Vivo T4 Ultra 5G : कैमरा किंग + परफॉर्मेंस का बॉस + AI का जादू

नई दिल्ली : Vivo ने एक बार फिर स्मार्टफोन की दुनिया में जबर्दस्त धमाका कर दिया है। T4 Ultra 5G कैमरा, परफॉर्मेंस और स्टाइल, तीनों का असली बादशाह है। Sony के नए IMX921 सेंसर से लेकर 50MP पेरिस्कोप कैमरा तक हर एंगल से फुल ऑन प्रोफेशनल शूटिंग मिलती है। Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ Vivo T4 Ultra 5G इस पूरी T सीरीज का सबसे तगड़ा फोन बन गया है। इस पर चाहे गेम खेलिए, चाहे विडियो एडिट कीजिए या दर्जनों ऐप साथ में चलाइए, फोन हर हालत में शानदार परफॉर्मेंस देगा।

अब फोन में हर काम में AI आपकी मदद करेगा। AI Note Assist से आप नोट्स खुद बना सकते हैं। AI उसकी समरी, ट्रांसलेशन और टूडू लिस्ट बना देगा। AI Call Translation से किसी भी भाषा में कॉल हो, लाइव ट्रांसलेट कर देगा। AI Erase 2.0 से फोटो से जो चीज़ हटानी हो। बस टच करिए गायब कर देगा। AI Magic Move से फोटो के अंदर ऑब्जेक्ट इधर से उधर शिफ्ट करो, जैसे मर्जी। Circle to Search स्क्रीन पर बस सर्कल खींचो और उसी पर सर्च रिजल्ट मिल जाएगा। AI Network Enhancement: नेटवर्क स्लो है? AI खुद नेटवर्क को ऑप्टिमाइज़ कर देगा ताकि विडियो कॉल या गेमिंग कभी ना रुके। ये फोन सिर्फ फोन नहीं है, पूरा स्मार्ट पार्टनर है।

Phoenix Gold और Meteor Grey कलर में आने वाला ये फोन दिखने में भी कमाल का है। 6.67” Quad Curved AMOLED Display, 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की ब्राइटनेस — दिन हो या रात, आंखों को थकने नहीं देगा। IP64 रेटिंग, शील्ड ग्लास के साथ 150% ज्यादा ड्रॉप रेजिस्टेंस और 2000Hz टच सैंपलिंग मिलती है। हर गेमिंग मूव अब सुपर फास्ट है। 8GB + 256GB का फोन 37,999 रुपये, 12GB + 256GB का फोन अब 39,999 रुपये है 12GB + 512GB का फोन 41,999 रुपये का है। HDFC, SBI, Axis बैंक पर 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलता है। 5000 तक का एक्सचेंज बोनस मिलता है। 9 महीने तक नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलता है। 18 जून से Flipkart, Vivo India e-store और सभी पार्टनर स्टोर्स पर मिलेगा। Vivo T4 Ultra 5G पूरी तरह भारत में नोएडा की फैक्ट्री में बना है।

Maruti Suzuki Dzire की 5-Star बुलेटप्रूफ सेफ्टी ने मचाया धमाल

इंडिया की नंबर-1 कार बनाने वाली Maruti Suzuki ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई सेडान नहीं कर पाई है। Maruti Suzuki Dzire देश की पहली सेडान है, जिसे Bharat NCAP से पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। अब Dzire सिर्फ कम खर्च में लंबी दूरी तय करने वाली कार नहीं, यह सेफ्टी में भी बुलेटप्रूफ है। यह जबरदस्त सेफ्टी की गारंटी भी देती है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने Maruti Suzuki को 5 स्टार सेफ्टी का सर्टिफिकेट सौंपा।

