नई दिल्ली: Apple ने फिर से बाज़ी मार ली है! इस बार सितंबर में iPhone 17 Series सिर्फ अपग्रेड नहीं, एकदम नई सोच के साथ लॉन्च की जाएगी। इसमें चार मॉडल्स, तगड़े डिज़ाइन, रॉयल कलर ऑप्शन, सुपरफास्ट चिप और DSLR को टक्कर देने वाला कैमरा मिलेगा। iPhone 17 से लेकर 17 Pro Max तक हर मॉडल में कुछ ऐसा है जो दिल जीत ले। पहली बार सब मॉडल्स में 120Hz वाला स्मूद ProMotion डिस्प्ले मिलेगा iPhone 17 की शुरुआत 79,900 रुपये से होगी। Air 89,900 रुपये के करीब, Pro 1,45,990 रुपये तक और Pro Max की कीमत 1,64,990 रुपये हो सकती है।
Apple ने Pro मॉडल्स के लुक में जबरदस्त ट्विस्ट दिया है। अब पीछे से फोन आधा ग्लास और आधा एल्युमिनियम वाला दिखेगा, जो न सिर्फ फ्यूचरिस्टिक लगेगा, बल्कि हाथ में पकड़ते ही प्रीमियम फील देगा। मज़ा तब दोगुना हो जाएगा, जब कैमरा एकदम नए हॉरिजॉन्टल स्टाइल में कॉपर जैसा चमकदार मेटेलिक फिनिश के साथ मिलेगा। Apple ने इस बार रंगों के साथ खेलने का पूरा मूड बना लिया है। जहां iPhone 17 और Air मॉडल्स को कूल, फ्रेश और यूथफुल अंदाज में पेश किया गया है । Pro और Pro Max मॉडल्स में रॉयल टच आएगा।
Apple ने इस बार पेंट बॉक्स खोल दिया है। iPhone 17 और Air में सॉफ्ट पेस्टल शेड्स मिलेंगे, जो कूल और ट्रेंडी दिखेंगे, जबकि Pro और Pro Max में ब्लैक टाइटेनियम, डीप नेवी, ब्रश्ड सिल्वर और रॉयल कॉपर के फोन आएंगे। iPhone 17 और Air का स्पीड में कोई मुकाबला नहीं है और AI फीचर्स तो एकदम जबर्दस्त है। Pro मॉडल्स में 12GB और बाकी में 8GB रैम मिलेगा।
Apple Pro और Pro Max में तीन-तीन 48MP लेंस मिलेंगे। उस पर नया 8 गुना ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो सेंसर लगा होगा। मतलब अब दूर की चीज़ें भी HD में आएंगी। पहली बार 24MP फ्रंट कैमरा – जिससे वीडियो कॉल हो या सेल्फी, हर फ्रेम में क्लास नजर आएगा। iPhone 17 और 17 Pro में 6.3 इंच, Air में 6.6 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले है।
