7 मिनट में 20.8 KM : Xiaomi की इलेक्ट्रिक सुपरकार SU7 Ultra ने रेसिंग ट्रैक पर रचा इतिहास

बीजिंग : अगर आप अब तक शाओमी को सिर्फ स्मार्टफोन और गैजेट्स तक ही सीमित मानते थे, तो अब अपनी सोच बदलने का समय आ गया है। Xiaomi ने स्मार्ट फोन से सुपरकार का सफर तय किया है। Xiaomi की इलेक्ट्रिक सुपरकार, SU7 Ultra ने कारों की दुनिया के ‘माउंट एवरेस्ट’ कहे जाने वाले नूरबर्गरिंग नॉर्डशलाइफ़ ट्रैक पर तूफानी रफ्तार से लैप पूरा कर नया इतिहास रच दिया है। इस कार ने करीब 20.8 किलोमीटर लंबा ट्रैक महज 7 मिनट 4.957 सेकंड में पूरा किया हैं। ये कोई कॉन्सेप्ट या शो-पीस गाड़ी नहीं है। ये गाड़ी शोरूम में खरीदी जा सकती है। Xiaomi SU7 Ultra ने अब तक के रिकॉर्ड होल्डर्स रिमेक नेवेरा (7:05.298 मिनट) और पोर्श टेकन टर्बो जीटी (7:07.55 मिनट) से भी बेहतर समय हासिल किया। शाओमी एसयू 7 अल्ट्रा ने दुनिया के सबसे मुश्किल रेस ट्रैक नूरबर्गरिंग नॉर्डशलाइफ़ ट्रैक पर सभी इलेक्ट्रिक कारों को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बना दिया है।

 SU7 Ultra SU7 का ज्यादा पावरफुल स्पेशल वर्ज़न है, जो 2024 में लॉन्च हुआ था। “SU” नाम का अर्थ “स्पीड अल्ट्रा” है। मॉडल में एक प्रमुख फ्रंट स्प्लिटर, एयर वेंट और फेंडर, डबल बोनट वेंट, विस्तारित साइड स्कर्ट, एक रियर विंग और एक क्लियर रियर डिफ्यूज़र है। SU7 Ultra में तीन मोटरों वाला फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम है। इस सिस्टम में दो V8s-सीरीज़ मोटर शामिल हैं। हर मोटर 570 bhp पावर और 635 Nm टॉर्क देती है, जबकि एक V6 मोटर 387 bhp देती है।  तीनों मिलकर कुल 1,527 bhp की जबरदस्त ताकत देते हैं।

Xiaomi का कहना है कि यह कार 1.97 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है, 5.96 सेकंड में 200 किमी प्रति घंटे और 15.07 सेकंड में 300 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकता है। इसकी अधिकतम रफ़्तार 350 किमी प्रति घंटे से ज़्यादा है।  SU7 Ultra बिजली जैसी रफ्तार और शानदार टेक्नोलॉजी से लैस एक सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसे शाओमी ने खुद डिजाइन और डेवलप की है।

इंडिया में Lexus LX 500d की डिलीवरी शुरू, चलता-फिरता पांच सितारा महल है ये SUV

Lexus LX 500d ने इंडिया में दस्तक दे दी है। इंडिया में इस लक्ज़री SUV की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। ये सिर्फ SUV नहीं, चलता-फिरता फाइव स्टार महल है। दमदार परफॉर्मेंस, राजसी कंफर्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी के दम पर चाहे शहरों का भीड़भाड़ वाला ट्रैफिक हो या पहाड़ी घुमावदार रास्ते, हर जगह यह शान से चलती है। इसमें दमदार ट्विन-टर्बो V6 डीज़ल इंजन और लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स है।

LX 500d सिर्फ दिखने में ही शानदार नहीं है, हर परफॉर्मेंस में लक्ज़री और पावर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। शहर की चिकनी सड़कें हों या पहाड़ों की टेढ़ी-मेढ़ी पगडंडियां, ये SUV हर जगह रोब से चलती है। इसका कंट्रोल और आराम दोनों कमाल के हैं। LX 500d हर तरह के लोगों के लिए बनी है, चाहे आप शहर की सड़कों पर गाड़ी चलाने के शौकीन हो या एडवेंचर के दीवाने, यह कार आपको हर सफर का राजसी अंदाज में मजा दिलाने के लिए बनाई गई है। शहर की चिकनी सड़कों पर आपको रॉयल फील चाहिए तो आपको अर्बन वेरिएंट चुनना चाहिए। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर शानदार सवारी के लिए ओवरट्रेल वैरिएंट चुना जा सकता है