Maruti Suzuki Dzire सिर्फ कम खर्च, अच्छा माइलेज और आराम के लिए ही नहीं, बल्कि सेफ्टी में भी नंबर वन बन गई है। Bharat NCAP के टफ टेस्ट को पास करके इसने बता दिया कि अब ये कार हर मोर्चे पर मजबूत है। Maruti ने साफ कर दिया है कि अब Alto K10 जैसी छोटी कार से लेकर Grand Vitara जैसी बड़ी SUV तक — हर गाड़ी में 6 एयरबैग मिलेंगे। सभी 18 मॉडल्स पहले ही ESP+ Electronic Stability Program से लैस हैं। खराब सड़क हो या बारिश, गाड़ी फिसलेगी नहीं, कंट्रोल बना रहेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 6 एयरबैग को हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड बनाकर Maruti Suzuki ने बाकी कंपनियों के लिए भी सुरक्षा में एक्सिलेंसी का एक लेवल सेट कर दिया है। अब बाकी कंपनियों पर भी सेफ्टी में कंजूसी न बरतने का दबाव रहेगा।

Maruti Suzuki के एमडी और सीईओ Hisashi Takeuchi ने कहा, Bharat NCAP की वजह से अब लोग सेफ्टी के आधार पर आसानी से कार चुन पाएंगे। हम हर सेगमेंट में हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड देना चाहते हैं। Maruti Suzuki Dzire मजबूत 5th Gen HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनी है। Hill Hold Assist से चढ़ाई पर गाड़ी पीछे नहीं खिसकेगी। ABS + EBD से ब्रेक लगाते समय गाड़ी पूरे कंट्रोल में रहेगी। इसमें 360 डिग्री HD कैमरा लगाया गया। स्पीड बढ़ने पर दरवाजे खुद लॉक हो जाएंगे। हर सीट पर मजबूत 3 पॉइंट सीट बेल्ट है। बच्चों की सेफ्टी के लिए ये ISOFIX एंकर से भी लैस है।

इंडिया में मोबाइल गेमिंग के त्योहार BGMS में OnePlus की वापसी

OnePlus फिर से बड़े ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट Battlegrounds Mobile India Masters Series (BGMS 2025) का टाइटल स्पॉन्सर और Official Smartphone Partner बन गया है। टूर्नामेंट के सभी मैच OnePlus 13 स्मार्टफोन पर खेले जाएंगे। ये फोन गेमर्स को सुपर फास्ट प्रोसेसर, एकदम स्मूद गेमिंग (बिल्कुल बिना अटकाव यानी लैग-फ्री) बेस्ट ग्राफिक्स और क्विक रिस्पॉन्स टाइम फीचर्स के दम पर शानदार परफॉर्मेंस देता है। कंपनी का दावा है कि गेम खेलने के दौरान न तो फोन हैंग होगा, न ही स्लो चलेगा।

BGMS (Battlegrounds Mobile India Masters Series) देश का पहला ऐसा टूर्नामेंट है जिसे टीवी पर भी दिखाया जाता है। यह सिर्फ यूट्यूब या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही नहीं दिखाया जाता, बल्कि टीवी पर भी इसकी जबरदस्त कवरेज होती है। 2024 में इसके तीसरे सीजन में 14 करोड़ 55 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। भारत में 18-35 साल के गेमर्स के बीच इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसमें Powerplay, Impact Player जैसे खास नियम शामिल किए गए, जिससे गेम और भी मजेदार बन गया है।

पिछले 5 सालों से OnePlus और NODWIN मिलकर भारत के ई-स्पोर्ट्स के लिए लगातार नया मैदान तैयार किया है। इन्होंने मिलकर Domin8, Dominate 2.0, Campus Dominate जैसे बड़े-बड़े गेमिंग इवेंट किए हैं। इस बार पूरा BGMS टूर्नामेंट OnePlus 13 डिवाइस पर खेला जाएगा। ये फोन हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर, दमदार कूलिंग सिस्टम और फास्ट टच रिस्पॉन्स के साथ गेमर्स को पूरी तरह सपोर्ट देगा, चाहे कितना भी बड़ा मुकाबला क्यों ना हो।

OnePlus इंडिया के प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी डायरेक्टर Marcel Campos बोले: 
”ये सिर्फ स्पॉन्सरशिप नहीं, बल्कि OnePlus की टेक्नोलॉजी और मोबाइल गेमिंग में बेहतरीन परफॉर्मेंस का सबूत है। OnePlus 13 हर मैच में बैटल टेस्टेड डिवाइस की तरह खुद को साबित करेगा।“ BGMS अब सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत में मोबाइल गेमिंग का त्योहार बन चुका है, जहां हर कोई इसे देखने और खेलने का सपना देखता है।

