गेमिंग में ASUS का मास्टरस्ट्रोक : RTX 50 सीरीज की एंट्री

नई दिल्ली : अगर आप गेमिंग के असली जुनून को जीना चाहते हैं, तो ASUS का नया ROG और TUF लाइनअप आपका सपना पूरा करने आ गया है। यह पूरी सीरीज गेमिंग के हर मोर्चे पर जीत दिलाने के लिए डिजाइन की गई है। इस सीरीज में गेम्स और विडियो में रंग एकदम असली जैसे दिखेंगे। ये लैपटॉप लेटेस्ट गेम्स और क्रिएटिव काम के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। इसमें सिर्फ गेम खेलने का मजा नहीं मिलेगा, बल्कि हर पल एक बेहतरीन अहसास आएगा।

ASUS India ने अपने ROG और TUF सीरीज के पांच नए हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ये लेटेस्ट मॉडल NVIDIA GeForce RTX 50-सीरीज GPUs और लेटेस्ट Intel Core Ultra 9 / i7 और AMD Ryzen 9 8940HX प्रोसेसर से लैस हैं।
ASUS ने TUF Gaming A16, TUF Gaming F16, Zephyrus G14 और ROG Strix G16 के साथ गेमिंग को बिल्कुल नए लेवल पर पहुंचा दिया है। इसमें 2.5K तक का हाई रेजोल्यूशन, 240Hz तक का सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट और 100% कलर एक्यूरेसी से दमदार डिस्प्ले मिलेगा। भारी से भारी गेम भी बिल्कुल मक्खन जैसे चलेगा।

TUF Gaming F-16 में टफनेस के साथ पावर भी फुल है। इसमें Intel Core i7-14650HX (16 कोर, 24 थ्रेड्स), RTX 5070 GPU, 16 इंच 2.5K 165Hz डिस्प्ले, 32GB RAM और 1TB SSD है। A16 में AMD Ryzen 9 8940HX (16 कोर, 32 थ्रेड्स), RTX 5070 GPU, 90Wh बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग से आप बिना रुके गेम खेल कर सकते हैं

ROG Strix G16 और Zephyrus G14 प्रो गेमर्स के लिए शानदार मशीन है। ROG Strix G16 में Intel Core Ultra 9 275HX, RTX 5070, 240Hz का Nebula डिस्प्ले, 32GB RAM, Wi-Fi 7, 1TB SSD और AI Boost NPU मिलता है। Zephyrus G14 में RTX 5060 GPU के साथ स्लिम बॉडी में भरपूर पावर है।

TUF Gaming F16 की शुरुआती कीमत ₹ 1,44,990 रखी गई है। वहीं TUF Gaming A16 ₹1,69,990 से शुरू होता है। ROG Strix G16 भी ₹1,69,990 से शुरू होगा, जबकि Zephyrus G14 का प्राइस ₹1,84,990 से शुरू है।

Jupiter ने बेंगलुरु से भरी उड़ान, EV सेगमेंट में JEM TEZ की दमदार एंट्री, 1.05 टन सामान ले जाने की ताकत


इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी Jupiter Electric Mobility (JEM) ने अपने पहले शोरूम की शुरुआत बेंगलुरु के दिल जयनगर में की है। कंपनी ने अपने 1.05 टन वाले 4-व्हीलर ई-लाइट कमर्शियल व्हीकल (eLCV) — JEM TEZ को लॉन्च किया है। भारत में ऑनलाइन शॉपिंग, फूड डिलीवरी, दवाइयों की होम डिलीवरी, ग्रोसरी डिलीवरी और ई-कॉमर्स सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। JEM TEZ खासतौर पर उन कंपनियों और ड्राइवर्स के लिए परफेक्ट है जो रोजाना घर-घर सामान की डिलीवरी करते हैं।”

