MediaTek Dimensity 7100 लॉन्च : जनवरी 2026 में पहले फोन की एंट्री मुमकिन

नई दिल्ली: MediaTek ने मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन्स को ध्यान में रखते हुए अपना नया प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7100 SoC लॉन्च कर दिया है। यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पावर सेविंग, एडवांस कैमरा सपोर्ट और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स देने पर फोकस करता है। MediaTek Dimensity 7100 से लैस स्मार्टफोन्स जल्द ही भारतीय और ग्लोबल बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। Infinix Note EDGE इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसकी लॉन्चिंग जनवरी 2026 में होने की उम्मीद जताई जा रही है।

MediaTek Dimensity 7100 एक नया और ज्यादा स्मार्ट मोबाइल प्रोसेसर है, जिसे TSMC की 6nm टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। फोन कम बैटरी खर्च करता है। ज्यादा गर्म नहीं होता। इस प्रोसेसर में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन जल्दी चार्ज होगा। यह यूनिवर्सल फास्ट चार्जर को भी सपोर्ट करता है, जिससे अलग-अलग चार्जर इस्तेमाल करने में आसानी होती है और बैटरी की उम्र भी बेहतर रहती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 8 कोर (ऑक्टा-कोर) CPU दिया गया है। 4 Cortex-A78 कोर (2.4GHz तक) भारी कामों जैसे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग के लिए है। 4 Cortex-A55 कोर (2.0GHz तक) कॉल, चैट, सोशल मीडिया के लिए है, जिससे बैटरी बचती है। गेमिंग और वीडियो के लिए इसमें Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है, जो पुराने प्रोसेसर से करीब 8% बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस देता है। मेमोरी सपोर्ट में यह प्रोसेसर फास्ट LPDDR5 RAM (5500 Mbps) को सपोर्ट करता है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं।

यह चिपसेट 200MP तक के कैमरे को सपोर्ट करता है। इसमें खास टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे विडियो में HDR बेहतर दिखता है, इसका ऑटोफोकस एरिया 10 गुना बड़ा है, यानी कैमरा जल्दी और ज्यादा सटीक फोकस करता है। इससे सेल्फी, पोर्ट्रेट और डिटेल वाली फोटो और भी बेहतर आएंगी।

कनेक्टिविटी के लिए MediaTek Dimensity 7100 में 3GPP Release-16 5G मॉडेम दिया गया है, जो 3.3Gbps तक की हाई-स्पीड इंटरनेट देने में सक्षम है। फोन एक साथ कई 5G बैंड का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे नेटवर्क ज्यादा स्टेबल रहता है और स्पीड बेहतर मिलती है। MediaTek 5G UltraSave 3.0+ टेक्नोलॉजी 5G इस्तेमाल करते समय करीब 30% तक कम बैटरी खर्च करती है । MediaTek Dimensity 7100 मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन्स के लिए परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी एफिशिएंसी का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है।