CES 2026 में MSI का धमाका : प्रीमियम बिज़नेस और गेमिंग लैपटॉप्स से उठाया पर्दा

लास वेगास/नई दिल्ली : MSI ने CES 2026 में बिज़नेस प्रोफेशनल्स के लिए स्मार्ट और स्टाइलिश लैपटॉप पेश किए, जो सिर्फ दिखने में प्रीमियम नहीं हैं बल्कि परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी में भी शानदार हैं। Prestige 14 और 16 हल्के और पतले होने के बावजूद, Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर और Intel Arc B390 ग्राफ़िक्स के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद मल्टीटास्किंग का भरोसा देते हैं। अब पेशेवर लोग कहीं भी और कभी भी काम कर सकते हैं। यह लैपटॉप हर जगह – ऑफिस, कैफ़े या यात्रा में, स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का बेस्ट बैलेंस देता है।

MSI का नया Prestige 14 और 16 लैपटॉप पेशेवरों के लिए है। यह पतला, हल्का और प्रीमियम अल्यूमिनियम बॉडी वाला है। इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर और Intel Arc B390 ग्राफ़िक्स हैं, जो मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और हल्के गेमिंग के लिए बढ़िया हैं। इसकी बैटरी 81Wh, जिससे 30+ घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। Flip मॉडल टच स्क्रीन और MSI Nano Pen के साथ आता है, जिससे डिज़ाइन और नोट्स बनाना आसान होता है।

गेमिंग के लिए MSI ने Raider 16 Max HX पेश किया है। 300W टोटल पावर, Cooler Boost Trinity कूलिंग के साथ आता है। Stealth 16 AI+ पतला और हल्का लैपटॉप है, लेकिन RTX 50 सीरीज़ GPU और Dual-Fan कूलिंग के साथ दमदार पावर देता है। Crosshair सीरीज 165Hz QHD+ OLED डिस्प्ले और 30W बढ़ी हुई सिस्टम पावर, जिससे गेमिंग स्मूद और तेज़ रहती है। MSI ने Modern S सीरीज भी पेश की, जो रोज़मर्रा के काम और मोबाइलिटी के लिए अच्छा बैलेंस देती है। यह हल्का, स्टाइलिश और अच्छा परफॉर्मेंस देने वाला लैपटॉप है। Gaming Handheld – Claw 8 AI+ Glacier Blue Edition में छोटे गेमिंग लैपटॉप हैंडहेल्ड में भी MSI ने स्टाइल और पावर बढ़ाया है।

MSI ने CES 2026 में बिज़नेस, गेमिंग और मोबाइल यूज़ के लिए लैपटॉप और हैंडहेल्ड्स पेश किए। चाहे आप प्रोफेशनल हों या गेमिंग के शौकीन, हर किसी के लिए पावर, स्टाइल और स्मूद परफॉर्मेंस का पूरा पैक है। MSI की ये नई रेंज न सिर्फ हाई-एंड बिज़नेस और गेमिंग जरूरतों को पूरा करती है, बल्कि हल्के और पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ, इंडिया समेत ग्लोबल यूज़र्स के लिए परफॉर्मेंस और स्टाइल का नया मापदंड तय करती है।