Lexus LX 500d के नए Safety System+ 3.0 से हर सफर और सेफ और भरोसेमंद बनता है। Lexus Connect टेक्नोलॉजी से कार हर वक्त स्मार्ट तरीके से आपसे जुड़ी रहती है। एयर ब्लैडर बेस्ड रिफ्रेश सीट्स — लंबी ड्राइव पर थकान दूर करती हैं

जब आप Lexus LX 500d खरीदते हैं, तो आप पहले से पूरा सर्विस प्लान खरीद सकते हैं। इसमें कार की सर्विसिंग, मेंटेनेंस वगैरह का खर्च शामिल होता है। इसमें आपको तीन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला प्लान 3 साल तक या 60,000 किलोमीटर तक सर्विसिंग को कवर करता है। दूसरे प्लान में 5 साल तक या 1 लाख किलोमीटर तक सर्विस पैकेज मिलता है। तीसरे प्लान में 8 साल तक या 1.6 लाख किलोमीटर तक सर्विसिंग का खर्च कवर होता है। 1989 से दुनिया में मौजूद यह कार 90 से ज्यादा देशों में बिक रही है।

अब केवल 11,999 रुपये में Realme P3 Series का सुपरहीरो 5G स्मार्टफोन, मिल रही है बंपर छूट

अगर आप बजट में सभी शानदार फीचर्स से लैस नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Realme ने आपकी सारी टेंशन खत्म कर दी है। Realme ने अपनी P3 सीरीज़ के तीन तगड़े स्मार्टफोन्स — P3 Ultra 5G, P3 Pro 5G और P3x 5G — पर ऐसे ऑफर्स निकाल दिए हैं कि हर किसी का मन ललचाने लगे। ये ऑफर्स 12 जून से फ्लिपकार्ट, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिल रहे हैं। Realme P3x 5G बजट का बादशाह है।  स्टाइल में भी No.1 है। ये 6GB + 128GB वैरिएंट में आता है। यह 13,999 रुपये में मिलता है। ऑफर के बाद 11,999 रुपये में मिल रहा है।

Realme P3 Ultra 5G में फ्लैगशिप वाला स्टाइल, लेकिन कम प्राइस में। यह 8GB + 128GB वैरिएंट में मिलता है। इसकी कीमत 26,999 रुपये है। ऑफर के बाद: ये 22,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 2,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट, 2,000 रुपये का का कूपन और 9 महीने का नो कॉस्ट EMI जैसे मिल रहे हैं।Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर और सबसे स्लिम क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ टॉप-लेवल परफॉर्मेंस।

 Realme P3 Pro 5G परफॉर्मेंस और स्टाइल का तगड़ा कॉम्बो है। ये 8GB + 256GB के वैरिएंट में मिलता है। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। ऑफर के बाद ये 20,499 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ ही 4,000 रुपये का डिस्काउंट,  500 रुपये का कूपन और 6 महीने का नो कॉस्ट EMI है। यह पावरफुल स्पेसिफिकेशन और स्टाइलिश डिजाइन का धमाकेदार पैक।

Realme P3x 5G ऑफर के बाद 11,999 रुपये में मिल रहा है। 1,000 रुपये का डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन मिलेगा। IP69 रेटिंग दमदार डिजाइन के साथ मिलने वाला सस्ता फोन है। इसकी खरीद पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन है। 2018 में लॉन्च इस ब्रैंड के भारत में आज 70 मिलियन से ज्यादा यूजर्स इंडिया में है। IDC और Counterpoint जैसी रिपोर्ट्स में लगातार टॉप-3 ब्रांड में शामिल है। चाहे आपको फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस चाहिए या बजट में जबर्दस्त फोन चाहिए, P3 सीरीज के पास हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। ये ऑफर 12 जून से Flipkart, realme.com और आपके नजदीकी स्टोर्स पर मिलेंगे।

Honda ने लॉन्च की 2025 XL750 Transalp : पहाड़ों और सड़कों पर ‘राज’ करने आ गया नया ‘किंग’

