नई दिल्ली: Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें तीन मॉडल शामिल हैं – Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max। कंपनी का स्पष्ट उद्देश्य Apple की iPhone 17 सीरीज़ को टक्कर देना है। Xiaomi ने सीधे तौर पर iPhone 17 को टारगेट करने के लिए नामकरण किया है।
17 Pro और 17 Pro Max में पीछे की तरफ़ बड़ी स्क्रीन लगी है। यह डिस्प्ले नोटिफिकेशन, कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल और 8K सेल्फी विडियो के लिए इस्तेमाल होती है। iPhone 17 में ऐसा कोई फीचर नहीं है Xiaomi 17 सीरीज़ ने नाम, यूनिक बैक डिस्प्ले, पावरफुल चिप, कैमरा और बैटरी के दम पर iPhone 17 को टक्कर देने का पूरा प्लान बनाया है। इसे Android का नया दांव कहा जा सकता है। यह iPhone की ताकत को चुनौती देने वाले फीचर्स पेश करता है, और कुछ जगहों पर उससे आगे भी निकल जाता है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ, Xiaomi 17 सीरीज़ सबसे लेटेस्ट और पावरफुल Android चिपसेट पेश करती है। iPhone 17 में Apple का A17 चिप है, लेकिन Snapdragon 8 Elite Gen 5 Android की दुनिया में बेहतरीन गेमिंग, AI और मल्टीटास्किंग देता है।
Xiaomi ने Pro मॉडल्स में ‘Dynamic Back Display’ दिया है। यह डिस्प्ले पूरी तरह कैमरा मॉड्यूल में फिट है और यूज़र्स को नोटिफिकेशन, कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल और काउंटडाउन टाइमर जैसी चीज़ों की सुविधा देता है। इस स्क्रीन से यूज़र मेन कैमरा का इस्तेमाल करते हुए 8K सेल्फी विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। 17 Pro में यह 2.7 इंच और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला है, जबकि 17 Pro Max में 2.9 इंच का डिस्प्ले है। Xiaomi ने 17 Pro और Pro Max के लिए गेमिंग केस पेश किया है। इस केस में पीछे कंट्रोल बटन दिए गए हैं, जिससे फोन Game Boy जैसे पोर्टेबल गेम कंसोल में बदल जाता है। यूज़र्स अब गेमिंग का मज़ा सीधे स्मार्टफोन पर ले सकते हैं।
Xiaomi के तीनों स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है। यह Qualcomm का नया फ्लैगशिप चिप है और इसे पहली बार स्मार्टफोन में पेश किया गया है। Xiaomi 17 और 17 Pro में 6.3-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले है, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ। Xiaomi 17 में 50MP का Leica ट्रिपल कैमरा है। इसमें तीन अलग कैमरा सेंसर हैं: Main सेंसर सामान्य तस्वीरों और वीडियो के लिए है। Ultra-wide (अल्ट्रावाइड) सेंसर – ज़्यादा चौड़ी तस्वीरें लेने के लिए, जबकि Floating Telephoto (फ्लोटिंग टेलीफोटो) से ज़ूम या दूर की फोटो ली जा सकती है।
Xiaomi 17 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग है, यानी बैटरी बहुत जल्दी चार्ज हो जाती है। Xiaomi 17 Pro: 6,300mAh की बैटरी है। Xiaomi 17 Pro Max: 7,500mAh की सबसे बड़ी बैटरी है, जिससे फोन और भी लंबा समय चल सकता है। Xiaomi ने पुष्टि की है कि 17 सीरीज़ जल्द ही भारत में आएगी, हालांकि लॉन्च डेट और कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। चीन में Xiaomi 17 – 4,499 युआन (लगभग ₹56,000), Xiaomi 17 Pro – 4,999 युआन (लगभग ₹62,000) Xiaomi 17 Pro Max – 5,999 युआन (लगभग ₹74,500)
