नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। दिग्गज कंपनी Vivo ने अपनी V-सीरीज का विस्तार करते हुए नया धांसू स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह सीरीज का पहला “FE” मॉडल है, जिसे खासतौर पर कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है. इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. इसे मॉनसून ब्लू और नॉर्दन लाइट्स पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। इसे VIVO INDIA की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है। एक्सिस, कोटक, एचडीएफसी और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन के साथ 4,100 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा. वी-शील्ड स्क्रीन प्रोटेक्शन पर 40% तक की छूट और Jio के जरिए 18 महीने के लिए 2000GB क्लाउड स्टोरेज शामिल हैं।
Vivo V70 FE में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी शानदार विज़िबिलिटी देती है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ दमदार स्पीड देता है। साथ ही इसमें वॉपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।
Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। AI Magic Weather और AI Floral Effect जैसे फीचर्स आपकी फोटोग्राफी को और भी खास बनाते हैं। इसमें दी गई जबरदस्त 7000mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.6mm है और वजन करीब 200 ग्राम रखा गया है। कुल मिलाकर Vivo V70 FE उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है, जो शानदार कैमरा, लंबी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस एक ही डिवाइस में चाहते हैं।
