Ola Electric ने रचा इतिहास: Roadster X+4.5 kWh को मिला PLI का ताज

नई दिल्ली: Ola Electric ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 4.5 kWh के लिए PLI (Production Linked Incentive) सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। Roadster सीरीज में यह पहला मॉडल है जिसे यह सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे कंपनी के इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में विस्तार को बड़ा बढ़ावा मिला है। Roadster X+ 4.5 kWh को PLI स्कीम के तहत जरूरी पात्रता मानकों को पूरा करने का सर्टिफिकेट मिल गया है। यह सर्टिफिकेशन Global Automotive Research Centre (GARC) द्वारा PLI-Auto स्कीम के तहत दिया गया है।

इस उपलब्धि के साथ Roadster X+ 4.5 kWh, Roadster पोर्टफोलियो की पहली मोटरसाइकिल बन गई है जिसे PLI सर्टिफिकेशन मिला है। यह बाइक Domestic Value Addition (DVA) यानी देश में बने कंपोनेंट्स के न्यूनतम मानकों को पूरा करती है। इसके चलते Roadster X+ 4.5 kWh के सभी यूनिट्स PLI-Auto स्कीम के तहत सरकारी इंसेंटिव पाने के योग्य हो गए हैं।

कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, यह सर्टिफिकेशन उनके “मेक इन इंडिया” विजन और लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस का बड़ा सबूत है। Ola Electric का कहना है कि वह अपने Roadster लाइनअप के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पहुंचाना चाहती है और इस सेगमेंट में नई कैटेगरी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

यह उपलब्धि कंपनी की लोकल मैन्युफैक्चरिंग, वर्टिकल इंटीग्रेशन (यानि ज्यादातर पार्ट्स खुद बनाने की क्षमता) और स्वदेशी EV टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने की रणनीति को भी मजबूती देती है। इससे Ola Electric इंडिया के ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में और उभर रही है।

इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने दूसरे मॉडल Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत में भी बड़ा कटौती की है। अब यह बाइक ₹1,89,999 से घटाकर ₹1,29,999 में उपलब्ध होगी। यह कीमत कंपनी की 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी और गीगाफैक्ट्री में बड़े स्तर पर उत्पादन के कारण संभव हो पाई है। हालांकि यह ऑफर सीमित यूनिट्स और खास समय के लिए ही उपलब्ध रहेगा।