नई दिल्ली: Honda Cars India Ltd. (HCIL) ने अपने लोकप्रिय SUV मॉडल Elevate का नया और दमदार ADV Edition पेश किया है। यह एडिशन खासतौर पर उन युवाओं के लिए तैयार किया गया है, जिनकी लाइफस्टाइल एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन से भरी है। कंपनी का कहना है कि नया वेरिएंट सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि “Bold Move” का प्रतीक है — जिसमें स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल है।
नए Elevate ADV Edition में आकर्षक Alpha-Bold Plus ग्रिल, ब्लैक रूफ रेल्स, डोर मोल्डिंग, ब्लैक अलॉय व्हील्स और नारंगी हाइलाइट्स दी गई हैं, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देती हैं। ADV बैजिंग, ऑरेंज फॉग लाइट गार्निश और डुअल-टोन पेंट ऑप्शन इसे और अधिक प्रीमियम लुक देते हैं। केबिन में पूरी तरह ब्लैक थीम रखी गई है, जिसमें ऑरेंज स्टिचिंग और एक्सेंट एक ऊर्जावान माहौल बनाते हैं। सीटों पर उभरा हुआ ADV लोगो, ब्लैक रूफ लाइनिंग और ऑरेंज टच के साथ एसी नॉब्स व गियर नॉब मोल्डिंग स्पोर्टी फील देते हैं। पहली बार किसी Honda मॉडल में दिया गया “ADV Terrain Pattern Backlit Illuminated Instrument Panel Garnish”, जो केबिन को फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। साथ ही, ग्राहकों के लिए 360° कैमरा का विकल्प भी जोड़ा गया है।
SUV में 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक (पैडल शिफ्टर्स के साथ) में उपलब्ध है। यह मॉडल Honda SENSING ADAS टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें Collision Mitigation, Lane Keep Assist, Adaptive Cruise Control जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, 6 एयरबैग्स, LaneWatch कैमरा, VSA, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX सीट्स और Honda Connect जैसे 37 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। Elevate ADV Edition की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 15.29 लाख रुपये (MT, सिंगल टोन) से शुरू होकर 16.66 लाख रुपये (CVT, डुअल टोन) तक जाती है। यह एडिशन 3 साल अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी के साथ आता है, जिसे ग्राहक 7 साल तक बढ़ा सकते हैं।
