नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड Lava का अग्नि सीरीज़ का नया फोन Lava Agni 4 इंडिया में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरी तरह भारत में ही डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन फोन के सारे बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं।
Lava Agni 4 का डिजाइन प्रीमियम एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम और मैट AG ग्लास बैक के साथ आता है, जिसमें सिर्फ 1.7mm के अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल मिलते हैं। यह Phantom Black और Lunar Mist White दो रंगों में उपलब्ध होगा। फोन IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है और Gorilla Glass की सुरक्षा भी मिलती है। फोन के डायमंड स्ट्रक्चर फ्रेम से गिरने पर भी यह फोन सुरक्षित रखता है।
Lava ने इसमें MediaTek Dimensity 8350 5G प्रोसेसर दिया है, जो 4nm तकनीक पर बना है और 3.35GHz तक की स्पीड देता है। इसका AnTuTu स्कोर 14 लाख से ज्यादा है। इसमें 8GB RAM मिलती है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है, और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। लंबे इस्तेमाल में गर्मी कम रखने के लिए इसमें 4300 mm² का बड़ा VC लिक्विड-कूलिंग सिस्टम भी है। गेमिंग के लिए Game Booster Mode भी जोड़ा गया है।
फोन में 6.67 इंच का 1.5K+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400nits ब्राइटनेस और 10-bit कलर सपोर्ट है। इसकी वजह से धूप में भी कंटेंट आसानी से दिखाई देता है फोन में पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 50MP AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
दैनिक उपयोग को आसान बनाने के लिए इसमें एक Customizable Action Key दिया गया है, जिसमें आप 100+ शॉर्टकट सेट कर सकते हैं—जैसे कैमरा खोलना, फ्लैशलाइट ऑन करना या कोई ऐप लॉन्च करना। सुरक्षा और मजबूती के लिए Wet Touch Control भी है, जिससे फोन गीले हाथों से भी आसानी से चलता है। Lava अपने Agni Promise के तहत Doorstep Replacement Service, Zero Bloatware सॉफ्टवेयर, 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रहा है।
