Redmi Pad 2 इंडिया में : पढ़ो, लिखो, देखो या खेलो – सब कुछ नॉन स्टॉप

नई दिल्ली : Xiaomi India ने भारत में अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 लॉन्च किया है। अगर आप पढ़ाई, मूवीज, OTT या सामान्य इस्तेमाल के लिए टैबलेट लेना चाहते हैं तो Redmi Pad 2 काफी दमदार है। Redmi Pad 2 में MediaTek Helio G100 Ultra नाम का प्रोसेसर लगा है। इसमें 8GB की असली (फिजिकल) RAM दी गई है। 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट है। कुल मिलाकर 16GB तक RAM मिल सकती है। अगर आप ज़्यादा फोटो, वीडियो, या डॉक्युमेंट रखना चाहते हैं तो आप 2TB तक का मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं।

Redmi Pad 2 में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 11 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। 600 निट्स की ब्राइटनेस है। इसे धूप में भी आसानी से देख सकते हैं। स्क्रीन पर 1.07 अरब रंगों का सपोर्ट है, जिससे तस्वीरें और विडियो और भी शानदार दिखते हैं। Dolby Atmos वाले चार स्पीकर और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट है, जिससे मूवी, म्यूज़िक और गेमिंग में शानदार ऑडियो क्वालिटी मिलती है।

Redmi Pad 2 दो मॉडल में आता है। इसका Wi-Fi वेरिएंट (510 ग्राम) Wi-Fi + 4G वेरिएंट (519 ग्राम) में ड्यूल सिम और GPS भी मिलते हैं। IP52 रेटिंग दी गई है। हल्की धूल और छींटों से बचाव भी मिलता है। इसमें USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी है। 8MP का रियर कैमरा और 5 एमपीका फ्रंट कैमरा है। Redmi Smart Pen से आप नोट्स लिख सकते हैं या ड्रॉइंग कर सकते हैं। Redmi Pad 2 का स्मार्ट कवर भी है, जो टैबलेट को सुरक्षा देता है और स्टैंड की तरह भी काम आता है

Redmi Pad 2 (Wi-Fi, 4GB + 128GB) की कीमत 13,999 रुपये है। HDFC ऑफर के बाद 12,999 रुपये है)। Redmi Pad 2 (4G, 6GB + 128GB): की कीमत 15,999 रुपये है। ऑफर के बाद 14,999 रुपये में मिलेगा। Redmi Pad 2 (4G, 8GB + 256GB) 17,999 रुपये में मिलेगा। ऑफर के बाद केवल 16,999 रुपये में मिलेगा। Redmi Smart Pen की कीमत 3,999 रुपये है। Redmi Pad 2 Cover की कीमत 1,299 रुपये है। यह टैबलेट Graphite Gray और Mint Green रंगों में मिलेगा।

OnePlus का MaKe in India अवतार, TWS से नेकबैंड तक नोएडा में बनेंगे

नई दिल्ली : OnePlus के प्रॉडक्ट्स अब सिर्फ इंडिया में बिकेंगे नहीं, यहां बना भी करेंगे। OnePlus ने Optiemus Electronics (OEL) के साथ साझेदारी कर ली है। कंपनी के स्मार्ट IoT डिवाइसेज़ जैसे वायरलेस नेकबैंड और TWS ईयरबड्स अब नोएडा की फैक्ट्री में लोकल लेवल पर ही बनेंगे। यह कदम OnePlus के ‘Make in India’ विजन और Project Starlight के तहत लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

OnePlus और Optiemus Electronics की साझेदारी के तहत प्रीमियम क्वालिटी के IoT डिवाइस, वायरलेस ईयरफोन, नेकबैंड वगैरह बनाए जाएंगे। प्रोडक्शन की लागत कम होगी। पूरी सप्लाई चेन और भी मज़बूत बनेगी। भारतीय यूज़र्स को तेज़, टिकाऊ और स्टाइलिश डिवाइस लोकल टच के साथ मिलेंगे।

