नई दिल्ली: Realme अपना अब तक का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro इंडिया में लॉन्च कर रहा है। महीनों से चल रही टीज़र स्ट्रेटेजी और चीन में जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद भारतीय मार्केट भी इसके स्वागत के लिए तैयार है। यह फोन न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस बल्कि फोटोग्राफी, डिस्प्ले और बैटरी—हर फ्रंट पर एक नया बेंचमार्क सेट करने की क्षमता रखता है।
Realme GT 8 Pro का इंडिया में लॉन्च आज दोपहर 12 बजे होगा, जिसका लाइव प्रसारण कंपनी अपने YouTube चैनल पर करेगी। फोन की बिक्री Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी भारत में इसे दो प्रीमियम कलर—Diary White और Urban Blue—में पेश कर रही है। आधिकारिक कीमत तो लॉन्च के बाद ही सामने आएगी, लेकिन लीक के मुताबिक भारत में इसकी कीमत ₹60,000 से ₹72,000 के बीच हो सकती है। चीन में यह लगभग ₹50,000 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹64,000 तक जाता है। ऐसे में भारतीय मार्केट में इसकी कीमत प्रीमियम फ्लैगशिप स्तर पर रहने की उम्मीद है।
Realme GT 8 Pro को कंपनी ने अपने सबसे एडवांस्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें 2K रेज़ोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है। गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को नये स्तर पर ले जाने का दावा कंपनी कर रही है।
फोन को Qualcomm के नवीनतम 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से पावर मिलती है। साथ में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी दी गई है। यह कॉम्बिनेशन इसे अल्ट्रा-फास्ट ऐप लोडिंग, स्मूद गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेस्ट बनाता है। इसमें HyperVision+ AI चिप भी शामिल है जो वीडियो एन्हांसमेंट, AI प्रोसेसिंग और कैमरा परफॉर्मेंस को नई धार देता है।
Realme GT 8 Pro का सबसे बड़ा हथियार इसका कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP टेलीफोटो सेंसर, 120X SuperZoom और Ricoh GR ट्यूनिंग दी गई है, जो लो-लाइट से लेकर डे-लाइट तक क्रिस्टल-क्लियर फोटो देने का वादा करती है। फोन में स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल भी होंगे। फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है, जो सेल्फी को और भी बेहतर बनाता है। Realme ने GT 8 Pro में 7,000 एमएएच टाइटन बैटरी दी है। 120W Ultra Charge करती है। कंपनी दावा करती है कि केवल 15 मिनट चार्जिंग से पूरे दिन का बैकअप मिल जाएगा। BGMI खेलने पर 7.66 घंटे, YouTube पर 21.3 घंटे और स्टैंडबाय में 523 घंटे का समय फोन दे सकता है।
