नई दिल्ली: Land Rover India ने अपनी प्रतिष्ठित ऑफ-रोड एसयूवी का नया लिमिटेड वर्जन Defender 110 Trophy Edition को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹1.30 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Rover Defender 110 Trophy Edition एक खास मॉडल है, जिसे कंपनी ने पुराने Camel Trophy Defender की याद में लॉन्च किया है। 1980 के दशक में Camel Trophy Defender एक बहुत ताकतवर और मजबूत गाड़ी थी, जो पहाड़ों, जंगलों और मुश्किल रास्तों पर चलने के लिए मशहूर थी।
Defender 110 Trophy Edition में एक शक्तिशाली 3.0 लीटर डीज़ल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 350 हॉर्सपावर की ताकत और 700 न्यूटन-मीटर का टॉर्क (यानि गाड़ी को आगे बढ़ाने की खींचने की क्षमता) पैदा करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और चारों पहियों को चलाने वाला फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम है, जिससे यह गाड़ी हर तरह के रास्ते — चाहे कीचड़, पहाड़ या रेत — पर आसानी से चल सकती है। यह सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है, और इसकी अधिकतम रफ्तार 191 किमी/घंटा है। इसमें दो नए खास रंग — Deep Sandglow Yellow और Keswick Green — दिए गए हैं।
Defender 110 Trophy Edition में कंपनी ने कई ऐसी एक्सेसरीज़ दी हैं जो ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ड्राइविंग के काम आती हैं। हैवी-ड्यूटी रूफ रैक गाड़ी की छत पर लगाया जाने वाला मजबूत स्टैंड, जिस पर आप लगेज या एडवेंचर गियर रख सकते हैं।यह सीढ़ी गाड़ी के किनारे लगी होती है, ताकि छत पर रखे सामान तक आसानी से पहुंचा जा सके। साइड पैनियर्स गाड़ी के किनारों पर लगे एक्स्ट्रा स्टोरेज बॉक्स होते हैं , जिनमें जरूरी सामान या उपकरण रखे जा सकते हैं।
Defender 110 Trophy Edition का इंटीरियर (केबिन) न सिर्फ ताकतवर और प्रीमियम है, बल्कि इसे लक्ज़री और Trophy थीम के साथ सजाया गया है। इसमें Ebony Windsor लेदर सीटें दी गई हैं, जो बहुत सॉफ्ट, आरामदायक और हाई-क्वालिटी होती हैं। गाड़ी के दरवाज़े के नीचे लगी प्लेट्स पर Trophy का लोगो चमकता है।
