अब iPhone के Dynamic Island की बातें पुरानी? नए दौर में Vivo का AI आइलैंड लिखेगा नई कहानी

नई दिल्ली: Vivo जल्द ही अपना नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS 6 ग्लोबली लॉन्च करने वाला है, और इसकी एंट्री भारत में भी तय मानी जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स टीज़ करने शुरू कर दिए हैं।

यह Vivo का नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह Android 16 पर आधारित होगा। Vivo पहले Funtouch OS इस्तेमाल करता था, लेकिन अब उसे हटाकर OriginOS 6 लाने जा रहा है। यह चीन में 10 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगा। इसका ग्लोबल लॉन्च 15 अक्टूबर 2025 को होगा। iPhone के Dynamic Island की तरह एक “आइलैंड” फीचर मिलेगा।लेकिन यह सिर्फ नोटिफिकेशन और कंट्रोल्स नहीं दिखाएगा, बल्कि और भी स्मार्ट होगा।

iPhone का Dynamic Island बस म्यूजिक कंट्रोल्स, नोटिफिकेशन या कॉल अलर्ट जैसा बेसिक काम करता है। Vivo का AI आइलैंड अलग-अलग ऐप्स के हिसाब से खुद-ब-खुद बदल जाएगा और स्मार्ट एक्शन सजेस्ट करेगा। मान लीजिए आप Gallery ऐप में कोई फोटो दबाकर मूव करते हैं। आइलैंड में उस फोटो से जुड़े टूल्स दिखेंगे। जैसे: नोट्स ऐप (फोटो सेव करने या टेक्स्ट ऐड करने के लिए), सोशल ऐप्स (फोटो शेयर करने के लिए) आदि।

हर ऐप और हर एक्टिविटी के हिसाब से आइलैंड बदल जाएगा। एक समय पर यह चार तक स्मार्ट एक्शन दिखा सकता है। मल्टीटास्किंग आसान होगी। आपको ऐप बदलने की ज़रूरत नहीं। प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी – काम जल्दी होगा। बार-बार बैकग्राउंड में जाकर टॉगल करने की ज़रूरत नहीं होगी। Vivo का OriginOS 6 वाला आइलैंड सिर्फ एक नोटिफिकेशन बार नहीं है, बल्कि यह आपके काम को समझकर उसी समय सही टूल सामने रख देगा। इससे फोन का इस्तेमाल और तेज़, आसान और स्मार्ट हो जाएगा।