जनवरी में Hyundai की रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, बिक्री 73 हज़ार गाड़ियों के पार

नई दिल्ली: देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (HMIL) ने जनवरी 2026 में बिक्री के मामले में नया कीर्तिमान बना लिया है। कंपनी ने इस महीने घरेलू बाजार में 59,107 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल जनवरी के मुकाबले 9.5 फीसदी ज्यादा है। जनवरी 2025 में Hyundai ने भारत में 54,003 गाड़ियां बेची थीं।

Hyundai की गाड़ियां भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब बिक रही हैं। जनवरी 2026 में कंपनी ने घरेलू और निर्यात मिलाकर अब तक की सबसे ज्यादा 73,137 गाड़ियां बेचीं। यह पिछले साल से 11.5% ज्यादा है। हर 100 गाड़ियों के मुकाबले करीब 12 गाड़ियां ज्यादा बिकीं। भारतीय ग्राहक भी Hyundai पर भरोसा कर रहे हैं और विदेशी बाजारों में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी का ब्रांड, क्वालिटी और मॉडल रेंज दोनों जगह मजबूत साबित हो रही है।

इंडिया में बनी Hyundai गाड़ियां अब विदेशों में पहले से कहीं ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
जनवरी में कंपनी ने 14,030 गाड़ियां बाहर के देशों में बेचीं, जो पिछले साल से करीब 21% ज्यादा हैं। हर 100 गाड़ियों की जगह अब लगभग 121 गाड़ियां एक्सपोर्ट हो रही हैं। भारतीय फैक्ट्रियों में बनी Hyundai कारों की क्वालिटी, भरोसे और कीमत पर दुनिया के ग्राहक ज्यादा विश्वास कर रहे हैं, और भारत Hyundai के लिए एक मजबूत एक्सपोर्ट हब बनता जा रहा है।

Hyundai की इस शानदार सफलता में उसकी दो लोकप्रिय कारों – Venue और Aura – की बड़ी भूमिका रही। Venue ने जनवरी 2026 में 12,413 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना अब तक का सबसे अच्छा मासिक रिकॉर्ड बनाया। वहीं, Aura भी पीछे नहीं रही और 7,978 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी अब तक की सबसे ऊंची मासिक बिक्री दर्ज की। इन दोनों मॉडलों की मजबूत डिमांड ने घरेलू बाजार में Hyundai की ग्रोथ को रफ्तार दी।

Hyundai Motor India के MD और CEO तरुण गर्ग ने कहा कि Hyundai को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग पहले से ज्यादा भरोसेमंद ब्रांड मान रहे हैं। निर्यात में लगभग 21% की बढ़त इस बात का पक्का सबूत है कि विदेशी ग्राहक भी भारत में बनी Hyundai गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं और उन पर भरोसा जता रहे हैं। कंपनी आगे चलकर ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी और सही कीमत वाली गाड़ियां देती रहेगी। अपने डीलर्स, कर्मचारियों और बिज़नेस पार्टनर्स को मजबूत और सक्षम बनाएगी और भारत में भविष्य की मोबिलिटी (नई टेक्नोलॉजी, बेहतर और सुरक्षित गाड़ियां) पर लगातार काम करेगी।