RS और Tuono दोनों रफ्तार का तूफान, बढ़े दाम, पर दिल बोले, बस यही चाहिए Aprilia की शान

नई दिल्ली: इटली की सुपरफास्ट बाइक ब्रांड Aprilia ने एक बार फिर इंडियन बाइकरों का दिल धड़का दिया है। कंपनी ने अपनी दो धुआंधार RS 457 और Tuono 457 की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब इन बाइक्स की रफ्तार जितनी तेज़ है, उनकी कीमतें भी उतनी ही ऊंची उड़ान भर रही हैं! RS 457 की नई कीमत है ₹4.50 लाख, जबकि Tuono 457 अब 4.24 लाख में मिलेगी। RS में 15,000 रुपये और Tuono में 29,000 रुपये का झटका लगा है। स्टाइल और पावर में कोई कटौती नहीं हुई है।

दोनों बाइक्स के दिल में दमदार 457cc पैरेलल-ट्विन इंजन धड़कता है, जो 47 bhp की रॉ पावर और 43.5 Nm का टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच, और तीन जबरदस्त राइड मोड्स के साथ राइडिंग का मज़ा सीधा रेसट्रैक से सड़कों पर उतरता है। ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी से पावर और कंट्रोल दोनों मिलता है।

RS 457 रेसिंग DNA वाली शानदार बाइक है। RS 457 MotoGP की छोटी सिस्टर है!
एयरोडायनामिक बॉडी, शार्प एजेज और बोल्ड ग्राफिक्स देखकर हर बाइकर का दिल धड़कने पर मजबूर हो जाता है। Tuono 457 स्ट्रीट राइडर्स की जान है। EICMA 2025 में Aprilia ने खास “GP Replica” एडिशन दिखाया, जो पूरी तरह MotoGP से इंस्पायर्ड है। रेड-सिल्वर टच, फैक्ट्री डीकल्स और शानदार रेसिंग वाइब से यह बाइक फर्स्ट लुक में ही महफिल लूट कर ले गई। Tuono 457 ने मिलान मोटर शो में सबकी नज़रों को खींचा। शो में आए लोग इसकी ओर देखने को मजबूर हो गए। Aprilia की RS 457 और Tuono 457 रेसिंग रोमांस और स्पोर्टी क्रेज के साथ बाइकर्स की ड्रीम मशीन बने को तैयार है।