Jupiter Electric Mobility के नए शोरूम में खरीद की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान कर दी गई है। आप गाड़ी की जानकारी ले सकते हैं। लोन या फाइनेंस की सुविधा और सर्विस से जुड़ी मदद हासिल कर सकते हैं और गाड़ी बुक करा सकते हैं । ग्राहक गाड़ी की टेस्ट ड्राइव भी कर सकते हैं। गाड़ी खरीदने के बाद भी टेंशन नहीं — कंपनी ने सर्विस और मेंटेनेंस के लिए देवनहल्ली में सर्विस सेंटर पहले से चालू कर दिया है।

JEM TEZ लास्ट माइल डिलीवरी के लिए परफेक्ट गाड़ी है। एक बार फुल चार्ज करने पर 190 किलोमीटर से ज्यादा चलती है। 80kW की ताकतवर मोटर लगी है जो स्मूथ और दमदार परफॉर्मेंस देती है। चढ़ाई पर भी ये आसानी से चलती है। घाट, चढ़ाई, ऊंची सड़कों कहीं भी कोई दिक्कत नहीं होती। ईंधन के कम खर्चे के कारण यह बिजनेस के लिए फायदेमंद गाड़ी है।

बेंगलुरु ईवी को तेजी से अपनाने वाले शहरों में सबसे आगे है। EV के लिए पहले से तैयार चार्जिंग नेटवर्क और एक्सपर्ट टेक्निशियन मौजूद हैं। JEM ने देशभर में नेटवर्क को बढ़ाने की योजना तैयार की है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी कारोबार जल्द शुरू होगा। इंदौर के पिथमपुर में 2.5 एकड़ में बना नया प्लांट हर साल 8,000 से 10,000 गाड़ियां बनाएगा। JEM ने डिलीवरी और सर्विस नेटवर्क मजबूत करने के लिए Porter, Pulse Energy, Battwheel, Automovill, Tapfin जैसी कंपनियों से साझेदारी की है।

JEM ने ड्राइवर्स और गाड़ी मालिकों के लिए Udaan प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।

OnePlus Bullets Wireless Z3 — केवल 10 मिनट की चार्जिंग, 27 घंटे बजेगा नॉनस्टॉप गाना

OnePlus ने ऑडियो सेगमेंट में फिर नया धमाका किया है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि OnePlus Bullets Wireless Z3 भारत में 19 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ये नेकबैंड खास उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्यादार बाहर रहते हैं और बिना किसी रुकावट म्यूजिक और कॉलिंग का मजा लेना चाहते हैं। OnePlus Bullets Wireless Z3 का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी बैटरी है। इसमें केवल 10 मिनट की चार्जिंग में पूरे 27 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा। बस थोड़ा सा चार्ज करो और दिनभर म्यूजिक, कॉल और विडियो का मजा लो। यह लंबे सफर, वर्कआउट के दौरान या मीटिंग में आपका बेस्ट साथी बनेगा।

OnePlus Bullets Wireless Z3 में AI से लैस क्लियर कॉलिंग सिस्टम है। यह आपके आसपास का शोर (जैसे गाड़ियों की आवाज, लोग-बाग की बातें, हवा का शोर) को खुद-ब-खुद कम कर देता है। चाहे आप ट्रैफिक में हों, बाजार में या भीड़ में, सामने वाले को सिर्फ आपकी आवाज क्लियर सुनाई देगी। कॉलिंग करते वक्त ऐसा लगेगा जैसे आप बिल्कुल शांत कमरे से बात कर रहे हैं।

OnePlus Bullets Wireless Z3 से संगीत की आवाज आपके दिल में उतर जाएगा। यह सिर्फ कानों तक ही नहीं रुकेगा, सीधा दिल और दिमाग पर असर करेगा। अगर आप EDM (Electronic Dance Music) सुनते हैं, तो इस नेकबैंड में वो साउंड इतना जबरदस्त सुनाई देगा कि आपको लगेगा जैसे किसी क्लब, डीजे पार्टी या लाइव कॉन्सर्ट में खड़े हैं। आपको लगेगा जैसे आपके चारों ओर म्यूजिक लाइव परफॉर्मेंस हो रही हो। म्यूजिक लवर्स के लिए ये नेकबैंड नहीं, एक चलता-फिरता कॉन्सर्ट बन जाएगा। यह दो रंगों में मिलेगा

