Make in India से Skill for the World की उड़ान : Toyota Kirloskar Motor ने 100 इंडियन नौजवान भेजे जापान

बेंगलुरु: इंडिया की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की शान Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ गाड़ियां नहीं बनाती। भविष्य के लीडर्स तैयार करती है। कंपनी ने भारत की युवा प्रतिभा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में शानदार कदम उठाते हुए 100 होनहार युवाओं को जापान भेजा है। Toyota Motor Corporation में प्रतिष्ठित Global Skill-Up Training (GST) प्रोग्राम के तहत 11 महीने की अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग लेंगे।

यह पहल भारत सरकार के Skill India Mission और Technical Intern Training Program (TITP) का हिस्सा है, जो भारत और जापान के बीच स्किल डेवलपमेंट और टैलेंट एक्सचेंज के पुल को और मजबूत करता है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को न केवल टोयोटा की वर्ल्ड-क्लास तकनीकी दक्षता सिखाई जाएगी, बल्कि उन्हें टीमवर्क, अनुशासन, नवाचार और जापानी कार्यसंस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा।

ट्रेनिंग में जापानी भाषा और संस्कृति की शिक्षा भी शामिल है, ताकि भारतीय प्रतिभाएं ग्लोबल मंच पर आत्मविश्वास के साथ कदम रख सकें। यह सिर्फ एक ट्रेनिंग नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए “Rural to Global” सफर की शुरुआत है, जहां मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास के दम पर भारत की नई पीढ़ी दुनिया में अपनी पहचान बना रही है। ट्रेनिंग प्रोग्राम में क्लासरूम सेशंस के साथ ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल है, जिसमें युवाओं को टोयोटा की कार्य संस्कृति, अनुशासन, टीमवर्क और इनोवेशन की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही उन्हें जापानी भाषा और संस्कृति की ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि वे वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास से काम कर सकें।

TKM की ‘Grow India and Grow with India’ सोच के तहत, टोयोटा लगातार शिक्षा, रोजगार और सामाजिक प्रगति को एक साथ आगे बढ़ा रही है। Toyota Technical Training Institute (TTTI), Toyota Kaushalya और Toyota India Center of Excellence जैसी पहलें अब तक 1.4 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित कर चुकी हैं, जिनमें से कई ग्रामीण भारत से आते हैं। यह पहल भारत के युवाओं को ‘Rural to Global’ सफर पर ले जाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है — जहां हर प्रतिभा को दुनिया के सामने चमकने का मौका मिले।