नई दिल्ली: Infinix ने अपने सालाना फ्लैगशिप इवेंट में नई Infinix NOTE 60 Series को पेश किया है, जिसमें Infinix NOTE 60 Pro और Infinix NOTE 60 शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज परफॉर्मेंस, डिजाइन और एंटरटेनमेंट के मामले में नया स्तर तय करेगी। NOTE 60 Pro, Infinix का पहला स्मार्टफोन है जो Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आया है।
NOTE 60 Pro में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो पहले के मॉडल के मुकाबले काफी तेज CPU और GPU परफॉर्मेंस देता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन 120FPS तक सपोर्ट करता है, जिससे गेम्स स्मूद चलते हैं। फोन में 3D IceCore Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम भी है, जो लंबे गेमिंग सेशन में फोन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता।इस फोन की सबसे अनोखी खासियत इसका Active Matrix Display है, जो फोन के पीछे दिया गया है। जरूरत हो तभी यह LED डिस्प्ले जलता है और नोटिफिकेशन, एनिमेशन या छोटे गेम्स दिखाता है। यूजर इसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिला है। SOUND BY JBL स्टीरियो स्पीकर ऑडियो अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
NOTE 60 Pro में 50MP OIS Night Master कैमरा और 112 डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Ultra HDR सपोर्ट करता है। बैटरी 6500mAh की है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वहीं, NOTE 60 मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें भी 50MP कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और मजबूत बैटरी मिलती है। पूरी सीरीज XOS 16 पर चलती है और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है। Infinix की NOTE 60 SERIES प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और नए इनोवेशन के साथ बाजार में बड़ा दांव खेलती नजर आ रही है।