Samba Sunset और Mambo Midnight नेकबैंड काफी हल्का है। यह कान और गर्दन पर बिल्कुल भी भारी नहीं लगेगा। चाहे वर्कआउट कर रहे हों, दौड़ रहे हों या सफर कर रहे हों। ये हर सिचुएशन में आरामदायक रहेगा। OnePlus Bullets Wireless Z3 में हर उस चीज, स्टाइल, कंफर्ट, लंबा बैकअप, बेहतरीन साउंड और स्मार्ट फीचर्स का ध्यान रखा गया है जो यूजर चाहते हैं।

रेसिंग कार जैसी डिजाइन, स्टाइल और पावर का ब्लास्ट realme GT 7 Dream Edition लॉन्च

अगर स्मार्टफोन की दुनिया में लक्ज़री, स्टाइल और पावर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो तैयार हो जाइए। realme GT 7 Dream Edition की दमदार एंट्री हो चुकी है। Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर बना ये फोन न सिर्फ दिखने में रेसिंग मशीन जैसा है, बल्कि परफॉर्मेंस में भी हरेक को पीछे छोड़ने को तैयार है। प्रीमियम डिजाइन, सुपरफास्ट स्पीड, लेटेस्ट AI फीचर्स और कलेक्टर एडिशन वाली एक्सक्लूसिव फिनिश ने इसे इस साल की सबसे स्टाइलिश डील बना दिया है।

Gemini AI के साथ इसमें फोटो एडिटिंग से लेकर लाइव ट्रांसलेशन तक के फीचर हैं। AI Eraser 2.0 फोटो की अनचाही चीजें आसानी से हटाई जा सकती हैं। इसमें रेस कार से इंस्पायर सिम इजेक्टर पिन है। आमतौर पर किसी फोन में सिम इजेक्टर पिन कोई खास नहीं होता, लेकिन इसमें इसे भी रेसिंग थीम में डिजाइन किया गया है।

रीयल मी जीटी7 एडिशन के फोन में Aston Martin Racing Green कलर दिया गया है, जो दूर से ही प्रीमियम दिखता है। डिजाइन में Aerodynamic Flow Lines हैं, जो रेसिंग कार जैसी फीलिंग देते हैं। पीछे की तरफ खास Silver Wings का लोगो दिया गया है, जो इसे लिमिटेड और स्टाइलिश बनाता है। इसमें कलेक्टर बॉक्स, सिल्वर विंग केस और रेस कार स्टाइल सिम इजेक्टर पिन मिलेगा। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज का दमदार कॉम्बिनेशन है। इसकी कीमत ₹49,999 रखी गई है ।

ये फोन realme की वेबसाइट, Amazon और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर आसानी से मिल जाएगा। लक्ज़री, पावर और ऑफर्स, तीनों के जबरदस्त पैकेज वाला realme GT 7 Dream Edition स्मार्टफोन आप 19 जून तक खरीदते हैं तो आपको एक साल का फ्री Extra Screen Damage Protection मिलेगा। 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है।यह फोन realme की वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इस सीरीज में Google Gemini AI का इंटीग्रेशन भी है। इसमें AI Translator, AI Eraser 2.0 और AI Tools 2.0 जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। फोटो एडिटिंग, ट्रांसलेशन और कंटेंट क्रिएशन में ये फीचर्स काफी मददगार साबित होंगे। realme GT 7 Dream Edition उन यूजर्स के लिए है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और एक्सक्लूसिविटी सब कुछ एक ही फोन में चाहते हैं।

SW MG Motor India ने ZS EV की कीमतों में की 4.44 लाख की कटौती

गुरुग्राम : इलेक्ट्रिक कार बाजार में ‘जंग’ तेज़ हो गई है, अपनी ही पॉपुलर ईवी MG Windsor Pro से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच JSW MG Motor India ने भारत की पहली शुद्ध इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV अपनी ZS EV की कीमतों में 4.44 लाख रुपये तक की कमी कर दी है।