गुरुग्राम : इंडिया के एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट में Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने अपनी नई और बेहद दमदार XL750 Transalp को आज लॉन्च कर दिया। यह उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है जो ‘सीमाओं से परे आज़ादी’ चाहते हैं, चाहे शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कें हों, क्रॉस-कंट्री रोड ट्रिप हो या फिर ऊबड़-खाबड़ ऑफ-रोड एडवेंचर, XL750 Transalp हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

HMSI के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “हमें भारत में नई XL750 Transalp को पेश करते हुए खुशी हो रही है। अपनी शुरुआत से ही, Transalp विश्वसनीय एडवेंचर राइडिंग का प्रतीक रहा है और दुनिया भर के खोजकर्ताओं ने इसे अपनाया है। उन्नत सुविधाओं और उद्देश्यपूर्ण डिज़ाइन से लैस इस अपडेटेड मॉडल के लॉन्च के साथ, हमें विश्वास है कि नई XL750 Transalp निश्चित रूप से इंडिया के एडवेंचर प्रेमियों को उत्साहित करेगी। यह मोटरसाइकिल इंडियन मार्केट में वैश्विक आइकन लाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।”

नई होंडा XL750 Transalp: पहाड़ बुला रहे हैं

यह सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं बल्कि यह ‘एडवेंचर’ को डिफाइन करने वाली मशीन है:
डिज़ाइन और लुक: एडवेंचर से प्रेरित, XL750 Transalp एक ऑल-टेरेन मशीन की सच्ची भावना का प्रतीक है। इसमें एक उद्देश्यपूर्ण लुक और फील के साथ स्लीक बॉडीवर्क है। इस बहुमुखी एडवेंचर टूरर को फ्लैगशिप अफ्रीका ट्विन से लिए गए कुछ स्टाइलिंग संकेतों के साथ एक नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट एंड भी मिलता है।
हेडलाइट और वाइज़र: इसमें एक नई हेडलाइट यूनिट है – जिसमें डुअल LED हाई/लो यूनिफाइड प्रोजेक्टर लेंस और एक रिफाइंड एयरोडायनामिक वाइज़र शामिल है, जो लंबी राइड पर स्टाइल और विंड प्रोटेक्शन दोनों को बढ़ाता है।
रंग विकल्प: नया XL750 Transalp दो शानदार रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा: रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक।

फीचर्स जो एडवेंचर को बनाएंगे आसान और मजेदार

XL750 Transalp सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी से भी लैस है:
TFT स्क्रीन: इसमें एक नई 5.0-इंच की फुल कलर TFT स्क्रीन है जो तेज धूप में भी विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए ऑप्टिकल बॉन्डिंग का उपयोग करती है।
होंडा रोडसिंक ऐप कनेक्टिविटी: हैंडलबार के बाईं ओर एक सरलीकृत, उपयोग में आसान, बैकलिट, चार-तरफ़ा टॉगल-स्विच के माध्यम से Honda RoadSync ऐप कनेक्टिविटी मिलती है। इससे राइडर्स कॉल और एसएमएस अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन तक पहुंच सकते हैं और चलते-फिरते संगीत और वॉयस कमांड को कंट्रोल कर सकते हैं।
सुरक्षा फीचर्स: इसमें एक आपातकालीन स्टॉप सिग्नल सुविधा भी है जो हैज़र्ड फ्लैश करके पीछे के वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने की सूचना देती है और इसमें स्वचालित टर्न सिग्नल कैंसलिंग फ़ंक्शन भी है।

इंजन और परफॉरमेंस: ‘दमदार और कंट्रोल में’

2025 XL750 Transalp के दिल में एक ‘शक्तिशाली’ इंजन धड़कता है:
इंजन: एक 755cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन, जो 9,500 RPM पर 67.5 kW का परिष्कृत पावर आउटपुट और 7,250 RPM पर 75 Nm का पीक टॉर्क देता है।
गियरबॉक्स: इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
राइडिंग मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक एड्स: थ्रॉटल-बाय-वायर (TBW) सिस्टम के माध्यम से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक एड्स राइडर को इंजन पावर, इंजन ब्रेकिंग और ABS और असिस्ट स्लिपर क्लच के साथ होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) के अपने पसंदीदा संयोजन का चयन करने के लिए 5 राइडिंग मोड (स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन, ग्रेवल और यूजर) के बीच चयन करने की अनुमति देते हैं। यूजर मोड को राइडर अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग: हर रास्ते पर ‘अविश्वसनीय’ कंट्रोल

