नई दिल्ली: देश की नंबर 1 टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी कम्यूटर बाइक Xtreme 125R को और भी एडवांस अवतार में लॉन्च कर दिया है। अब यह बाइक न सिर्फ ज्यादा स्मार्ट और सेफ है, बल्कि अपने सेगमेंट में डुअल-चैनल ABS के साथ आने वाली पहली बाइकबन गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपये रखी गई है। Xtreme 125R अब सुरक्षा के नए मानक तय कर रही है। बाइक में फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक्स पर डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जो इस सेगमेंट में किसी और बाइक में नहीं मिलता। इससे अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में और भी बेहतर कंट्रोल मिलता है।
Hero ने इसमें राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी दी है, जिससे बाइक में अब क्रूज़ कंट्रोल और तीन स्मार्ट राइडिंग मोड — Power, Road और Eco — मिलते हैं। इससे ट्रैफिक में स्मूद राइड, हाइवे पर फुल पावर और लंबी दूरी पर जबरदस्त माइलेज मिलता है। यह फीचर अब तक सिर्फ बड़े इंजन वाली बाइक्स में मिलता था — अब 125cc सेगमेंट में भी Hero ने इसे पहुंचा दिया है! हीरो ने इस वेरिएंट के लिए तीन एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन दिए हैं — रेड, सिल्वर और ग्रीन, जिनमें मिलती हैं तीन स्टाइलिश स्ट्राइप्स। इसके साथ ही बाइक में वही कलर LCD डिस्प्ले है जो पहले ग्लैमर X में देखा गया था।
Xtreme 125R में वही दमदार 124.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 11.5hp की पावर और 10.5Nm टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक अब भी TVS Raider, Honda CB125 Hornet और Bajaj Pulsar N125 को सीधी टक्कर देती है। 1.04 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ यह Xtreme 125R का टॉप वेरिएंट है। यह TVS Raider से करीब ₹9,000 महंगी है, लेकिन फीचर्स के मामले में Raider को अपनी डुअल-चैनल ABS और राइड-बाय-वायर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण काफी पीछे छोड़ देती है। क्रूज़ कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, डुअल-चैनल ABS और फ्रेश स्टाइलिंग के साथ —Hero Xtreme 125R ने अब एक टेक्नो स्पोर्टी मशीन के रूप में एंट्री मारी है।