यह ‘बड़ा ऐलान’ MG ब्रांड के भारत में छह साल पूरे होने के जश्न का हिस्सा है। MG ने भारत में अपनी दूसरी पेशकश के रूप में ZS EV को लॉन्च किया था और यह निर्णय वाकई ‘गेम चेंजर’ साबित हुआ था, जिसने भारत के लगातार बढ़ते EV सेगमेंट की असली क्षमता को दुनिया के सामने उजागर किया।

ZS EV : अब और भी ‘सुलभ’ और ‘ज़बरदस्त’

इस खास मौके को मनाने के लिए ZS EV को अब एक विशेष, सीमित समय के लिए एक नए, आकर्षक मूल्य पर पेश किया जा रहा है। अब यह रेंज 16,75,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत से शुरू होती है, जो भारतीय कार खरीदारों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन और स्वच्छ गतिशीलता को और भी ज़्यादा सुलभ बनाने की MG की ‘पक्की’ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पुरानी और नई कीमतें: कितना हुआ फायदा, देखें यहां

VariantNew Ex-Showroom PriceOld Ex-Showroom Price
Executive16750001688000
Excite Pro18498001897800
Exclusive Plus19498002364800
Essence20498002493800


JSW MG मोटर इंडिया के बिक्री प्रमुख राकेश सेन ने इस ज़बरदस्त विकास पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मैं अपने सभी ग्राहकों और संबंधित हितधारकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पिछले छह वर्षों से गतिशील भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार में विकास की कहानी को आगे बढ़ाने में हमारी मदद की है। कंपनी की नींव इनोवेशन पर आधारित है और ZS EV इस बात का सच्चा प्रमाण है कि 2020 में MG ब्रांड वास्तव में क्या करने में सक्षम था। यह एक ऐसी कार थी जिसने तकनीक-संचालित नवाचारों को शामिल करके पारंपरिक गतिशीलता को फिर से परिभाषित किया।”

Suzuki Avenis स्कूटर का स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च : स्टाइल, पावर और शानदार माइलेज का धमाका

गुरुग्राम : Suzuki ने अपने स्टाइलिश स्कूटर Suzuki Avenis का नया स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह नवीनतम OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। OBD-2B (ऑन बोर्ड डायग्नोटिक्स स्टेज 2 बी) एक स्मार्ट सिस्टम है जो स्कूटर के इंजन और प्रदूषण पर नजर रखता है। जब स्कूटर में कोई तकनीकी गड़बड़ी आती है, जैसे ज़्यादा धुआं निकलना या इंजन में कोई खराबी — तो यह सिस्टम तुरंत स्कूटर के मीटर पर अलर्ट दिखाता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,400 रुपये है।

Suzuki Avenis में 124.3सीसी 4-स्ट्रोक, एलुमिनियम सिंगल-सिलेंडर इंजन है। इसमें 8.7 PS @ 6,750 rpm की पावर और 10 Nm @ 5,500 rpm का टोर्क है। सुजुकी का नया वैरिएंट स्टाइल, पावर और माइलेज का धमाका है। Suzuki Avenis का बेहतरीन डिजाइन बाइक जैसा फील देता है। आधुनिक डिजिटल मीटर कंसोल में बैटरी, इंजन तापमान, फ्यूल खपत और ऑयल बदलने का अलर्ट जैसी जरूरी जानकारियां मिलती हैं।आगे और पीछे दोनों तरफ चमकदार एलईडी लाइट दी गई है। मोबाइल चार्ज करने के लिए बॉक्स में चार्जिंग पॉइंट दिया गया है। स्कूटर स्टार्ट करना पहले से आसान है। बस एक हल्का सा बटन दबाना है। लंबे समय तक दबाकर रखने की जरूरत नहीं। अगर स्कूटर का साइड स्टैंड नीचे है, तो इंजन स्टार्ट नहीं होगा। इससे स्कूटर से गिरने का खतरा कम होता है। पीछे बैठने वाली सवारी के लिए मजबूत हैंडल दिया गया है।

