OPPO A6 Pro 5G लॉन्च: 7,000mAh बैटरी संग केवल 64 मिनट में फुल चार्ज

नई दिल्ली: OPPO ने इंडिया में अपनी A सीरीज़ का नया सुपरस्टार A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है, जो 25,000 के अंदर लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स चाहते हैं। OPPO A6 Pro 5G 8GB+128GB वेरिएंट में 21,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट में 23,999 रुपये में उपलब्ध है। यह Cappuccino Brown और Aurora Gold रंगों में मिलेगा। इसमें 7000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन 64 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाएगा।

OPPO A6 Pro 5G में UI और एनीमेशन एकदम बिना किसी रुकावट के चलता है, चाहे आप एक साथ कई ऐप्स चला रहे हों या हाई-एंड गेम खेल रहे हों। Trinity Engine बैटरी और प्रोसेसर को स्मार्ट तरीके से मैनेज करता है। बैटरी भी सुपर स्ट्रॉन्ग है। 7,000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन चलेगी। 950 घंटे स्टैंडबाय और 21.8 घंटे वीडियो प्लेबैक देगी। अगर चार्ज करना हो, तो 80W SUPERVOOC™ Flash Charge सिर्फ 64 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देती है।

फोन की हीटिंग और कूलिंग भी बेहतरीन है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और SuperCool VC System गर्मी को कम रखते हैं। AI GameBoost और AI LinkBoost 3.0 गेमिंग और नेटवर्क कनेक्शन को भी तेज और स्थिर बनाए रखते हैं। यह फोन हर तरह से स्मूद, तेज, और भरोसेमंद है। आप बिना किसी रुकावट के काम, गेम और एंटरटेनमेंट का मज़ा ले सकते हैं।

OPPO A6 Pro 5G का कैमरा शानदार है। 50MP Ultra-Clear कैमरा, AI Night Mode, AI Portrait Mode और Underwater Photography Mode के साथ हर फोटो साफ, क्रिस्प और प्रोफेशनल जैसी क्वालिटी में आती है। Motion Photo फीचर हर याद को मूवमेंट और साउंड के साथ और ज़िंदा कर देता है। यह फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं बल्कि प्रीमियम भी है। 8.58mm पतला, 216 ग्राम वजन, 1,125nits अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले और वाटर-रेपेलिंग कोटिंग इसे फ्लैगशिप लुक और फील देती है। OPPO A6 Pro 5G स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी, स्मार्ट AI और प्रीमियम डिजाइन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, यह फोन 25,000 रुपये से कम में हर यूज़र को उनकी उम्मीदों से कहीं बेहतर शानदार अनुभव देता है।