)और कुछ चुने हुए ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी। Vivo का दावा है कि Y400 Pro 5G अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी। फोन Freestyle White कलर में मिलेगा, जिसमें टेक्सचर्ड बैक पैनल होगा। इसके साथ गोल्ड और नेबुला पर्पल जैसे शाइनी कलर वेरिएंट्स भी आ सकते हैं। पीछे की तरफ पिल-शेप डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें सेंसर वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं। साथ में रिंग लाइट और एलईडी फ्लैश यूनिट होगी। फोन की मोटाई सिर्फ 7.4mm हो सकती है।

स्क्रीन साइज 6.77 इंच की हो सकती है. जिसमें 3D कर्व्ड AMOLED पैनल, फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और धमाकेदार 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिज़ाइन में ये प्रीमियम फील देता है। सेगमेंट में सबसे पतला फोन है। इसके रंग काफी शानदार है। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग – सामने और पीछे दोनों कैमरों से कर सकते हैं। Dimensity 7300 प्रोसेसर से यह पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।

इंडिया को इंटरनेशनल E-Sports स्टार बनाएगा कस्टम PC

नई दिल्ली : अगर इंडिया को Esports World Cup, Asian Games या Olympic Esports जैसे ग्लोबल टूर्नामेंट्स में ट्रॉफी उठानी है, तो प्लेयर्स को सिर्फ टैलेंट नहीं चाहिए। उन्हें एक ऐसा कस्टम PC चाहिए, जो हर मैच में उन्हें बढ़त दिला सके। PC गेमिंग अब फुल-ऑन प्रोफेशनल बैटलग्राउंड है यहां मामूली लैग या एक फ्रेम ड्रॉप से हार और जीत का फैसला हो सकता है। जीतने के लिए सिर्फ गेमिंग स्किल ही नहीं, एक ऐसा पावरफुल और पर्सनलाइज्ड PC भी चाहिए जो हर पल आपके साथ खड़ा हो।

2024 में 20 लाख से ज़्यादा लोग प्रोफेशनल गेमिंग से जुड़ चुके थे, और 2025 में ये संख्या 28 लाख तक पहुंच सकती है। देशभर में लाखों युवा अब गेमिंग को करियर की तरह देख रहे हैं — और इंटरनेशनल लेवल पर खेलने के लिए तैयार हो रहे हैं। भारत की 30 से ज़्यादा टीमें इस साल ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने जा रही हैं। अब मुकाबला वर्ल्ड स्टेज पर है। CyberPowerPC जैसे ब्रांड्स भारत में कस्टम पीसी को गेमर्स के लिए पहले से ज्यादा किफायती और आसान बना रहे हैं। आखिर एक राइट कस्टम पीसी सेटअप क्यों जरूरी है?

सिर्फ गेम खेलना काफी नहीं, आज के प्रो गेमर्स को एक ऐसे PC की ज़रूरत है जो हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ा रहे। हर गेम की अपनी ज़रूरत होती है और एक कस्टम PC उसी के हिसाब से तैयार होता है । सेकंड में फैसले लेने होते हैं। हर विजुअल डिटेल साफ दिखनी चाहिए। इसके लिए ट्यून किया गया हाई-रिज़ॉल्यूशन सेटअप जरूरी है। लंबे मुकाबले में PC धीमा न हो जाए, इसके लिए दमदार कूलिंग और लगातार भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहिए। ट्रेनिंग सिर्फ खेलने तक नहीं, मैच को समझने तक होती है। उसके लिए एक ऐसा सिस्टम चाहिए जो विडियो एडिटिंग से लेकर एनालिसिस तक बिना रुके चले।

कोचिंग से लेकर लाइव स्ट्रीम तक सब एक साथ चाहिए, तो कस्टम सेटअप ही वो पावर देता है जिससे मल्टीटास्किंग बिना लैग के हो सके। अगर आप वर्ल्ड स्टेज पर जीतने का सपना देख रहे हैं — तो एक सही कस्टम PC आपका सबसे अहम गेमिंग गियर बन सकता है।

Philips BLDC 8000 हेयर ड्रायर : स्टाइल का सुपरहीरो, बालों से बिखरेगा ग्लैमर

नई दिल्ली : Philips ने हेयर स्टाइलिंग की दुनिया का सुपरहीरो Hair Dryer 8000 लॉन्च किया है। सिर्फ 3 मिनट में सैलून जैसा लुक मिलेगा। बाल 100% मज़बूत रहेंगे। हर रेशे में चमक होगी और घंटों तक नमी बनी रहेगी। ThermoShield की देखभाल और BLDC मोटर की पावर से आप ज्यादा ग्लैमरस दिखेंगे और बालों को कोई नुकसान नहीं होगा।

अब हर दिन आप Bad Hair Day को Best Hair Day घर बैठे बना सकते हैं। Philips Hair Dryer 8000 सिर्फ बाल सुखाने का नहीं, ये तकनीक और ख़ूबसूरती का परफेक्ट फ्यूजन है। 200 मिलियन आयन की ताकत, स्मार्ट सेंसर की सुरक्षा और शानदार डिजाइन के साथ हेयर ड्रायर 19,995 रुपये में मिल रहा है।

Philips Hair Dryer 8000 में BLDC मोटर लगी है, जिससे बालों में सभी जगह तेज़ बराबर हवा लगती है। ThermoShield सेंसर हर सेकंड तापमान चेक करता है, ताकि बाल ज़्यादा गरम न हों। 200 मिलियन आयन छोड़ता है। इससे बालों में नमी बनी रहती है और वो चमकदार लगते हैं। डुअल एयर स्ट्रीम टेक्नोलॉजी से बाल जल्दी सूखते हैं। LED स्क्रीन और स्मार्ट बटन दिए गए हैं – आप चाहें तो 4 रेडी मोड यूज़ करें या अपनी सेटिंग खुद चुनें (21 ऑप्शन मिलते हैं)।

ऑटो-क्लीनिंग मोड से ड्रायर खुद ही अपनी सफाई कर लेता है। आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं। 8mm मैग्नेटिक नोज़ल और वॉल्यूम डिफ्यूज़र से बाल सीधे करने हैं या घुंघराले – दोनों के लिए परफेक्ट अटैचमेंट मिलते हैं। इसका वज़न कम है, आसानी से पकड़ा जा सकता है। साथ ही 50% कम बिजली खर्च करता है। Philips Hair Dryer 8000 अब ऑनलाइन shop.philips.co.in, Amazon, Nykaa, Tira Beauty से खरीदा जा सकता है। इसे Croma, Vijay Sales, Reliance Digital से ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।