Avenis का Standard वेरिएंट भारत भर के Suzuki डीलरशिप्स पर चार ड्यूल-टोन रंगों में उपलब्ध है। यह ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक/पर्ल ग्लेशियर व्हाइट(काले सफेद), ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक/पर्ल मीरा रेड, (काले-लाल) चैंपियन यलो No.2 / ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक ग्लॉसी (पीले और काले) और स्पार्कल ब्लैक (चमचमाते हुए काले रंग) में उपलब्ध है। OBD-2B मानकों को अपनाने की Suzuki की यह पहल BS-VI स्टेज 2 नियमों के प्रति कंपनी की गंभीरता और भविष्य की तैयारियों को दर्शाती है। Suzuki Avenis स्कूटर कंपनी के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित प्लांट में तैयार हुआ है। यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल का हिस्सा है।

स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट कार की दुनिया में MediaTek की नई क्रांति

ताइपे (ताइवान) : Computex 2025 में MediaTek ने अपनी नई तकनीक से स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट कार तक की दुनिया में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। कंपनी ने Dimensity Auto प्लेटफॉर्म को पेश किया है, जो 5G और AI को मिलाकर कनेक्टेड, स्मार्ट और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। कंपनी के वाइस चेयरमैन और CEO डॉ. रिक त्साई ने बताया कि MediaTek का विज़न किस तरह से 6G, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग के जरिए एक इंटेलिजेंट और कनेक्टेड वर्ल्ड बना रहा है।

MediaTek ने दुनिया का पहला 5G जनरेटिव AI गेटवे पेश किया, जो 5G कनेक्टिविटी को ऑन-डिवाइस AI के साथ जोड़ता है। यह डिवाइस हाई स्पीड, मजबूत प्राइवेसी और कम लेटेंसी देता है। MediaTek को Computex Best Choice Award मिला है।
MediaTek का AI हब स्मार्ट डिवाइसेज़ को आपस में जोड़कर पर्सनल AI असिस्टेंट जैसा अनुभव देता है। NVIDIA के साथ मिलकर, कंपनी ने “एज क्लाउड” मॉडल दिखाया, जो एज और क्लाउड रिसोर्सेस को मिलाकर बेहतर डेटा प्राइवेसी और लो-लेटेंसी AI अनुभव देता है।

MediaTek और NVIDIA की साझेदारी से बना DGX Spark सुपरचिप, अब तक का सबसे कॉम्पैक्ट AI सुपरकंप्यूटर है, जो 200 अरब पैरामीटर वाले AI मॉडल चला सकता है। यह क्लाउड AI में नया माइलस्टोन है। MediaTek का Dimensity Auto प्लेटफॉर्म अब 8K डिस्प्ले, Dolby Atmos, और जनरेटिव AI वर्चुअल असिस्टेंट जैसी सुविधाएं देता है। इसमें दुनिया का पहला इन-व्हीकल 5G DSDA 3Tx फीचर है, जो कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाता है। Genio IoT प्लेटफॉर्म स्मार्ट होम, रिटेल और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के लिए AI-सक्षम समाधान देता है। यह Android, Ubuntu जैसे OS सपोर्ट के साथ आता है और NVIDIA TAO जैसे टूल्स से लैस है।

MediaTek ने मल्टी-एंटेना टेक्नोलॉजी, AI-समर्थित Wi-Fi और LEO सेटेलाइट नेटवर्क को भी प्रदर्शित किया, जो इंडोर कनेक्टिविटी और लेटेंसी में सुधार करता है। यह एक ऐसा स्मार्ट डिवाइस है जो बहुत तेज़, सुरक्षित और फुर्तीला है। MediaTek अपने कस्टम ASIC सॉल्यूशंस के ज़रिए हाई-स्पीड नेटवर्किंग की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।

XIAOMI YU 7 में स्टाइल, परफॉर्मेंस और लग्जरी का बेजोड़ संगम : 3.23 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

बीजिंग : Xiaomi EV ने अपनी पहली SUV Xiaomi YU7 को पावर, लग्जरी और तकनीक के बेहतरीन मेल के साथ पेश किया है। यह SUV 690 PS की अधिकतम हॉर्सपावर, 508 किलोवाट पीक पावर और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 3.23 सेकेंड में पकड़ने की क्षमता रखती है। इसकी टॉप स्पीड 253 किमी/घंटा है। अगर शाओमी YU7 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हो और अचानक ब्रेक लगाया जाए, तो यह गाड़ी सिर्फ 33.9 मीटर की दूरी में पूरी तरह रुक जाती है।

