नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा धमाका करते हुए OnePlus ने इंडिया में अपना नया पावरफुल डिवाइस OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है। 7 अप्रैल 2026 को पेश हुआ यह फोन अपनी 9,000mAh की विशाल बैटरी, फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर और दमदार डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए तैयार है।
नई OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत ₹38,999 रखी गई है, जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, जबकि 12GB RAM वाला वेरिएंट ₹41,999 में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 9 अप्रैल से Amazon, OnePlus की वेबसाइट, ऐप और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 9,000mAh की बैटरी है, जो इस सेगमेंट में बेहद खास मानी जा रही है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, यानी यह फोन दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकता है।
इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED “Sunburst HDR” स्क्रीन दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिस्प्ले स्मूथ स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है, खासकर गेमिंग और वीडियो के दौरान। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB/12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन BGMI जैसे गेम्स में 165FPS तक सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है।
कैमरा सेगमेंट में भी यह फोन मजबूत है। इसमें 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Unblur और AI Perfect Shot फोटोग्राफी को और बेहतर बनाते हैं। OnePlus Nord 6 Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी इसमें 4 साल के Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसे हाई-लेवल प्रोटेक्शन रेटिंग्स के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और Crystal Guard Glass मिलता है। Axis Bank और HDFC Bank कार्ड्स पर ₹2,000 से ₹3,000 तक का डिस्काउंट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