सड़क पर और ऑफ-रोड दोनों जगह बेहतरीन बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करते हुए, XL750 Transalp में बेजोड़ सस्पेंशन और ब्रेकिंग है:
व्हील्स: यह 21-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर स्पोक व्हील पर चलता है, जो एडवेंचर राइडिंग के लिए परफेक्ट हैं।
सस्पेंशन: एडवेंचर टूरर शोवा 43mm SFF-CA अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और प्रो-लिंक के माध्यम से संचालित रियर शॉक से लैस है। सस्पेंशन के कम्प्रेशन और रिबाउंड डंपिंग दोनों को बढ़ाया गया है, जिससे असमान जमीन पर अधिक नियंत्रण मिलता है।
ब्रेकिंग: ब्रेकिंग ड्यूटी सामने की तरफ हाइड्रोलिक 2-पिस्टन कैलिपर्स के साथ दोहरी 310 मिमी वेव डिस्क और मानक के रूप में दोहरे चैनल ABS के साथ पीछे की तरफ 1-पॉट कैलिपर के साथ 256 मिमी सिंगल डिस्क द्वारा की जाती है।

कीमत: नई 2025 Honda XL750 Transalp की गुरुग्राम (हरियाणा) में एक्स-शोरूम कीमत 10,99,990 रुपये रखी गई है और सबसे अच्छी खबर है कि इंडिया में होंडा की बिगविंग डीलरशिप पर बुकिंग शुरू हो गई है। अपनी ‘एडवेंचर मशीन’ को घर लाने का इंतज़ार करने वालों के लिए डिलीवरी जुलाई 2025 से शुरू होगी।

लक्ज़री की दुनिया के नए बॉस Jeep Grand Cherokee का सिग्नेचर एडिशन लॉन्च, शाही अंदाज में सफर होगा सुहाना

नई दिल्ली : Jeep India ने इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर SUV Grand Cherokee का एक नया और खास वेरिएंट Grand Cherokee Signature Edition लॉन्च किया है। यह एसयूवी खासतौर पर लग्जरी और हाई टेक्नोलॉजी के दीवाने लोगों के लिए बनाई गई है। ये नया Signature Edition न केवल Grand Cherokee की दमदार पहचान को बरकरार रखता है, बल्कि इसमें यात्रियों के भरपूर आराम के साथ शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह एसयूवी सीधे दुनिया की बड़ी-बड़ी लग्ज़री SUVs को सीधी टक्कर देता है।

Grand Cherokee Signature Edition में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई सारे बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश बनाते हैं। Grand Cherokee Signature Edition में अब SUV में चढ़ना-उतरना और भी मजेदार और रॉयल हो गया है। जैसे ही आप दरवाजा खोलेंगे, साइड में लगे स्टेप्स अपने आप बाहर आ जाएंगे, और जब दरवाजा बंद होगा तो वापस अंदर चले जाएंगे। पीछे बैठने वालों के लिए दो बड़े 11.6 इंच के स्क्रीन दिए गए हैं, जिनमें आप फिल्म देख सकते हैं, गाने सुन सकते हैं। पीछे बैठने वालों को, हाई-रेजोल्यूशन IPS स्क्रीन, Cortex A55 प्रोसेसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ, AUX और डुअल स्क्रीन कंट्रोल, पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा। इन-बिल्ट डैश कैम अब आपकी हर ड्राइव पूरी तरह रिकॉर्ड होगी। गाड़ी के आगे और पीछे लगे ये कैमरे हर एंगल से 360 डिग्री का कवर देते हैं। इससे सफर और भी सेफ और स्मार्ट बन जाता है।

Jeep की दमदार 4×4 पॉवर और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ इसमें दुनिया के बड़े लक्ज़री ब्रांड्स जैसा प्रीमियम लुक, आरामदायक इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलते हैं। ये SUV हर सफर में ताकत भी दिखाती है और शाही फील भी देती है। शहर की सड़क हो या ऊबड़-खाबड़ रास्ते, हर जगह स्टाइल और कम्फर्ट दोनों मिलेगा। Grand Cherokee Signature Edition इंडिया में सभी Jeep डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। इसकी कीमत Grand Cherokee Limited (O) वेरिएंट से ₹1,54,000 ज्यादा होगी। जो ग्राहक लक्ज़री और एक्सक्लूसिविटी पसंद करते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट SUV है। इस कार के मॉडल सीमित संख्या में उपलब्ध होंगे, जिससे ये SUV और भी खास बन जाती है.