MG Windsor EV PRO : 24 घंटे में 8000 यूनिट्स की बंपर बुकिंग

इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार MG Windsor EV PRO वर्जन ने तो जैसे बुकिंग का तूफान ही ला दिया। इस कार की सिर्फ 24 घंटों में रिकॉर्ड 8,000 लोगों ने बुक किया। मेट्रो ही नहीं, छोटे शहरों में भी इसका जलवा रहा। MG Windsor की बिक्री का लगभग 48% हिस्सा छोटे शहरों से आया है। लॉन्चिंग के महज 8 महीनों में 27,000 यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा पार कर लिया है। अब ये EV 30 हजार क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

JSW MG Motor India ने यह आंकड़ा शेयर करते हुए बताया कि Windsor ने लॉन्चFXI के बाद से EV सेगमेंट में अपनी बादशाहत लगातार साबित की है। बड़े शहरों से निकलकर अब यह कार देश के छोटे-बड़े कस्बों में भी EV क्रांति लेकर आ रही है।
MG Windsor को अब तक 30 से ज्यादा प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2025 के iCOTY Green Car Award ने इसे इंडस्ट्री में और भी खास बना दिया।

MG Windsor को भारत की पहला इंटेलिजेंट CUV कहा जाता है। यह कम्फर्ट, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। इसमें 100 kW (136 PS) पावर, 200 Nm टॉर्क, शानदार ‘AeroGlide’ डिजाइन, लग्जरी लेवल के ‘Aero Lounge’ सीट्स (135 डिग्री तक झुकने वाली) और 15.6 इंच का GRANDVIEW टच डिस्प्ले है।

ग्राहक को गाड़ी खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकानी पड़ती। गाड़ी की कीमत बैटरी के बिना कम हो जाती है। बैटरी के लिए अलग से हर किलोमीटर के हिसाब से चार्ज देना होता है। गाड़ी की बेसिक कीमत 9.99 लाख रुपये है। आप महीने में जितना चलाएंगे, उसी के मुताबिक आपको 3.9 रुपये प्रति km के हिसाब से बैटरी चार्जिंग का पेमेंट करना होगा। इससे उन लोगों के लिए गाड़ी अफॉर्डेबल हो जाती है, जो शुरुआत में पूरा पैसा नहीं देना चाहते।

Mercedes-AMG G 63 Collector’s Edition : 30 लोगों के लिए बनी करोड़ों की मर्सीडीज, SUV पर चमकेगा मालिक का नाम

नई दिल्ली : लग्ज़री का असली ताज चाहिए तो Mercedes आपके लिए AMG G 63 Collector’s Edition लेकर आया है लेकिन ध्यान रहे, ये हर किसी को नसीब नहीं होगी। इस सुपर एक्सक्लूसिव SUV की सिर्फ 30 यूनिट्स ही बिकेंगी। केवल 30 लोग ही इस कार को खरीद पाएंगे। इस SUV के डैशबोर्ड पर आपके नाम की खास प्लेट लगेगी। G 63 सिर्फ एसयूवी नहीं — ये एक प्राइज़ है, जो हर किसी को नहीं मिलेगा। 30 नाम, 30 कार और हर कार पर उसके मालिक का नाम!

पहली बार Mercedes ने भारतीय ग्राहकों के लिए भारत में ही खास एडिशन डिजाइन किया है।इसका डिज़ाइन भारतीय मानसून से प्रेरित है। इसमें रॉयल्टी और इंडियन टच का जबरदस्त फ्यूजन है। मर्सीडीज में AMG G 63 Collector’s Edition की कीमत 4.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये कीमत रेगुलर G63 से करीब 66 लाख रुपये ज्यादा है। लेकिन एक्सक्लूसिव की कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी! दमदार AMG इंजन, गगनचुंबी परफॉर्मेंस और शानदार प्रीमियम इंटीरियर्स इस SUV को वाकई ‘कलेक्टर पीस’ बनाते हैं।