YU7 में HyperEngine V6s Plus मोटर लगी है। इसका अधिकतम आरपीएम 22,000 है। पीक टॉर्क 528 एन·मी और मोटर की अधिकतम शक्ति 288 किलोवाट है। इसका चेसिस सिस्टम भी खास है। इसमें फ्रंट डबल विशबोन और रियर फाइव-लिंक सस्पेंशन के साथ, ब्रेम्बो के 4-पिस्टन फिक्स्ड कैलिपर्स दिए गए हैं। SUV की ग्राउंड क्लीयरेंस 222 मिमी तक एडजस्ट की जा सकती है।

Xiaomi YU7 तीन वेरिएंट्स — स्टैंडर्ड (835 किमी), प्रो (760 किमी) और मैक्स (770 किमी) में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट 96.3 kWh बैटरी के साथ सबसे लंबी रेंज वाली सब-100kWh इलेक्ट्रिक SUV है। यह पूरी रेंज 800V सिलिकॉन कार्बाइड हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो महज 12 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है और 15 मिनट में 620 किमी की रेंज देती है।
Xiaomi YU7 SUV 4999 mm लंबी, 1996 mm चौड़ी और 1600 mm ऊंची है, जिसमें 3000 mm का व्हीलबेस है।

Xiaomi YU7 में पहली बार इलेक्ट्रिक-फ्लश डोर हैंडल सिस्टम पेश किया गया है। YU7 का अधिकतम आरपीएम 22,000 है, पीक टॉर्क 528 एनएम और मोटर की अधिकतम शक्ति 288 किलोवाट है। सुरक्षा के लिए इसमें स्टील-अल्युमिनियम मिश्र धातु वाला आर्मर केज बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है । यह एक ऐसा ढांचा है जो गाड़ी को एक्सीडेंट में भी अधिक सुरक्षित बनाता है और अंदर बैठे लोगों को बेहतर सुरक्षा देता है।

चार ज़ोन, चार विजेता: Nothing के कम्युनिटी प्रोजेक्ट को मिले क्रिएटिव चैंपियन

लंदन : लंदन स्थित मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing ने अपने Community Edition Project के दूसरे संस्करण के चार श्रेणियों के विजेताओं का ऐलान किया है। Nothing कंपनी ने अपने फोन Phone (3a) के लिए चार खास टास्क या डिजाइन संबंधी चुनौतियां दीं थी, जिनमें लोग अपनी रचनात्मक और नए तरीके के आइडियाज भेज सकते थे। Nothing के कम्युनिटी प्रोजेक्ट के लिए चार जोन में अलग-अलग विजेता घोषित किए गए हैं।

लंदन के इंडस्ट्रियल डिजाइनर इम्रे कायगनाची को हार्डवेयर डिजाइन का विजेता घोषित किया। हार्डवेयर की श्रेणी में उनका विजेता डिज़ाइन “Translucent Memories” 1980 और 1990 के दशक के बोल्ड और मज़ेदार गैजेट्स से प्रेरित है। इस डिजाइन से Phone (3a) को एक खास, पारदर्शी और यादगार रंग दिया गया है। जैड ज़ॉक लेबनान के एक ब्रांडिंग और टाइप डिज़ाइनर हैं, जिन्हें सॉफ्टवेयर के डिजाइन में जीत हासिल हुई है। वह अक्षरों के डिजाइन से आइडिया और पहचान को दर्शाते हैं। उन्होंने खास तरह की घड़ी (क्लॉक फेस) बनाई है, जिसमें टाइम को दिखाने का अंदाज़ बदलता रहता है। इससे टाइम याद रखने में आसानी होती है और घड़ी का लुक भी नया और अनोखा लगता है।