आपका लिविंग रूम बनेगा सिनेमा हॉल : Blaupunkt की QLED Google TV सीरीज लॉन्च, कीमत 10,499 रुपये से शुरू

नई दिल्ली : जर्मन इंजीनियरिंग की 100 साल की बेमिसाल विरासत के साथ Blaupunkt ने इंडियन मार्केट में अपनी नई QLED Google TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 32, 40, 50, 55 और 65 इंच के स्क्रीन साइज मिलते हैं, जो हर बजट और जरूरत के हिसाब से फिट बैठते हैं। 32 इंच का टीवी केवल 10,499 रुपये में मिल रहा है।

QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ इसमें HDR10 सपोर्ट है, जो 1.1 बिलियन रंगों के साथ हर सीन को शानदार रंगों और गहराई के साथ दिखाता है। चाहे मूवी देखें या गेम खेलें, हर फ्रेम एकदम असली जैसा लगेगा। साउंड के मामले में ब्लाउपंक्ट के बड़े वेरिएंट्स में 70 वॉट के चार इन-बिल्ट स्पीकर मिलते हैं, जो कमरे को थिएटर जैसा बना देते हैं। साथ में Dolby Atmos और Dolby Digital Plus टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है । इस टीवी के साथ आपको अलग से कोई साउंडबार या स्पीकर खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

हर मॉडल में Android TV OS मिलेगा। Google Assistant, Google Play Store, Chromecast Built-in और 10,000 से भी ज्यादा ऐप्स और गेम्स का मजा मिलेगा। Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पहले से इंस्टॉल मिलेंगे। Blaupunkt QLED Google TV के 55 इंच और 65 इंच के मॉडल में 70W के 4 इनबिल्ट स्पीकर, 50 इंच के मॉडल में 50W के 2 स्पीकर्स, 32 और 40 इंच के मॉडल में 48W आउटपुट वाले डुअल स्पीकर्स है। Dolby Atmos और Dolby Digital Plus टेक्नोलॉजी के साथ आपको इस टीवी में सिनेमाहॉल जैसी आवाज का अहसास होगा। Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube जैसे सभी बड़े ऐप पहले से इंस्टॉल हैं।

Blaupunkt QLED Google TV सीरीज की बिक्री 13 जून 2025 से Flipkart पर शुरू होगी। 32 इंच के टीवी 10,999 रुपये, 40 इंच का टीवी 15,499 रुपये, 50 इंच का टीवी 27,999, 55 इंच का टीवी 31,999 रुपये और 65 इंच का टीवी 44,999 रुपये में मिलेगा।

9,299 में AI का पावर : itel Zeno10 5G लॉन्च

नई दिल्ली : itel ने बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन itel Zeno 10 5G लॉन्च कर दिया है 10 हज़ार रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाला यह ऐसा स्मार्टफोन है, जो AI भी समझता है, 5G की स्पीड से भी दौड़ता है, स्टाइल में भी टॉप क्लास होने के साथ बेहद मजबूत है। इस फोन के साथ AI की पूरी आर्मी है। इसमें इनबिल्ट Aivana AI असिस्टेंट है। Ask AI जनरेटिव टूल है। चाहे टेक्स्ट लिखवाना हो, ट्रांसलेशन कराना हो या भाषा ठीक कराना हो — आपके कहने की जरूरत होगी, फोन खुद वह काम करेगा करेगा।

itel Zeno 10 में डुअल 5G सिम, मल्टीपल बैंड्स के साथ असली 5 जी फोन का मजा मिलता है। कंपनी का कहना है कि नेटवर्क, सिग्नल ड्रॉप, इंटरनेट स्लो या कॉल ड्रॉप की परेशानियां कम होंगी। itel Zeno 5G में Mediatek D6300 प्रोसेसर + 8GB रैम (4GB फिजिकल + 4GB वर्चुअल एक्सपेंडेबल रैम) + 128GB स्टोरेज का सेटअप दिया गया है। itel का दावा है कि इस हार्डवेयर कॉम्बो के साथ आपका फोन कम से कम 5 साल तक बिना रुके, बिना थके चलेगा।