लुक्स से लेकर परफॉर्मेंस तक हर जगह ये सुपरस्टार फील देती है। बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहली डिलीवरी इस साल की चौथी तिमाही से शुरू होगी। भारत के लिए भारत में बनी मर्सिडीज की महारानी Mercedes-Benz G 63 कलेक्टर एडिशन को मर्सिडीज-बेंज इंडिया और मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया की टीमों ने तैयार किया है।

AI की दुनिया में AMD का सुपरहिट मेगा शो

सैन होजे में AMD ने टेक्नोलॉजी के दिग्गजों के सामने AI का सुपरहिट मेगा शो पेश किया। ‘Advancing AI’ इवेंट में AMD ने हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और ओपन-सोर्स का ऐसा तड़का लगाया, जो आने वाले दिनों में AI के पूरे खेल को बदलने वाला है। इस इवेंट में Meta, Microsoft, Oracle और OpenAI जैसे टॉप टेक दिग्गज भी AMD के साथ एक ही प्लेटफॉर्म पर पर थे। AMD AI की पिच पर बड़ा गेम चेंजर बन चुका है।

AMD ने Oracle Cloud Infrastructure (OCI) जैसे बड़े पार्टनर्स के साथ मिलकर लाइव डेमो दिया। AMD के नए सुपरफास्ट जीपीयू ने AI की दुनिया में धमाल मचा दिया है। इसमें इतना दम है कि पहले के मुकाबले चार गुना ज्यादा तेजी से AI के मॉडल ट्रेन होंगे। 2025 की पहली छमाही के बाद जीपीयू मार्केट में आने शुरू होंगे। AMD ने 2026 में सुपरपावर एआई सिस्टम Helios AI Rackलाने का ऐलान किया। ये AMD का अगली पीढ़ी का सुपर AI सिस्टम है। इसमें GPU, CPU, Networking — सब कुछ एक जगह बेहतरीन तरीके से लगाया जाएगा ताकि AI ट्रेनिंग बहुत तेजी से हो सके और बिजली भी कम लगे। ROCm 7 AI AMD का नया AI सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। इसमें डेवलपर्स को नए टूल्स, API (Application Programming Interface), फ्रेमवर्क्स का सपोर्ट मिलता है।

AMD ने अब अपने सुपरपावर हार्डवेयर AMD Developer Cloud को ऑनलाइन क्लाउड के जरिए सभी डेवलपर्स के लिए खोल दिया है। अब AMD के तेज GPU, CPU और नेटवर्किंग सिस्टम पर ऑनलाइन कोई भी अपने AI मॉडल चला सकता है। उन्हें महंगे हार्डवेयर खरीदने की जरूरत नहीं। दुनिया की 10 सबसे बड़ी AI कंपनियों, Meta, Microsoft, OpenAI, Oracle में से सात कंपनियां पहले से AMD के सुपरफास्ट AI GPU का इस्तेमाल कर रही हैं। AMD AI की रेस में अब बस दौड़ ही नहीं रहा, बल्कि कमान संभालने की हालत में आ गया है।

मजबूती हो तो ऐसी : गिरने, भीगने और टकराने पर भी OPPO K13x डैमेज प्रूफ

अगर आप उन लोगों में हैं, जिनके फोन अक्सर हाथ से फिसल जाते हैं या हर रोज़ गिरने की टेंशन रहती है तो OPPO K13x आपके लिए ही बना है। यह फोन सेगमेंट में सबसे ज्यादा ड्यूरेबल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है, जो मजबूती, टेक्नोलॉजी और नेचर से प्रेरित डिजाइन का अनोखा मेल दिखाता है।

OPPO K13x में Sponge Biomimetic Shock Absorption System है। इसे समुद्र में रहने वाले स्पंज से आइडिया लेकर बनाया गया है, जो लाखों साल से मुश्किल हालात में भी जिंदा रहते हैं। जैसे स्पंज में छोटे-छोटे छेद और लचीला ढांचा होता है, वैसे ही इस फोन के अंदर भी खास तरह का सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल मटीरियल लगाया गया है। अगर फोन गिर भी जाए तो ये मैटेरियल झटका अपने अंदर सोख लेता है।

