नई दिल्ली: Bentley ने अपनी नई Continental GT S और GTC S लॉन्च कर दी हैं। ये मॉडल्स खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई हैं, जो परफॉर्मेंस, लग्जरी और स्पोर्टी स्टाइल के पूरे पैकेज की तलाश में रहते हैं। इन मॉडल्स का डिजाइन Bentley के लिमिटेड एडिशन Supersports से प्रेरित है। ये Continental लाइनअप में हाई-एंड विकल्प के रूप में सामने आती हैं।
Bentley GT S मॉडल्स में High Performance Hybrid इंजन दिया गया है, जो 680 हॉर्सपावर और 930 Nm टॉर्क पैदा करता है। कार 130 हॉर्सपावर और 160 Nm का टोर्क देती है। ज्यादा फुर्तीली और दमदार है। 0-100 किमी/घंटा सिर्फ 3.5 सेकंड में पहुंचती है। इसकी टॉप स्पीड 306 किमी/घंटा (190 mph) है। कार इलेक्ट्रिक मोड में भी लगभग 80 किलोमीटर तक सफर कर सकती है।
नई Bentley GT S मॉडल्स में Continental GT Speed जैसी एडवांस चेसिस तकनीक से कार का सस्पेंशन, ड्राइविंग और नियंत्रण पूरी तरह स्मार्ट और स्पोर्टी है। इसमें Active AWD है। कार बहुत तेजी से मोड़ते समय या फिसलन के समय स्टेबल रहती है। Twin Valve डैम्पर्स सड़क की झटकों को कम करते हैं। 8V Bentley Dynamic Ride एक्टिव एंटी-रोल सिस्टम कार के झुकाव (body roll) को कम करता है, जिससे कार तेजी से मोड़ते समय भी संतुलन बना रहता है। इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल ड्राइविंग के दौरान पहियों के टॉर्क डिस्ट्रिब्यूशन को कस्टमाइज करता है, ताकि पावर हमेशा कंट्रोल में रहे।
नई GT S और GTC S मॉडल्स में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल्स और ब्लैक Bentley विंग्स दिए गए हैं, जिससे कार का फ्रंट बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम लगता है। 22-इंच टेन-स्पोक अलॉय व्हील्स से सड़क पर शानदार स्टैंड और स्पोर्टी स्टाइल देती हैं। Bentley ने इंटीरियर में भी स्पोर्टी और लग्जरी का पूरा पैकेज दिया है। दो कलर की सीटें और फ्लूटेड डिज़ाइन ड्राइविंग को मज़ेदार बनाता है और लग्जरी फील देता है। Dinamica फैब्रिक टच पॉइंट्स स्टीयरिंग व्हील, गियर लेवर, सीट और दरवाजों पर इस्तेमाल किए गए हैं, जिससे कार को छूने और चलाने पर प्रीमियम फील मिलता है। Bentley Continental GT S और GTC S अब तक के सबसे पावरफुल और तेज़ S मॉडल्स हैं।