OnePlus का सबसे पॉपुलर नेकबैंड Bullets Wireless Z3 नोएडा की Optiemus फैक्ट्री में ही बनाया जा रहा है। इस नेकबैंड में अल्ट्रा-लो लेटेंसी है। गेमिंग या वीडियो में आवाज़ और विजुअल में ज़रा भी देरी नहीं है। म्यूज़िक सुनना और कॉल्स करना शानदार अनुभव बन जाता है, साथ ही इसमें स्टाइलिश डिजाइन है। बैटरी भी टिकाऊ है। आगे चलकर OnePlus के बाकी TWS (True Wireless Stereo) और दूसरे स्मार्ट डिवाइस भी इसी साझेदारी के तहत भारत में बनने लगेंगे। OnePlus का Project Starlight OnePlus की एक दीर्घकालिक योजना है जिसका उद्देश्य भारत में स्थानीय निर्माण, सप्लाई चेन मज़बूती, और डिजिटल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

मेड इन इंडिया, रेसिंग इन यूरोप : Ultraviolette ने रचा इतिहास

नई दिल्ली : इंडिया की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप Ultraviolette Automotive ने आज यूरोपीय बाज़ार में अपनी एंट्री का ऐलान किया। प्रतिष्ठित एफिल टॉवर, पेरिस (फ्रांस) से कंपनी ने अपनी ईवी मोटरसाइकिलें Ultraviolette F77 MACH 2 और F77 SuperStreet लॉन्च कीं। यूरोप के 10 प्रमुख देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली Ultraviolette को इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बना दिया है।

Ultraviolette F77 की बिक्री जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, इटली, स्विट्ज़रलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग में शुरू हो चुकी है। F77 सीरीज़ को पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। यह हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है और 155 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है। इसमें 10.3 kWh की बैटरी, 30 kW की पीक पावर और 100 Nm का टॉर्क मिलता है। 10.3 kWh की हाई-कैपेसिटी बैटरी लंबी रेंज और भरोसेमंद बैकअप का वादा करती है।

Ultraviolette F77 के यूरोपीय डेब्यू के साथ भारत ने ग्लोबल ईवी परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल बाज़ार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर दी है। Ultraviolette F77 MACH 2 और F77 SuperStreet अब यूरोप की सड़कों पर दौड़ने को तैयार हैं। Ultraviolette ने इसे EV तकनीक का पावरहाउस बना दिया है। इन बाइकें AI सिस्टम Violette A.I. स लैस है,  जिससे बाइक्स को यूजर के राइडिंग पैटर्न से सीखने और बेहतर परफॉर्म करने की क्षमता देता है। Bosch का ड्यूल-चैनल ABS, 10 लेवल की रीजेन ब्रेकिंग, 4 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स इन्हें न सिर्फ फास्ट, बल्कि बेहद सुरक्षित भी बनाते हैं।

यूरोपियन ग्राहकों के लिए F77 MACH 2 की शुरुआती कीमत €8990 और F77 SuperStreet की कीमत €9290 तय की गई है। बशर्ते बुकिंग 31 जुलाई 2025 से पहले हो। ये बाइकें पूरी तरह भारत में डिजाइन और डिवेलप की गई हैं। बेंगलुरु की R&D लैब्स से निकला इनोवेशन “Made in India” का नया चेहरा हैं। अब भारतीय ईवी इंडस्ट्री सिर्फ घरेलू नहीं, ग्लोबल हो चुकी है।

जुलाई में Legender फेसलिफ्ट स्कूटर लॉन्च करेगी ZELIO, एक चार्ज में 150km का सफर

नई दिल्ली : इंडिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ZELIO E Mobility ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Legender का फेसलिफ्ट वर्ज़न जुलाई 2025 में लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नया अवतार बेहतर रेंज, स्टाइलिश लुक और रोज़मर्रा की जरूरतों के हिसाब से तैयार सुविधाओं से लैस है। यह स्कूटर महज1.5 यूनिट बिजली में एक बार चार्ज होकर 150 किलोमीटर तक चल सकेगा।

Legender एक कुशल 60/72V BLDC मोटर से चलता है और चार्जिंग में केवल 1.5 यूनिट बिजली की खपत करता है। जो दैनिक आवागमन के लिए पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रदान करता है। फेसलिफ्ट लेजेंडर से 25 किमी/घंटा की अधिकतम गति और प्रति चार्ज 150km की रेंज मिलती है । यह रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस से मुक्त है। कॉलेज स्टूडेंट्स, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह एक आसान और सुलभ विकल्प बनता है।

