OPPO Pad Mini TAB: मिनी साइज में पावर का तूफान, 279 ग्राम में 8000mAh बैटरी

नई दिल्ली: टैबलेट मार्केट OPPO का अपकमिंग टैबलेट OPPO Pad Mini लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में छा गया है। इसे अप्रैल में संभवतः OPPO Find X9 Ultra के साथ लॉन्च किया जा सकता है। टैबलेट का साइज कॉम्पैक्ट है। लगभग 8.8 इंच है। यह पकड़ने और कहीं भी ले जाने में आसान है।

इसमें हाई-एंड प्रोसेसर और बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यह भारी काम (गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग) आसानी से संभाल सकता है। यह टैबलेट केवल 279 ग्राम का है। आम टैबलेट्स की तुलना में बहुत हल्का होने के कारण आप इसे लंबे समय तक हाथ में पकड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं। 8000mAh बैटरी के कारण यह लंबे समय तक चलता है। इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं है। ट्रैवल, स्टडी और एंटरटेनमेंट के लिए ये परफेक्ट है। OPPO Pad Mini एक ऐसा टैबलेट है जो छोटा और हल्का है, लेकिन लंबी बैटरी लाइफ के साथ बेहद पावरफुल है।

OPPO Pad Mini में 8.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2880×1920 रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट (1Hz तक स्केलिंग), 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और फुल DCI-P3 कलर गमट के साथ आएगा। इसका 3:2 आस्पेक्ट रेशियो इसे विडियो की जगह पढ़ाई, डॉक्यूमेंट्स और मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा उपयोगी बनाता है। इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। गेमिंग, विडियो एडिटिंग और हेवी टास्क के दौरान भी यह टैबलेट बिना किसी लैग या हीटिंग के स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।

इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसका वजन सिर्फ 279 ग्राम बताया जा रहा है। यह टैबलेट अल्ट्रा-थिन मेटल यूनिबॉडी के साथ आएगा और डार्क ग्रे, पर्पल और सियान जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। मोटाई को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स हैं, लेकिन इसे बेहद स्लिम रखा जाएगा।

टैबलेट में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के विकल्प मिलने की उम्मीद है, जिससे यह अपने सेगमेंट में लगभग हर जरूरत को पूरा करने वाला ऑल-राउंडर डिवाइस बन सकता है। OPPO Pad Mini एक ऐसा कॉम्पैक्ट टैबलेट बनकर उभर रहा है, जो फ्लैगशिप पावर, प्रीमियम डिस्प्ले और हल्के डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करेगा।