डिजाइन के मामले में भी Zeno10 5G काफी आकर्षक है। इसका 6.67 इंच का पंच-होल HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शानदार तस्वीरें दिखती है। फोन सिर्फ 7.8 मिमी पतला है। IP54 डस्ट एंड वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है। स्क्रीन डैमेज होने की स्थिति में 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा दी जा रही है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सुपर HDR रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बैटरी पूरे दिन आराम से साथ देती है, जिसे 10W चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। itel Zeno 5G में खासतौर पर Social Turbo नाम का फीचर भी जोड़ा गया है, जिसके यूजर्स व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग और स्टेटस सेविंग जैसे ऑप्शन्स का फायदा उठा सकते हैं। यह डिवाइस Calx Titanium, Shadow Black और Wave Green जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। कंपनी के CEO अरिजीत तलपत्रा ने कहा कि “Gen Z यूजर्स के लिए यह फोन स्टाइल से लेकर परफॉर्मेंस तक हर मामले में परफेक्ट है।”

मेड इन इंडिया Volkswagen Virtus ने तीन साल में रचा इतिहास, बना सेडान का बादशाह

नई दिल्ली : Volkswagen Virtus ने भारत में अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। जब 2022 में ज्यादातर कंपनियां SUV पर फोकस कर रही थीं, तब जर्मनी की कार निर्माता Volkswagen ने सेडान सेगमेंट में एंट्री लेकर बड़ा रिस्क लिया था। लेकिन अब यह रिस्क कंपनी के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित हो रहा है। मई 2025 के आंकड़ों के अनुसार, Virtus ने अपनी श्रेणी में 1,707 यूनिट्स की बिक्री के साथ चार अंकों का आंकड़ा पार करने वाली अकेली सेडान बन गई है।

Volkswagen Virtus ने प्रीमियम सेडान सेगमेंट में अपना बेंचमार्क तय किया है। 2025 के सालाना आंकड़ों के हिसाब से Virtus का मार्केट शेयर 32% तक पहुंच चुका है । ‘Made in India, for India and the World’ टैगलाइन के साथ आई इस जर्मन सेडान ने अपने बोल्ड डिजाइन, जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार बिल्ड क्वालिटी के दम पर भारत में एक लॉयल फैन बेस तैयार कर लिया है। ड्राइविंग का मजा लेने वाले ग्राहकों के लिए यह कार परफेक्ट पैकेज बनकर सामने आई है।

Volkswagen Virtus दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है — 1.5 लीटर TSI और 1 लीटर TSI। 1.5L इंजन 5,000-6,000 rpm पर 148 bhp पावर और 1,600-3,500 rpm पर 250 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। वहीं, 1.0L इंजन 5,000-5,500 rpm पर 114 bhp और 1,750-4,500 rpm पर 178 Nm टॉर्क देता है। भारत में इसकी कीमतें ₹11.56 लाख से शुरू होकर ₹19.40 लाख तक जाती हैं (एक्स-शोरूम, दिल्ली)। SUV की बढ़ती भीड़ के बीच Virtus ने सेडान सेगमेंट में अपने लिए खास पहचान बनाई है और साबित कर दिया है कि स्टाइल, परफॉर्मेंस और क्वालिटी का सही कॉम्बिनेशन ग्राहकों को हमेशा आकर्षित करता है।

बारिश में भीगे या गीले हों हाथ, Motorola Edge 60 को कोई फर्क नहीं पड़ता

नई दिल्ली : Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 लॉन्च कर दिया है। फोन में पहली बार Smart Water Touch 3.0 तकनीक दी गई है। इससे बारिश में फोन चलाने की परेशानी खत्म होगी। फोन चाहे बारिश में भीगे या आपके हाथ गीले हों, फोन किसी भी हालत में आपका साथ नहीं छोड़ेगा। यूजर्स गीले हाथों से भी स्क्रीन को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, यह फोन जबरदस्त AI कैमरा सिस्टम, 1.5K क्वाड कर्व डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ मिलता है। इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 17 जून 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 60 के सेगमेंट में इकलौता 3x 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा (Sony LYTIA 700C सेंसर और OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 6.7 इंच का दमदार 1.5K क्वाड-कर्व pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1220p सुपर HD रेजोल्यूशन और 4500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। 96.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और HDR10+ सपोर्ट से तस्वीरें काफी साफ दिखती है।