जेलियो E-Mobility के को-फाउंडर कुणाल आर्य ने कहा, “लेजेंडर हमारे सबसे पसंदीदा मॉडल्स में से एक रहा है। इसका फेसलिफ्ट वर्ज़न स्टाइल, परफॉर्मेंस और यूजर कंफर्ट—तीनों में बेहतर है।“ फेसलिफ्ट मॉडल को आकर्षक नए ग्राफिक्स , आधुनिक बॉडी स्टाइलिंग, स्पोर्टी बोल्ड लुक इसे भीड़ में अलग पहचान देते हैं। लेजेंडर न केवल प्रदूषणमुक्त है, बल्कि खर्च के लिहाज़ से भी बेहद किफायती है। पेट्रोल दोपहिया वाहनों की तुलना में यह स्कूटर 80-90% ईंधन खर्च की बचत करता है।

कंपनी के मुताबिक, फेसलिफ्ट मॉडल में रिवर्स मोड, एंटी-थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग पोर्ट, और डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं। ZELIO का यह मॉडल खासकर उन शहरों और कस्बों के लिए उपयुक्त है, जहां कम दूरी की यात्रा, कम ट्रैफिक और कम ईंधन खर्च की ज़रूरत है।

कोडर्स के लिए बनी सुपरस्क्रीन : BenQ RD सीरीज के मॉनिटर से नहीं थकेंगी आंखें

नई दिल्ली : BenQ India ने RD सीरीज़ के तहत दो नए 32 इंच 4K मॉनिटर्स RD320U और RD320UA लॉन्च किए हैं। ये मॉनिटर खास उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जो दिन-रात कोडिंग में डूबे रहते हैं, नई तकनीकें बनाते हैं, और अपनी टीम को टेक्नोलॉजी के ज़रिए आगे ले जाते हैं। इन आरडी सीरीज के मॉनिटर को भारत में खासतौर पर प्रोग्रामर, यूआई डिज़ाइनर, टेक आर्किटेक्ट्स और उन सभी प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है, जो स्क्रीन पर घंटों बिताते हैं और हर पिक्सल में परफेक्शन चाहते हैं।

BenQ की ये नई सीरीज सिर्फ मॉनिटर नहीं, बल्कि कोडिंग का भरोसेमंद साथी है। 32 इंच की बड़ी 4K डिस्प्ले, जबरदस्त शार्पनेस और 2000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ RD320U और RD320UA मार्केट में आए हैं। Dual Coding Mode, Coding HotKey और DualView Plus जैसे स्मार्ट फीचर्स की मदद से एक साथ कई कोड फाइलें, डॉक्यूमेंट्स और टूल्स को मैनेज करना और भी आसान हो जाता है। BenQ की Eye-Care टेक्नोलॉजी इन स्क्रीन को आंखों के लिए भी काफी हेल्दी बनाती है। इनमें लो ब्लू लाइट, ब्राइटनेस इंटेलिजेंस, फ्लिकर-फ्री टेक्नोलॉजी और नाइट मोड जैसे फ़ीचर्स आंखों की थकान को काफी हद तक कम करते हैं। हां, TÜV Rheinland का सर्टिफिकेट ये साबित करता है कि BenQ ने परफॉर्मेंस के साथ आपकी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखा है।

BenQ ने RD सीरीज़ को सिर्फ स्क्रीन नहीं, बल्कि स्मार्ट वर्कस्टेशन बनाने के इरादे से डिजाइन किया है। इसमें USB-C पोर्ट 90W की फास्ट चार्जिंग देता है। आप एक ही स्क्रीन पर एक साथ बिना किसी परेशानी के कई डिवाइसेज़ चला सकते हैं।RD320UA में खास Ergo Arm दिया गया है, जिससे आप मॉनिटर की ऊंचाई, एंगल, टिल्ट और रोटेशन तक को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।

BenQ India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह का कहना है कि RD सीरीज में हमारा विज़न है कि टेक्नोलॉजी यूज़र के तरीके से काम करे। RD320U की कीमत 61,498 रुपये है, जबकि RD320UA की कीमत 65,998 रुपये है। दोनों मॉनिटर अब भारत में BenQ की ऑफिशियल ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

Maruti ने लॉन्च की नई 2025 Grand Vitara S-CNG, अब 6 एयरबैग और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ

नई दिल्ली : इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने आज अपनी लोकप्रिय SUV ग्रैंड विटारा के 2025 S-CNG मॉडल को एक बड़े अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने सुरक्षा और आराम को प्रायोरिटी देते हुए इस नई SUV में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग और कई नए प्रीमियम फीचर्स शामिल किए हैं।


