नई दिल्ली: KTM ने अपनी नई KTM 890 Adventure R Rally बाइक पेश कर दी है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी दुनिया भर में सिर्फ 700 यूनिट ही बनाई जाएंगी। यह बाइक खास तौर पर ऑफ-रोड और रैली राइडिंग के लिए तैयार की गई है और इसकी कीमत करीब ₹24.28 लाख रखी गई है। ऑस्ट्रिया की बाइक निर्माता KTM ने अपनी एडवेंचर रेंज को और दमदार बनाते हुए 890 Adventure R Rally का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। यह बाइक कंपनी की मशहूर Dakar Rally से मिली सफलता से प्रेरित है और खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है, जो कठिन ऊबड़-खाबड़ और ऊंचे नीचे रास्तों पर बाइक चलाना पसंद करते हैं।
KTM 890 Adventure R Rally बाइक सिर्फ पावर ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी और रेसिंग फील का भी जबरदस्त पैकेज है। इसमें रैली स्टाइल सीट दी गई है, जिसकी ऊंचाई 910mm रखी गई है। इसमें सिंगल-पीस रैली सीट दी गई है, जो लंबी ऑफ-रोड राइड्स के लिए बनी है और राइडर को बेहतर कंट्रोल देती है। 20 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा। लंबी दूरी तय करने वालों को बार-बार पेट्रोल भराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Factory Racing फुटपेग्स खास फुटरेस्ट होते हैं, जिन पर राइडर अपने पैर रखता है—लेकिन ये सामान्य बाइक वाले फुटपेग्स से काफी अलग और बेहतर होते हैं। ऑफ-रोडिंग में मजबूत पकड़ के लिए इन्हें खास डिजाइन दिया गया है,, जिससे फिसलने का खतरा कम होता है। Akrapovic एग्जॉस्ट सिस्टम बाइक को न सिर्फ हल्का बनाता है बल्कि जबरदस्त स्पोर्टी साउंड भी देता है। 5-इंच TFT स्मार्ट डिस्प्ले से नेविगेशन, कॉल, म्यूजिक और बाइक की पूरी जानकारी मिलती है।
बाइक में 889cc का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 106 हॉर्सपावर और 100 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और Quickshifter+ मिलता है, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है। इसमें Rally मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें हल्का लेकिन मजबूत फ्रेम दिया गया है, जिससे इसका वजन करीब 200 किलो रखा गया है। बाइक में 21 इंच का फ्रंट और 18 इंच का रियर व्हील मिलता है, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर पकड़ मिलती है। इसमें 303mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए काफी मददगार है
