Made-in-India का धमाल: TVS-Noise की पहली EV–Smartwatch देगी आपकी स्कूटी की रिपोर्ट

नई दिल्ली: कलाई पर बंधी स्मार्टवॉच ही स्कूटी का कंट्रोल सेंटर बन जाएगी। पहले जहां बैटरी चार्ज, टायर प्रेशर या रेंज चेक करने के लिए आपको स्कूटर की स्क्रीन या मोबाइल ऐप देखना पड़ता था, अब वो सारी जानकारी सीधे आपकी घड़ी पर मिलेगी। आपको हर छोटी जानकारी एक झलक में मिल जाएगी। राइडिंग के दौरान ध्यान भटके बिना आप सुरक्षित और अपडेटेड रह पाएंगे। स्मार्टवॉच अब सिर्फ फैशन या फिटनेस डिवाइस नहीं, बल्कि आपकी राइडिंग असिस्टेंट बन जाएगी।

अब आपकी स्कूटी और आपकी कलाई की घड़ी आपस में बातें करेंगी। यानी बैटरी कितनी बची है, टायर में हवा सही है या नहीं, कितनी दूरी और जा सकते हैं या कब कोई सेफ्टी अलर्ट आ रहा है – ये सब कुछ अब आपकी स्मार्टवॉच पर एक नजर में दिखेगा। फोन निकालने या स्कूटर की स्क्रीन पर झांकने की झंझट खत्म, सबकुछ आपकी कलाई पर।

TVS iQube पहले ही 6.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है और भारत की नंबर-1 EV स्कूटर बन चुकी है। अब Noise के साथ मिलकर कंपनी इसे और स्मार्ट बना रही है। TVS का कहना है कि वो ग्राहकों को सिर्फ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं, बल्कि तकनीक, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा एक पूरा स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीरियंस देना चाहती है। वहीं Noise का कहना है कि उनकी स्मार्टवॉच अब सिर्फ टाइम या फिटनेस ट्रैक करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि असली राइडिंग पार्टनर बन जाएगी। सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टवॉच पूरी तरह Made-in-India है और सुरक्षित API और यूजर परमिशन पर बनी है, जिससे डेटा प्राइवेसी भी सुरक्षित रहेगी। TVS और Noise का ये इनोवेशन रोज़ाना के सफर को स्मार्ट, सेफ और ज्यादा कनेक्टेड बना देगा।

स्मार्टवॉच 2,999 रुपये की प्रारंभिक कीमत पर लॉन्च की गई है। यह स्मार्टवॉच केवल TVS iQube की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके साथ 12 महीने का Noise Gold सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। TVS iQube + Noise की जोड़ी आपकी रोज़मर्रा की सवारी को और भी स्मार्ट, सुरक्षित और झंझट-मुक्त बना देगी। यह सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि आने वाले वक्त की कनेक्टेड और हाई-टेक राइडिंग का नया अध्याय है।