नई दिल्ली: Hyundai Creta इंडिया में साल 2025 का सबसे पॉपुलर मिड-साइज़ SUV बनकर उभरी। 2025 में Creta की कुल बिक्री 2 लाख यूनिट्स के पार चली गई। औसतन हर दिन लगभग 550 कारें बिकीं। यह साल Creta के भारत में 10 साल पूरे होने का भी साल रहा। पिछले एक दशक में Creta ने भारतीय मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। 2016 से 2025 तक 9% से ज्यादा की CAGR के साथ बढ़ी और अब 34% से अधिक मार्केट शेयर के साथ लगातार नंबर 1 बनी हुई है।
Creta ने हर तरह के राइडर को ध्यान में रखा है। चाहे आप सिटी में रोज़ाना ड्राइविंग करते हों या लंबी हाईवे ट्रिप्स पर निकलते हों, Creta आपके लिए फिट है। इसका 1.5-लीटर MPi पेट्रोल (115hp वैरिएंट) रोज़मर्रा की सिटी ड्राइविंग के लिए ठीक है। 1.5-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल वैरिएंट 160hp तेज रफ्तार और हाईवे के लिए परफेक्ट है। 1.5-लीटर U2 CRDi डीज़ल – 116hp, लंबी दूरी और माइलेज के लिए बेहतर है।
Creta का केबिन बहुत खुला और आरामदायक है। इसमें यात्री आराम से बैठते हैं। सामान भी आसानी से रखा जा सके। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और Bose साउंड सिस्टम है। Creta लम्बी राइड में आराम और प्रीमियम अनुभव देने के लिए बनी है। इसमें Level 2 ADAS, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस है। यह ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाता है। Creta सिर्फ पावर या स्टाइल नहीं, बल्कि सुरक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी में भी आगे है।
2025 में 70% से ज्यादा Creta की सेल्स सनरूफ़ वाले वेरिएंट्स की रही।
अब भारतीय खरीदार सिर्फ डीज़ाइन या पावर नहीं, अच्छे और प्रीमियम फीचर्स भी चाहते हैं। डीज़ल वेरिएंट्स ने भी 44% सेल्स में योगदान दिया। Creta ने सिर्फ पावर और फीचर्स से ही नहीं, बल्कि सस्ती कीमत, भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू और हर तरह के राइडर को ध्यान में रखकर तैयार किए गए विकल्पों से भी लोगों का दिल जीता है। 2025 में हर दिन 550 यूनिट्स बिकना इस बात का सबूत है कि Creta भारत की नंबर 1 मिड-साइज़ SUV बन चुकी है।
