नई दिल्ली: कंपनी का अगला फ्लैगशिप OnePlus 15 आधिकारिक ऐलान से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। ग्लोबल लॉन्च डेट लीक हो चुकी है और फोन की भारत एंट्री भी अब ज्यादा दूर नहीं है। OnePlus 15 65 हजार से 70 हजार रुपये की रेंज में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। OnePlus 15 का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 13 नवंबर को तय माना जा रहा है। इसी दिन फोन भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च होगा। चीन में यह 27 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है। OnePlus ने भारत में फोन का डिज़ाइन टीज़ करना शुरू कर दिया है। यह Sand Storm कलर ऑप्शन में नज़र आएगा, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देगा।
OnePlus 15 में आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर क्वालकॉम का अब तक का सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट होगा। यह 3nm आर्किटेक्चर पर बना है, जिससे ज्यादा परफॉर्मेंस और कम पावर खपत दोनों मिलेंगी। इसमें कुल 8 कोर हैं, 6 परफॉर्मेंस कोर जिनकी स्पीड 3.63GHz तक है। 2 प्राइम कोर (Oryon CPU) जिनकी स्पीड 4.6GHz तक है। क्वालकॉम का दावा है कि यह चिपसेट सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 20% और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 17% ज्यादा तेज़ है। OnePlus 15 न सिर्फ रोज़मर्रा के टास्क बल्कि गेमिंग, AI, वीडियो एडिटिंग और हेवी मल्टीटास्किंग जैसी चीजों में भी बिजली जैसी स्पीड देगा।
नया Hexagon NPU फोन की AI कैपेबिलिटी को और ज्यादा तेज़ बना देगा – चाहे वो फोटोग्राफी हो, रीयल-टाइम ट्रांसलेशन हो या स्मार्ट असिस्टेंट। Snapdragon X85 5G Modem की वजह से इंटरनेट स्पीड पहले से बेहतर होगी। प्रोसेसर ज़्यादा काम करेगा लेकिन बैटरी पर कम दबाव डालेगा। यह 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग के कॉम्बो से लैस है। यूज़र्स भी आसानी से दिनभर का बैकअप ले पाएंगे और चार्जिंग टाइम भी मिनटों में निपट जाएगा।
OnePlus 15 अब तक का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.78-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।