सुरक्षा पर सबसे ज़्यादा ज़ोर

सबसे बड़े अपडेट के तौर पर, नई Grand Vitara S-CNG के सभी वेरिएंट्स (डेल्टा और जेटा) में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी इसे अपनी श्रेणी में एक बेहद सुरक्षित कार बनाते हैं।

नए प्रीमियम फीचर्स की लंबी लिस्ट

मारुति सुजुकी ने ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस SUV को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम बना दिया है। इसमें अब कई नए और शानदार फीचर्स शामिल किए गए हैं:

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स: गर्मियों में लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक।
प्रीमियम साउंड सिस्टम: क्लेरियन (Clarion) द्वारा दिया गया बेहतरीन ऑडियो अनुभव।
वायरलेस चार्ज ING डॉक: बिना तार के झंझट के अपना फोन चार्ज करें।
अन्य फीचर्स: ऑटो प्यूरिफाई (PM 2.5 डिस्प्ले के साथ), रियर डोर सनशेड, R17 अलॉय व्हील्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इंजन और दमदार माइलेज

2025 ग्रैंड विटारा S-CNG में नेक्स्ट-जेन K-सीरीज 1.5-लीटर, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन 26.6 किमी/किलोग्राम की शानदार ईंधन-दक्षता (माइलेज) प्रदान करता है, जो इसे चलाने में बेहद किफायती बनाता है।

MSIL के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, “नई 2025 ग्रैंड विटारा S-CNG मानक के रूप में 6 एयरबैग की शुरुआत के साथ नई सुविधा और सुरक्षा की एक श्रृंखला प्रदान करती है। यह कार हमारे उन ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों को पूरा करने के लिए तैयार की गई है जो पर्यावरण के अनुकूल वाहन के साथ-साथ सुरक्षा और प्रीमियम फीचर्स से कोई समझौता नहीं करना चाहते।” यह नया अपडेट ग्रैंड विटारा S-CNG को उन ग्राहकों के लिए एक और भी आकर्षक विकल्प बनाता है जो एक सुरक्षित, फीचर-लोडेड और कम रनिंग कॉस्ट वाली SUV की तलाश में हैं।

Technical Specifications – Grand Vitara S-CNG:
Length (mm)4345Max TorqueCNG mode: 64.6kW (87.8PS) @5500rpm
Height (mm)1645Max PowerCNG mode: 121.5 Nm@4200rpm
Width (mm)1795Fuel-efficiency26.6 km/kg#
Grand Vitara S-CNG Prices (Ex-showroom in INR) **
Variant Prices (in ₹)
Delta CNG13 48 000
Zeta CNG15 62 000

Golf GTI और Tiguan R-Line की खरीदारी आसान : चेन्नई बना Volkswagen की परफॉर्मेंस कारों का हॉटस्पॉट

चेन्नई/मुंबई : Volkswagen India अब भारत में तेज़ रफ्तार और ताकतवर कारों के शौकीनों के लिए खास तैयारी कर रही है। कंपनी ने चेन्नई के माउंट रोड पर एक नया शोरूम (Performance Centre) खोला है, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जोGolf GTI औरTiguan R-Line जैसी ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस वाली कारें खरीदना चाहते हैं। अब पूरे राज्य में कंपनी के पास कुल 27 जगहों पर गाड़ियां बेचने वाले शोरूम और 19 जगहों पर सर्विस देने वाले सेंटर हैं।

Volkswagen देश के बड़े शहरों में 12 खास परफॉर्मेंस सेंटर्स खोलने की तैयारी कर रही है। इन सेंटर्स में कंपनी अपने ग्राहकों को और ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस वाली गाड़ियां  और प्रीमियम अनुभव  देना चाहती है। Golf GTI और Tiguan R-Line जैसी ताकतवर कारों की बिक्री (डिलीवरी) अब शुरू हो चुकी है। ये नए सेंटर्स ग्राहकों के लिए इन गाड़ियों को खरीदना और भी आसान बनाएंगे।

Volkswagen के नए Performance Centres को ऐसे बनाया गया है कि ग्राहक जब वहां जाएं, तो उन्हें हर तरह से — देखने, सुनने, सूंघने, छूने और महसूस करने में लग्ज़री और खास अनुभव मिलेइन सेंटर्स में काम करने वाले स्टाफ को खास ट्रेनिंग दी गई है ताकि वो Golf GTI और Tiguan R-Line जैसी परफॉर्मेंस कारों के तकनीकी फीचर्स और इतिहास को अच्छी तरह से समझा सकें।

