नई दिल्ली: Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. एक बार फिर अपने आइकॉनिक मोटरसाइक्लिंग फेस्ट ‘Suzuki Matsuri’ को मुंबई में लेकर आ रही है। 12 अप्रैल 2026 को मुलुंड स्थित Richardson & Cruddas में आयोजित होने वाला यह मेगा इवेंट राइडिंग के रोमांच, एंटरटेनमेंट और कम्युनिटी कनेक्शन का जबरदस्त संगम बनने जा रहा है।
देश के दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में पहले सफल आयोजन के बाद, Suzuki Matsuri अब और भी बड़े और दमदार अंदाज में लौट रहा है। यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि राइडर्स और बाइक लवर्स के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपने जुनून को खुलकर जी सकते हैं।
इस बार के इवेंट की सबसे बड़ी खासियत नए Suzuki Burgman Street का ऑन-ग्राउंड एंट्री होगी। नए लुक और बेहतर फीचर्स के साथ यह मैक्सी-स्टाइल स्कूटर पहले से ज्यादा कम्फर्ट और परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें नया 12-इंच रियर व्हील, ब्राइट डुअल LED हेडलैम्प और बेहतर राइडिंग पोजिशन दी गई है, जो शहर की सड़कों पर राइड को और स्मूद बनाती है। विजिटर्स को इस स्कूटर को खुद चलाकर टेस्ट राइड करने का खास मौका भी मिलेगा। ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। Suzuki Matsuri में खास तौर पर डिजाइन किए गए राइडिंग ट्रैक्स भी होंगे, जहां Suzuki Access (ABS), Suzuki e-Access और Suzuki V-Strom SX जैसे मॉडल्स को अलग-अलग ट्रैक्स पर एक्सपीरियंस किया जा सकेगा। ये ट्रैक्स राइडर्स को ब्रेकिंग, हैंडलिंग और परफॉर्मेंस को सुरक्षित माहौल में समझने का मौका देंगे।
इवेंट में Suzuki Parade भी आकर्षण का केंद्र होगा, जहां राइडर क्लब्स और ओनर ग्रुप्स अपनी बाइक के साथ एकजुट होकर अपने जुनून का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा प्रोफेशनल स्टंट शो, राइडर्स के साथ इंटरैक्टिव सेशंस और रियल लाइफ राइडिंग स्टोरीज भी लोगों को खूब रोमांचित करेंगी। मनोरंजन का तड़का भी जबरदस्त होगा। लाइव परफॉर्मेंस में Khanzaadi की आवाज और DJ Lady Barot के बीट्स इवेंट को हाई-एनर्जी जोन में बदल देंगे। वहीं टैटू और हेलमेट आर्ट बूथ, Suzuki मर्चेंडाइज और कॉस्प्ले थीम लोगों के अनुभव को और रंगीन बनाएंगे।
कंपनी Suzuki Gixxer, Burgman और Access के लॉन्ग-टर्म ओनर्स को सम्मानित करेगी। साथ ही क्विज, ‘Post & Win’ कॉन्टेस्ट और लकी ड्रॉ के जरिए आकर्षक इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा। रजिस्ट्रेशन मुंबई के सभी अधिकृत Suzuki डीलरशिप पर शुरू हो चुके हैं। राइडिंग और एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फेस्ट हर बाइक लवर के लिए एक यादगार अनुभव बनने वाला है।
