नई दिल्ली: AI अब ज़िंदगी का सच्चा साथी बनने की ओर बढ़ चुका है। इसी सोच को हकीकत में बदलते हुए Samsung ने CES 2026 के प्लैटफॉर्म पर अपना नया विज़न “Your Companion to AI Living” पेश किया है। लास वेगास में हुए The First Look इवेंट में Samsung ने साफ कर दिया कि आने वाला दौर ऐसे स्मार्ट डिवाइसेज़ का है, जो सिर्फ काम नहीं करेंगे, बल्कि आपकी आदतों, जरूरतों और मूड को भी समझेंगे।
Samsung ने अपने AI TV लाइनअप के ज़रिए टीवी देखने का मतलब ही बदल दिया। 130-इंच का Micro RGB TV इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रहा, जो कलर, ब्राइटनेस और पिक्चर क्वालिटी में बिल्कुल नई मिसाल पेश करता है। Vision AI Companion (VAC) यूज़र को सुझाव देता है कि क्या देखें, क्या खाएं और कौन-सा म्यूज़िक सुनें। यानी टीवी अब आपके मूड का भी ख्याल रखेगा।
स्पोर्ट्स लवर्स के लिए AI Soccer Mode Pro, कस्टम साउंड कंट्रोल और वॉइस कमांड जैसे फीचर्स टीवी को एक स्मार्ट एंटरटेनमेंट पार्टनर बना देते हैं। Samsung का मानना है कि होम अप्लायंसेज़ अब सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि मददगार साथी होने चाहिए।
SmartThings के 430 मिलियन से ज्यादा यूज़र्स के अनुभव से सीख लेकर कंपनी ने AI Family Hub फ्रिज को और स्मार्ट बनाया है। Google Gemini से लैस AI Vision अब फ्रिज में रखी चीज़ों को पहचानकर खाना प्लान करने में मदद करता है। “What’s for Today?” जैसे फीचर्स रोज़ की सबसे बड़ी टेंशन — आज क्या बनाएं — को आसान बना देते हैं। वहीं Bespoke AI Laundry Combo, AirDresser और Jet Bot Steam Ultra जैसे प्रोडक्ट्स घर के कामों का बोझ कम करते हैं।
Samsung आने वाले समय में AI की मदद से आपकी सेहत का पहले से ख्याल रखने वाला स्मार्ट साथी बनना चाहता है। अब इलाज बीमार होने के बाद नहीं, बल्कि बीमारी से पहले सावधानी पर फोकस होगा। वियरेबल डिवाइस (जैसे स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड) आपके चलने-फिरने, नींद के पैटर्न, हार्ट रेट और एक्टिविटी लेवल पर नज़र रखेंगे। AI इन डेटा को समझकर एक पर्सनल कोच की तरह आपको बेहतर नींद के टिप्स सही एक्सरसाइज का सुझाव फिटनेस सुधारने के तरीके बताएगा अगर चलने, बोलने या व्यवहार में कोई असामान्य बदलाव दिखता है, तो AI समय रहते संकेत दे सकता है कि कहीं यह डिमेंशिया या दूसरी गंभीर बीमारी की शुरुआत तो नहीं। इससे डॉक्टर से जल्दी सलाह ली जा सकेगी।