चेन्नई में Volkswagen के दो नए परफॉर्मेंस सेंटर खोले गए हैं। पहला सेंटर माउंट रोड पर है, जिसका शोरूम धुन बिल्डिंग, अन्ना सलाई- 600002 में स्थित है। इसकी वर्कशॉप ग्रीम्स रोड, थाउज़ेंड लाइट्स इलाके में है। दूसरा सेंटर अंबत्तूर में कोस्मो वन आईटी पार्क के सामने अंबत्तूर एस्टेट रोड पर स्थित है, अंबत्तूर- 600058 में स्थित है। दोनों ही सेंटर में शोरूम और वर्कशॉप की सुविधा मौजूद है।

एक चार्ज में चलेगी 800km : प्राइवेट जेट जैसा शाही आराम, EQS 580 Celebration Edition india में

नई दिल्ली : Mercedes-Benz ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक सफर का नया चैप्टर शुरू किया है। कंपनी ने लग्ज़री EV सेडान EQS 580 ‘Celebration Edition’ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹1.30 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। 800 से ज्यादा किमी की दमदार रेंज, रियर सीट पर मसाज और 38° तक झुकने वाली एक्सीक्यूटिव सीटों के साथ Mercedes-Benz ने भारत में अल्ट्रा-लग्ज़री इलेक्ट्रिक सफर की नई मिसाल पेश की है। मार्केट में Celebration Edition की केवल 50 कारें आएंगी। ये सिर्फ एक EV नहीं, बल्कि चलता-फिरता प्राइवेट लग्ज़री लाउंज है। चेन्नई के अडयार में शुरू हुए ‘Atelier Experience’ स्टूडियो में ग्राहक अपनी Mercedes-Benz को मनचाहे रंग, सिलाई, लेदर के साथ डिज़ाइन कर सकते हैं।

EQS 580 Celebration Edition में पीछे बैठने वालों के लिए बहुत आरामदायक सीट्स हैं, जिनमें मसाज का फीचर, पीठ के लिए सपोर्ट और अलग-अलग पोज़िशन में एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है।इसमें हाईटेक MBUX AR (Augmented Reality) नेविगेशन सिस्टम है, जो रास्तों को लाइव कैमरा फीड के साथ दिखाता है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है जो भारत की किसी भी इलेक्ट्रिक लग्ज़री कार में सबसे ज्यादा है।

Mercedes-Benz का कहना है कि जनवरी से मई 2025 तक कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में 73% की बढ़ोतरी हुई है। EQS 580 सेडान, EQS SUV, EQS Maybach SUV और G580 with EQ Technology शानदार लग्ज़री इलेक्ट्रिक कारें हैं, जिनकी डिमांड बहुत तेज़ी से बढ़ रही है।

चेन्नई के अडयार इलाके में Mercedes-Benz ने एक खास लग्ज़री शोरूम शुरू किया है, जिसका नाम है ‘Atelier Experience’।  यहां ग्राहक MANUFAKTUR प्रोग्राम के ज़रिए अपनी Mercedes को अपनी पसंद के रंग, इंटीरियर फिनिश, लेदर, सिलाई और एक्सेसरीज़ के साथ खुद डिजाइन कर सकते हैं। Mercedes-Benz ने 2025 में 11 नए लग्ज़री टचपॉइंट्स शुरू किए हैं। अगले 5 महीनों में 19 और नए टचपॉइंट्स खुलने वाले हैं। EQS 580 स्टाइल, रेंज और कम्फर्ट सबमें अव्वल है

57.11 लाख रुपये में Audi A4 Signature Edition : सिर्फ कार नहीं, चलता फिरता प्रीमियम लग्जरी लाउंज

Audi India ने सीमित संख्या में A4 सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 57.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये सिर्फ कार नहीं, चलता फिरता लग्जरी लाउंज है। A4 सिग्नेचर एडिशन में हर ड्राइव में VIP ट्रीटमेंट मिलता है। ऑडी इंडिया ने A4 सिग्नेचर एडिशन उन लोगों के लिए लॉन्च किया है, जो प्रीमियम कार में एक्स्ट्रा स्वैग ढूंढते हैं। इस कार के पास जाने पर सबसे पहले ऑडी का लोगो लाइटिंग से उभरकर आपका इस तरह स्वागत करेगा, जैसे आप रेड कारपेट पर एंट्री कर रहे हों। गाड़ी स्टार्ट करने से पहले भी स्टाइल दिखेगा और चलाते वक्त सड़क पर हर किसी की नजर गाड़ी पर टिकी रहेगी।

