नई दिल्ली: इटली की लग्जरी कार निर्माता Ferrari ने अपनी नई ग्रैंड टूरर स्पोर्ट्स कार Ferrari Amalfi को पेश कर दिया है। यह कार Ferrari Roma की आधिकारिक उत्तराधिकारी है। इसे 1 जुलाई 2025 को ग्लोबली अनवील किया गया था। नई Amalfi को खास तौर पर स्टाइल, परफॉर्मेंस और ड्राइवर कंट्रोल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Ferrari Amalfi में कंपनी का मशहूर 3.9-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 640 हॉर्सपावर की ताकत देता है। कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि 0 से 200 किमी/घंटा की स्पीड 9 सेकंड में हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 320 किमी/घंटा बताई गई है।
नई Ferrari Amalfi देखने में पुरानी Roma जैसी लगती है, लेकिन असल में इसकी बॉडी पूरी तरह नई डिजाइन की गई है, सिर्फ कांच वाला हिस्सा पुराना जैसा रखा गया है। पीछे एक खास एक्टिव विंग (स्पॉइलर) दिया गया है, जो स्पीड के हिसाब से ऊपर-नीचे होता है और तेज रफ्तार पर कार को सड़क से चिपकाकर रखने में मदद करता है। कंट्रोल बेहतर होता है। कार का आगे का हिस्सा शार्क (शार्कनोज) जैसा शार्प और स्पोर्टी लुक देता है। इसमें मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स हैं, जो ज्यादा ब्राइट और स्मार्ट लाइटिंग देती हैं। लॉन्च के समय इसे खास हरे (Verde Costiera) रंग में दिखाया गया है, जो इटली के अमाल्फी तट से प्रेरित है।
कार के अंदर का डिजाइन पूरी तरह नया है। पहले टच बटन थे, लेकिन अब स्टीयरिंग पर असली फिजिकल बटन वापस लाए गए हैं, ताकि ड्राइवर को चलाते समय आसानी हो। इसमें तीन बड़ी डिजिटल स्क्रीन हैं। ड्राइवर के लिए मीटर स्क्रीन, म्यूजिक और नेविगेशन के लिए टचस्क्रीन, आगे बैठे पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन इसमें 2+2 सीटिंग है। आगे दो बड़ी सीटें और पीछे दो छोटी सीटें है। Ferrari Amalfi दिखने में सुपर स्टाइलिश है, तेज रफ्तार पर कंट्रोल में रहती है। Ferrari Amalfi की शुरुआती कीमत करीब 2.4 लाख यूरो (करीब 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा) रखी गई है। इसकी पहली डिलीवरी 2026 की शुरुआत में यूरोप में होगी, इसके बाद अमेरिका और अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी 7 साल का मेंटेनेंस पैकेज भी दे रही है।