Motorola Edge 60 में नया motoAI 2.0 इंजन कैमरा, नोटिफिकेशन, रिमाइंडर और म्यूजिक प्लेलिस्ट को AI की मदद से मैनेज करता है। Edge 60 को 16 प्रकार के मिलिट्री ग्रेड टेस्ट पास करने के बाद लॉन्च किया गया है। फोन -20°C से 60°C तापमान और 95% ह्यूमिडिटी तक झेल सकता है। साथ ही यह 1.5 मीटर गहरे पानी में भी 30 मिनट तक खराब नहीं होता। डस्ट, शॉक और ड्रॉप से भी पूरी सुरक्षा मिलती है। 5500mAh बैटरी के साथ 68W TurboPower™ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जो जिससे आप 15 मिनट में पूरे दिन बैटरी चार्ज कर सकते हैं। इसे Gibraltar Sea (स्मोकी ब्लू) और Shamrock (फ्रेश ग्रीन) रंगों में पेश किया गया है।
Motorola ने इसी सीरीज में Edge 60 Fusion को नए Pantone Mykonos Blue कलर में भी पेश किया है। इसकी कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹21,999 और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹23,999 रखी गई है।

Vivo T4 Ultra 5G : कैमरा किंग + परफॉर्मेंस का बॉस + AI का जादू

नई दिल्ली : Vivo ने एक बार फिर स्मार्टफोन की दुनिया में जबर्दस्त धमाका कर दिया है। T4 Ultra 5G कैमरा, परफॉर्मेंस और स्टाइल, तीनों का असली बादशाह है। Sony के नए IMX921 सेंसर से लेकर 50MP पेरिस्कोप कैमरा तक हर एंगल से फुल ऑन प्रोफेशनल शूटिंग मिलती है। Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ Vivo T4 Ultra 5G इस पूरी T सीरीज का सबसे तगड़ा फोन बन गया है। इस पर चाहे गेम खेलिए, चाहे विडियो एडिट कीजिए या दर्जनों ऐप साथ में चलाइए, फोन हर हालत में शानदार परफॉर्मेंस देगा।

अब फोन में हर काम में AI आपकी मदद करेगा। AI Note Assist से आप नोट्स खुद बना सकते हैं। AI उसकी समरी, ट्रांसलेशन और टूडू लिस्ट बना देगा। AI Call Translation से किसी भी भाषा में कॉल हो, लाइव ट्रांसलेट कर देगा। AI Erase 2.0 से फोटो से जो चीज़ हटानी हो। बस टच करिए गायब कर देगा। AI Magic Move से फोटो के अंदर ऑब्जेक्ट इधर से उधर शिफ्ट करो, जैसे मर्जी। Circle to Search स्क्रीन पर बस सर्कल खींचो और उसी पर सर्च रिजल्ट मिल जाएगा। AI Network Enhancement: नेटवर्क स्लो है? AI खुद नेटवर्क को ऑप्टिमाइज़ कर देगा ताकि विडियो कॉल या गेमिंग कभी ना रुके। ये फोन सिर्फ फोन नहीं है, पूरा स्मार्ट पार्टनर है।

Phoenix Gold और Meteor Grey कलर में आने वाला ये फोन दिखने में भी कमाल का है। 6.67” Quad Curved AMOLED Display, 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की ब्राइटनेस — दिन हो या रात, आंखों को थकने नहीं देगा। IP64 रेटिंग, शील्ड ग्लास के साथ 150% ज्यादा ड्रॉप रेजिस्टेंस और 2000Hz टच सैंपलिंग मिलती है। हर गेमिंग मूव अब सुपर फास्ट है। 8GB + 256GB का फोन 37,999 रुपये, 12GB + 256GB का फोन अब 39,999 रुपये है 12GB + 512GB का फोन 41,999 रुपये का है। HDFC, SBI, Axis बैंक पर 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलता है। 5000 तक का एक्सचेंज बोनस मिलता है। 9 महीने तक नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलता है। 18 जून से Flipkart, Vivo India e-store और सभी पार्टनर स्टोर्स पर मिलेगा। Vivo T4 Ultra 5G पूरी तरह भारत में नोएडा की फैक्ट्री में बना है।