केबिन बैठते ही हमेशा एक बढ़िया सी खुशबू मिलेगी। लॉन्ग ड्राइव हो या ऑफिस जाना हो, हर बार केबिन फ्रेश और खुशबूदार लगेगा। इस कार में 360-डिग्री कैमरे दिए गए हैं। फीचर्स की लिस्ट में ऑडी लोगो प्रोजेक्टिंग पडल लैंप और एक प्रीमियम फ्रेगरेंस डिस्पेंसर भी शामिल हैं। इसमें 19-स्पीकर B&O साउंड सिस्टम, ड्राइवर सीट मेमोरी के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10-इंच टचस्क्रीन, वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बहुत कुछ शामिल हैं.

यह कार पांच रंगों, ग्लेशियर व्हाइट मेटैलिक, मिथोस ब्लैक मेटैलिक, नवारा ब्लू मेटैलिक, प्रोग्रेसिव रेड मेटैलिक और मैनहैटन ग्रे मेटैलिक रंगों में मिलती है। इसका 2.0L TFSI इंजन 204hp की ताकत से लैस है। यह 320Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। केवल 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। इसकी टॉप स्पीड 241 किमी प्रति घंटे है।

Audi India के A4 सिग्नेचर एडिशन में 360 डिग्री कैमरे से पार्किंग आसान हो जाती है। 19 स्पीकर के साथ बीएंड ओ सिस्टम से सिनेमाहॉल वाला अहसास मिलता है। बड़े MMI टच डिस्प्ले के साथ 25.65cm की हाई-रेज TFT स्क्रीन,  सब कुछ एक टच पर मिलता है। नैचुरल लैंग्वेज वॉयस कंट्रोल से आप जैसा बोलेंगे, कार आपकी भाषा समझकर उसी तरह काम करेगी। ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस से पूरी ड्राइविंग इंफो साफ-साफ डिजिटल स्क्रीन पर दिखेगी।

2.80 लाख की सीधी छूट : Citroën की चौथे बर्थडे सेल में कार पर बंपर डील, तोहफों की बारिश

Citroën India ने इंडिया में अपने 4 साल पूरे कर लिए है। कंपनी ने गाड़ियों के शौकीनों के लिए कंपनी ने तोहफों का पिटारा खोल दिया है। इस एनिवर्सरी सेल में तगड़ी छूट के साथ फाइनेंस का आराम भी है। पुराने ग्राहकों को भी जबरदस्त सरप्राइज दिया गया है!

अगर आप अभी Citroën की कोई गाड़ी खरीदते हैं तो सीधे-सीधे 2.80 लाख रुपये तक की भारी छूट मिल सकती है। लंबी वारंटी भी मिलेगी ताकि आगे चलकर मेंटेनेंस का टेंशन कम हो जाए। इसके साथ कम ईएमआई पर फाइनेंस स्कीम का लाभ आप उठा सकते हैं। सिर्फ नए खरीददार ही नहीं, जो लोग पहले से Citroën की कार चला रहे हैं उनके लिए भी कंपनी ने तगड़ा ऑफर निकाला है। इस पूरे महीने पुराने ग्राहक अपनी गाड़ी का फ्री कार स्पा करवा सकते हैं, जिससे उनकी कार भी ब्रैंड न्यू कार की तरह चमचमाएगी।

Citroën ने बीते चार सालों में भारत में 5 बेहतरीन मॉडल लॉन्च किए हैं, C5 Aircross (प्रीमियम SUV), Basalt SUV Coupe (भारत का पहला मेनस्ट्रीम SUV Coupe), Citroën C3, ë-C3 (फुल इलेक्ट्रिक वर्जन) Citroën C3 CNG (फ्यूल एफिशिएंसी वाला नया ऑप्शन) कंपनी ने अपने ग्लोबल डिजाइन को भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूर के हिसाब से खूब अच्छे से ढाला है।

Stellantis India के बिजनेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा, “भारत में हमारी 4 साल की जर्नी इनोवेशन, मेहनत और ग्राहकों के भरोसे से भरी रही है। हमने हर प्रोडक्ट में भारतीय ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखा है। आगे भी हम आराम का अहसास हर ग्राहक तक पहुंचाते रहेंगे।” यह खास एनिवर्सरी ऑफर सभी सिट्रोएन शोरूम्स और कंपनी की वेबसाइट citroen.in पर 30 जून 2025 तक या स्टॉक रहने तक मिलेगा।