नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में OnePlus ने दिवाली को और खास बनाने के लिए जबरदस्त ऑफ़र्स की झड़ी लगा दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 22 सितंबर की आधी रात से शुरू होने वाली अपनी फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट, नो-कॉस्ट EMI और बैंक ऑफर्स दिए जाएंगे। ये ऑफर्स सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि OnePlus के एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon.in, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales जैसे ऑफलाइन चैनल पर भी उपलब्ध रहेंगे। IoT प्रोडक्ट्स को Flipkart, Myntra और Blinkit पर और टैबलेट्स को Flipkart पर भी खरीदा जा सकेगा।
कंपनी ने इस फेस्टिव सेल में अपने फ्लैगशिप OnePlus 13 सीरीज़ के स्मार्टफोन को भी और किफायती बना दिया है। OnePlus 13, जो पहले 69,999 रुपये का था, अब 57,749 रुपये में मिल रहा है। OnePlus 13R सिर्फ 35,749 रुपये और OnePlus 13s महज 47,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। मिड-प्रीमियम सेगमेंट में OnePlus ने हाल ही में लॉन्च किए गए Nord 5 और Nord CE5 पर भी धांसू डील्स पेश की हैं। ये दोनों स्मार्टफोन अब क्रमशः 28,499 रुपये और 21,499 रुपये में मिल रहे हैं।
केवल स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि OnePlus ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी शानदार ऑफ़र्स दिए हैं। नए लॉन्च किए गए OnePlus Buds 4 अब 4,799 रुपये में और Buds Pro 3 सिर्फ 7,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं Bullets Wireless Z3, Nord Buds 3 Pro और बाकी TWS ईयरबड्स पर भी अच्छी खासी छूट मिल रही है। टैबलेट सेगमेंट में OnePlus OnePlus Pad Lite 11,749 रुपये से शुरू होगा, जिसमें 11-इंच डिस्प्ले और लगभग 80 घंटे का म्यूज़िक बैकअप दिया गया है। Pad Go अब 13,749 रुपये से मिलेगा। Pad 2 29,749 रुपये से खरीदा जा सकता है। सबसे प्रीमियम Pad 3 पर 5,250 रुपये तक की छूट मिलेगी OnePlus Pad 3 के साथ स्टायलस (डिजिटल पेन) फ्री मिलेगा। कंपनी शुरुआती तीन दिनों तक इसे गिफ्ट में दे रही है।
OnePlus की दिवाली सेल में सभी के लिए कुछ न कुछ खास है, चाहे प्रीमियम फ्लैगशिप की तलाश हो, दमदार मिड-रेंज फोन चाहिए, या फिर किफायती टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स खरीदने का प्लान हो। इस त्योहार पर कंपनी ने ग्राहकों को सस्ते और किफायती से लेकर प्रीमियम क्वॉलिटी तक हर रेंज में खरीदारी के जबरदस्त ऑप्शन दिए हैं, जिससे शॉपिंग के मज़ा दोगुना हो जाएगा।
