नई दिल्ली: 06 जनवरी 2026 को जब Sphere के स्टेज पर Lenovo का नाम गूंजेगा तब CES में टेक्नोलॉजी का तूफ़ान आएगा हर साल CES (Consumer Electronics Show) दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों को एक नई टेक्नोलॉजी दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म देता है। 2026 में Lenovo ने इसे एक लेवल और ऊपर ले जाने की ठान ली है। इस बार Lenovo अपना सबसे बड़ा ग्लोबल इवेंट Tech World लास वेगास के सबसे हाईटेक और अनोखे वेन्यू Sphere में आयोजित करेगा।
Sphere कोई आम ऑडिटोरियम नहीं है, बल्कि गोल आकार की एक बिल्डिंग है जो बाहर से LED से ढकी होती है और अंदर से 360 डिग्री इमर्सिव स्क्रीन से कवर होती है। Las Vegas के sphere में यह इवेंट 6 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होगा। CES पास होल्डर के लिए एंट्री फ्री है।
Lenovo के चेयरमैन और CEO Yuanqing Yang Sphere के स्टेज से दुनिया को बताएंगे कि Lenovo की AI और टेक्नोलॉजी कैसे F1 रेसिंग से लेकर आने वाले AI-पावर्ड FIFA वर्ल्ड कप को नई रफ्तार दे रही है। Lenovo का “Smarter AI for All” का विजन हर आम आदमी, हर प्रोफेशन और हर सेक्टर के लिए होगा। AI अब सिर्फ कोड या लैब तक सीमित नहीं है, बल्कि अब वो असली ज़िंदगी में उतर चुका है। यह स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहा है डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने में सहयोग दे रहा है। ऑफिसों में काम को स्मार्ट बना रहा है।
Lenovo के ताकतवर वर्कस्टेशन्स और एडवांस AI टूल्स मिलकर Sphere Studios की क्रिएटिव टीम की ताकत बढ़ाएंगे। चाहे अंतरिक्ष की सैर करनी हो, समंदर की गहराइयों में उतरना हो या किसी आर्टिस्टिक वर्चुअल शो को लाइव महसूस करना हो। अब हर विजुअल में Lenovo की टेक्नोलॉजी की जान होगी। अब इमर्सिव एंटरटेनमेंट की दुनिया में Lenovo और Sphere Studios मिलकर क्रांति लाने वाले हैं।
Lenovo और Sphere Studios के बीच अब एक नई पार्टनरशिप भी हुई है। Lenovo अब “Official Technology Partner of Sphere Studios” बन गया है। अब Sphere में इमर्सिव और कमाल का कंटेंट Lenovo की वर्कस्टेशन और AI तकनीक की मदद से तैयार होगा। Lenovo Tech World @ CES 2026 के इवेंट में कंपनी बताएगी कि उसका विजन ऐसा AI बनाना है, जो हर इंसान की ज़िंदगी को आसान बनाए।