टेस्ट में देखा गया है कि फोन गिरने पर भी उसके अंदर के जरूरी पार्ट्स सुरक्षित रहते हैं। फोन के अंदर फ्रेम उसी खास धातु से बना है जो हवाई जहाज और बड़े मशीनों में इस्तेमाल होती है। बाहर से इस पर हल्का प्लास्टिक फ्रेम लगाया गया है ताकि फोन पकड़ने में हल्का और आरामदायक लगे। ये 160% तक ज्यादा झटके सह सकता है। अगर फोन गिर भी जाए तो स्क्रीन टूटने का खतरा बहुत कम हो जाता है। बॉक्स में ही आपको एक खास Anti-Drop Shield Cover भी दिया जाता है, जिससे गिरने पर फोन को और भी ज्यादा सुरक्षा मिलती है।

इस फोन ने कई सख्त टेस्ट पास किए हैं। इसे SGS Gold Drop-Resistance, SGS Military Standard और MIL-STD 810-H जैसे इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन मिले हैं। K13x में IP65 सर्टिफिकेशन है। फोन को हर तरफ से गिराकर टेस्ट किया गया 1.1 से 1.3 मीटर ऊंचाई से फोन को गिराया तो कोई दिक्कत नहीं। 1.4 मीटर से ज्यादा ऊँचाई से भी गिराया — फिर भी सब कुछ सही चला। स्क्रीन नीचे करके 30-40 बार गिराया — पर परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा। फोन हर एंगल से सिक्योर है। 360° डैमेज-प्रूफ बॉडी है। OPPO K13x दो खूबसूरत रंगों में आया है, Midnight Violet और Sunset Peach। OPPO K13x ड्यूरेबिलिटी का नया बेंचमार्क है।

जबर्दस्त बैटरी, स्मार्ट AI और 5G की रफ्तार के साथ iQOO Z10 Lite 18 जून को होगा लॉन्च

नई दिल्ली : भारत में 5G स्मार्टफोन्स अब केवल लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुके हैं। इसी रेस में iQOO ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Z10 Lite 5G लॉन्च करने का फैसला किया है। iQOO Z10 Lite 18 जून 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

दमदार बैटरी, स्मार्ट AI फीचर्स और बजट 5G परफॉर्मेंस के साथ iQOO Z10 Lite 5G मिड-रेंज मार्केट में बड़ी एंट्री के लिए तैयार है। iQOO Z10 Lite को MediaTek Dimensity 6300 SoC से पावर मिलेगी। यह 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। फोन में जबरदस्त 6000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है।

इस फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में कुछ खास AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग टूल्स भी मिलेंगे। पुराने और धुंधले फोटो को साफ करने के लिए और फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स हटाने के लिए AI Eraseका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दो शानदार रंगों, जियोमैट्रिक पैटर्न के साथ Titanium Blue और स्मूथ टेक्सचर के साथ Cyber Green रंगों में मिलता है। iQOO Z10 Lite को IP64 सर्टिफिकेशन भी मिला है।

6000mAh बैटरी होने के बावजूद iQOO का डिजाइन काफी स्लिम है iQOO खासकर परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी के लिए जाना जाता है। यह फोन पहले से मौजूद Z10 और Z10x के बाद इस सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। जिन यृजर्स को लंबी बैटरी, सिंपल कैमरा एक्सपीरियंस और रोजमर्रा के लिए भरोसेमंद 5G फोन चाहिए, उनके लिए ये स्मार्टफोन काफी परफेक्ट रहेगा।

29 मिनट में 80% चार्ज : इलेक्ट्रिक लग्जरी के नई चैंपियन, MINI Countryman E JCW Pack की भारत में दस्तक


नई दिल्ली : दमदार पावर, फुल ऑन रफ्तार और ड्राइविंग पर पूरे कंट्रोल के लिए MINI India ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Countryman E John Cooper Works (JCW) Pack लॉन्च की है। मात्र 20 यूनिट्स में लॉन्च हुई ये लिमिटेड एडिशन कार स्टाइल, एक्सक्लूसिविटी और टेक्नोलॉजी का कॉकटेल है। 204hp की पावर, 8.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार और 462 किमी की रेंज के साथ ये इलेक्ट्रिक कार सड़कों पर छा जाने को तैयार है। कार की डिलीवरी 10 जून 2025 से शुरू होगी।