इटली के लुईस एमोनॉड और अंब्रोज़ियो टैकोनी ने “Dice (x6)” नाम से एक एक्सेसरी डिज़ाइन बनाई। उन्हें एक्सेसरीज डिजाइन की श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। लंदन में रहने वाले सुश्रुत सरकार ग्राफिक डिज़ाइनर हैं। उन्हें मार्केटिंग कैंपेन की श्रेणी में विजेता घोषित किया। उन्होंने Made Together नाम का एक बहुत ही खास आइडिया पेश किया। इन चारों श्रेणियों के विजेताओं को लंदन बुलाया जाएगा, जहां वे नथिंग की टीम के साथ मिलकर डिजाइनों को और बेहतर बनाएंगे। इन डिजाइनों का फाइनल रूप Phone (3a) Community Edition के लॉन्चिंग पर इस साल के अंत में दिखाया जाएगा।

Nothing के एक और ब्रांड CMF ने Prusa Research के साथ मिलकर एक नया डिज़ाइन कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इसमें लोगों को CMF Phone 2 Pro के लिए कोई ऐसा बैक कवर, ऐड-ऑन या एक्सेसरी डिजाइन करनी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2025 है।

भारत का सबसे बड़ा टॉप फ्रीजर रेफ्रिजरेटर लॉन्च, बिजली जाने के बाद 14 घंटे तक बनी रहेगी ठंडक

नई दिल्ली : ग्लोबल होम अप्लायंसेज लीडर BSH Home Appliances (Bosch) ने भारत में अपनी नई XXL टॉप फ्रीज़र रेफ्रिजरेटर की रेंज लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि 540 लीटर और 640 लीटर के दो रेंज में उपलब्ध यह फ्रिज भारतीय परिवारों की स्टोरेज की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। Bosch के इन प्रीमियम रेफ्रिजरेटर्स में 77:23 फ्रिज-टू-फ्रीज़र अनुपात है, जबकि अधिकांश प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स में यह अनुपात 70:30 होता है। इस रेफ्रिजरेटर में सब्जियां, दूध-दही और खाने-पीने का अन्य सामान रखने के लिए ज़्यादा जगह मिलती है।

BSH होम अप्लायंसेज़ के एमडी और सीईओ सैफ खान ने कहा, “हम लोगों की उम्मीदों को समझ कर उन्हें पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। Bosch का नया XXL टॉप फ्रीज़र रेफ्रिजरेटर के उन भारतीय परिवारों के लिए है जो अपने अप्लायंसेज़ से ज़्यादा स्पेस, बेहतर परफॉर्मेंस और स्मार्ट डिज़ाइन चाहते हैं। हमारा फोकस ऐसे नए-नए प्रोडक्ट्स देने पर है जो लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को और आसान बना सकें।“

किचन को स्मार्ट बनाने वाले इस रेफ्रिजरेटर में मल्टी एयरफ्लो सिस्टम है। यहां फ्रिज के सभी कोनों में एक समान ठंडक रहती है। वीटा फ्रेश प्लस से फल और सब्जियां ज्यादा समय तक ताजा रहती हैं। एयर फ्रेश फिल्टर से फ्रिज और फ्रीजर में बदबू नहीं आती। ड्यूल कूलिंग सिस्टम से फ्रिज और फ्रीजर में अलग-अलग तापमान पर नियंत्रण रहता है। बिजली जाने के बाद भी 640 लीटर के मॉडल में 14 घंटे और 540 लीटर के मॉडल में 13 घंटे ठंडक बनी रहती है।

इस रेफ्रिजरेटर में रिवर्सिबल डोर आप अपनी रसोई की जगह के अनुसार दोनों तरफ से खोल सकते हैं। एंटी-फिंगरप्रिंट फिनिश की वजह से बार-बार सफाई की जरूरत नहीं पड़ती। एडजस्टेबल ग्लास शेल्व्स से आप स्टोरेज स्पेस को अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से बदल सकते हैं। ब्राइट एलईडी लाइटिंग और टच डिस्प्ले फ्रिज के इस्तेमाल को और भी सुविधाजनक और स्मार्ट बनाते हैं। Bosch के स्मार्ट और इंटेलिजेंट इनवर्टर कंप्रेसर पर कंपनी 10 साल की वॉरंटी देती है।