नई दिल्ली: Realme एक बार फिर ऑडियो सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro को 16 अप्रैल Realme का नया ऑडियो प्रोडक्ट Realme Buds T500 Pro दरअसल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अच्छे साउंड, लंबी बैटरी और स्टाइल—तीनों एक साथ चाहते हैं। कंपनी 16 अप्रैल को दिखने में अलग हों और परफॉर्मेंस में भी दमदार ईयरबड्स लॉन्च करेगी।
ये ईयरबड्स आम ब्लैक-व्हाइट लुक से हटकर Lemon Cola, Orange Mint और Chocolate जैसे यूनिक कलर्स में आएंगे, यानी ये सिर्फ इस्तेमाल के लिए ही नहीं बल्कि स्टाइल दिखाने के लिए भी बनाए गए हैं। इनका छोटा और गोल (rounded) चार्जिंग केस इन्हें पॉकेट में कैरी करने में भी आसान बनाता है। इसमें 12.4mm के बड़े ड्राइवर दिए गए हैं, जो आम ईयरबड्स के मुकाबले ज्यादा गहरा बेस (bass) और फुल साउंड देते हैं। LHDC 5.0 Hi-Res Audio सपोर्ट मिलता है। अगर आपका फोन भी सपोर्ट करता है तो आपको म्यूजिक ज्यादा क्लियर और हाई क्वालिटी में सुनाई देगा।
नॉइज़ कैंसिलेशन यानी ANC को भी इसमें काफी मजबूत बनाया गया है। आसपास की लगातार आने वाली आवाज़ें—जैसे ट्रैफिक, बस, ट्रेन या पंखा/AC—काफी हद तक दब जाती हैं। आपको साफ म्यूजिक या कॉल सुनाई देती है। कॉलिंग के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो AI की मदद से आपकी आवाज़ को साफ रखते हैं और बैकग्राउंड शोर कम करते हैं।
ये ईयरबड्स केस के साथ मिलाकर कुल 56 घंटे तक चल सकते हैं, यानी बार-बार चार्ज करने की झंझट कम हो जाती है।
Bluetooth 6.1 और 45ms लो-लेटेंसी मोड दिया गया है, जिससे गेम खेलते या वीडियो देखते समय आवाज़ और वीडियो के बीच देरी (lag) बहुत कम रहती है। कुछ नए फीचर्स जैसे रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी इसमें दिए गए हैं, लेकिन आम यूजर के लिए इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका साउंड, बैटरी और नॉइज़ कैंसिलेशन ही है। कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ मिलाकर कुल 56 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इसमें Bluetooth 6.1 सपोर्ट और 45ms लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है। आम यूजर्स के लिए इसकी असली ताकत इसकी साउंड क्वालिटी, बैटरी और नॉइज़ कैंसिलेशन ही है।
