FUJIFILM instax mini 41 से एक क्लिक और… बस कुछ सेकेंड में आपकी फोटो तैयार

नई दिल्ली : FUJIFILM India ने भारत में नया एनालॉग इंस्टेंट कैमरा instax mini 41 को लॉन्च किया है जो फोटोग्राफी को आसान और मजेदार बनाने के साथ ही मात्र 90 सेकेंड में ऑन-द-स्पॉट फोटो प्रिंटिंग प्रोवाइड करता है। Fujifilm Instax Mini 41 को 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

instax mini 41™, पहले से लोकप्रिय instax mini 40™ का स्टाइलिश अपग्रेड है। इसका डिजाइन ब्लैक और डार्क सिल्वर टोन के साथ आता है, जिसे ऑरेंज हाइलाइट्स से सजाया गया है। instax mini 41™ में Automatic Light Adjustment फीचर मौजूद है, जो हर सीन के हिसाब से एक्सपोजर को खुद-ब-खुद सेट कर देता है — चाहे रोशनी कम हो या तेज। क्लोज़-अप मोड को लेंस घुमाकर तुरंत एक्टिव किया जा सकता है और व्यूफाइंडर फील्ड भी प्रिंट आउट के अनुसार एडजस्ट हो जाता है, जिससे फ्रेमिंग एकदम परफेक्ट होती है। Selfie Mirror लेंस के पास एक छोटा मिरर है जिससे आप सेल्फी लेते समय फ्रेम में फोटो की सेटिंग देख सकते हैं।

कैमरे की टैगलाइन ‘Develop your style’ केवल शब्दों का खेल नहीं है, बल्कि यह भारत के फोटोग्राफरों और स्टाइल आइकॉन को कैमरे के साथ अपना नया अंदाज दिखाने और अपनी जिंदगी में नए रंग भरने का न्योता देती है।“
Instant Camera instax mini 41™ को 13,999 रुपये में instax.in और प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीदा जा सकता है।