नई दिल्ली : itel ने बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन itel Zeno 10 5G लॉन्च कर दिया है 10 हज़ार रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाला यह ऐसा स्मार्टफोन है, जो AI भी समझता है, 5G की स्पीड से भी दौड़ता है, स्टाइल में भी टॉप क्लास होने के साथ बेहद मजबूत है। इस फोन के साथ AI की पूरी आर्मी है। इसमें इनबिल्ट Aivana AI असिस्टेंट है। Ask AI जनरेटिव टूल है। चाहे टेक्स्ट लिखवाना हो, ट्रांसलेशन कराना हो या भाषा ठीक कराना हो — आपके कहने की जरूरत होगी, फोन खुद वह काम करेगा करेगा।
itel Zeno 10 में डुअल 5G सिम, मल्टीपल बैंड्स के साथ असली 5 जी फोन का मजा मिलता है। कंपनी का कहना है कि नेटवर्क, सिग्नल ड्रॉप, इंटरनेट स्लो या कॉल ड्रॉप की परेशानियां कम होंगी। itel Zeno 5G में Mediatek D6300 प्रोसेसर + 8GB रैम (4GB फिजिकल + 4GB वर्चुअल एक्सपेंडेबल रैम) + 128GB स्टोरेज का सेटअप दिया गया है। itel का दावा है कि इस हार्डवेयर कॉम्बो के साथ आपका फोन कम से कम 5 साल तक बिना रुके, बिना थके चलेगा।
डिजाइन के मामले में भी Zeno10 5G काफी आकर्षक है। इसका 6.67 इंच का पंच-होल HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शानदार तस्वीरें दिखती है। फोन सिर्फ 7.8 मिमी पतला है। IP54 डस्ट एंड वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है। स्क्रीन डैमेज होने की स्थिति में 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा दी जा रही है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सुपर HDR रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बैटरी पूरे दिन आराम से साथ देती है, जिसे 10W चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। itel Zeno 5G में खासतौर पर Social Turbo नाम का फीचर भी जोड़ा गया है, जिसके यूजर्स व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग और स्टेटस सेविंग जैसे ऑप्शन्स का फायदा उठा सकते हैं। यह डिवाइस Calx Titanium, Shadow Black और Wave Green जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। कंपनी के CEO अरिजीत तलपत्रा ने कहा कि “Gen Z यूजर्स के लिए यह फोन स्टाइल से लेकर परफॉर्मेंस तक हर मामले में परफेक्ट है।”
