बजट में बड़ा धमाका: ZENO 100 की एंट्री, 6866 रुपये में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला स्मार्टफोन लॉन्च

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार के बजट सेगमेंट में ZENO सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन ZENO 100 लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6,866 रुपये रखी गई है। यह फोन मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन जैसे फीचर्स के साथ आता है, जो आमतौर पर इस कीमत के फोन में कम देखने को मिलते हैं। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर उपलब्ध होगा।

ZENO 100 फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। यह फोन झटकों और कठिन परिस्थितियों में भी टिकाऊ रहने के लिए बनाया गया है। आज के समय में जब मेमोरी और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की कीमतें ग्लोबल लेवल पर बढ़ रही हैं, तब भी कंपनी ने इस फोन को 8,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया है। फोन की सबसे खास खूबियों में Ultralink फीचर शामिल है। इस तकनीक की मदद से यूजर ऐसे इलाकों में भी कनेक्टिविटी पा सकते हैं जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क कमजोर या उपलब्ध नहीं होता। फोन में IR Blaster भी दिया गया है, जिससे यूजर अपने टीवी, एयर कंडीशनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को रिमोट की तरह कंट्रोल कर सकते हैं।

ZENO 100 में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में DTS साउंड टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे ऑडियो क्वालिटी बेहतर मिलती है। Dynamic Bar फीचर यूजर को बैटरी, कॉल और नोटिफिकेशन की जानकारी आसानी से देता रहता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 Go Edition पर चलता है। यह कॉम्बिनेशन फोन को स्मूद मल्टीटास्किंग, विडियो कॉल और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए सक्षम बनाता है। फोन दो मेमोरी विकल्पों, 3GB + 5GB वर्चुअल RAM और 4GB + 8GB वर्चुअल RAM में आता है, जबकि स्टोरेज 64GB दी गई है।

ZENO 100 में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जर के साथ आती है और पूरे दिन चलने का दावा करती है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन Silk Green, Pure Black और Titanium Gold जैसे रंगों में उपलब्ध है। कम कीमत में मजबूत डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ ZENO 100 बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर सामने आया है।