अगर आप 130 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो MINI Countryman E JCW Pack को 10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 29 मिनट का समय लगता है। वहीं 11 kW AC चार्जर से पूरी बैटरी को 0% से 100% चार्ज करने में लगभग 6 घंटे 45 मिनट लगते हैं। भारत में ये कार सिर्फ दो स्टाइलिश रंगों, Legend Grey और Midnight Black में मिलेगी। डिजाइन में MINI का खास John Cooper Works (JCW) ट्रिम है, जिसमें आपको स्पेशल डिज़ाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, बंपर, साइड स्कर्ट्स, रियर स्पॉयलर और डोर सिल्स मिलते हैं।

कार के इंटीरियर में JCW स्पोर्ट सीट्स पर प्रीमियम Vescin/Cord Black अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल हुआ है। पूरा केबिन क्रोम-फ्री और लेदर-फ्री है, जिससे यह ज्यादा इको-फ्रेंडली और प्रीमियम लगता है। सेंटर में 240mm का सर्कुलर OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है। MINI Digital Key Plus फीचर से आपका स्मार्टफोन ही कार की चाबी बन जाता है।

नई MINI Countryman E JCW Pack के Go-Kart Mode में रेसिंग जैसी फुर्तीली ड्राइविंग मिलती है। Green Mode एनर्जी सेविंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन और बैटरी रेंज को ऑप्टिमाइज़ करता है। Vivid Mode में हर ड्राइव को और भी ज्यादा मजेदार और एक्साइटिंग बनाया गया है। कार में सुरक्षा के कई फीचर्स हैं।भारत में इस लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक MINI की एक्स-शोरूम कीमत 62,00,000/- रखी गई है। सर्विस पैकेज की शुरुआत 4 साल / 2,00,000 किमी से होती है (पैकेज को 10 साल तक एक्सटेंड किया जा सकता है)।

realme GT7 सीरीज पर बंपर सेल, शानदार ऑफर्स, 6000 रुपये तक की छूट

नई दिल्ली : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ये मौका हाथ से न जाने दें। realme ने अपनी पॉपुलर GT7 सीरीज़ पर Bestseller Days सेल की शुरुआत कर दी है। इस लिमिटेड टाइम सेल में आपको दमदार फीचर्स वाले GT7, GT7 Dream Edition और GT7T मॉडल्स पर जबरदस्त छूट, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बेनिफिट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। यह सेल 10 जून से realme.com और Amazon पर शुरू हो चुकी है।

realme GT7 में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर है, जो शानदार मल्टीटास्किंग और स्मूथ गेमिंग का अनुभव देता है। इसकी 7,000mAh Titan बैटरी 120W Ultra Charge सपोर्ट के साथ सिर्फ 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। स्मार्टफोन दुनिया का पहला TÜV Rheinland 5-Star Battery सर्टिफाइड फोन भी है। स्मार्ट फीचर्स में AI Planner है, जो डबल टैप पर काम शेड्यूल करता है।
डिस्प्ले और कैमरा शानदार है। यह फोन 6.78 इंच का AMOLED Pro-Esports स्क्रीन 6,000 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। कैमरे में Sony IMX906 सेंसर दिया गया है, जो 8K वीडियो, 4K अंडरवॉटर शूटिंग और AI आधारित शानदार फोटो क्लिक करता है।

अगर आप थोड़ा बजट में रहना चाहते हैं तो GT 7T आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसमें MediaTek Dimensity 8400-MAX प्रोसेसर, वही 7,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। IceSense Graphene बैक पैनल हीटिंग को कंट्रोल करता है। AI फीचर्स में Google Gemini बेस्ड AI Translator, AI Eraser 2.0 और AI Tools 2.0 मौजूद हैं, जो डेली टास्क को स्मार्ट बनाते हैं।

realme GT7 के 8+256GB वैरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है (₹5,000 तक की छूट के बाद) 12+256GB की कीमत 37,999 और 12+512GB वैरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। realme GT 7T के 8+256GB की कीमत 28,999 (6,000 रुपये तक की छूट के बाद) है। 12+256GB के फोन की कीमत 31,999 है। 12+512GB की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। यह सभी ऑफर्स realme.com, Amazon और नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।