नई दिल्ली: Kia India ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV की नेक्सट जेनरेशन नई Kia Seltos 2026 को लॉन्च कर दिया है, जो भारत से एक और ग्लोबल प्रीमियर है। कंपनी नई Seltos की बुकिंग 11 दिसंबर की आधी रात से शुरू हो गई, जिसके लिए शुरुआती कीमत 25,000 रुपये है। इस SUV की कीमतें 2 जनवरी को घोषित की जाएगी। Kia ने अगस्त 2019 में Seltos के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया और दो वर्षों में 2,00,000 से अधिक यूनिट्स बेचीं। अब तक, Seltos की 5,80,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं।
Kia Seltos अब और भी बड़ी, चौड़ी और दमदार हो गई है। इसकी लंबाई 4,460 मिमी है, जबकि चौड़ाई 1,830 मिमी है, जिससे सड़क पर चलते हुए इसकी शान देखते ही बनती है। नई Digital Tiger Face ग्रिल, हाई-ग्लॉस ब्लैक फ़िनिश, Ice Cube LED प्रोजेक्शन हेडलैम्प्स और LED कनेक्टेड टेललाइट्स इसे बेहद मॉडर्न और एग्रेसिव लुक देते हैं। दो नए कलर—Morning Haze और Magma Red—इसके स्टाइल को और खास बनाते हैं।

अंदर आते ही Seltos एक प्रीमियम लाउंज जैसा अनुभव देती है। 75.18 सेमी यानी 30-इंच का Trinity Panoramic डिस्प्ले केबिन को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाता है। स्मोकी ब्लैक-व्हाइट इंटीरियर, व्हाइट एक्सेंट और लेदरैट सीट्स इसे क्लासी टच देते हैं। ड्राइवर अपनी सीट को 10 अलग-अलग तरीकों से एडजस्ट कर सकता है। यह आपकी मनपसंद सीट पोज़िशन याद रखती है। एक बटन दबाते ही सीट और साइड मिरर (ORVM) आपकी सेव की हुई पोज़िशन में वापस आ जाते हैं। जब आप गाड़ी में बैठते या उतरते हैं, सीट अपने-आप पीछे चली जाती है ताकि जगह बढ़ जाए और अंदर-बाहर आना आसान हो जाए। प्रीमियम क्वॉलिटी का स्मॉल थिएटर जैसा ऑडियो मिलता है। केबिन के अंदर 64 रंगों की LED लाइटें हैं।
Smart Key Proximity Unlock से गाड़ी अपने-आप अनलॉक हो जाती है। वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay अब पूरी तरह बिना केबल की डिजिटल सुविधा देते हैं। Kia Connect 2.0, OTA अपडेट्स और Connect Diagnosis जैसे फीचर्स से कार खरीदने के बाद नए अपडेट्स मिलते रहते हैं।

पहली बार भारत में Kia का ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पेश किया गया है। गाड़ी में 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें 6 एयरबैग, ESC, ABS, HAC, रोलओवर सेंसर और रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट शामिल हैं। इसमें तीन पावरफुल इंजन विकल्प, 1.5L Smartstream पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L CRDi डीज़ल दिए गए हैं।
