नई दिल्ली: Infinix कंपनी इंडिया में 13 अप्रैल 2026 को अपना नया स्मार्टफोन Infinix NOTE 60 Pro लॉन्च करने वाली है, जो परफॉर्मेंस, डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होगा। NOTE 60 Pro में पहली बार Snapdragon प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोसेसर यूज़र्स को स्मूथ मल्टीटास्किंग, बेहतर गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में तेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
फोन की सबसे अनोखी खासियत इसका Active Matrix Display है । 288 LED पिक्सल से लैस यह डिस्प्ले बिना फोन अनलॉक किए नोटिफिकेशन, कॉल, चार्जिंग स्टेटस और अलर्ट दिखाने में सक्षम है। इसमें Pixel Pets, मिनी-गेम्स और म्यूजिक के साथ सिंक होने वाली लाइटिंग जैसे इंटरैक्टिव फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें JBL की ओर से ट्यून किए गए 360° डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। Hi-Res ऑडियो के साथ शानदार और दमदार साउंड एक्सपीरियंस देते हैं—चाहे आप मूवी देखें, गेम खेलें या कॉल करें।
Infinix NOTE 60 Pro हेल्थ ट्रैकिंग में भी एक कदम आगे है। इसमें इनबिल्ट हार्ट रेट सेंसर दिया गया है, जो सिर्फ 30 सेकंड में बॉडी स्कैन कर सकता है। यूज़र अपने हार्ट रेट, SpO₂ लेवल, HRV और स्ट्रेस इंडिकेटर्स को सीधे फोन से मॉनिटर कर सकते हैं। कैमरा सेगमेंट में फोन में 50MP OIS Ultra HDR मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K विडियो रिकॉर्डिंग और Live Photo को सपोर्ट करता है। इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
NOTE 60 Pro में 360° मेटल फ्रेम और बोल्ड आइलैंड कैमरा डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम और मजबूत लुक देता है। कुल मिलाकर Infinix NOTE 60 Pro उन यूज़र्स के लिए एक ऑल-राउंड स्मार्टफोन बनने जा रहा है, जो परफॉर्मेंस, स्टाइल, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन—सब कुछ एक ही डिवाइस में चाहते हैं। अब सभी की नजरें 13 अप्रैल के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं।
कैमरा सेगमेंट में फोन में 50MP OIS Ultra HDR मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Live Photo को सपोर्ट करता है। इससे यूज़र्स को शार्प, स्टेबल और शानदार फोटो-वीडियो कैप्चर करने का मौका मिलेगा। NOTE 60 Pro में 360° मेटल फ्रेम और बोल्ड आइलैंड कैमरा डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम और मजबूत लुक देता है।
