MG के विंग्स में बिजली का तूफान, हर तीन में से एक कार अब इलेक्ट्रिक, 1 लाख EV बेचकर रचा इतिहास

गुरुग्राम: JSW MG Motor India ने देश में 1 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री कर नया इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी इंडिया की दूसरी 4-व्हीलर EV निर्माता कंपनी बन गई है, जिसने 1 लाख ईवी की बिक्री की है।

MG Motor India का EV मार्केट शेयर 2024 के 26% से बढ़कर 2025 में 35% तक पहुंच गया है। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों ने अब कुल मासिक बिक्री में 70% से अधिक योगदान देना शुरू कर दिया है। कंपनी के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक मॉडल्स MG ZS EV, MG Comet, और हाल ही में लॉन्च MG Windsor (इंटेलिजेंट CUV) को ग्राहकों ने खासतौर से पसंद किया है। Comet को खासतौर पर “स्ट्रीट-स्मार्ट कार” के रूप में युवा वर्ग के बीच बड़ी लोकप्रियता मिली है।

JSW MG Motor India का ‘MG Charge’ प्रोजेक्ट देशभर में 1000 दिनों में 1000 चार्जिंग स्टेशन लगाने के मिशन पर काम कर रहा है। ‘Battery-as-a-Service’ मॉडल से EV खरीदने की लागत घटाई गई है। ‘Project Revive’ के तहत इस्तेमाल की गई बैटरियों को रीसायकल और री-यूज करने की योजना चल रही है। कंपनी ने साथ ही ‘eHub by MG’ ऐप लॉन्च किया है, जो यूज़र्स को नज़दीकी चार्जिंग स्टेशन ढूंढने, स्लॉट बुक करने और चार्जिंग हिस्ट्री ट्रैक करने की सुविधा देता है।

गुजरात के हालयोल प्लांट में MG की सालाना उत्पादन क्षमता 1 लाख वाहनों से अधिक है और यह 6,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है। कंपनी अब आने वाले समय में हाइब्रिड और नेक्स्ट-जेन बैटरी टेक्नोलॉजी पर भी फोकस कर रही है। ब्रिटेन में स्थापित Morris Garages (MG) आज सौ साल की विरासत के साथ एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। MG ने भारत की पहली इंटरनेट SUV – MG Hector, पहली ऑटोनॉमस (Level-1) प्रीमियम SUV – MG Gloster, पहली AI असिस्टेंट वाली SUV – MG Astor और पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV – MG ZS EV दी है।